राजनीति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजनीति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

UPI पर MDR शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने मनाया ‘नो UPI डे’, नगाड़ा-डमरू बजाकर किया सत्याग्रह*

 श्रवण कुमार गुप्ता 9838885767





*कानपुर।* आगामी 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4 प्रतिशत MDR और उस पर 18 प्रतिशत GST सहित कुल 0.472 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने की प्रस्तावित व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को गांधी जयंती के अवसर पर व्यापारियों ने ‘नो UPI डे’ मनाया।


भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे, जिला वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने एवं प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता के नेतृत्व में सागर मार्केट, कैनाल रोड के बाहर सड़क पर ‘व्यापारियों की आवाज सुनो सत्याग्रह’ के तहत नगाड़ा और डमरू बजाकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने हाथों में पोस्टर लेकर “UPI पर MDR शुल्क मंजूर नहीं” के नारे लगाए और UPI से भुगतान स्वीकार नहीं किया।


*प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा* कि MDR के साथ GST लगने से लागत बढ़ेगी और अनरजिस्टर्ड व्यापारियों को इनपुट क्रेडिट भी नहीं मिलेगा। इसका असर देशभर के करोड़ों व्यापारियों पर पड़ेगा। आज जब UPI व्यापार का मुख्य माध्यम बन चुका है, तब अतिरिक्त शुल्क से व्यापारी फिर नकद लेनदेन की ओर लौटने को मजबूर होंगे। दीपावली जैसे त्योहारी सीजन से पहले यह फैसला व्यापारी और ग्राहक दोनों के लिए परेशानी का कारण बनेगा।


*जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे ने कहा* कि व्यापारी अतिरिक्त लागत को अपनी लागत में जोड़ेगा, जिसका अप्रत्यक्ष बोझ अंततः ग्राहकों पर पड़ेगा। इससे सरकार के कैशलेस अभियान को झटका लगेगा।


प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता, जिला वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने और कानपुर मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज बलेचा, संरक्षक सुरेश सिंहवानी व उपाध्यक्ष सुशील तुली ने कहा कि मोबाइल और होलसेल कारोबार में मार्जिन पहले से कम है, ऐसे में यह शुल्क छोटे दुकानदारों और रिटेल कारोबारियों के लिए घाटे का सौदा होगा।


संगठन ने चेतावनी दी कि यदि MDR शुल्क वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कानपुर के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी व्यापारियों ने ‘नो UPI डे’ मनाया।


इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री संजय भदौरिया, जिला युवा अध्यक्ष आशीष मिश्र, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता कुक्कू, विनायक पोद्दार, मनोज विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

बुधवार, 9 सितंबर 2026

राष्ट्रकवि श्यामलाल गुप्ता 'पार्षद' की 130वीं जयंती पर दोसर वैश्य समाज ने दी श्रद्धांजलि*







*कानपुर, 09 सितंबर 2026।* आज बुधवार को फूलबाग गणेश उद्यान स्थित पार्षद वाटिका में भारतवर्ष के प्रथम राष्ट्रकवि, स्वतंत्रता सेनानी, पद्मश्री, रामायण प्रेमी एवं दोसर वैश्य रत्न स्वर्गीय श्यामलाल गुप्ता 'पार्षद' जी की 130वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई।


इस अवसर पर अखिल भारतीय दोसर वैश्य महासभा के पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से "विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा" गीत गाकर उनके दिखाए हुए धार्मिक एवं राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


गौरतलब है कि श्यामलाल गुप्ता पार्षद जी ने आजादी की लड़ाई में अपने प्रसिद्ध झण्डा गीत की रचना कर क्रांतिकारियों में जोश भरा था।


इस अवसर पर श्री रमेशचन्द्र गुप्ता, श्री सुरेश गुप्ता, श्री दिलीप कुमार गुप्ता, श्री प्रदीप गुप्ता, श्री नवीन गुप्ता, पूर्व पार्षद गुरु नारायण गुप्ता, श्री अजय गुप्ता, श्री विनय गुप्ता सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शनिवार, 5 सितंबर 2026

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर साउथ का स्वर्ण जयंती अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न, ललित श्यामदासानी बने अध्यक्ष*





*कानपुर, 5 सितंबर 2026।* रोटरी क्लब ऑफ कानपुर साउथ के 50वें स्वर्ण जयंती अधिष्ठापन समारोह का भव्य आयोजन आज होटल प्रिस्टीन, जीटी रोड कानपुर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। पाँच दशकों की सेवा यात्रा को समर्पित यह समारोह रोटरी के सेवा मूल्यों और सामाजिक प्रतिबद्धता का संगम रहा।

श्रवण गुप्ता 9838885767



समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर Rtn. CA जसबीर सिंह भाटिया ने वर्ष 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष Rtn. ललित श्यामदासानी, सचिव Rtn. गौरव बजाज एवं नई बोर्ड टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष Rtn. मनोज शुक्ला एवं निवर्तमान सचिव Rtn. महेश मखीजा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं और नई टीम को दायित्व सौंपा।


अपने संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना नहीं, बल्कि समाज पर ऐसा सकारात्मक प्रभाव छोड़ना है जो लंबे समय तक दिखे। उन्होंने "Create Lasting Impact" और Team JEET के विजन पर जोर देते हुए सदस्यता विस्तार, रोटरी फाउंडेशन और प्रभावशाली सेवा परियोजनाओं पर बल दिया।


समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर PDG Rtn. CA डी.सी. शुक्ला, Rtn. मलिक विजय कपूर एवं Rtn. CA विनय कृष्णा (DGN) मौजूद रहे। प्रोग्राम चेयरमैन Rtn. अमित खत्री ने आगामी वर्ष की सेवा परियोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।


नवनिर्वाचित अध्यक्ष Rtn. ललित श्यामदासानी ने कहा कि आगामी कार्यकाल में क्लब को नई ऊर्जा और दिशा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा तथा जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक सेवा कार्यों की पहुंच बढ़ाना प्राथमिकता होगी।


इस दौरान क्लब ट्रेनर Rtn. अशोक मेहरा ने नई बोर्ड टीम का परिचय कराया। कार्यक्रम का संचालन Rtn. जे.एस. अरोड़ा एवं Rtn. भानु टंडन ने किया तथा अंत में सचिव Rtn. गौरव बजाज ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


समारोह में Rtn. अनिल दोदवानी, Rtn. रोहित आहूजा, Rtn. सुनील मानवानी, Rtn. नवीन खन्ना, Rtn. योगेश गुप्ता, Rtn. सोनू दुआ, Rtn. रवि दयाल, Rtn. राजेश अवस्थी सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन, पूर्व अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं अन्य क्लबों के पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह का समापन फेलोशिप एवं रात्रिभोज के साथ हुआ।

बुधवार, 2 सितंबर 2026

नौबस्ता गल्ला मंडी में 10 दुकानों में चोरी के विरोध में व्यापारियों ने किया धरना, कारोबार रहा बंद*

 

*कानपुर, 31 अगस्त 2026।* नौबस्ता गल्ला मंडी में 10 दुकानों में हुई चोरी और चोरी के प्रयास के विरोध में आज व्यापारियों ने मंडी का कारोबार बंद कर गेट पर धरना-प्रदर्शन किया।

श्रवण गुप्ता 9838885767



जानकारी के अनुसार भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिला वरिष्ठ महामंत्री गोपाल शुक्ला, जिला महामंत्री अर्जित गुप्ता अज्जू व उदय भान सिंह पटेल और जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में आक्रोशित व्यापारी मंडी गेट पर पहुंचे, गेट बंद कर तखत डालकर धरना शुरू कर दिया और पुलिस प्रशासन व मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।


व्यापारियों का आरोप है कि परसों रात थाना हनुमंत विहार क्षेत्र में स्थित मंडी में 12 सुरक्षा गार्ड होने के बावजूद 10 दुकानों की छत तोड़कर चोरी और चोरी का प्रयास किया गया। इससे पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन किसी का भी खुलासा नहीं हुआ।


लगभग 3 घंटे तक चले धरने के बाद मंडी सचिव और पुलिस के साथ वार्ता हुई। वार्ता में तय हुआ कि चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाएगा, मंडी में सुरक्षा गार्डों की संख्या 12 से बढ़ाकर 15 की जाएगी और मंडी सचिव डीसीपी साउथ को पत्र लिखकर रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग करेंगे। आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि 12 गार्ड और थाने के बावजूद लगातार चोरियां हो रही हैं। यदि जल्द खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वाहन टैगिंग व नए नियमों से व्यापार पहले से प्रभावित है। चोरी की घटनाएं बढ़ने से व्यापारी अनिश्चितकालीन बंदी के लिए मजबूर होंगे।


धरने में अनुज त्रिपाठी, शिव परिहार, पंकज तोमर, रजत गुप्ता, आनंद मिश्रा, अनीस शुक्ला, संदीप तिवारी, अजय गुप्ता सोनी, श्यामजी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

शुक्रवार, 27 जून 2025

पुलिस द्वारा महंत से अभद्रता पर बवाल, धरने पर बैठे लोग

श्रवण कुमार गुप्ता।
कानपुर

श्री जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान नयागंज में पुलिस द्वारा महंत से अभद्रता पर बवाल हो गया। इसको लेकर लोगों ने नयागंज चौराहा पर धरने पर बैठकर जाम लगा दिया।

कानपुर में लालबंगला के शिवकटरा से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकालेगी। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस द्वारा महंत से अभद्रता पर बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि जगन्नाथ रथयात्रा में साउंड हटाए जाने को लेकर विवाद हुआ था।


पुलिस ने दो स्पीकर लगाने को कहा था। आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने पनकी धाम मंदिर के महंत जितेंद्रदास से अभद्रता की विरोध में रथ यात्रा कमेटी के सदस्य चौराहे पर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान विधायक अमिताभ बाजपेई भी पहुंचे।


पनकी धाम मंदिर के महंत विधायक व पुलिस प्रशासन में बातचीत हुई है। पनकी धाम मंदिर के महंत कृष्ण दास महाराज ने बातचीत के बाद घोषणा की कि जब तक आरोपी दरोगा को सस्पेंड नहीं किया जाता, रथ यात्रा नहीं निकलेगी।
आरोपी दरोगा ने कृष्ण दास महाराज व जितेंद्र दास महाराज से अभद्रता की थी। इसी पर भीड़ में आक्रोश हो गया। वहीं पदाधिकारियों ने कहा कि कई वर्षों से रथयात्रा निकल रही है। हर बार बैठक होती है।

शासन ने कहीं मना नहीं किया है कि साउंड गाड़ी नहीं निकलेगी। बैठक पर पूरी रूपरेखा तय हुई थी। इसके बावजूद पुलिस ने आकर मारपीट की और आभद्रता की 

शनिवार, 21 जून 2025

वार्ड 90 के पार्षद द्वारा लगवाई गई पानी की टंकी

 





श्रवण गुप्ता 9838885867


भीषण गर्मी में पीने के पानी की समस्या को देखते हुए आज़

 वार्ड-90 (दानाखोरी) क्षेत्र के पार्षद  आदर्श गुप्ता  द्वारा बर्तन बाजार रोड़ बेबी टाकीज़ के पास में बर्तन बाजार  व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों, व  बर्तन बाजार के व्यापारी भाइयों के साथ में  पूजा अर्चना करवाकर नई टंकी  व नये सबमर्सिबल पंप का उद्घाटन करवा कर सम्मानित क्षेत्रीय जनता को समर्पित किया


क्षेत्र की जनता ने इस सराहनीय कार्य के लिए पार्षद आदर्श गुप्ता को धन्यवाद किया

गुरुवार, 15 मई 2025

कलेक्टर गंज में हुए अग्निकांड के पीड़ित व्यापारियों से मिलने पहुंचे सासंद

 



कानपुर के *सांसद रमेश अवस्थी* ने *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के ज्ञानेश मिश्र, जिला अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल वहीद, युवा महामंत्री विनायक पोद्दार, कलक्टरगंज उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री पवन गुप्ता, राजा गुप्ता, सुरेंद्र जायसवाल, राजा गुप्ता, जयहिंद गुप्ता,राजेश गौतम, नितेश केसरवानी आदि* व्यापारियों के साथ कलक्टरगंज गल्ला मंडी मे निरीक्षण किया और पीड़ित व्यापारियों से मिले|

 *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने सांसद रमेश अवस्थी से कहा कि* अगर फायर ब्रिगेड की गाड़िया पंद्रह मिनट मे आ जाती है तो नुकसान कम होता, भविष्य मे अग्निकांड से होने नुकसान से बचाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़िया सी पी सी रेलवे गोदाम या चाचा नेहरू अस्पताल कोपरगंज मे ख़डी करवाई जाय और पीड़ित व्यापारियों की मुवावजा के रूप मे आर्थिक मदद की जाय|

  *सांसद रमेश अवस्थी* ने आश्वासन दिया कि पीड़ित व्यापारियों की हर तरह की मदद की जायेगी |

                   

                

व्यापारियों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन





 *कानपुर की कलक्टरगंज मंडी मे भीषण अग्निकांड से पीड़ित व प्रभावित व्यापारियों को मुवावजा दिलाने इस अग्निकांड की जाँच किये जाने, शार्ट सर्किट से आग लगने को रोकने के लिए केस्को द्वारा जागरूक करने,फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को कोपरगंज मे चाचा नेहरू अस्पताल मे खड़ा करने व कलक्टरगंज ग़ल्ला मंडी मे पक्का निर्माण करने की मांग को लेकर पीड़ित व्यापारियों के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारी जिलाधिकारी से मुलाक़ात की व ज्ञापन सौपा* 

 

 आज *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र व जिला अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह के* नेतृत्व मे *जिला वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने, आशीष मिश्र,अनुराग जायसवाल,अब्दुल वहीद,मनोज विश्वकर्मा, विनायक पोद्दार, पवन गुप्ता, पवन गौड़,भोला मिश्र, रमेश अग्रहरी, जयहिंद गुप्ता,अमित आनंद, अशोक अग्रहरि,संतोष अग्रहरी,सुरेंद्र जायसवाल,अमित गुप्ता आदि व्यापारी पीड़ित व्यापारी शशांक गुप्ता आदि* के साथ कानपुर की कलक्टरगंज मंडी मे भीषण अग्निकांड से पीड़ित व प्रभावित व्यापारियों को मुवावजा दिलाने इस अग्निकांड की जाँच किये जाने, शार्ट सर्किट से आग लगने को रोकने के लिए केस्को द्वारा जागरूक करने,फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को कोपरगंज मे चाचा नेहरू अस्पताल मे खड़ा करने व कलक्टरगंज ग़ल्ला मंडी मे पक्का निर्माण करने की मांग को लेकर पीड़ित व्यापारियों के साथ भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी जिलाधिकारी से मुलाक़ात की व ज्ञापन सौपा|

 *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने* *जिलाधिकारी से कहा कि* कल 13 मई को कानपुर की कलक्टरगंज मंडी मे भीषण अग्निकांड से सौ से आधिक व्यापारी प्रभावित हुए और इन व्यापारियों को इस भीषण अग्निकांड से कई करोड़ का नुकसान हुआ है इसलिए अग्निकांड के पीड़ित व प्रभावित व्यापारियों को उनके नुकसान के आधार पर उचित मुवावजा दिलाया जाय | 

 यह भी कहा कि इस भीषण अग्निकांड की जाँच की जाय|इस अग्निकांड के पीड़ित व्यापारियो को कोई सरकारी विभाग द्बारा परेशान न करे व शार्ट सर्किट से आग लगने को रोकने के लिए केस्को द्वारा जागरूक किया जाय |

 कहा कि फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को कोपरगंज मे चाचा नेहरू अस्पताल मे खड़ा करने व कलक्टरगंज ग़ल्ला मंडी मे दुकानों मे पक्का निर्माण करने की स्वीकृति दी जाय|

  वार्ता व ज्ञापन लेने के उपरांत *जिलाधिकारी जीतेन्द्र प्रताप सिंह ने आश्वासन दिया कि* अग्निकांड पीड़ितों की पूरी सूची बनाकर मुवावजा के लिए मुख्यमंत्री जी को भेजी जायेगी व शहर मे बाज़ारो मे बस्तियों मे आग न लगे इसके लिए व्यापारियों से सुझाव मांगे और अन्य मांगो पर विचार करने क आश्वासन दिया|

           

              

  

गुरुवार, 24 अप्रैल 2025

शहीदों के लिए घंटाघर सुतरखाना व्यापार मंडल ने निकाला कैंडल मार्च*

 





कानपुर :- जम्मू कश्मीर में हुई घटना में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए व्यापारीयो ने घंटाघर सेंट्रल धर्मशाला से सूतर खाना होते हुए भारत माता मूर्ति तक कैंडल मार्च निकाल कर शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की । कैंडल मार्च का आयोजन सूतर खाना घंटाघर व्यापार मंडल के सभी दुकानदार और पदाधिकारी ने किया । मनोज बाजपेई अध्यक्ष सूतर खाना घंटा घर व्यापार मंडल महामंत्री विनोद गुप्ता , वसीम खान , विनोद गुप्ता और मोशीन भाई , राकेश गुप्ता , राजेश , शरीफ , राजेश राठौर , अनमोल गुप्ता , अनमोल सिंह , सुशील चौरसिया , संजय बाथम , गोविंद राठौड़ , मनोज गुप्ता , राम तीरथ यादव , सोनू पांडे , किशन पांडे , कार्तिक तिवारी , कृष्णा प्रदीप सिंह,  जसवीर सिंह , अवधेश गुप्ता बंटोले दीपक सिंह आदि लोग मौजूद रहे

बुधवार, 23 अप्रैल 2025

व्यापारियों ने जलाया आतंकवाद का पुतला



श्रवण गुप्ता 

9838885767

 

पहलगांव कश्मीर मे कल कानपुर के कारोबारी शुभम द्विवेदी सहित 26 निर्दोष पर्यटको की पाकिस्तान परस्त आतंकवादियो द्वारा नृसंश हत्या के विरोध मे व्यापारियों ने भारत माता प्रतिमा स्थल घंटाघर पर पाकिस्तान व आतंकवाद के दो पुतले जलाकर आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाज़ी के साथ प्रदर्शन किया* 

  *मांग की गई भारत सरकार पाक अधिकृत कश्मीर को अपने कब्ज़े मे लेकर आतंकवादियों को नेस्तनाबूत करे* 

  *सीमेंट कारोबारी शुभम को श्रद्धांजलि देने के लिए कल कानपुर का सी पी सी माल रेलवे गोदाम सहित महानगर का सीमेंट व बिल्डिंग मैटिरियल का कारोबार कल 24 अप्रेल को बंद रहेगा* 


आज *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वाधान मे प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र* के नेतृत्व मे *प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता, जिला वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने,युवा अध्यक्ष आशीष मिश्र, संगठन महामंत्री चंद्राकर दीक्षित, युवा वरिष्ठ महामंत्री सचिन त्रिवेदी व युवा महामंत्री मनोज विश्वकर्मा,संजय भदौरिया,अशोक शुक्ला,अनुराग जायसवाल,पवन गुप्ता,पवन गौड़,नवीन डरोलिया,के के गुप्ता, अनुराग साहू, विनायक पोद्दार, अरविन्द गुप्ता,श्याम मूलचंदानी,हर्ष तिवारी,सुरेंद्र जायसवाल,संजय सोनकर, शोभित राठौर आदि* व्यापारी पहलगांव कश्मीर मे कल कानपुर के कारोबारी शुभम द्विवेदी सहित 26 निर्दोष पर्यटको की पाकिस्तान परस्त आतंकवादियो द्वारा नृसंश हत्या के विरोध मे महानगर के व्यापारियों ने भारत माता प्रतिमा स्थल घंटाघर पर पाकिस्तान व आतंकवाद के दो पुतले जलाकर आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाज़ी के साथ प्रदर्शन किया|

  प्रदर्शन के दौरान मांग की गई भारत सरकार पाक अधिकृत कश्मीर को अपने कब्ज़े मे लेकर आतंकवादियों को नेस्तनाबूत करे|

  सीमेंट व्यापारियों के साथ कोपरगंज मे हुई बैठक मे तय हुआ कि सीमेंट कारोबारी शुभम को श्रद्धांजलि देने के लिए कल *कानपुर का सी पी सी माल रेलवे गोदाम सहित महानगर का सीमेंट व बिल्डिंग मैटिरियल का कारोबार कल 24 अप्रेल को बंद रहेगा* |


   प्रदर्शन के दौरान *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वाधान मे प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र* ने कहा कि भारत सरकार आतंकवाद को पालने वाला पाक अधिकृत कश्मीर मे घुसकर उसको अपने कब्ज़े मे लेकर कल की घटना को अंजाम देने वाले सारे आतंकवादियों को खत्म करके उन्हें नेस्तनाबूत करे|

    इस दौरान *प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता, जिला वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने,युवा अध्यक्ष आशीष मिश्र व संगठन महामंत्री चंद्राकर दीक्षित ने* कहा कि इस वीभत्स घटना को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को उनके अंतिम अंजाम तक पहुंचाया जाय |

                      

       

सोमवार, 24 मार्च 2025

सासंद रमेश अवस्थी ने कानपुर के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की रखी मांग

 * 





 उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानपुर आगमन पर कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने एक 13 पृष्ठीय पत्र सौंपते हुए नगर के महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्राथमिकता पर कराने का अनुरोध किया। सांसद ने पत्र में उल्लेख किया कि योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है, और कानपुर नगर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को शीघ्र लागू किया जाना जनहित में आवश्यक है।


सांसद अवस्थी ने पत्र में कानपुर नगर के नागरिकों द्वारा वर्षों से की जा रही विभिन्न विकास कार्यों की मांगों को रखते हुए आईटी पार्क की स्थापना, लेदर कलेक्टर की स्थापना, ग्रीन पार्क का पूर्ण जीर्णोद्धार, गंगा नदी पर रिवर फ्रंट का निर्माण, लाल इमली मिल को पुनः चालू करने हेतु टेक्सटाइल पार्क की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों को प्रस्तुत किया।


इसके अलावा, बाबा श्री आनंदेश्वर कॉरिडोर, श्री हनुमान मंदिर (पनकी मंदिर) व बारा देवी मंदिर कॉरिडोर के निर्माण, शहर के समस्त घाटों के पूर्ण सौंदर्यीकरण, यातायात को सुगम बनाने हेतु सेतु निर्माण, नया फायर स्टेशन निर्माण व फजलगंज फायर स्टेशन के जीर्णोद्धार की मांग भी पत्र में शामिल है।


सांसद अवस्थी ने कानपुर के दक्षिण क्षेत्र में प्रशासनिक भवन निर्माण व पुलिस कमिश्नर कार्यालय के निर्माण को भी अत्यंत आवश्यक बताते हुए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इन सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र निर्देशित किया जाए, ताकि कानपुर का पुराना गौरव और वैभव पुनः स्थापित हो सके।


उन्होंने कहा कि कानपुर महानगर के नागरिकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इन विकास कार्यों को शीघ्र क्रियान्वित किया जाना अति आवश्यक एवं जनहित में है ।

गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025

बुजुर्गो का आशीर्वाद लेकर मांगे वोट

 


श्रवण कुमार गुप्ता 

9838885767




श्री बर्तन उद्योग व्यापार मंडल भूसा टोली कानपुर के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ईश्वर सिंह वर्मा ने भूसाटोली तिलयाना दौलतगंज बर्तन बाजार में घूम घूम  कर  व्यापारियों से  अपने समर्थन में वोट मांगे  और बाजार के बुजुर्गो से जीत का आशीर्वाद लिया 

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के समर्थन में ओर उनको चुनाव में विजय दिलाने में उनके साथ में

 धर्मेंद्र गुप्ता मनोज गुप्ता धीरेन्द्र वर्मा लाला भइया,राजू दीक्षित, आदि दर्जनों व्यापारी शामिल रहे

सोमवार, 11 नवंबर 2024

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के ट्रांसफर पोस्टिंग में इन प्रपत्रों से आ रही है भ्रष्टाचार की बू

रिपोर्ट लखनऊ| बिजली विभाग में भ्रष्टाचार कोई आम बात नहीं है अक्सर हमें अलग — अलग जिलों से भ्रष्टाचार की खबरें दिखाई दे ही जाती है लेकिन एक भ्रष्टाचारी अधिकारी को हटाने के बाद उच्च अधिकारी जब खुद ही भ्रष्टाचारी हो जाएं तो क्या ही कहने। 

हम बात कर रहे है मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ( रायबरेली क्षेत्र ) की, जिसके अंतर्गत माह अक्टूबर में एक लाख के गलत बिल के कारण एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी l प्रकरण में जांच बैठी और दोषी उपखंड अधिकारी बंथर रवि यादव को प्रबंध निदेशक ने 10 अक्टूबर को निलंबित कर दिया था, चलो इस कार्यवाही से मृतक युवक तो वापस नहीं आ सकता लेकिन परिजनों को थोड़ा संतोष जरूर हुआ होगा, 

अब बात करते है उपखंड बंथर के रिक्त हुए पद की तो 6 दिनों के लिए इस पद पर दिनेश यादव को तैनाती मिली चूंकि उनका प्रमोशन हो गया, इसलिए मुख्य अभियंता रामप्रीत प्रसाद ( रायबरेली क्षेत्र) ने इस पद पर कोई नियमित तैनाती न करते हुए, अपने चहते, अरविंद कुमार जो पहले से ही बांगरमऊ में नियमित पोस्ट पर थे को 18 अक्टूबर 2024 को एक पत्र जारी करते हुए नियमित तैनाती होने तक बंथर उपखंड का अतिरिक्त प्रभार दे दिया, कुल मिलकर अरविंद जी के कंधों पर 2 उपखंडों का बोझ आ गया, 

 लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती, 09 नवम्बर 2024 को मुख्य अभियंता रामप्रीत प्रसाद ( रायबरेली क्षेत्र) एक और पत्र जारी करते है जिसमें अरविंद जी को बांगरमऊ से हटाकर बंथर का नियमित प्रभार दे दिया जाता है लेकिन साथ ही इसी पत्र में अरविंद कुमार को बांगरमऊ का अतिरिक्त प्रभार भी दे दिया गया। 

 तो अब सवाल ये है कि अरविंद कुमार जो कि पहले से ही बांगरमऊ में नियमित थे तो उन्हें बंथर का अतिरिक्त प्रभार क्यों मिला? और अगर अरविंद कुमार को बांगरमऊ से हटाकर बंथर नियमित किया गया तो बांगरमऊ का अतिरिक्त प्रभार क्यों दिया गया ? 

बेचारे अरविंद कुमार पहले ही 2 उपखंडों का बोझ झेल रहे थे अब भी 2 उन्हीं दोनों उपखंडों का बोझ झेल रहे लेकिन बड़ा सवाल ये है कि 30 दिन के अंदर ये बदलते ट्रांसफर पोस्टिंग के आर्डर क्या भ्रष्टाचार की कहानी चीखे — चीख के नहीं कह रहे ? 

क्या मध्यांचल विभाग में आधिकारियों की कमी है जिसके चलते उपखंडों में नियमित प्रभारियों की नियुक्ति नहीं हो सकती ?

अब देखना ये है कि योगी सरकार के मंत्री और विभाग प्रबंध निदेशक इस भ्रष्टाचार के मामले पर क्या कार्यवाही करते है ?

मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024

कृषि विभाग द्वारा इटकुटी में किसानों को आईपीएम किट का वितरण किया गया

उन्नाव: आज ग्राम इटकुटी में आत्मा योजना अंतर्गत फॉर्म स्कूल बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विभाग के कर्मचारियों बी टी एम , ए टी एम द्वारा फसल धान से संबंधित आईपीएम किट का वितरण किया गया।


जिसमें किसानों को आईपीएम किट एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन किट के उपयोग करने की तकनीकी विधि से विधिवत अवगत कराया गया साथ ही सब किसान भाइयों को खेत पर आईपीएम किट का उपयोग करके दिखाया गया 

जिससे किसानों में सीखने की प्रवृत्ति जागृत हुई  एवं रवि फसल से संबंधित गेहूं चना मटर मसूर सरसों इत्यादि फसलों का बीज अनुदान, सोलर पंप, कृषि यंत्र इत्यादि पर अनुदान की जानकारी से विधवाह अवगत कराया गया जिसमें ग्राम इटकुटी के दो दर्जन से अधिक किसान ने प्रतिभा किया 

जिसमें आत्मा योजना अंतर्गत अचीवर फार्मर श्री राम अवध सिंह जी के प्रक्षेत्र पर कार्यक्रम का आयोजन करते हुए सभी किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी से अवगत कराते हुए गेहूं का बीज एवं अन्य प्रजातियों के बीज राजकीय कृषि बीज भंडार नवाबगंज पर अनुदान पर उपलब्ध हैं की जानकारी  भी दी गई,



 कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे श्री कुदरत सिंह, तेजपाल सिंह, राहुल श्रीवास्तव, राम अवतार ,वीरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, दिलीप, कमलेश ,जमुनादेई आदि बुजुर्ग नवजवान किसानों ने प्रतिभागी रहे।


शनिवार, 19 अक्टूबर 2024

उन्नाव में बीजेपी ने चलाया विशेष सदस्यता अभियान

उन्नाव: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर आज पूरे जिले में विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया, 

जिसके तहत बूथ स्तर पर जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार जी के निर्देशानुसार जिला भाजपा कार्यालय पर विभिन्न स्तर की सदस्यता टीमों की मॉनिटरिंग और विशेष सदस्यता हेतु  कार्यकर्ताओं को जोश के साथ जागरूक भी किया गया, 

जिला कार्यालय पर सोशल मीडिया के जिला संयोजक जैनेंद्र शुक्ला जी के नेतृत्व में जिला सहसंयोजक प्रशांत सिंह और सभी जिला सोशल मीडिया सदस्यों ने अभियान में अपनी सहभागिता दिखाई।

सोमवार, 19 अगस्त 2024

पूर्व विधायक ने बंधवाई राखीपी

 




शाहिद खान 

झांसी 

9935907014



झांसी के गरौठा से समाजवादी पार्टी के पूर्व  विधायक दीपनारायण सिंह यादव हजारों बहनों से अपनी कलाई पर राखी बंधवाते हुए खुद की बनाई परंपरा को इस वर्ष भी निभाने जा रहे है। बुंदेलखंड के इकलौते हजारों बहनों के भाई पूर्व विधायक को हिंदू बहनों के अलावा सैंकड़ों मुस्लिम बहनें भी राखी बांधकर गंगा जमुनी तहजीब निभाती हैं।

बुंदेलखंड में समाजवादी पार्टी के गरौठा क्षेत्र से विधायक रह चुके दीप नारायण सिंह ने बताया कि पिछले लगभग 19 वर्षों से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की चली परंपरा का 21 अगस्त को गुरसराय में बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसमें एक हजार से ज्यादा सभी धर्मों की बहने उनकी कलाई पर राखी बांधने के लिए पहचेंगी। जिसके सभी घर पर निमंत्रण भेज दिया गया है।पूर्व विधायक ने बताया की समाजवादियों ने हमेशा ऊंच नीच जातपात से हटकर काम करते हुए समाज को जोड़ने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने अपने नेता मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि हम आज भी नेताजी के कही बातों को ध्यान में रख कर राजनीति करते है। इस आयोजन की  जब उन्होंने शुरुआत की थी तब नेताजी मुलायम सिंह यादव ने झांसी पहुंचकर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे थे। इस दौरान उन्होंने सभी धर्म जाति की महिलाओं को देखकर कहा था की ये सामाजिक विवाह यज्ञ नहीं है ये कार्यक्रम सामाजिक लोगों को जोड़ने का तरीका है।पूर्व विधायक ने कहा की वह इन महिलाओं से रखी बंधवाकर ही इतिश्री नहीं करते। बल्कि उन सभी के हर दुख तकलीफ की जानकारी होने पर उनकी मदद करते है। जिसके लिए अलग अलग क्षेत्रों में टीम बना रखी है। जो समय समय पर  सभी के घर जाकर हलचल जानती रहती है।

शुक्रवार, 9 अगस्त 2024

पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए चिंताजनक है कानपुर पुलिस कमिश्नरेट का अघोषित आदेश

कानपुर नगर: कानपुर पुलिस कमिश्नरेट का एक अघोषित आदेश, डिजिटल प्लेटफॉर्म- जैसे व्हाट्सएप आदि पर प्रसारित किया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि "मैन स्ट्रीम मीडिया" के लोगों को ही प्रेस कांफ्रेंस में बुलाया जाए .....आदि ...यह आदेश अगर सच है तो "पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए चिंताजनक है।" हम इसकी निंदा करते हैं क्योंकि यह अघोषित आदेश न केवल यूट्यूबर्स के लिए बल्कि छोटे व मझोले वर्ग के अखबारों / डिजिटल प्लेटफॉर्म में कार्यरत सभी पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।


👉इस आदेश से :- 


1. मीडिया की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लग सकता है।

2. यह आदेश उन यूट्यूबर्स और डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों को उनके काम को प्रभावित कर सकता है उन्हें वंचित कर  सकता है। जो ईमानदारी से अपना दायित्व निभा रहे हैं।

3. जिले के अधिकतर थाना प्रभारियों पर मानसिक दबाव अतिरिक्त डाल सकता है।

4. इस आदेश से पत्रकारिता में विविधता और समावेशीपन कम हो सकता है।

इसमें कतई दो राय नहीं कि यह अघोषित आदेश प्रेस/मीडिया के विभिन्न प्रारूपों के बीच भेदभाव पैदा कर सकता है और पत्रकारिता के डिजिटल परिवर्तन को नहीं पहचान रहा है। 

जबकि आवश्यकता इस बात की है कि इसके बजाय, एक समावेशी दृष्टिकोण अपनाना चाहिए जो सभी प्रकार के प्रेस/मीडिया प्रतिनिधियों को समान अवसर प्रदान करता हो।

वही सवाल यह उठता है कि क्या मैन स्ट्रीम मीडिया के लोग क्या अनैतिक, आपराधिक कृत्यों को अंजाम नहीं देते हैं ?

जो लोग इसके पक्षधर हैं, उन्हें बड़े - बड़े मीडिया घरानों के अखबारों व टी. वी. चैनलों में कार्यरत मीडिया कर्मियों के बारे में दर्ज किए गए मामलों का इतिहास पता करना चाहिए ...! मैन स्ट्रीम मीडिया संस्थानों के मीडिया कर्मियों पर अनेक संज्ञेय आरोप लग चुके हैं और जेल तक जा चुके हैं। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद फिर "काला/सफेद" कर रहे हैं।

मेरी निजी राय है कि, "चाहे छोटा संस्थान हो या बड़ा, टीवी चैनल हो या यूट्यूबर संस्थान, उसमें कार्य करने वाला व्यक्ति अगर अनैतिक, आपराधिक कृत्यों को कारित कर रहा है या उसका संरक्षण कर रहा है तो उसको चिन्हित किया जाना चाहिए और विधिक प्रक्रिया के तहत कार्यवाही बिना किसी भेदभाव की जानी चाहिए।"

लेकिन जो "व्यक्ति"  ईमानदारी व निष्ठा के साथ पत्रकारिता का कार्य कर रहा हो, फिर चाहे 'वो' किसी भी वर्ग (प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक/डिजिटल) का पत्रकार हो, उसके अधिकारों का हनन नहीं किया जाना चाहिए।


लेखक कानपुर नगर के वरिष्ठ पत्रकार है।

      श्याम सिंह 'पंवार' 

  (लघु श्रेणी का पत्रकार)

शनिवार, 29 जून 2024

धूमधाम से मनाई गई दानवीर भामाशाह की जयंती

 





 कानपुर के 80 फिट रोड पर स्थित  सम्राट गेस्ट हॉउस मे दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस व सम्मान समारोह के आयोजन मे कानपुर महानगर के 60 से 75 वर्ष के आयु के बुज़ुर्ग व्यापारियों,उद्यमियों व समाज मे सामाजिक कार्यों मे आगे रहने वाले व्यापारियों का सम्मान किया गया* 

 *दानवीर भामाशाह के सिद्धांतो पर चलने के साथ व्यापारियों उद्यमियों के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प भी लिया गया* 

   *जुलाई माह मे मुख्य, युवा व ग्रामीण इकाई की सम्पूर्ण कमेटी के गठन की घोषणा की जायेगी* 

 *आयोजन मे उन्नाव जिला कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल हुए* 

       

    आज *भारतीय उद्योग व्यापार मंडल* के तत्वाधान मे 80 फ़ीट रोड के सम्राट गेस्ट हॉउस मे दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस व सम्मान समारोह के आयोजन मे *प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र, महानगर अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह आदि* पदाधिकारियों ने *कानपुर महानगर के 60 से 75 वर्ष के आयु के बुज़ुर्ग व्यापारियों, उद्यमियों व समाज मे सामाजिक कार्यों मे आगे रहने वाले व्यापारियों उद्यमियों मे कानपुर स्टील एन्ड आयरन ट्रेडर्स एसो के सरक्षक 80 वर्षीय व्यापारी शिवशंकर खंडेलवाल, जी एस टावर मर्चेंट एसो कोपरगंज के सरक्षक 70 वर्षीय गंगाराम तेजवानी, 80 फ़ीट रोड व्यापार मंडल के सरक्षक सिद्धनाथ अग्रवाल, फज़लगंज लोहा व्यापारी वेलफेयर एसो के सरक्षक ब्रजेश अग्रवाल,भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के ग्रामीण इकाई के सरक्षक मनोज मिश्र,बाबा सिंह ठाल व्यापार मंडल के सरक्षक सुशील धामीजा, गुमटी व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भाटिया,कलक्टर गंज उद्योग व्यापारी मंडल के सरक्षक शंकरलाल राठौर का सम्मान पगड़ी, शाल व मोती की माला पहनाकर किया गया|* 


    इस मौके पर समारोह के *मुख्य अतिथि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि* भामाशाह जयंती को प्रदेश स्तर पर व्यापारी कल्याण दिवस कर रूप मे मानाने के लिए हम उप्र सरकार का आभार प्रकट करते है और हम सब व्यापारियों को दानवीर भामाशाह के सिद्धांतो पर चल कर कमज़ोर व बीमार लोगो की मदद करनी होंगी और साथ व्यापारियों उद्यमियों के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प भी लेना होगा और इसके लिए संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी हमेशा तैयार रहे |

 और कहा कि जुलाई माह मे मुख्य, युवा व ग्रामीण इकाई की सम्पूर्ण कमेटी के गठन की घोषणा हर हाल ई कर दी जायेगी |

    समारोह की अध्यक्षता करते हुए *महानगर अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह ने कहा* कि संगठन को मज़बूत करने के लिए हम सब को हमेशा तैयार रहना होगा और किसी भी बाजार मे किसी भी व्यापारी की प्रत्येक समस्या पर उस व्यापारी के साथ खड़ा होना होगा |

  इस मौके पर *भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता ने* कहा कि पूरे प्रदेश मे संगठन भामाशाह जयंती के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस के रूप मे मना रहा है |

      आयोजन मे *उन्नाव जिला अध्यक्ष अखिलेश अवस्थी व महामंत्री कमल गुप्ता सहित कमेटी के कई पदाधिकारी भी शामिल हुए   |* 

     आयोजन मे *प्रमुख रूप से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक अलोक श्रीवास्तव,महानगर महामंत्री महेश सोनी व राजकुमार भगतानी, संगठन महामंत्री चंद्राकर दीक्षित,ग्रामीण अध्यक्ष मुन्ना राय,संयुक्त महामंत्री संजय मिश्र,युवा वरिष्ठ महामंत्री सचिन त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह व अब्दुल वहीद,संजय भदौरिया,नरेश भाटिया,पवन गौड़, धीरज अग्रवाल,आनंद शुक्ला,अजय शर्मा,विनायक पोद्दार, राजेश आहूजा,अतुल ओमर,अनुराग जायसवाल, पवन गुप्ता,के के गुप्ता, अनुराग साहू,प्रदीप केडिया,कुंदन शर्मा,टोनी खनूजा, मनीष वंसदानी,सागर अरोड़ा,संजय श्रीवास्तव,सुशील तोमर,अश्वनी गुप्ता, राकेश गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, रमेश भाटिया,मधुर गुप्ता* आदि थे |

बुधवार, 19 जून 2024

सिगरा स्टेडियम देखकर मुग्ध हो गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 



-टीएसएच की तर्ज पर वाराणसी में विशाल मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स 

- प्रधानमंत्री के साथ निरीक्षण में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी रहे मौजूद

- प्रधानमंत्री ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करके भव्यता को सराहा

- 66782.4 स्क्वायर मीटर में तैयार किया गया है शानदार स्टेडियम

- एमएचपीएल कंपनी ने किया सकारात्मक सोच के साथ पूरा निर्माण

- रिकॉर्ड समय में टारगेट से पहले एमएचपीएल ने बनाया स्टेडियम

- स्टेडियम की बनावट के लिये एमएचपीएल की हो रही है सराहना 


वाराणसी/कानपुर। औद्योगिक नगरी कानपुर की आन-बान-शान ‘द स्पोर्ट्स हब’ (टीएसएच) की तर्ज पर वाराणसी में तैयार किये गये विशाल सिगरा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुग्ध हो गये। मंगलवार को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सिगरा स्टेडियम का निरीक्षण कर अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करके भव्यता को सराहा। खास बात यह है कि 66782.4 स्क्वायर मीटर एरिया में सिगरा स्टेडियम का निर्माण कानपुर की विख्यात कंपनी एमएचपीएल ने किया है। 

बता दें कि पूर्वांचल की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी को इस साल 23 फरवरी को सिगरा इंडोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की सौगात दी थी। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कल मंगलवार को देर रात सिगरा स्टेडियम में जाकर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ थे। स्टेडियम परिसर का दौरा करने के बाद  प्रधानमंत्री ने पूर्वांचल के खिलाड़ियों की इस सौगात को अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करके सिगरा स्पोट्स कॉम्पलेक्स की भव्यता की सराहाना की।

गौरतलब है कि कि 66782.4 स्क्वायर मीटर के विशाल क्षेत्र में बने इस स्टेडियम में सभी तरह के इंडोर और आउटडोर खेलों का आयोजन हो सकेगा। प्रधानमंत्री की इस सौगात को पूर्वांचल की खेल प्रतिभाओं के लिये बड़ा वरदान माना जा रहा है। कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस स्टेडियम की बनावट और उपलब्ध सुविधाओं के लिये कार्यदायी संस्था एमएचपीएल की सराहना कर चुके हैं।

बीते कई वर्षों से उत्तर प्रदेश खेल विभाग की जमीन पर बना डा0 संपूर्णानंद सीगरा स्टेडियम खस्ताहाल पड़ा हुआ था। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर खेलो इंडिया और स्मार्ट सिटी के सहयोग से ‘टू बिल्ड पद्धति’ पर ई.पी.सी. मोड पर एम.एच.पी.एल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कानपुर ने  रिकॉर्ड समय में टारगेट से पहले तैयार किया गया है। 

एमएचपीएल के डायरेक्टर प्रणव अग्रवाल ने कहा कि ‘‘हमें बेहद गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सिगरा, वाराणसी में हमारी कंपनी एमएचपीएल द्वारा डिजाइन और निर्मित हमारी मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परियोजना का निरीक्षण किया। यह प्रतिष्ठित यात्रा गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे के निर्माण में हमारी पहल के महत्व को रेखांकित करती है। यह एमएचपीएल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो हमारे राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने वाली अत्याधुनिक सुविधाओं को विकसित करने के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाता है।

इसलिये अनोखा है सिगरा स्टेडियम-

यह अत्याधुनिक देश का प्रथम मल्टी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स अपने आप में अनोखा है । इसमें कई खेल जैसे बैडमिंटन के 10 कोर्ट, स्क्वाश के 4 कोर्ट, 4 बिलियर्ड्स की टेबल रूम, 2 इंडोर बास्केट बॉल कोर्ट,  20 टेबल टेनिस, कवर्ड ओलंपिक साइज स्विमिंग पुल, कवर्ड वार्म अप स्विमिंग पुल जिमनास्टिक, जूडो , कराटे,  मार्शल आर्ट्स, योगा , रेसलिंग .तायकंडों, बॉक्सिंग, वेट लिफ़्टिंग, हाई टेक जिम्नेजियम जो की दो मंजिलो में बना है। बोर्ड गेम्स इत्यादि खेल अत्याधुनिक वातावरण में खेले जा सकेंगे।


स्ववित्त पोषी बनाने का प्रयास-

इसके अतिरिक्त इसको स्ववित्त पोषी बनाने के लिये आय के श्रोत के लिये निम्न सुविधाएं भी समायोजित की गयी है जो की विश्व स्तर मानक की हैं जिनमें स्पोर्ट्स लाइब्रेरी, कॉम्बैट स्पोर्ट्स हॉल, स्पोर्ट्स सेमिनार हॉल, कई कैफ़े, फील्ड व्यू लाउंज भी शामिल हैं। यहाँ पर खिलाड़ियों को अंतराष्ट्रीय सुविधा से लैस अत्याधुनिक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में कोचिंग भी दी जा सकेगी। जिससे अंतराष्ट्रीय लेवल के मेडल विनर तैयार होंगे। दैनिक मॉर्निंग वॉकरो हेतु स्टेडियम की पूरी परिधि में सॉफ्ट नेचुरल ट्रैक का भी प्रावधान किया गया है।

ग्रीन बिल्डिंग मानक पर बनी बिल्डिंग-

सम्पूर्ण इंडोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स अत्याधुनिक बिल्डिंग टेक्नोलॉजी से बनाया गया है । इसका सम्पूर्ण स्ट्रक्चर स्टील का है एवं डेक स्लैब सिस्टम से सभी छत पड़ी हैं । मोडुलर इंसुलेटेड दीवारें, जिप्सम प्लास्टर इत्यादि से निर्मित भवन में निर्माण में न्यूनतम जल का इस्तेमाल हुआ है। ग्रीन बिल्डिंग मानक पर बनी इस बिल्डिंग में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, डबल ग्लेज़्ड इंसुलेटेड ग्लास, डबल स्किन इंसुलेटेड रूफ शीटिंग, रीसाइक्लेड जल को फ्लशिंग एवं हरियाली में इस्तेमाल किया जाएगा। सबसे खास बात यह कि इस बिल्डिंग को डिज़ाइन टू बिल्ड पद्धति पर ई.पी.सी. मोड पर एम.एच.पी.एल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कानपुर द्वारा रिकॉर्ड समय में टारगेट से पहले तैयार किया गया है। 


180 शैय्या का हॉस्टल ब्लॉक

इसी परियोजना में खेलों इंडिया द्वारा वित्त पोषित आगे दो चरणों का कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है जो लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण है। इसमें नेशनल सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस भवन, 180 शैय्या का हॉस्टल ब्लॉक, कोचेस एकोमोडेशन, एथलेटिक ट्रैक, फुटबॉल फील्ड, क्रिकेट फील्ड, लॉन टेनिस मय फ्लड लाइट के होंगी एवं खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कोचिंग दी जाएगी एवं उच्च स्तरीय चौंपियनशिपस का आयोजन हो सकेगा। इसकी लागत लगभग 350 करोड़ रुपए है।

 

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कर चुके तारीफ

स्टेडियम के बनने की शुरुआत होने से अब तक स्वयं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने परिसर का निरीक्षण किया और परिसर के साथ ही काम करने वाली एमएचपीएल कंपनी के मानकों और सोच की तारीफ भी की। साथ ही भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद, राईफ़ल निशानेबाज गगन नारंग और पैरालिंपिक खेलों में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला दीपा मलिक भी स्टेडियम की तारीफ कर चुकी है।

शुक्रवार, 14 जून 2024

लोकप्रिय व्यापारी नेता, जन सेवक समाजसेवी सुनील बजाज बनाए गए कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष

 


आज कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई, प्रदेश कमेटी व अध्यक्ष चयन कमेटी विजय पांडे मणिकांत जैन टीकमचंद सेठिया द्वारा कानपुर नगर के समस्त व्यापारियों से वार्ता के उपरांत साथ की शालीनता और जन सेवा भावना से उद्योग पूर्व अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सुनील बजाज के नाम की घोषणा की, साथ ही कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय राजेश गुप्ता के पुत्र सक्षम गुप्ता को मंत्री पद का दायित्व दिया गया है जिस पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने अपनी सहमति व्यक्त कर दी, वहीं सुनील बजाज को अध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक सुरेंद्र मैथानी,उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री संत मिश्रा, तथा युवा अंबुज दयाल तथा महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी मंत्री विराट गुप्ता कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ,आदि ने बधाई दी