सामाजिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सामाजिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आपदा प्रबंधन मैं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कर्मयोगी चंद्रेश दीक्षित हुए सम्मानित

 




स्थानीय ग्रुप हैडक्वाटर NCC कानपुर के CSF हाॅल कैंट कानपुर मैं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं NCC ग्रुप हैडक्वाटर द्वारा POSH act एवं POCSO act विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार शास्त्री ग्रुप कमांडर (ग्रुप हैडक्वाटर) कार्यशाला के मुख्य आयोजक एवं स्पीकर डॉ परवेज अख्तर ने कार्यशाला को संबोधित किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्य निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना गरीब असहाय महिलाओं बच्चोंअनुसूचित जाति जनजाति विकलांग व्यक्तियों आदि को निशुल्क कानूनी सलाह और सहायता करना है। इसी सेमिनार में पत्रकार चंद्रेश दीक्षित एवं पत्रकार मयंक सैनी व आदि पत्रकारों का सम्मान ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार शास्त्री द्वारा किया गया 

इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं में नित्या चावला PLV जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रही। 

कार्यक्रम ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार शास्त्री ग्रुप कमांडर के नेतृत्व में चला और उनके धन्यवाद उपरांत समाप्त हुआ

इस अवसर पर सभी यूनिट और बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर प्रशासनिक अधिकारी गण सूबेदार मेजर ANO's,GCI उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का आयोजन में लखन शुक्ला मुख्य भूमिका में रहे उनके साथ ही साथ मीनाक्षी सिंह सौरभ महाना ज्योति मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 29 मई 2026

कानपुर प्रेस क्लब ने धूमधाम से मनाया पत्रकारिता दिवस

 



कानपुर प्रेस क्लब द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के 200 वें वर्ष होने के उपलक्ष्य में एक विशेष गोष्ठी एवं पत्रकार सम्माह समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, विशिष्ट अतिथि सांसद रमेश अवस्थी और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सम्मिलित हुए , कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।इस अवसर पर अतिथियों द्वारा दिल्ली एवं लखनऊ में कार्यरत कानपुर मूल के पत्रकारों को सम्मानित किया गया ।डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने देश प्रदेश के सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि पत्रकार समाज को आईना दिखाने का काम करता है ,, पत्रकारिता के पुरोधा  गणेश शंकर विद्यार्थी स्वतंत्रता संग्राम के बड़े नायक थे उनकी स्मृति को मैं नमन करता हूं 


शुक्रवार, 30 जनवरी 2026

बाके बिहारी कल्याण समिति द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

 






 कानपुर के जनरल गंज कपड़ा बाजार में 

श्री बांके बिहारी जी जन कल्याण समिति द्वारा विगत 15 वर्षो से विशाल भंडारे का  आयोजन किया जाता है   भंडारे हजारों  की संख्या में लोग प्रसाद  पाते है   हर वर्ष प्रसाद बदल बदल कर बनाया जाता इस वर्ष प्रसाद  मे छोला मटर पनीर पुलाव मिक्स वेज नान मिस्सी पुड़ी बूंदी का वितरण किया गया प्रसाद वितरण में  समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे

पवन तिवारी जी शिवेंद गुप्ता गोविंद बजाज बृजेश शर्मा गणेश भरतिया सरवन गुप्ता साहिल गुप्ता पंकज गुप्ता प्रकान्शु तिवारी अनिल गुप्ता अनुज गुप्ता आदि लोग मौजुद रहे

सोमवार, 26 जनवरी 2026

पुलिस लाइन में बड़ी धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस











77वें गणतंत्र_दिवस2026 के पावन अवसर पर पुलिस लाइन कमिश्नरेट कानपुर नगर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा परेड का निरीक्षण कर मान-प्रणाम ग्रहण किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।


समारोह के अंतर्गत पुलिस कर्मियों द्वारा साइबर अपराध एवं अन्य सामाजिक विषयों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही, स्कूली बच्चों की खेलकूद गतिविधियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को ऊर्जा, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया।

बुधवार, 21 जनवरी 2026

अमर शहीद हेमू कल्याणी अमर रहे अमर रहे अमर रहे के उद्घघोष के साथ याद किया

 



 आज श्री झूलेलाल शिव मंदिर (13) ब्लाक गोबिंदनगर कानपुर में आज का दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया गया क्योंकि आज के दिन 21 जनवरी, 1943 को ब्रिटिश सरकार नेहेमूकल्याणी जी को फांसी भर चढ़ा दिया था। अमर शहीद हेमूकलाणी जी की प्रतिमा पर मनोज तलरेजा,बंटी सिधवानी,

मनोज लालवानी, बलराम कटारिया आदि ने माल्यार्पण कर पूरे  समाज ने पुष्प अर्पित  श्रद्धांजलि दी। उनका जन्म 23 मार्च, 1923 में सुकुर सिंध प्रांत अखण्ड भारत में हुआ था। उनमें बचपन से ही देश भक्ति कूट कूट के भरी हुई थी।

अंग्रेजों से लड़ाई लड़ने के लिए जब हथियारों से भरी ट्रेन उनके क्षेत्र से गुजरने वाली थी तो उन्होंने पटरियां उखाड़ दी थी। इसीलिए ब्रिटिश शासक ने उन्हें 21जनवरी 1943 को फांसी पर लटका दिया। वो सपूत देश के लिए हंसते हंसते फांसी पर चढ़ के शहीद हो गए।

 हमारा पूरा देश उनकी शहादत को उनके बलिदान को कभी भुला नहीं पाएगा।

अमर शहीद हेमूकल्याणी अमर रहे अमर रहे अमर रहे अमर रहे के नारों से पूरा झूलेलाल मंदिर प्रांगण गूंज उठा।



श्रद्धांजलि देने में मुख्य रूप श्यामलाल मूलचंदानी (अध्यक्ष )  ,सुरेश कटारिया, महेश मनचंदा, डॉ॰ सुरेश मदान, डॉ सुरेश आहूजा, डॉ अशोक पाहूजा,बंटी सिधवानी, संजू डाबरानी,नरेश फूलवानी, चंद्रभान मोहनानी,मुरारी लाल चुग, बिहारी लाल बजाज, बलराम कटारिया, गणेश बजाज,मनोज लालवानी, अनिल डाबरानी, सुरेश धमीजा, दिनेश कटारिया, विनोद मूर्जनी, मोहन मुकेश,अमित कटारिया, पूरन बजाज, मनोज डब्बू, हरिराम गंगवानी, सुनील अलवानी, लक्ष्मण दास, संजय चुग, राजकुमार मोटवानी, मनोज धमीजा,राजा मनवानी ,रमेश मुरझानी, ललित श्यामदासानी अमित खत्री, बलवंत मखीजा, श्याम बिजलानी,

महेश मखीजा, विश्वनाथ आहूजा,

कैलाश नहलानी, अनिल डोडवानी ,गौरव शिवानी,पण्डित माधव , प्रियंका आहूजा, दीपा रुपानी पूनम चुग, मंजू खत्री रोमा डबरानी,हेमा शर्मा, ज्योति गेरा, शीतल गेरा,

श्यामलाल मूलचंदानी

(अध्यक्ष)

बुधवार, 14 जनवरी 2026

अल्प आय वर्ग के मांगलिक कार्यक्रमों के लिये बना ‘मंगल भवन’ अद्भुत

 



कानपुर। जेसीआई नेशनल प्रेसीडेंट भारत एन. आचार्य ने कहा कि अल्प आय वर्ग के मांगलिक कार्यक्रमों के लिये बनाया गया ‘मंगल भवन’ वास्तव में अद्भुत हैं। इस प्रोजेक्ट के लिये जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल की जितनी सराहना की जाये, कम होगा। उन्होंने इस पुनित कार्य के लिये जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल के निर्वतमान अध्यक्ष प्रणित अग्रवाल की खासतौर से प्रशंसा की। जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत एन. आचार्य जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल के 44वें स्थापना समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करने के लिये कानपुर आये थे। मीडिया से बातचीत करते हुये उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों के शहरों में इस परियोजना को लांच करने के प्रयास किये जायेंग

शनिवार, 3 जनवरी 2026

व्यापार मंडल ने गरीब और बेसहारा लोगों को किया कंबल वितरण

 






श्रवण गुप्ता 

9838885767

कानपुर। घंटाघर सुतर खाना व्यापार मंडल के तत्वाधान में आज घंटाघर जेके पैलेस के पास भंडारे का आयोजन किया गया तत्पश्चात लगभग दो हजार गरीबों और बेसहारा लोगों को कंबल बांटे गए ताकि गरीब इस भीषण सर्दी में अपना बचाव कर सके। 

हर वर्ष की भांति इस वर्ष नौ वां भंडारा व कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसका शुभारंभ सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने किया। इस मौके पर विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि बेसहारा और गरीबों को कंबल बांटना बहुत ही पुण्य का काम है जिसकी उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि इस भीषण ठंड में गरीबों को जो कंबल बांटे गए हैं उससे वो अपना सर्दी से बचाव कर सकते हैं। दोपहर से चले इस भंडारे में लगभग 10000 लोगों ने भोजन कहां किया यही नहीं लगभग 5000 से अधिक गरीबों और बेसहारा लोगों को कंबल बांटे गए। इस कार्यक्रम की क्षेत्र के लोगों ने ही नहीं बल्कि आसपास के मौजूद लोगों ने भी इसकी सराहना की। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी, घंटाघर सुतर खाना व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज बाजपेई, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस बाजपेई, विवेक खरे,राजा शुक्ला अनिल मिश्रा के अलावा तमाम लोग मौजूद थे।

सोमवार, 1 दिसंबर 2025

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और महापौर ने किया ‘केआईजेसी मंगल भवन’ का उद्घाटन



-






-गरीब एवं निर्बल वर्ग को मात्र ₹11,000 में मांगलिक कार्यक्रम स्थल उपलब्ध कराने वाला ‘केआईजेसी मंगल भवन’ अनोखी CSR पहल बना

-विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि मंगल भवन पूरे देश के लिये प्रेरणा और गरीब परिवारों के सपनों का सहारा है

-महापौर प्रमिला पांडे ने स्पष्ट किया कि मंगल भवन का संचालन व मालिकाना हक नगर निगम के पास रहेगा और गरीबों की सेवा जारी रहेगी

-नगर निगम की भूमि और जेसीआई के 2.50 करोड़ के सीएसआर सहयोग से मंगल भवन का निर्माण रिकार्ड नौ महीनों में पूरा हुआ

-3,184 वर्गमीटर में विकसित मंगल भवन में 1,110 लोगों की क्षमता, बैंक्वेट हॉल, लॉन और पर्याप्त पार्किंग की आधुनिक सुविधा है


कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस विचार—“सीएसआर केवल एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण में साझेदारी का एक अनोखा अवसर है”—को साकार करते हुए कानपुर नगर ने सामाजिक उत्थान की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में नगर निगम और जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल ने मिलकर अल्प आय एवं निर्बल वर्ग के हित में ‘केआईजेसी मंगल भवन’ के निर्माण का संकल्प पूरा किया है।


रविवार को ‘केआईजेसी मंगल भवन’ का उद्धाटन मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे ने किया। संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जेसीआई द्वारा तैयार मंगल भवन गरीबों के उस सपने को सच करेगा जो हर मां बाप अपने बच्चों की शादी के लिये देखता है। शहर सबके योगदान से बनता है सब अपने अपने स्थान पर काम करते हैं तब शहर चमकता है। जेसीआई ने मंगलभवन के रूप में वह उदाहरण बना दिया जो पूरे देश के लिये है। 11 हजार रुपये पूरे देश में इस प्रकार की बिल्डिंग नहीं मिल सकती है। जेसीआई का काम अन्य संस्थाआें के लिये प्रेरणा बनेगा। वह भी इस प्रकार के सामाजिक सरोकार के काम कर सकती हैं क्योंकि हमारे पास अच्छे अफसर, लीडरशिप और सरकार है। उन्होंने कहा आई प्राउड आफ जेसीआई।


महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय ने कहा कि जो सपना मैंनें गरीबों के लिये देखा था उसे जेसीआई ने पूरा कर दिखाया है, मैं अपने कार्यकाल में इसको इतना मजबूत कर जाउंगी कि मैं रहूं या न रहूं लेकिन मंगलभवन गरीबों की सेवा करता रहेगा। उन्होंने कहा किसी के मन में यह हो कि मंगल भवन को व्यापारी चलाएंगे तो उन्हे मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि इसका संचालन और मालिकाना हक नगर निगम के पास है। उन्होंने कहा कि जैसे गरीबों के लिये मंगलभवन बना है वैसे ही मेरा एक और सपना है कि महिलाआे के लिए एक मार्केट बने जिसका मालिकाना हक सिर्फ महिलआें के पास ही रहे। महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे ने कहा कि “मंगल भवन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानपूर्वक अपने मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करने में मदद करेगा। यह परियोजना प्रधानमंत्री के सीएसआर विज़न और सीएम योगी की संवेदनशील नेतृत्व शैली का उत्कृष्ट उदाहरण है। हमारा प्रयास होगा कि मंगल भवन का रखरखाव और सेवा व्यवस्था सर्वोत्तम गुणवत्ता के साथ निरंतर जारी रहे। इसके रखरखाव का जिम्मा नगर निगम का रहेगा।’’


बताते चलें कि बेनाझाबर रोड स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के पास अप्रयुक्त पड़ी जमीन पर नगर निगम एवं महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे की पहल पर सामुदायिक भवन व बारातशाला की अवधारणा बनाई गई। महापौर ने संकल्प लिया कि सीएसआर से गरीबों का उत्थान किया जाएगा इसके लिये केआईजेसी आगे आया। इसे आकार देने की शुरुआत 11 सितंबर 2024 को नगर निगम और जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल के बीच हुए एमओयू से हुई। इसके बाद 18 जनवरी 2025 को उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने वर्चुअल रूप से भूमि पूजन कर निर्माण प्रक्रिया को औपचारिक रूप दिया।


नगर निगम ने निर्माण कार्य हेतु भूमि उपलब्ध कराई, जबकि जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल के सदस्यों और शहर के प्रमुख उद्योगपतियों ने सीएसआर फंड के तहत दो करोड़ रुपये नगर निगम को दिए और 50 लाख रुपये अलग से लगाए। निगम की टेंडरिंग प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य कानपुर शटर कंपनी को आवंटित हुआ। जिसने रिकार्ड नौ महीने के समय में कार्य पूरा किया। अब मंगल भवन पूरी तरह तैयार है और इसे समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए उनके मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु मात्र ₹11,000 में उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार श्री अवनीश अवस्थी ने भी निर्माण के दौरान मंगल भवन का निरीक्षण किया था और सीएसआर को बढ़ावा देने के लिये किये गये इस काम के लिये नगर निगम, महापौर और जेसीआई की सराहना की थी।


मंगल भवन पर पूरा मालिकाना हक, रखरखाव एवं संरक्षण का अधिकार नगर निगम के पास रहेगा। यह भवन एक मिशाल के तौर पर तैयार हुआ है। इसके लिए एक समिति बनाई जाएगी, जिसमें महापौर, नगर आयुक्त, जेसीआई के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष शामिल होंगे। साथ ही जेसीआई के दो सदस्य निगरानी समिति में रहेंगे, जो कि यह देखेंगें कि भवन का उपयोग सिर्फ गरीबों के लिये हो रहा है कि नहीं कोई दुरुपयोग तो नहीं हो रहा है।


जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष आकाश गोयनका ने कहा कि इस पूरे प्रोजेक्ट में माननीय महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे की दूरदर्शिता, दृढ़ निश्चय और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण रही। उनके सतत प्रयासों, व्यक्तिगत निगरानी और सकारात्मक नेतृत्व ने ही इस परियोजना को रिकॉर्ड समय में मूर्तरूप दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई। सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी संवेदनशीलता ने ‘मंगल भवन’ को केवल एक संरचना नहीं बल्कि गरीब परिवारों की गरिमा से जुड़ी एक पहल के रूप में विकसित किया है।


इस अवसर पर विधायक गोविंद नगर सुरेंद्र मैथानी, विधायक नीलिमा कटियार, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी, जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल के प्रेसिडेंट प्रणीत अग्रवाल, जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष आकाश गोयनका, विकास जायसवाल, भावुक गोयल, प्रज्ञा अग्रवाल, श्रुति जैन, नेहा गर्ग, निहारिका गुप्ता, महेन्द्र मोहन गुप्त, अतुल कनोडिया एवं बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


केआईजेसी मंगलभवन की बनावट एक नजर में: केआईजेसी मंगल भवन कुल 3,184.02 वर्गमीटर (34,272 वर्गफीट) क्षेत्रफल में विकसित है, जिसमें 961.54 वर्गमीटर (10,350 वर्गफीट) का निर्मित क्षेत्र शामिल है। ग्राउंड फ्लोर 644.19 वर्गमीटर और प्रथम तल 317.36 वर्गमीटर में निर्मित है। परिसर में 849.71 वर्गमीटर (9,146 वर्गफीट) का विशाल लॉन उपलब्ध है, जिसकी क्षमता 750 व्यक्तियों की है। इसके अलावा 423.29 वर्गमीटर (4,556.19 वर्गफीट) का सुसज्जित बैंक्वेट हॉल 300 व्यक्तियों की क्षमता के साथ मौजूद है। प्रथम तल पर 66.75 वर्गमीटर (718.50 वर्गफीट) का एक छोटा मल्टीपरपज़ हॉल भी है, जिसकी क्षमता 60 व्यक्तियों की है। सभी स्थानों की संयुक्त क्षमता 1,110 लोगों की है। मंगल भवन में दो ऑफिस रूम, एक किचन, दो गेस्ट रूम तथा परिसर के भीतर 42 कारों और 300 बाइकों की पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

सोमवार, 3 नवंबर 2025

अभद्र टिप्पणी पर आक्रोशित हुआ सिंधी समाज

 






 

ज्ञात होगा छत्तीसगढ़ क्रांति

व जौहर पार्टी के प्रमुख अमित बघेल नेआज से कुछ दिन पूर्व श्री झूलेलाल भगवान व सिन्धी समाज

पर अभद्र टिप्पणी कर श्री झूलेलाल भगवान जी को अपमानित किया।  जिसके चलते सभी भक्तगण व सिंधी समाज

में जबरदस्त आक्रोश है।

जिस कारण आज पुज्य सिन्धी पंचायत श्री झूलेलाल शिव मंदिर ब्लाक श्री झूलेलाल पार्क गोविंदनगर कानपुर के श्यामलाल मूलचंदानी(अध्यक्ष) व सभी सदस्यगणों ने आज श्रीमान जिलाधिकारी महोदय कानपुर व श्रीमान आयुक्त महोदय पुलिस कमिश्नरेट कानपुर उत्तर प्रदेश पुलिस को ज्ञापन दिया

जिसमें अमित बघेल को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए तथा थाना गोबिंदनगर एफआइआर दर्ज करने हेतु प्रार्थनापत्र भी दिया जिससे पूरे समाज वे भक्तगणों में सद्भाव बना रहे।


महोदय हमारा सिंधी समाज

अखंड भारत का एक हिस्सा है। शांत व सेवा भाव के साथ कार्य करने वाला समाज है

शुरू से आज तक देश की सेवा में हमेशा आगे रहा है यदि भारत में कोई विपदा ( आपदा) आई है तो सबसे पहले आगे आकर सेवा करने वाला सिन्धी समाज है हर राष्ट्र कार्य व राष्ट्रभक्ति में सबसे आगे सिन्धी समाज रहा है सिन्धी समाज ने तन मन धन से राष्ट्र की सेवा की है और मरते दम तक करता रहेगा।

धन्यवाद। 

ज्ञापन देने में मुख्य रूप श्यामलाल मूलचंदानी (अध्यक्ष )

जग्गी ड़बरानी,सुरेश कटारिया, महेश मनचंदा,बंटी सिधवानी, संजू डाबरानी,नरेश फूलवानी, चंद्रभान मोहनानी,मुरारी लाल चुग, बिहारी लाल बजाज, बलराम कटारिया, गणेश बजाज,मनोज लालवानी, सुरेश धमीजा, दिनेश कटारिया, विनोद मूर्जनी, मोहन मुकेश,अमित कटारिया, पूरन बजाज, मनोज डब्बू, हरिराम गंगवानी, सुनील अलवानी, लक्ष्मण दास, संजय चुग, राजकुमार मोटवानी, मनोज धमीजा,राजा मनवानी ,रमेश मुरझानी, ललित श्यामदासानी अमित खत्री, बलवंत मखीजा, श्याम बिजलानी,

महेश मखीजा, विश्वनाथ आहूजा,

कैलाश नहलानी, अनिल डोडवानी ,गौरव शिवानी,पण्डित माधव , प्रियंका आहूजा, दीपा रुपानी पूनम चुग, मंजू खत्री रोमा डबरानी,हेमा शर्मा, ज्योति गेरा, शीतल गेरा,आदि।

रविवार, 26 अक्टूबर 2025

शंकर विद्यार्थी की पुण्य तिथि पर कानपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई

  







श्रवण गुप्ता 


कानपुर प्रेस क्लब मे पत्रकार प शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी की 135 वीं जयंती पर उनके विचारों को याद कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी तत्पश्चात एक गोष्ठी और सभा का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्रेस क्लब महामंत्री शैलेश अवस्थी ने गणेश शंकर विद्यार्थी के विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि महान स्‍वतंत्रता सेनानी और पत्रकारिता के पुराेधा गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती है ।एक निडर व्यक्तित्व, अटूट राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को कर्तव्यनिष्ठा और साहस की प्रेरणा देने वाले वह एक क्रांतिकारी पत्रकार थे और उन्हें हिंदी दैनिक पत्रकारिता का प्रमुख स्तंभ माना जाता है। उन्होंने किसानों एवं मजदूर को हक दिलाने के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया, तथा आजादी के आंदोलन में भी सक्रिय रहे। उन्होंने 1913 में प्रताप नामक अखबार की स्थापना की थी जो ब्रिटिश शासन की अन्याय पूर्ण नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का माध्यम बना। विभिन्न पत्रकार संगठनों द्वारा कार्यक्रमों का दौर दिन भर चलता रहा जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों ने मौजूदगी दर्ज कराई थी ।

रविवार, 7 सितंबर 2025

कृष्णम परिवार ने शिक्षक दिवस पर किया सभी का सम्मान

 





* गुमटी नंबर 5 स्थित एक निजी रेस्टोरेंट पर कृष्णम परिवार ने बनाया धूमधाम से शिक्षक दिवस डायरेक्टर विपिन निगम ने बताया हर साल की तरह इस बार भी शिक्षक दिवस में शिक्षिकाओं एवं बच्चों का भी सम्मान किया विपिन जी ने बताया कि बच्चों का भी हमें सम्मान करना चाहिए उनको आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए उनकी भी इज्जत करनी चाहिए यही अच्छे गुरु की पहचान है 

कार्यक्रम में आए सभी को सम्मानित किया गया केक काट के एवं जलपान की भी उचित व्यवस्था की गई कार्यक्रम में विशेष रूप से समाजसेविका मनीष शुक्ला जी ने बच्चों को सम्मानित किया एवं आशीर्वाद प्रदान किया शालिनी महिवाल वंदना वर्मा साक्षी टंडन नंदिनी सिंह चारु मिश्रा मनु सोमानी आरती पाल आध्या दीक्षित गरिमा  गुप्ता स्वाति पांडेस्वाति पांडे आदि लोग उपस्थित थे

शनिवार, 6 सितंबर 2025

कानपुर प्रेस क्लब की ओर एआई को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई।

 


एआई को अपना मास्टर न बनाएं, वरना डिज़ास्टर होगा*

इस तकनीक को अपना सहायक बनाकर इस्तेमाल करेंगे तो इसका खूब लाभ मिलेगा और विकास के रास्ते आसान होंगे*


कानपुर 




एआई ( आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ) एक ऐसी तकनीक है कि यदि इसे अपना मास्टर मानकर इस पर निर्भर हो गए तो बड़ा डिज़ास्टर हो सकता है l इसे बतौर अपना सहायक इस्तेमाल करें तो काम आसान होगा और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे l

ये विचार आज कानपुर प्रेस क्लब की ओर से "एआई के युग में पत्रकारिता की चुनौतियां" विषय पर आयोजित गोष्ठी में विशेषज्ञ वक्ताओं ने व्यक्त किए l सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विभोर सचान ने कहा कि एआई एकत्र डाटा और ऑब्जर्वेशन पर काम करता है l यह तकनीक मस्तिष्क पढ़कर निष्कर्ष दे सकती है, लेकिन इसमें संवेदना, जज़्बात, भावना मानवता और दयालुता नहीं होगी l इसे बॉस न बनाएं, निर्भर न रहें, इसे सहायक बनाएं तो भरपूर लाभ ले सकते हैं l एआई विशेषज्ञ प्रोफेसर अनोखेलाल पाठक ने कहा एआई की मायावी दुनिया से बड़े खतरे भी हैं और इससे सावधानी के लिए जागरूक करने का काम मीडिया का है l एआई की मदद से तथ्य तलाश सकते हैं, एकत्रित डाटा से रिफ्रेंन्स ले सकते हैं, लेकिन समय, परिस्थिति, माहौल और प्रस्तुतीकरण तो पत्रकार को ही करना होगा l झूठ नरेटिव तोड़ने का काम पत्रकार का है l एआई पत्रकारिता को आसान बना सकती है, लेकिन ज़रा भी चूके तो बड़ा नुकसान भी कर सकती है l आखिरकार यह तकनीक तो कृत्रिम बुद्धिमत्ता ही है l

मशहूर चिकित्सक डॉ.अभिषेक त्रिवेदी ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में तो इस तकनीक के इस्तेमाल में बेहद सतर्कता की ज़रूरत है l ये तकनीकी टूल्स काम आसान कर देंगे, लेकिन डॉक्टर किसी मरीज के सिर पर प्यार से हाँथ फेरकर कहता है कि "मैं हूं न, आप निश्चित ठीक हो जाएंगे ", और ये संवेदना एआई नहीं दे सकती l हां, इससे लाभ भी बहुत हैं, मगर सावधानी भी ज़रूरी है l वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रमेश वर्मा ने कहा कि पत्रकारिता में एआई का प्रवेश खबरों में इनपुट का काम बेहतर कर सकता है, लेकिन उस पर पूरी तरह निर्भर हुए तो फिर नुकसान की भरपाई होना मुश्किल है l प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस वाजपेयी ने अथितियों का स्वागत करते हुए कहा कि पत्रकारों की जागरूकता के लिए इस तरह की गोष्ठियां निरंतर आयोजित की जाएंगी l महामंत्री शैलेश अवस्थी ने सभी का आभार जताया और संचालन वरिष्ठ पत्रकार आलोक पांडे ने किया l इस मौके पर उपाध्यक्ष गौरव सारस्वत, मंत्री शिवराज साहू, सुनील साहू, मोहित दुबे, अभिषेक मिश्रा, गगन पाठक, चंद्रगौरव, अनिल त्रिपाठी, कौस्तुभ मिश्रा, नौसाद,शशांक शुक्ला, अर्जित, वेद गुप्ता, दीपक,अनुज,मयूर शुक्ला, सहित कई पत्रकार मौजूद रहे l

सोमवार, 25 अगस्त 2025

श्री जी लाडली परिवार के श्री कृष्ण छठीं महोत्सव में झूमें भक्त कानपुर के कई वरिष्ठ डाक्टरो को किया गया सम्मानित

 







कानपुर । श्री जी लाडली परिवार का श्री कृष्ण छठीं महोत्सव बिरहाना रोड के खत्री धर्मशाला मे बड़ी ही धूमधाम से आयोजित किया गया जहां पर भक्तों ने लल्ला का 56 भोग लगाकर नजर उतारी और जमकर ठुमके भी लगाये । श्री जी लाडली परिवार के इस  दूसरे छठी महोत्सव में भजनों की गंगा बहाने के लिए भजन गायक सुनील स्नेही,नीरज गौड़, अनुराधा ने भी समां बांध दिया सैकड़ों से अधिक की संख्या में भक्त भाव विभोर होकर भजनों को सुनकर फूलों की होली में नाचनें को मजबूर दिखे , ईश्वर रूपी झांकियां देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए मानो जैसे स्वंय प्रभू धरती पर उतर आए हो, श्री कृष्ण अपने बाल रूप में बेहद सुंदर और अलौकिक रूप में दर्शन दे रहे थे जो भी भक्त दर्शन कर रहा था उनकी आंखों में केवल लड्डू गोपाल की छवि बस गई थी।इस अवसर पर कानपुर के कई वरिष्ठ डाक्टर डॉ संजय वर्मा मरियमपुर हॉस्पिटल ,डॉक्टर सुनील मिश्रा गैस्ट्रो रिजेंसी, डॉ क्षमा शुक्ला गैकोनोलॉजिस्ट, डॉ शिखा भार्गव हॉस्पिटल को पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही इंटर-हाई स्कूल की बोर्ड परिक्षा में शहर का नाम रौशन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया और भी कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए हैं कार्यक्रम में परिवार की अध्यक्षा आकांक्षा गुप्ता ने बताया कि  श्री जी लाडली परिवार बहुत ही संजोकर बनाया गया है यहां ईश्वर के प्रति प्रेम बनाए रखना है ,समय समय पर अपने धर्म का प्रचार-प्रसार करना यही हमारा मुख्य उद्देश्य है इसके साथ ही जो युवा वर्ग के लोग हैं उनको भी भक्ति भाव के लिए प्रेरित करना है।बता दें कि श्री जी लाडली परिवार एक सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था है जिसका गठन बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष ग्रीष्म अवस्थी ने दो वर्ष पहले किया था जिसका मुख्य उद्देश्य सनातनियों को अपने धर्म के प्रति जागरूक करना साथ ही हर संभव गरीबों व निराश्रितों को मदद करना है ,संस्थान ने अभी तक कई ग़रीब कन्याओं का विवाह , निराश्रित बच्चों को निशुल्क पढ़ाई आदि नेक कार्य किए हैं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक ग्रीष्म अवस्थी ,अध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता ,महामंत्री अंजू खन्ना व इंदिरा सिंह ,उपाध्यक्ष सोनल गुप्ता व सुनीता गुप्ता ,मंत्री रीना गुप्ता, नेहा गुप्ता , पलक खन्ना, सोनी गुप्ता , मृदुला कपूर, संयुक्त मंत्री रुचि मल्होत्रा ,ममता गुप्ता, पूनम गुप्ता नीता गुप्ता, मीडिया प्रभारी ममता यादव व मयंक सैनी के साथ प्रिया गुप्ता, सोनम गुप्ता ,मोनिका बाजपेई ,शिवानी ,कोमल गुप्ता ,शाशी सैनी ,प्रीति अग्रवाल ,सौम्या तिवारी ,हिमानी खन्ना, आकाश अग्रवाल ,अमरनाथ शर्मा ,विकास सिंह, शुभम अरोड़ा ,शक्ति गुप्ता ,रामजी गुप्ता ,पुनीत मेहरोत्रा ,हिमांशु स्वास्थ्य ,आशीष तिवारी, सत्यम राठौर , ऋतिक पटेल, अमित गुप्ता, राजू, अखिलेश गुप्ता, गौरव सिंह ,राजू गुप्ता, पारस मल्होत्रा, शिवम त्रिवेदी, श्याम शुक्ला ,आनंद साहू, सुमित बाजपेई ,जयदीप गुप्ता ,दीपक अग्निहोत्री आदि लोग मौजूद थे।

रविवार, 24 अगस्त 2025

दुर्घटना राहत आपदा प्रबंधन ज्ञान से बचाये जान

 


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कर्नल लोकेश कांडपाल कमांडिंग ऑफिसर / कैम्प कमांडर 159 यूपी बटालियन एनसीसी के मार्गदर्शन में व सूबेदार मेजर गुमान सिंह की देख रेख में 59 यू पी बटालियन एन सी सी के  सन्युक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 197 में 500 एनसीसी कैडेट को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं  प्रशिक्षण शिविर 14 ओल्ड राजपूत कॉम्प्लेक्स सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्र मे चल रहे कैंप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी डॉ. परवेज अख्तर, मिनाक्षी दीक्षित और रिजवान अली खान ने साबरअपराध विधिक सेवा साक्षरता जागरुकता प्रशिक्षण एवं लाखन कुमार शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबन्धन कानपुर नगर एवं मास्टर ट्रेनर रेड क्रॉस सोसाइटी ने सड़क दुर्घटना, प्राथमिक चिकित्सा, आकाशीय बिजली, भारी बारिश, आग सुरक्षा विषय पर प्रशिक्षण दिया गया श्री शुक्ला ने बताया यदि कोई एक्सीडेंट में या आपदा में घायल होता है तो हमको उसकी मदद करनी चाहिए  किसी घटना दुर्घटना के तीन कारण लापरवाही ,अज्ञानता ,जल्दबाजी है घायलों के मरने का सबसे बड़ा कारण समय पर उन्हें फस्ट एड नहीं मिल पाती है यदि हम घायल  को गोल्डन आवर में मदद दे सबसे पहले रक्तस्राव को रोके  रक्तश्राव रोकने हेतु तिकोनी पट्टी का प्रयोग बताया गया  इलेक्ट्रिक अटेक , बर्न ,एसिड बर्न में प्राथमिक उपचार  का डेमो दिया गया प्राथमिक उपचार में तिकोनी पट्टी का महत्व व उसके प्रयोग का डेमो दिया भूकंप से बचाव की जानकारी दी गई भूकंप के समय क्या करे क्या ना करे पर चर्चा की गई अग्निशमन का प्रशिक्षण भी दिया आग, आग के प्रकार आग का वर्गिकरण आग बुझाने के सिद्धांत पर चर्चा किया

      इस अवसर पर सूबेदार मेजर गुमान सिंह, बी एच एम देवेन्द्र सिंह महिला ट्रेनर अंकिता सिंह एनसीसी कैडेट आदि उपस्थित रहे

रविवार, 17 अगस्त 2025


 

धूम धाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा  

श्रवण गुप्ता 

9838885767




 हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त दिन स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष में श्री झूले लाल शिव मंदिर (13) ब्लॉक श्री झूले लाल पार्क गोविन्द नगर से भव्य श्री झूले लाल जी का पूज्य श्री बहराणा साहिब ज्योति दर्शन तथा तिरंगा यात्रा के साथ गोविन्द नगर में प्रसाद वितरण करते हुए आज शोभा यात्रा प्रातः  17 अगस्त  दिन रविवार  प्रातः 10 बजे  मन्दिर प्रांगण से प्रारम्भ हुई। सैकड़ों दो पहिया वाहन पर महिलाएं व पुरुष तिरंगा शोभा यात्रा में शामिल हुए। कई भक्तों ने पूज्य बहराणा साहिब ज्योति अपने घर बुला कर स्वागत किया। संस्था के अध्यक्ष श्याम लाल मूलचंदानी ने स्वागत करने वालों को श्री झूले लाल जी की पाखर (अंगवस्त्र) पहना कर धन्यवाद दिया!  कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्याम  लाल मूलचंदानी (अध्यक्ष), ,सुरेश कटारिया, महेश मनचंदा,बंटी सिधवानी, नरेश फूलवानी, चंद्र भान मोहनानी,मुरारी लाल चुग, बिहारी लाल बजाज, बलराम कटारिया, गणेश बजाज,मनोज लालवानी, सुरेश धमीजा, दिनेश कटारिया, विनोद मूर्जनी, मोहन मुकेश अमित कटारिया, पूरन बजाज, मनोज डब्बू, हरिराम गंगवानी, सुनील अलवानी, लक्ष्मण दास, संजय चुग, राजकुमार मोटवानी, रमेश मुरझानी,शिव द्विवेदी, प्रियंका आहूजा, दीपा रुपानी पूनम चुग, मंजू खत्री रोमा डबरानी,हेमा शर्मा, ज्योति गेरा, शीतल गेरा आदि लोग मौजूद रहे

 


 

 कानपुर में मैनावती मार्ग पर स्थित इस्कॉन मंदिर में 16 अगस्त शनिवार को  श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर उत्साह उमंग के साथ विशिष्ट महोत्सव मनाया गया। 

 मंदिर में कृष्ण कालिया तालाब,गौशाला एवं उपवनों की झांकियां एवं लाइटों से सुशोभित थे। मंदिर की अलंकारमय सजावट को देखकर ऐसा प्रतीत हुआ ।की मानो ब्रज के वनों में अपना विस्तार प्रकट कर दिया ।

जगमगाता इस्कॉन प्रांगण कानपुर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। 

कानपुर इस्कॉन से जुड़े भक्तों ने ही इस  उत्सव की भव्य तैयारियां कई महीनों पूर्व से ही प्रारंभ कर दी थी। 

15 अगस्त  की संध्या 5:00 बजे से विशेष सांस्कृतिक संध्या प्रारंभ हुई।

सिंगापुर थाईलैंड गोवा बेंगलुरु इत्यादि अनेक स्थान से आए हुए दुर्लभ पुष्पों द्वारा संपूर्ण मंदिर को सजाया गया। 

 पुष्पों की उस खास प्रजाति का प्रयोग किया गया जो की स्वतंत्रता दिवस में लाल किले पर भी सजाए जाते हैं। 

मंदिर में प्रवेश करते हुए विभिन्न झांकियां विशेष रूप से





श्री वासुदेव कृष्ण की रंगोली ने सभी को आकृष्ट किया।

16 अगस्त सोमवार को 4:30 बजे मंगल आरती के साथ ही उत्सव का प्रारंभ हुआ ।

लाखों की संख्या में भक्तों ने श्री श्री राधा माधव के जन्माष्टमी विशेष दर्शन प्राप्त किए। 

इस वर्ष वृंदावन के कुशल कारीगरों के द्वारा श्री श्री राधा माधव की रत्न जड़ित पोशाक तैयार की गई। 

दर्शन आरती एवं गुरु पूजा के पश्चात श्रीमद्भागवत कथा सत्र में आईआईटी मुंबई से विद्या प्राप्त इस्कॉन मुंबई से आए हुए विशेष वक्ता एवं शस्त्र मर्मज्ञ श्रीमान दामोदर प्रभु जी के द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव की रहस्य को मनमोहक लीलाओं के द्वारा समझाया गया। 

 10:00 बजे से श्रद्धालु गण के द्वारा  श्री भगवान को तुलसी अर्पण प्रारंभ हुआ ।  दिव्य स्नान के अंतर्गत  विशिष्ट शंखों में श्री श्री राधा कृष्ण का अभिषेक किया गया।फोक(फैमिली ऑफ़ लॉर्ड कृष्ण) आरती के माध्यम से हजारों भक्तों ने श्री राधा कृष्ण की विशिष्ट आरती संपन्न की। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर पूरे दिन मंदिर के कपाट खुले रहे। 

डेढ़ लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने हरे कृष्ण महामंत्र की आकर्षक दिव्य ध्वनि का आनंद लेते हुए श्री श्री राधा माधव के मनमोहक दर्शन प्राप्त किए।

जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर 

श्रीमती नीलिमा कटियार जी विधायक कल्याणपुर, श्रीमती प्रमिला पांडे जी, महापौर, श्रीमान अरुण पाठक जी एमएलसी एवं कानपुर नगर के डीएम, एसडीएम, सीडीओ, सीएफओ, पुलिस कमिश्नर और कमिश्नर इस विशेष अवसर पर उत्सव में सम्मिलित हुए।

रात्रि 8:00 बजे से कलश अभिषेक के अंतर्गत अनेक श्रद्धालु भक्तों ने चांदी कलश द्वारा श्री श्री राधा माधव के उत्सव विग्रह को भी स्नान अभिषेक कराया।

रात्रि 11:30 बजे से श्री श्री राधा माधव का 108 चांदी के कलशों के द्वारा भव्यतम अभिषेक संपन्न किया गया साथ ही श्री भगवान को 1008 व्यंजनों का भोग भी अर्पित हुआ।

ठीक रात 12:00 श्री कृष्ण के प्राकट्य समय पर बृहद मृदंग की ध्वनियों, करताल की झंकार के साथ संकीर्तन के द्वारा भगवान की महा आरती संपन्न हुई। 

जन्माष्टमी के उपलक्ष पर इस्कॉन द्वारा विभिन्न स्कूलों में  कृष्ण लीला से संबंधित प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। 

नन्हे मुन्ने बच्चों ने श्री कृष्ण की कृपा प्राप्त करते हुए अपनी अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया।

 तीन दिवसीय उत्सव ने सभी भक्तों को कृष्ण चेतन से ओत्प्रोत कर अपार आनंद का अनुभव कराया।

मंदिर अध्यक्ष श्रीमान प्रेम हरिनाम प्रभु जी ने मंदिर में पधारे सभी श्रद्धालुओं का 

 अभिवादन किया।

महा अभिषेक के पश्चात सभी को स्वादिष्ट कृष्ण प्रसाद भी वितरित किया गया। 

श्रील प्रभुपाद की कृपा से आप संपूर्ण विश्व में इसी प्रकार से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

जब जब भगवान प्रकट होते हैं तो वह समस्त जगत पर कल्याण करने हेतु अपने पार्षदों को भी पृथ्वी लोक पर भेजते हैं। 

ऐसे ही महान आचार्य हुए श्रील प्रभुपाद जिनका 129 वां प्राकट्य महोत्सव रविवार 17 अगस्त को मनाया जाएगा और इसी के साथ तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का समापन होगा।