खेल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
खेल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 24 जून 2026

पूरी जानकारी करके रखे घर में नौकर

 



कानपुर  

थाना स्वरूप नगर क्षेत्र में रहने वाले  व्यापारी विकास शुक्ला द्वारा लगभग ₹60 लाख मूल्य के जेवर चोरी होने की सूचना दी गई थी। सूचना प्राप्त होते ही थाना स्वरूप नगर पुलिस एवं SOG टीम ने संयुक्त रूप से तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों का लगातार पीछा किया। तकनीकी विश्लेषण के दौरान उनकी लोकेशन माउंट आबू में मिलने पर टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों अभियुक्त सुनियोजित तरीके से बड़े घरों में नौकरी कर विश्वास जीतते थे तथा मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। मामले में चोरी का 100 प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है। साथ ही चोरी के जेवर का एक ब्रेसलेट, जिसकी कीमत लगभग ₹6 लाख थी, ₹2 लाख में खरीदने वाले एक सुनार को भी चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास एवं अन्य संभावित घटनाओं के संबंध में भी विस्तृत जांच जारी है

शुक्रवार, 9 अगस्त 2024

पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए चिंताजनक है कानपुर पुलिस कमिश्नरेट का अघोषित आदेश

कानपुर नगर: कानपुर पुलिस कमिश्नरेट का एक अघोषित आदेश, डिजिटल प्लेटफॉर्म- जैसे व्हाट्सएप आदि पर प्रसारित किया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि "मैन स्ट्रीम मीडिया" के लोगों को ही प्रेस कांफ्रेंस में बुलाया जाए .....आदि ...यह आदेश अगर सच है तो "पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए चिंताजनक है।" हम इसकी निंदा करते हैं क्योंकि यह अघोषित आदेश न केवल यूट्यूबर्स के लिए बल्कि छोटे व मझोले वर्ग के अखबारों / डिजिटल प्लेटफॉर्म में कार्यरत सभी पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।


👉इस आदेश से :- 


1. मीडिया की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लग सकता है।

2. यह आदेश उन यूट्यूबर्स और डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों को उनके काम को प्रभावित कर सकता है उन्हें वंचित कर  सकता है। जो ईमानदारी से अपना दायित्व निभा रहे हैं।

3. जिले के अधिकतर थाना प्रभारियों पर मानसिक दबाव अतिरिक्त डाल सकता है।

4. इस आदेश से पत्रकारिता में विविधता और समावेशीपन कम हो सकता है।

इसमें कतई दो राय नहीं कि यह अघोषित आदेश प्रेस/मीडिया के विभिन्न प्रारूपों के बीच भेदभाव पैदा कर सकता है और पत्रकारिता के डिजिटल परिवर्तन को नहीं पहचान रहा है। 

जबकि आवश्यकता इस बात की है कि इसके बजाय, एक समावेशी दृष्टिकोण अपनाना चाहिए जो सभी प्रकार के प्रेस/मीडिया प्रतिनिधियों को समान अवसर प्रदान करता हो।

वही सवाल यह उठता है कि क्या मैन स्ट्रीम मीडिया के लोग क्या अनैतिक, आपराधिक कृत्यों को अंजाम नहीं देते हैं ?

जो लोग इसके पक्षधर हैं, उन्हें बड़े - बड़े मीडिया घरानों के अखबारों व टी. वी. चैनलों में कार्यरत मीडिया कर्मियों के बारे में दर्ज किए गए मामलों का इतिहास पता करना चाहिए ...! मैन स्ट्रीम मीडिया संस्थानों के मीडिया कर्मियों पर अनेक संज्ञेय आरोप लग चुके हैं और जेल तक जा चुके हैं। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद फिर "काला/सफेद" कर रहे हैं।

मेरी निजी राय है कि, "चाहे छोटा संस्थान हो या बड़ा, टीवी चैनल हो या यूट्यूबर संस्थान, उसमें कार्य करने वाला व्यक्ति अगर अनैतिक, आपराधिक कृत्यों को कारित कर रहा है या उसका संरक्षण कर रहा है तो उसको चिन्हित किया जाना चाहिए और विधिक प्रक्रिया के तहत कार्यवाही बिना किसी भेदभाव की जानी चाहिए।"

लेकिन जो "व्यक्ति"  ईमानदारी व निष्ठा के साथ पत्रकारिता का कार्य कर रहा हो, फिर चाहे 'वो' किसी भी वर्ग (प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक/डिजिटल) का पत्रकार हो, उसके अधिकारों का हनन नहीं किया जाना चाहिए।


लेखक कानपुर नगर के वरिष्ठ पत्रकार है।

      श्याम सिंह 'पंवार' 

  (लघु श्रेणी का पत्रकार)

शुक्रवार, 21 जून 2024

रोज करें योग मिलेगा स्वास्थ और भागेंगे रोग

 





-योग दिवस के अवसर पर टीएसएच के ब्रीज में लगा शिविर

-आईजी रेंज जोगिंदर कुमार रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

-योगा एक्सपर्ट शैव्या पाण्डेय के निर्देशन में किया गया योग

-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी ने लिया योग करने का संकल्प


कानपुर। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। जहां तन और मन दोनों ही स्वस्थ होता है वहां व्यक्ति के कार्य करने की क्षमता और गुणवत्ता बढ़ जाती है। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर द स्पोर्ट्स हब टीएसएच आर्यनगर में योग अभ्यास कराते हुए यह बात योगा एक्सपर्ट शैव्या पाण्डेय ने कही।

शुक्रवार प्रातः छह बजे सूर्य की पहली किरण के साथ कानपुर रेंज के डीआईजी श्री जोगिंदर कुमार ने टीएसएच के ब्रीज में आयोजित योगा कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। फिर ईडब्लूएस का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों में से 80 और टीएसएच के मेंबर और समस्त स्टाफ ने योगा एक्सपर्ट शैव्या पाण्डेय के निर्देशन में विभिन्न प्रकार के योगासनों का अभ्यास किया। शैव्या ने प्रत्येक प्रकार के आसन को कराने के बीच-बीच में उसके करने के फायदे भी बताए करीब दो घंटे तक चले योगा अभ्यास से लाभांवित होकर ब्रीज में उपस्थित सभी ने नियमित तौर पर योग करने का संकल्प लिया।