क्राइम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
क्राइम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 28 सितंबर 2026

फीलखाना पुलिस को बड़ी सफलता: 24 किलो से अधिक चाँदी की सिल्लियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*








*कानपुर, 28 सितंबर 2026।* कमिश्नरेट कानपुर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फीलखाना और सर्विलांस सेल पूर्वी जोन की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।


पुलिस उपायुक्त पूर्वी के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के नेतृत्व में मु0अ0सं0- 62/2026 धारा 305 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर खास से सूचना मिली कि आरोपी फलमंडी (किला तिराहा) के पास खड़ा है और कानपुर से बाहर भागने की फिराक में है।


सूचना पर थाना प्रभारी श्रीमती रीना सिंह के नेतृत्व में फीलखाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को सुलभ शौचालय के पास से पकड़ लिया।


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम *सुधांशु अग्रवाल पुत्र महेश अग्रवाल, निवासी 28/18 फीलखाना, उम्र 26 वर्ष* बताया।


*बरामदगी:*

आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सफेद धातु (चाँदी) की कुल *22 अदद छोटी-बड़ी सिल्लियां, कुल वजन 24.348 किलोग्राम* बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।


पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार दिनांक 28.09.2026 को समय करीब 00:20 बजे गिरफ्तार कर 12:20 बजे विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।


*गिरफ्तार करने वाली टीम:*

थानाध्यक्ष रीना सिंह, उ0नि0 प्रशान्त सिंह, उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार, उ0नि0 असित कुमार, दीपक कुमार शर्मा, रमन कुमार व सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 सुरदीप सिंह डागर सहित टीम।

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

कानपुर के चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का खुलासा, बेटा ही निकला मुख्य साजिशकर्ता*

 





*कानपुर, 24 सितंबर 2026।* कानपुर के बहुचर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का कमिश्नरेट पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतक का अपना बेटा ही मुख्य साजिशकर्ता निकला।


पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कि विवेचना के दौरान सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज, बरामदगी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ।


जांच में सामने आया कि मृतक के पुत्र *सुब्रत मिनोचा* ने करीब 40 से 50 लाख रुपये के कर्ज, जुआ-सट्टा और संपत्ति के लालच में विशाल गौतम और राजकिशोर के साथ मिलकर अपने ही पिता की हत्या की साजिश रची थी।


पुलिस ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों ने मृतक की पुत्रवधू शालू का नाम लिया था, लेकिन गहन विवेचना में उसके खिलाफ कोई पुष्टिकारक साक्ष्य नहीं मिला। सभी साक्ष्यों और तथ्यों के विश्लेषण के बाद सुब्रत मिनोचा को घटना का मुख्य साजिशकर्ता पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया है।


प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

सोमवार, 7 सितंबर 2026

3 साल से फरार 20 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग कर वसूली थी रंगदारी*








*कानपुर, 06 सितंबर 2026।* थाना बर्रा पुलिस ने 3 वर्ष से फरार चल रहे 20 हजार के इनामी वांछित लुटेरे अजय प्रजापति को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।


पुलिस के अनुसार वर्ष 2023 में एक महिला एवं उसके साथियों द्वारा राशन कार्ड बनवाने के बहाने एक व्यक्ति को घर बुलाया गया था। वहां उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया गया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर धनराशि वसूली गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पूर्व में महिला सहित अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।


इस प्रकरण में अभियुक्त अजय प्रजापति लगातार फरार चल रहा था, जिस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। थाना बर्रा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 2023 से लंबित इस ब्लैकमेलिंग और रंगदारी के मामले में इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी से प्रकरण के निस्तारण में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

बुधवार, 24 जून 2026

पूरी जानकारी करके रखे घर में नौकर

 



कानपुर  

थाना स्वरूप नगर क्षेत्र में रहने वाले  व्यापारी विकास शुक्ला द्वारा लगभग ₹60 लाख मूल्य के जेवर चोरी होने की सूचना दी गई थी। सूचना प्राप्त होते ही थाना स्वरूप नगर पुलिस एवं SOG टीम ने संयुक्त रूप से तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों का लगातार पीछा किया। तकनीकी विश्लेषण के दौरान उनकी लोकेशन माउंट आबू में मिलने पर टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों अभियुक्त सुनियोजित तरीके से बड़े घरों में नौकरी कर विश्वास जीतते थे तथा मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। मामले में चोरी का 100 प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है। साथ ही चोरी के जेवर का एक ब्रेसलेट, जिसकी कीमत लगभग ₹6 लाख थी, ₹2 लाख में खरीदने वाले एक सुनार को भी चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास एवं अन्य संभावित घटनाओं के संबंध में भी विस्तृत जांच जारी है

शुक्रवार, 9 मई 2025

बार के वर्तमान और पूर्व महामंत्री आमने -सामने



*फर्जी हक्ताक्षर मामले में आया नया मोड़*






*बार के द्वारा सदस्य्ता समाप्त करने की बात के बाद बोले पूर्व महामंत्री*


*बार के पदाधिकारी के खिलाफ मानहानि की कही बात*


कानपुर ज़मीन के मामले में फर्जी साइन बनाकर आर्डर करने के मामले में बार एसोसिएशन द्वारा कार्यवाही करने के के बाद नया मोड़ आ है...गया बार एसोसिएशन के वर्तमान महामंत्री और पूर्व महामंत्री आमने सामने आ गए हैं...कल बार के महामंत्री अमित सिंह ने मीडिया के माध्यम से एक बायन जारी किया,जिसमे कहा गया की बार काउंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के द्वारा एक पत्र प्राप्त के आधार पर आदित्य सिंह,,नरेश चंद्र त्रिपाठी व अन्य वकीलों को कानपुर बार की सदस्यता से निष्काषित कर दिया है*...


जिसके बाद पूर्व महामंत्री आदित्य सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया की फर्जी हक्ताक्षर के मामले में उनसे कोई लेना देना नहीं है.. शिकायत करता ने भी शपथ पत्र देकर मेरा नाम सम्मलित ना होने का हवाला दिया है... उसके बाद बार काउंसिलिंग ने भी मुझे क्लीन चिट दी है...बावजूद उसके सामाजिक छवि धूमिल करने के लिए उनका नाम जबरन उछाला जा रहा है...अधिवक्ता आदित्य सिंह ने कहा की अगर उनको कानपुर बार एसोसिएशन की तरफ से कोई नोटिस जारी होती है तो उसका संज्ञान लेकर मानहानी का मुकदमा संबधित लोगो को दर्ज करवाया जाएगा*। 

शुक्रवार, 9 अगस्त 2024

पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए चिंताजनक है कानपुर पुलिस कमिश्नरेट का अघोषित आदेश

कानपुर नगर: कानपुर पुलिस कमिश्नरेट का एक अघोषित आदेश, डिजिटल प्लेटफॉर्म- जैसे व्हाट्सएप आदि पर प्रसारित किया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि "मैन स्ट्रीम मीडिया" के लोगों को ही प्रेस कांफ्रेंस में बुलाया जाए .....आदि ...यह आदेश अगर सच है तो "पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए चिंताजनक है।" हम इसकी निंदा करते हैं क्योंकि यह अघोषित आदेश न केवल यूट्यूबर्स के लिए बल्कि छोटे व मझोले वर्ग के अखबारों / डिजिटल प्लेटफॉर्म में कार्यरत सभी पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।


👉इस आदेश से :- 


1. मीडिया की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लग सकता है।

2. यह आदेश उन यूट्यूबर्स और डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों को उनके काम को प्रभावित कर सकता है उन्हें वंचित कर  सकता है। जो ईमानदारी से अपना दायित्व निभा रहे हैं।

3. जिले के अधिकतर थाना प्रभारियों पर मानसिक दबाव अतिरिक्त डाल सकता है।

4. इस आदेश से पत्रकारिता में विविधता और समावेशीपन कम हो सकता है।

इसमें कतई दो राय नहीं कि यह अघोषित आदेश प्रेस/मीडिया के विभिन्न प्रारूपों के बीच भेदभाव पैदा कर सकता है और पत्रकारिता के डिजिटल परिवर्तन को नहीं पहचान रहा है। 

जबकि आवश्यकता इस बात की है कि इसके बजाय, एक समावेशी दृष्टिकोण अपनाना चाहिए जो सभी प्रकार के प्रेस/मीडिया प्रतिनिधियों को समान अवसर प्रदान करता हो।

वही सवाल यह उठता है कि क्या मैन स्ट्रीम मीडिया के लोग क्या अनैतिक, आपराधिक कृत्यों को अंजाम नहीं देते हैं ?

जो लोग इसके पक्षधर हैं, उन्हें बड़े - बड़े मीडिया घरानों के अखबारों व टी. वी. चैनलों में कार्यरत मीडिया कर्मियों के बारे में दर्ज किए गए मामलों का इतिहास पता करना चाहिए ...! मैन स्ट्रीम मीडिया संस्थानों के मीडिया कर्मियों पर अनेक संज्ञेय आरोप लग चुके हैं और जेल तक जा चुके हैं। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद फिर "काला/सफेद" कर रहे हैं।

मेरी निजी राय है कि, "चाहे छोटा संस्थान हो या बड़ा, टीवी चैनल हो या यूट्यूबर संस्थान, उसमें कार्य करने वाला व्यक्ति अगर अनैतिक, आपराधिक कृत्यों को कारित कर रहा है या उसका संरक्षण कर रहा है तो उसको चिन्हित किया जाना चाहिए और विधिक प्रक्रिया के तहत कार्यवाही बिना किसी भेदभाव की जानी चाहिए।"

लेकिन जो "व्यक्ति"  ईमानदारी व निष्ठा के साथ पत्रकारिता का कार्य कर रहा हो, फिर चाहे 'वो' किसी भी वर्ग (प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक/डिजिटल) का पत्रकार हो, उसके अधिकारों का हनन नहीं किया जाना चाहिए।


लेखक कानपुर नगर के वरिष्ठ पत्रकार है।

      श्याम सिंह 'पंवार' 

  (लघु श्रेणी का पत्रकार)

रविवार, 14 जुलाई 2024

हरबंस मोहाल पुलिस से ने कई मुकदमों वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

 



कानपुर में हरबंसमोहल पुलिस और अपराध शाखा की एक संयुक्त टीम ने आज कई मुकदमों में वर्षों से वांछित चल रहे दुर्दांत अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है, प्रभारी निरीक्षक  हरबंस मोहाल  विक्रम सिंह ने बताया कि हरिशंकर शर्मा नाम का अपराधी जिसकी उम्र लगभग 65 वर्ष है को आज मुखबिर की सूचना पर गणेश मंदिर के सामने पार्क की गली से गिरफ्तार कर लिया गया, अभियुक्त के पास से पुलिस ने 2 देसी कट्टे, 1 पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए है, आरोपी पर अब तक विभिन्न थानों में 9 मुकदमे दर्ज है, आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

सोमवार, 8 जुलाई 2024

गोल्डन ऑवर में घायल को फर्स्टएड से जीवन बचा सकते

  




कानपुर। पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय सभागार में आज दूसरे दिन इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कानपुर द्वारा प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण पुलिस इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को दिया गया  संयोजन नूर मोहम्मद प्रभारी प्रशिक्षण अधिकारी ने किया प्रशिक्षण में आरके सफ्फर सचिव रेड क्रॉस ने किसी घटना दुर्घटना के तीन कारण लापरवाही अज्ञानता जल्दबाजी है बताया मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन एवं मास्टर ट्रेनर रेड क्रॉस लखन शुक्ला ममता तिवारी ट्रेनर रेड क्रॉस द्वारा दिया गया प्रशिक्षण में लखन शुक्ला ने बताया यदि कोई एक्सीडेंट या आपदा में घायल होता है तो हमें उसकी मदद करनी चाहिए जिसके लिए लुक लिसेन एंड फील पद्धति द्वारा मरीज की स्थिति को देखते हैं   घायलों के मरने का सबसे बड़ा कारण समय पर उन्हें फस्ट एड नहीं मिल पाती है यदि हम घायल को गोल्डन आवर में मदद दे सबसे पहले रक्तस्राव को रोके रक्तश्राव रोकने हेतु तिकोनी पट्टी का प्रयोग बताया गया।  श्री शुक्ला द्वारा  इलेक्ट्रिक अटेक बर्न एसिड बर्न में प्राथमिक उपचार का डेमो दिया गया, साथ ही टू हैंडसीट थ्री हैंडसीट तथा फोर हैंडसीट द्वारा रेस्कू कर घायल को ट्रांसपोर्ट करने का लाइव डेमो दिया गया कंबाल और बोरी से स्ट्रेचर बनाने के तरीके सिखाए प्रशिक्षण में ममता तिवारी ट्रेनर रेड क्रॉस ने सीपीआर द्वारा कृत्रिम श्वास देकर मरीज के जीवन को कैसे बचाये का डेमो दिया गया गए, इस दौरान इंस्पेक्टर,सब इंस्पेक्टर, पुलिस अफ़सर  आदि मौजूद रहे।

रविवार, 7 जुलाई 2024

कानपुर में आपरेशन त्रिनेत्र के तहत टप्पेबाजी की 25000/-इनामिया अन्तर्राज्यीय अभियुक्त गिरफ्तार

 कानपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए  25000/-इनामिया अन्तर्राज्यीय अभियुक्त सुनील दुबे उर्फ लल्लू पुत्र श्याम लाल दुबे को गिरफ्तार किया है, 


प्रेस वार्ता करते हुए अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म अपराधी है जिसके निशाने पर ज्यादातर  फौजी रहते है अभियुक्त पहले फौजियों से दोस्ती कर शराब के नशे में उनके एटीएम का पिन पता कर लेता था और फिर उनके मोबाइल से सिम  वह एटीएम  कार्ड निकालकर एटीएम से लाखो रुपए निकालकर टप्पेबाजी को अंजाम देता था जिसके क्रम में थाना हरबंसमोहल में 3 मुकदमों सहित कई राज्यों में इस तरह के मुकदमे दर्ज थे और इसके ऊपर इनाम भी घोषित किया गया था, आरोपी को पकड़ने के लिए सहायक पुलिस आयुक्त क्लाक्टरगंज के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक हरबंसमोहल ने कई टीमें बनाई थी जो की फौजी के भेस में घूमकर आरोपी को ढूंढ रही थी, आज सुबह लगभग 5 बजे मुखबिर खास की सूचना पर सिद्धेश्वर मंदिर से मरेकंपनी पुल वाले रास्ते पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया,


आरोपी के पास से एक अदद तमन्चा 315 बोर 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद एन्ड्राइड मोबाइल ओपो कम्पनी रंग काला और 0 अदद आधार कार्ड व एक ड्रायविंग लाइसेंस व एक निर्वाचन कार्ड, प्रेस आईडी, चार एटीएम कार्ड तथा 05 अदद सिम व नगद 4090 रुपये, एक काले रंग की स्मार्ट वाच एक मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्पलेण्डर यू0पी0-78 एफसी 2449 रंग काला बरामद हुआ है, अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है,

बुधवार, 5 जून 2024

थाना कलक्टर गंज अंतर्गत लगी भीषण आग

 







कानपुर महानगर के थाना कलेक्टर गंज स्थित बिरहाना रोड दवा मार्केट में उस समय हड़कंप मच गया जब मार्केट में ही मंदिर के बाहर अवैध तरीके से  लगी जलपान की दुकान में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई आग लगते ही  आनन फानन में आसपास के दवा दुकानदारों ने आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया और तुरंत ही दमकल विभाग को सूचना दे दी है आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे fso कैलाश चंद्र की टीम ने आग को बुझाने  का काम शुरू कर दिया फायर बिर्गेड  के कर्मचारियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया और आग किस कारण से लगी उसका पता लगा लिया जानकारी के मुताबिक दवा व्यापारी शिवम ने बताया कि कानपुर की यह बिरहाना रोड  दवा मार्केट में हजारों की संख्या में  दुकानें हे और इन दुकानों से थोक दवा का कारोबार होता है और रोजाना 25 से 30 हजार व्यापारी पूरे उत्तर प्रदेश से दवा की खरीदारी करने आते है। मार्केट में अवैध रूप से अतिक्रमण करके  खाने पीने की दुकान लगाते हे  जिससे घरेलू सिलेंडरों का उपयोग  किया जाता हे मार्केट के अंदर ज्ञान भारती इंटर कालेज है उसी के बगल में शीतला माता का एक मंदिर है उसी के बाहर  अवैध रूप अतिक्रमण कर दुकान चल रही थी अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई आग लगते ही दुकानदार मौके से फरार हो गया  मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग को बुझा दिया और आगे की  कार्रवाई कर रही है वहीं दवा मार्केट में ही निवास करने वाले शिवम गुप्ता का कहना है कि उनका मकान भी उसी दवा मार्केट में है और उसका पूरा परिवार रहता है घर के बगल में वर्षों से अवैध अतिक्रमण कर होटल का संचालन किया जा रहा है जबकि मार्केट में हजारों की संख्या में दो पहिया वाहन खड़े होते हैं आने जाने का रास्ता सकरा है साथ ही कई ऐसे थोक दवा कारोबारियों  दवा मार्केट के  परिसर में अपार्टमेंट बना लिया  हैं जिनमें फायर की कोई भी व्यवस्था नहीं है आज एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया है। पीड़ित शिवम गुप्ता ने नगर निगम से गुजारिश की है कि बिरहाना रोड के दवा मार्केट से   अवैध अतिक्रमण को हटाए जिससे अगर कोई हादसा होता है तो उस पर काबू पाया जा सके मार्केट में ही दो स्कूल है एक ज्ञान भारती इंटर कॉलेज  है  और दूसरा ओमर वैश्य  छोटे बच्चों का स्कूल है और मार्केट होने की वजह से पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में दवाइयां खरीदने लोग आते हैं।

गुरुवार, 21 सितंबर 2023

पति पत्नी के झगड़े में कूदी लड़की की माँ ने दामाद के खिलाफ दिया झूठा प्रार्थना पत्र

पति पत्नी के झगड़े में कूदी लड़की की माँ ने दामाद के खिलाफ दिया झूठा प्रार्थना पत्र 

कानपुर। आम तौर अक्सर पति और पत्नी के बीच झगड़े होते है और लड़की के परिवार वाले मामला सुलझाने की बजाय उसे बढ़ा देते है, लेकिन कानपुर में सामने आए एक मामले में लड़की की माँ ने अपने ही दामाद के ऊपर अश्लीलता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को एक प्रार्थनापत्र दिया है जिस पर जांच हो रही है,


* अनिता मिश्रा वर्तमान में ACM 4 कानपुर कार्यालय में स्टेनो के पद पर तैनात है 

* पूर्व में भी प्रापर्टी विवाद में लगा चुकी है झूठे आरोप

* करोड़ों की प्रॉपर्टी पर है नजर

* माँ की झूठी शिकायत के खिलाफ बेटी ने खुद दी गवाही


मिली जानकारी के अनुसार किदवई नगर निवासी सनी सिंह का अपनी पत्नी सृष्टि सिंह से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था,  और वो अपने बच्चों के साथ अपने मायके चली गयी थी, लेकिन अगले दिन जब सनी अपने बच्चों से मिलने और पत्नी को मनाने पहुंचा, तो सनी की सास ने ही सनी के ऊपर हमला करने और अश्लीलता करने का आरोप लगाते हुए एक प्रार्थना पत्र हरबंश मोहाल थाने में दिया है, जिसपर जांच के दौरान सनी की पत्नी ने भी पुलिस को लिखित बयान देते हुए बताया कि पूरा मामला झूठा है, और उनकी माँ ने जो आरोप लगाए है वो असत्य है।



शनिवार, 2 सितंबर 2023

ट्रस्ट के मकान कब्जाने को लेकर दबंगों ने घर मे घुसकर परिवार को पीटा, वीडियो हुआ वायरल

ब्यूरो रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के कानपुर में कलक्टरगंज थाना क्षेत्र के जनरलगंज ने ट्रस्ट के मकान में कब्जे को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को जमकर पीटा, महिलाओं को बलपूर्वक घर से बाहर निकालने के कोशिश की, वंही बीच बचाव में पहुंचे वकील का भी सिर फोड़ दिया, लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नही किया है।



पीड़ित -- राजन वर्मा (46) निवासी जनरलगंज ने बताया कि जिस मकान में रहते है वो ट्रस्ट के मकान है और उसी मकान में रहने वाले दबंग प्रवृति के महेश तिवारी और अशोक तिवारी आये दिन किसी न किसी बात पर मारपीट गली गलौज करते है विरोध करने पर कहते है कि मकान खाली कर दो नही तो जीने नही देगें, जिसकी तहरीर भी पुलिस के पास है और जांच चल रही है, वही शुक्रवार रात अचानक ही महेश तिवारी सत्यम तिवारी अशोक तिवारी किन्नू तिवारी कृष्णा तिवारी छोटू तिवारी, विमल दीक्षित सहित कई अज्ञात लोगो के साथ हम पर हमला कर दिया।

सोमवार, 14 अगस्त 2023

झांसी: चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद करआ रोपीको जेल भेजा

 रिपोर्ट: मोहम्मद जावेद

Mob: 9336272895


 




झांसी: चिरगांव थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भारी मात्रा में गांजा ले जा रहा है युवक को गिरफ्तार कर लिया चिरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल के निर्देश में पुलिस बल नीवी बॉर्डर पर वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी एक संदिग्ध युवक पुलिस को देख भागने लगा पुलिस ने उसका पीछा कर दबोच लिया पुलिस ने उसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद कर लिया पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम दयाराम कुशवाहा निवासी ग्राम नबी थाना चिरगांव बताया पुलिस ने आरोपी खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया

रविवार, 13 अगस्त 2023

झांसी: थाना जीआरपी झाँसी व आरपीएफ टीमों द्वारा ट्रेनों में चोरी करने वाला 01 शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार,

 रिपोर्ट: मोहम्मद जावेद

Mob: 9336272895



 



झांसी: वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से रविवार 13 अगस्त को एक शातिर चोर पकड़ा गया  जिसके कब्जे से 01अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद(अनुमानित कीमत 17हजार 500 रुपये)।

पकड़ा गया अभियुक्त चोर बताया गया है की धर्मेंद्र कुशवाहा पुत्र मुन्नालाल कुशवाहा निवासी मोहल्ला सनोरा थाना बरुआसागर जिला झांसी उत्तर प्रदेश का है इसका काम आए दिन चलती ट्रेनों व् स्टेशन में यात्रा कर रहे यात्रियों से फोन आदि चोरी करना है


श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे, आगरा/झाँसी श्री आदित्य लांग्हे व श्रीमान वरिष्ठ मंण्डल सुरक्षा आयुक्त श्री विवेकानन्द नरायण आरपीएफ झाँसी के निर्देशन में चोरी/लूट/जहर खुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु निरन्तर चल रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, झाँसी श्री नईम खाँन मंसूरी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डेय जीआरपी झाँसी /आरपीएफ की संयुक्त टीमों  द्वारा *आज दिनांक 13.08.23* को रेलवे स्टेशन वीरागंना लक्ष्मीबाई झाँसी से 01 शातिर मोबाइल चोर धर्मेन्द्र कुशवाहा की गिरफ्तारी करते हुये 01अदद नीले कलर का एंड्राइड सैमसंग मोबाइल फोन व  सिम कार्ड बरामद किया गया । अभियुक्त को उक्त धाराएं सहित जेल भेज दिया गया

शनिवार, 5 अगस्त 2023

बेटा बना हैवान माता पिता को उतारा मौत के घाट

 रिपोर्ट: मोहम्मद जावेद

Mob: 9336272895


 







झांसी: नवाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम  पिछोर में  सनसनीखेज वारदात हुई जहां  एक पुत्र ने अपने माता पिता को शुक्रवार देर रात मौत के घाट उतार दिया शनिवार की सुबह जानकारी मिलने पर नवाबाद थाना सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तब बेटे ने बताया कि उसने ही माता-पिता की हत्या की थी पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है 


झांसी के थाना नवाबाद क्षेत्र के पिछोर की घटना है शनिवार सुबह कचरे वाली गाड़ी पहुंची तब हत्या का खुलासा हुआ आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पिता लक्ष्मी प्रसाद(58) की मौत हो चुकी थी जबकि मां विमला(55) घायल अवस्था में पड़ी थी तुरंत उनको मेडिकल कॉलेज भेजा गया वहां इलाज के दौरान मां ने भी दम तोड़ दिया उसके बाद पुलिस ने घर का सर्च अभियान चलाया तब पहली मंजिल में बेटे ने खुद को कमरे में बंद कर रखा था पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया और पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने ही डंडे से पीट-पीटकर अपने मां और बाप की हत्या की थ

बेटे ने अपने ही माता पिता की हत्या क्यों की अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका वहीं घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे थे झांसी मै डबल मर्डर की  वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई

रविवार, 28 मई 2023

फर्जी वाहन लोन कराने वाले गिरोह का खुलासा

 




कानपुर 

   पुलिस उपायुक्त सेंट्रल महोदय द्वारा अपराध के रोकथाम  हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष नजीराबाद के नेतृत्व में फर्जी कागजात तैयार करके वाहन लोन लेकर गाड़ी लेने वाले गिरोह पर्दाफाश।करके 5 अधियुक्तो को मय वाहन के गिरिफ्तार किया


पूछताछ में अभियुको ने बताया कि वे आधार कार्ड  व पेन कार्ड तथा बैंक एकाउंट स्टेटमेंट में सॉफ्टवेयर के माध्यम से एडिटिंग करके जिस व्यक्ति का सिविल स्कोर अच्छा होता है उसका नाम प्रयोग करके  ओर फोटो किसी अन्य की लगा करके बैंक से लोन लेकर बैंक को आर्थिक नुकसान पहुचते है  कौशल पूरी बैंक आफ इंडिया की  शाखा प्रबंधक शुभी वर्मा शिकायत करने पर थाना नजीराबाद प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप   द्वारा  अभियुक्तों की गिरिफ्तारी की गई  पकड़े गए अभियुक्त  उदित राज  पुत्र स्व नरेंद सिंह निवासी ग्राम दोहरु गुजैला थाना सजेती उम्र 21 वर्ष 

शिवम पाल 30 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश निवासी लेबर कालोनी दादा नगर

रुकेश यादव 23 वर्ष  पुत्र मुन्ने लाल यादव निवासी कल्याणपुर

मोहित रोहिरा 37 वर्ष पुत्र  ओमप्रकाश निवासी रतन लाल नगर

शानू 25 वर्ष पुत्र फकीर मोहम्मद निवासी ग्राम पोस्ट उमरी

इनके पास से एक सफेद रंग रीनॉल्ट किगर टर्बो कार 4 मोबाइल फोन एक लेपटॉप व आधार कार्ड और पेन कार्ड बरामद हुए

शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023

झांसी के एनकाउंटर मैं माफिया अतीक अहमद के बेटे असद वा शूटर गुलाम ढेर

 रिपोर्ट: मोहम्मद जावेद

Mb: 9336272895








 जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में परीछा डैम के पास गुरुवार को एसटीएफ द्वारा माफिया डॉन अतीक अहमद के पुत्र असद अहमद और उसके साथी शूटर गुलाम का एनकाउंटर कर दिया था। पुलिस की यह मुठभेड़ गुरूवार दोपहर करीब 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। तब से लेकर 24 घंटे से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन असद व गुलाम के परिजन उनके शवों को लेने के लिए नहीं आए हैं। पुलिस उनका इंतजार कर रही है।


वहीं इस बीच ऐसी भी खबरें मिल रही हैं कि असद का अंतिम संस्कार प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में शनिवार को होगा। आज रात असद के शव को प्रयागराज पहुंचाया जाएगा। वहीं बेटे की मौत से दुखी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता के भी कब्रिस्तान पहुंचने की संभावना है। जिसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है और मौके पर सादे कपड़ों में पुलिस गश्त कर रही है। इस संबंध में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम 5-6 बजे तक उनके परिजन शवों को लेने झांसी पहुंच सकते हैं।

बुधवार, 25 जनवरी 2023

प्लाट पर कब्जा करने का आरोप,पुलिस नही कर रही कोई कार्यवाही




 कानपुर । आज आईरा प्रेस क्लब कार्यायल में एक प्रेस वार्ता की गई प्रेस वार्ता में प्रदीप कुमार त्रिपाठी निवासी आवास विकास हंसपुरम नौबस्ता कानपुर नगर ने बताया की मैंने सन 2018 में मान सिंह यादव और नंदराम यादव निवासी लालपुर थाना नौबस्ता से आराजी संख्या 2025 मौजा  मछरिया बूढ़पुर से से 72.83 वर्ग मीटर का प्लॉट बैनामा के माध्यम से खरीदा था और राजस्व अभिलेखों में अपना नाम दर्ज करा लिया था सन 2020 में शिवनाथ यादव और पूनम यादव ने यादव गृह निर्माण की रसीद लेकर मेरे  प्लाट पर जबरदस्ती निर्माण करने लगे मैने पुलिस के माध्यम से निर्माण कार्य रोक दिया था । उप जिलाधिकारी द्वारा प्लाट की पैमाईश की गई जिस पर मेरा प्लाट ही दर्शाया गया है । उस के बावजूद  पुनः शिवनाथ यादव ने अपनी पत्नी पूनम यादव के नाम सन 2021 में दूर की आराजी से बैनामा करा लिया और हमारे प्लाट पर दिनांक 30/11/ 2022 को टट्टर और पन्नी लगाकर कब्जा कर लिया मैंने तत्कालीन एडीसीपी को प्रार्थना पत्र दिया जिस पर मुकदमा अपराध संख्या 803/22  धारा 447,504,506,427 ipc थाना नौबस्ता में पंजीकृत कराया पुलिस द्वारा आश्वासन मिलता रहा कि टट्टर और पन्नी हटवा देंगे किंतु अंदर से दीवार और गेट लगाकर टीन सेट डाल लिया दिनांक 23 जनवरी को प्रार्थी को मालूम हुआ की शिवनाथ यादव व पूनम यादव मकान में निर्माण कर रहे हैं प्रार्थी अपने तीन मित्रों के साथ प्लाट पर देखने पहुंचा तो वहां मौजूद 7,8 औरतें व 15,20 अन्य लोग प्रार्थी व प्रार्थी के मित्रों के साथ मारपीट करने लगे और चाकू से हमला कर दिया प्रार्थी के दो मित्र घायल हो गए प्रार्थी ने किसी तरह 112 नंबर कर पुलिस बुलाई तब जाकर प्रार्थी वहां से निकल पाया प्रार्थी ने पूर्व में सन 2020 में और सन 2023 में राजस्व रिपोर्ट कराई है जो प्रार्थी के पक्ष में है । वहीं पूनम यादव अधिकारियों को गुमराह कर के मेरे वा मेरे दोस्तो के विरोध फर्जी प्रार्थना पत्र देती रहती है

रविवार, 22 जनवरी 2023

पुलिस के लचर रवैए के कारण न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित।






कानपुर/ मामला नेहरू नगर का है जहां पीड़ित जय शंकर साहू मकान न. 107/191 नेहरू नगर में बेकरी का कारोबार करते चले आ रहे हैं और वर्ष 1992 से किराए पर हैं और किराया भी समय से देते आ रहे हैं जिसकी पूरी लिखापढ़ी भी पीड़ित ने करा रखी है।


वर्ष 2007 में पीड़ित ने अपना कारोबार बढ़ाने के लिए मकान मालिक की सहमति से रुपए 6,92000 की रकम देकर तीन दुकानें और लिखापढ़ी से ले ली थीं । और वर्ष 2015 में तीन दुकानें लौटा दी और कारखाना अपने पास रखा  मकान मालिक द्वारा इस रकम को लौटाने पर कारखाना खाली करवाने को कहा था।


वर्ष 2017 में मकान मालिक की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी द्वारा एक बिल्डर से मिलकर जगह को एग्रीमेंट कर बेच दिया जिसके बाद पीड़ित को बिना सूचना दिए दीवाल तोड़ कर कारखाने में दीवार बना दी और अंदर रखा सारा सामान जिसकी कीमत लगभग 500000 थी । उठा ले गए। पीड़ित ने जिसकी सूचना पुलिस को भी दी पर उल्टा पीड़ित को ही न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। जिसके कारण पीड़ित ने आईरा प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस कर न्याय की गुहार लगाई है।

गुरुवार, 12 जनवरी 2023

दबंगो से पीड़ित महिला ने मदद के लिए पत्रकारों से लगाई गुहार

 






कानपुर प्रेस क्लब मे प्रेसवार्ता करते हुए हनुमंत बिहार निवासिनी निर्मला देवी ने मीडिया से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे घर के सामने रहने वाले दबंग मुझसे व मेरे परिवारजनो से आए दिन लडाई़ झगडा़ व मारपीट करते है।बीती 6 जनवरी 2022 दोपहर करीब 1 बजे मेरा छोटा पुत्र नवनीत अपनी गाडी़ खडी़ कर रहा था जिसका विरोध करते हुए करूणेश शुक्ला उनकी पत्नी नीलम शुक्ला पुत्र पीयूष, आयुष किरायदार अमित मिश्रा ,अबंर,प्रकाश ,करूणेश ,श्रिषी मिश्रा.,सभी एक राय होकर मारने लगे जब मै और मेरी बहुए बीच बचाव करने पहुंची तो मुझे और मेरी बहुओ को भी पीटने लगे जिस दौरान मेरा पुत्र पुनीत गंभीर रूप से घायल हो.गया। पुलिस. को सूचना देने पर तीन लोग को थाना हनुमंत विहार पकड़कर ले गयी थोडी़ देर बाद.बिना कार्यवाही किए ही छोड़ दिया फिर आकर दबंग गाली गलौज करने लगे पीड़िता ने बताया कि वो कैंसर पीडि़त व ह्रदय रोगी है फिर भी पुलिस कोई कार्यवाही नही कर रही है।प्रेसवार्ता के दौरान कंचन पांडेय, मीनाक्षी पांडेय, पीके पांडेय, विनीत पांडेय,नवनीत पांडेय मौजद रहे।