*कानपुर, 09 सितंबर 2026।* आज बुधवार को फूलबाग गणेश उद्यान स्थित पार्षद वाटिका में भारतवर्ष के प्रथम राष्ट्रकवि, स्वतंत्रता सेनानी, पद्मश्री, रामायण प्रेमी एवं दोसर वैश्य रत्न स्वर्गीय श्यामलाल गुप्ता 'पार्षद' जी की 130वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर अखिल भारतीय दोसर वैश्य महासभा के पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से "विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा" गीत गाकर उनके दिखाए हुए धार्मिक एवं राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
गौरतलब है कि श्यामलाल गुप्ता पार्षद जी ने आजादी की लड़ाई में अपने प्रसिद्ध झण्डा गीत की रचना कर क्रांतिकारियों में जोश भरा था।
इस अवसर पर श्री रमेशचन्द्र गुप्ता, श्री सुरेश गुप्ता, श्री दिलीप कुमार गुप्ता, श्री प्रदीप गुप्ता, श्री नवीन गुप्ता, पूर्व पार्षद गुरु नारायण गुप्ता, श्री अजय गुप्ता, श्री विनय गुप्ता सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें