शुक्रवार, 27 जून 2025
पुलिस द्वारा महंत से अभद्रता पर बवाल, धरने पर बैठे लोग
मंगलवार, 7 जनवरी 2025
प्रतापगढ़ से महाकुंभ के लिए रवाना हुए धर्मगुरु और बटुक
प्रतापगढ़– कृष्णभान सिंह
प्रयागराज मे इस वर्ष लग रहे महाकुंभ मे देश विदेश से लेकर दूर दराज तक के लोग पहुँच रहे है तो वही प्रयागराज से ही लगे जिले प्रतापगढ़ के रानीगंज तहसील क्षेत्र के गीता नगर बाजार के बसिरहा ग्राम मे धर्मगुरु श्री स्वामी राजकुमार शंकर शरण जी महाराज, अध्यक्ष प्रबंधक आत्मोत्थान सेवा शिविर, श्री शिवाश्रम कृपा वैदिक ऋषि कुलम् द्वारा संचालित आवासीय संस्कृत पाठशाला श्री शिवाश्रम कृपा वैदिक ऋषिकुलम वेद विधायलय के बटुक, महाकुंभ के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ गंगा के पावन तट पर कल्पवास के लिए रवाना हुए हैं।
इस अवसर पर पंडित राजकुमार तिवारी ने बताया कि, “23 वर्षों से हम मां गंगा, यमुना, और सरस्वती के पवित्र संगम पर आत्मोत्थान सेवा शिविर का आयोजन कर रहे हैं। इस महाकुंभ, 2025 के पवित्र पर्व पर हम कई कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।
बता दें कि शिविर का प्रारंभ 6 जनवरी 2025 से होगा, जिसमें भूमि पूजन, वेदी पूजन विधि, और कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 13 जनवरी से श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा प्रारंभ होगी, जो 19 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद 20 से 26 जनवरी तक कथा व्यास पूज्य श्री शिवेश शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से कथा का आयोजन किया जाएगा।
संस्था द्वारा हम रोज़ाना भंडारे का आयोजन करेंगे, साथ ही कवि सम्मेलन, भजन संध्या, गंगा स्वच्छता अभियान, और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। आप सभी परिवार और स्वजनों सहित सादर आमंत्रित हैं। पधारकर महाकुंभ पर विशेष आशीर्वाद प्राप्त करें।”
सोमवार, 11 नवंबर 2024
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के ट्रांसफर पोस्टिंग में इन प्रपत्रों से आ रही है भ्रष्टाचार की बू
रिपोर्ट लखनऊ| बिजली विभाग में भ्रष्टाचार कोई आम बात नहीं है अक्सर हमें अलग — अलग जिलों से भ्रष्टाचार की खबरें दिखाई दे ही जाती है लेकिन एक भ्रष्टाचारी अधिकारी को हटाने के बाद उच्च अधिकारी जब खुद ही भ्रष्टाचारी हो जाएं तो क्या ही कहने।
हम बात कर रहे है मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ( रायबरेली क्षेत्र ) की, जिसके अंतर्गत माह अक्टूबर में एक लाख के गलत बिल के कारण एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी l प्रकरण में जांच बैठी और दोषी उपखंड अधिकारी बंथर रवि यादव को प्रबंध निदेशक ने 10 अक्टूबर को निलंबित कर दिया था, चलो इस कार्यवाही से मृतक युवक तो वापस नहीं आ सकता लेकिन परिजनों को थोड़ा संतोष जरूर हुआ होगा,
अब बात करते है उपखंड बंथर के रिक्त हुए पद की तो 6 दिनों के लिए इस पद पर दिनेश यादव को तैनाती मिली चूंकि उनका प्रमोशन हो गया, इसलिए मुख्य अभियंता रामप्रीत प्रसाद ( रायबरेली क्षेत्र) ने इस पद पर कोई नियमित तैनाती न करते हुए, अपने चहते, अरविंद कुमार जो पहले से ही बांगरमऊ में नियमित पोस्ट पर थे को 18 अक्टूबर 2024 को एक पत्र जारी करते हुए नियमित तैनाती होने तक बंथर उपखंड का अतिरिक्त प्रभार दे दिया, कुल मिलकर अरविंद जी के कंधों पर 2 उपखंडों का बोझ आ गया,
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती, 09 नवम्बर 2024 को मुख्य अभियंता रामप्रीत प्रसाद ( रायबरेली क्षेत्र) एक और पत्र जारी करते है जिसमें अरविंद जी को बांगरमऊ से हटाकर बंथर का नियमित प्रभार दे दिया जाता है लेकिन साथ ही इसी पत्र में अरविंद कुमार को बांगरमऊ का अतिरिक्त प्रभार भी दे दिया गया।
तो अब सवाल ये है कि अरविंद कुमार जो कि पहले से ही बांगरमऊ में नियमित थे तो उन्हें बंथर का अतिरिक्त प्रभार क्यों मिला? और अगर अरविंद कुमार को बांगरमऊ से हटाकर बंथर नियमित किया गया तो बांगरमऊ का अतिरिक्त प्रभार क्यों दिया गया ?
बेचारे अरविंद कुमार पहले ही 2 उपखंडों का बोझ झेल रहे थे अब भी 2 उन्हीं दोनों उपखंडों का बोझ झेल रहे लेकिन बड़ा सवाल ये है कि 30 दिन के अंदर ये बदलते ट्रांसफर पोस्टिंग के आर्डर क्या भ्रष्टाचार की कहानी चीखे — चीख के नहीं कह रहे ?
क्या मध्यांचल विभाग में आधिकारियों की कमी है जिसके चलते उपखंडों में नियमित प्रभारियों की नियुक्ति नहीं हो सकती ?
अब देखना ये है कि योगी सरकार के मंत्री और विभाग प्रबंध निदेशक इस भ्रष्टाचार के मामले पर क्या कार्यवाही करते है ?
मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
कृषि विभाग द्वारा इटकुटी में किसानों को आईपीएम किट का वितरण किया गया
उन्नाव: आज ग्राम इटकुटी में आत्मा योजना अंतर्गत फॉर्म स्कूल बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विभाग के कर्मचारियों बी टी एम , ए टी एम द्वारा फसल धान से संबंधित आईपीएम किट का वितरण किया गया।
जिसमें किसानों को आईपीएम किट एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन किट के उपयोग करने की तकनीकी विधि से विधिवत अवगत कराया गया साथ ही सब किसान भाइयों को खेत पर आईपीएम किट का उपयोग करके दिखाया गया
जिससे किसानों में सीखने की प्रवृत्ति जागृत हुई एवं रवि फसल से संबंधित गेहूं चना मटर मसूर सरसों इत्यादि फसलों का बीज अनुदान, सोलर पंप, कृषि यंत्र इत्यादि पर अनुदान की जानकारी से विधवाह अवगत कराया गया जिसमें ग्राम इटकुटी के दो दर्जन से अधिक किसान ने प्रतिभा किया
जिसमें आत्मा योजना अंतर्गत अचीवर फार्मर श्री राम अवध सिंह जी के प्रक्षेत्र पर कार्यक्रम का आयोजन करते हुए सभी किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी से अवगत कराते हुए गेहूं का बीज एवं अन्य प्रजातियों के बीज राजकीय कृषि बीज भंडार नवाबगंज पर अनुदान पर उपलब्ध हैं की जानकारी भी दी गई,
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे श्री कुदरत सिंह, तेजपाल सिंह, राहुल श्रीवास्तव, राम अवतार ,वीरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, दिलीप, कमलेश ,जमुनादेई आदि बुजुर्ग नवजवान किसानों ने प्रतिभागी रहे।
शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
उन्नाव में बीजेपी ने चलाया विशेष सदस्यता अभियान
उन्नाव: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर आज पूरे जिले में विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया,
जिसके तहत बूथ स्तर पर जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार जी के निर्देशानुसार जिला भाजपा कार्यालय पर विभिन्न स्तर की सदस्यता टीमों की मॉनिटरिंग और विशेष सदस्यता हेतु कार्यकर्ताओं को जोश के साथ जागरूक भी किया गया,
जिला कार्यालय पर सोशल मीडिया के जिला संयोजक जैनेंद्र शुक्ला जी के नेतृत्व में जिला सहसंयोजक प्रशांत सिंह और सभी जिला सोशल मीडिया सदस्यों ने अभियान में अपनी सहभागिता दिखाई।
शुक्रवार, 9 अगस्त 2024
पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए चिंताजनक है कानपुर पुलिस कमिश्नरेट का अघोषित आदेश
कानपुर नगर: कानपुर पुलिस कमिश्नरेट का एक अघोषित आदेश, डिजिटल प्लेटफॉर्म- जैसे व्हाट्सएप आदि पर प्रसारित किया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि "मैन स्ट्रीम मीडिया" के लोगों को ही प्रेस कांफ्रेंस में बुलाया जाए .....आदि ...यह आदेश अगर सच है तो "पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए चिंताजनक है।" हम इसकी निंदा करते हैं क्योंकि यह अघोषित आदेश न केवल यूट्यूबर्स के लिए बल्कि छोटे व मझोले वर्ग के अखबारों / डिजिटल प्लेटफॉर्म में कार्यरत सभी पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
👉इस आदेश से :-
1. मीडिया की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लग सकता है।
2. यह आदेश उन यूट्यूबर्स और डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों को उनके काम को प्रभावित कर सकता है उन्हें वंचित कर सकता है। जो ईमानदारी से अपना दायित्व निभा रहे हैं।
3. जिले के अधिकतर थाना प्रभारियों पर मानसिक दबाव अतिरिक्त डाल सकता है।
4. इस आदेश से पत्रकारिता में विविधता और समावेशीपन कम हो सकता है।
इसमें कतई दो राय नहीं कि यह अघोषित आदेश प्रेस/मीडिया के विभिन्न प्रारूपों के बीच भेदभाव पैदा कर सकता है और पत्रकारिता के डिजिटल परिवर्तन को नहीं पहचान रहा है।
जबकि आवश्यकता इस बात की है कि इसके बजाय, एक समावेशी दृष्टिकोण अपनाना चाहिए जो सभी प्रकार के प्रेस/मीडिया प्रतिनिधियों को समान अवसर प्रदान करता हो।
वही सवाल यह उठता है कि क्या मैन स्ट्रीम मीडिया के लोग क्या अनैतिक, आपराधिक कृत्यों को अंजाम नहीं देते हैं ?
जो लोग इसके पक्षधर हैं, उन्हें बड़े - बड़े मीडिया घरानों के अखबारों व टी. वी. चैनलों में कार्यरत मीडिया कर्मियों के बारे में दर्ज किए गए मामलों का इतिहास पता करना चाहिए ...! मैन स्ट्रीम मीडिया संस्थानों के मीडिया कर्मियों पर अनेक संज्ञेय आरोप लग चुके हैं और जेल तक जा चुके हैं। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद फिर "काला/सफेद" कर रहे हैं।
मेरी निजी राय है कि, "चाहे छोटा संस्थान हो या बड़ा, टीवी चैनल हो या यूट्यूबर संस्थान, उसमें कार्य करने वाला व्यक्ति अगर अनैतिक, आपराधिक कृत्यों को कारित कर रहा है या उसका संरक्षण कर रहा है तो उसको चिन्हित किया जाना चाहिए और विधिक प्रक्रिया के तहत कार्यवाही बिना किसी भेदभाव की जानी चाहिए।"
लेकिन जो "व्यक्ति" ईमानदारी व निष्ठा के साथ पत्रकारिता का कार्य कर रहा हो, फिर चाहे 'वो' किसी भी वर्ग (प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक/डिजिटल) का पत्रकार हो, उसके अधिकारों का हनन नहीं किया जाना चाहिए।
लेखक कानपुर नगर के वरिष्ठ पत्रकार है।
श्याम सिंह 'पंवार'
(लघु श्रेणी का पत्रकार)
रविवार, 7 जुलाई 2024
कानपुर में आपरेशन त्रिनेत्र के तहत टप्पेबाजी की 25000/-इनामिया अन्तर्राज्यीय अभियुक्त गिरफ्तार
कानपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25000/-इनामिया अन्तर्राज्यीय अभियुक्त सुनील दुबे उर्फ लल्लू पुत्र श्याम लाल दुबे को गिरफ्तार किया है,
प्रेस वार्ता करते हुए अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म अपराधी है जिसके निशाने पर ज्यादातर फौजी रहते है अभियुक्त पहले फौजियों से दोस्ती कर शराब के नशे में उनके एटीएम का पिन पता कर लेता था और फिर उनके मोबाइल से सिम वह एटीएम कार्ड निकालकर एटीएम से लाखो रुपए निकालकर टप्पेबाजी को अंजाम देता था जिसके क्रम में थाना हरबंसमोहल में 3 मुकदमों सहित कई राज्यों में इस तरह के मुकदमे दर्ज थे और इसके ऊपर इनाम भी घोषित किया गया था, आरोपी को पकड़ने के लिए सहायक पुलिस आयुक्त क्लाक्टरगंज के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक हरबंसमोहल ने कई टीमें बनाई थी जो की फौजी के भेस में घूमकर आरोपी को ढूंढ रही थी, आज सुबह लगभग 5 बजे मुखबिर खास की सूचना पर सिद्धेश्वर मंदिर से मरेकंपनी पुल वाले रास्ते पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया,
आरोपी के पास से एक अदद तमन्चा 315 बोर 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद एन्ड्राइड मोबाइल ओपो कम्पनी रंग काला और 0 अदद आधार कार्ड व एक ड्रायविंग लाइसेंस व एक निर्वाचन कार्ड, प्रेस आईडी, चार एटीएम कार्ड तथा 05 अदद सिम व नगद 4090 रुपये, एक काले रंग की स्मार्ट वाच एक मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्पलेण्डर यू0पी0-78 एफसी 2449 रंग काला बरामद हुआ है, अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है,
गुरुवार, 21 सितंबर 2023
पति पत्नी के झगड़े में कूदी लड़की की माँ ने दामाद के खिलाफ दिया झूठा प्रार्थना पत्र
पति पत्नी के झगड़े में कूदी लड़की की माँ ने दामाद के खिलाफ दिया झूठा प्रार्थना पत्र
कानपुर। आम तौर अक्सर पति और पत्नी के बीच झगड़े होते है और लड़की के परिवार वाले मामला सुलझाने की बजाय उसे बढ़ा देते है, लेकिन कानपुर में सामने आए एक मामले में लड़की की माँ ने अपने ही दामाद के ऊपर अश्लीलता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को एक प्रार्थनापत्र दिया है जिस पर जांच हो रही है,
* अनिता मिश्रा वर्तमान में ACM 4 कानपुर कार्यालय में स्टेनो के पद पर तैनात है
* पूर्व में भी प्रापर्टी विवाद में लगा चुकी है झूठे आरोप
* करोड़ों की प्रॉपर्टी पर है नजर
* माँ की झूठी शिकायत के खिलाफ बेटी ने खुद दी गवाही
मिली जानकारी के अनुसार किदवई नगर निवासी सनी सिंह का अपनी पत्नी सृष्टि सिंह से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, और वो अपने बच्चों के साथ अपने मायके चली गयी थी, लेकिन अगले दिन जब सनी अपने बच्चों से मिलने और पत्नी को मनाने पहुंचा, तो सनी की सास ने ही सनी के ऊपर हमला करने और अश्लीलता करने का आरोप लगाते हुए एक प्रार्थना पत्र हरबंश मोहाल थाने में दिया है, जिसपर जांच के दौरान सनी की पत्नी ने भी पुलिस को लिखित बयान देते हुए बताया कि पूरा मामला झूठा है, और उनकी माँ ने जो आरोप लगाए है वो असत्य है।
शनिवार, 2 सितंबर 2023
ट्रस्ट के मकान कब्जाने को लेकर दबंगों ने घर मे घुसकर परिवार को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
ब्यूरो रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के कानपुर में कलक्टरगंज थाना क्षेत्र के जनरलगंज ने ट्रस्ट के मकान में कब्जे को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को जमकर पीटा, महिलाओं को बलपूर्वक घर से बाहर निकालने के कोशिश की, वंही बीच बचाव में पहुंचे वकील का भी सिर फोड़ दिया, लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नही किया है।
पीड़ित -- राजन वर्मा (46) निवासी जनरलगंज ने बताया कि जिस मकान में रहते है वो ट्रस्ट के मकान है और उसी मकान में रहने वाले दबंग प्रवृति के महेश तिवारी और अशोक तिवारी आये दिन किसी न किसी बात पर मारपीट गली गलौज करते है विरोध करने पर कहते है कि मकान खाली कर दो नही तो जीने नही देगें, जिसकी तहरीर भी पुलिस के पास है और जांच चल रही है, वही शुक्रवार रात अचानक ही महेश तिवारी सत्यम तिवारी अशोक तिवारी किन्नू तिवारी कृष्णा तिवारी छोटू तिवारी, विमल दीक्षित सहित कई अज्ञात लोगो के साथ हम पर हमला कर दिया।
रविवार, 25 दिसंबर 2022
श्री श्याम जी महिमा प्रचार मंडल का 22 श्री श्याम महोत्सव धूमधाम से होटल ब्रिज जरीब चौकी में सम्पन्न हुवा
श्री श्याम मंदिर खाटू में खड़े होने का अहसास कानपुर के होटल ब्रिज में देखबे को मिला इस पावन अवसर पर श्री श्याम महिमा मंडल कमला टावर कानपुर द्वारा आयोजित 22 वा श्याम महोत्सव दोपहर 2 बजे से आरम्भ हुवा।
महोत्सव में श्याम प्रभु की मनोहर झांकी बहुत ही मनमोहक थी भक्तों को ऐसा प्रतीक हो रहा था कि वो खाटु धाम में है उत्सव स्थल पर बाबा के श्रंगार के लिए आस्ट्रेलिया से आए हुए पुष्पों से प्रभु का बाग बना था।
कलकत्ता से आए भजन गायक विवेक शर्मा ने जिसकी नैया श्याम भरोसे व तेरे भरोसे मेरी गाड़ी चल रही है भजन सुनाकर भक्तों को श्याम मय कर दिया गुड़ गाँव से आए भजन गायक नरेश सैनी भजन गायिका अनुराधा शुक्ला व कुमार संदीप के भजनों ने भक्तों को अपने भजनो पर खूब नचाया
कार्यकम
शनिवार, 10 दिसंबर 2022
मेजर सैय्यद अबुल क़ासिम की मजलिसे तरहीम मस्जिद अल्लाह हू अकबर जाजमऊ में हुई
कानपुर, श्रवण कुमार गुप्ता।
हुसैनी फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी हाजी क़मर आब्दी के दामाद थे , और खानदाने इज्तिहाद के धार्मिक विद्वान मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी के भांजे मेजर सै0 अबुल कासिम ज़ैदी जो कि जवानी मे इस दुनिया से चल बसे । भांजे मेजर सैo अबुल कासिम ज़ैदी अपने छोटे से जीवन में भारतीय फौज मे पहले लेफ्टिनेंट फिर कैप्टन का पद हासिल करते हुए भारतीय सेना में मेजर के पद तक पहुंचे थे और इस समय लद्दाख में तैनात थे। मेजर अबुल कासिम बचपन से ही शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर रहे थे। बीटेक 23 साल की उम्र मे पूरा करने के बाद उसी साल भारतीय सेना में तैनात हुए। सेना में पदस्थापित होने के बाद भी वे लगातार परीक्षा देकर पदोन्नति के स्तर की ओर बढ़ रहे थे और इसी वर्ष उन्होंने leiutinent colonal की परीक्षा उत्तीर्ण की, जिसके बाद करनल के पद को पाने वाले थे ।
लेकिन आयु की कमी के कारण अभी यह पद नही मिला था। 22 अक्टूबर 2022 को अपने परिवार से मिलने के लिए छुटटी लेकर लद्दाख से घर आए इसी बीच वे डेंगू की बीमारी से पीड़ित हो गए और एक छोटी सी बीमारी के बाद उनका इंतेकाल हो गया।
तरहीम की मजलिस की मस्जिद अल्लाह हो अकबर जाजमऊ में हुई मजलिस का आगाज़ तेलावते कलामे पाक से हुआ।
मजलिस को मौलाना सैयद रजा हैदर ज़ैदी ने खेताब किया।।
इस मौके पर प्रमुख रूप से हुसैनी फेडरेशन के चेयरमैन कबीर जैदी, परवेज जैदी, रईसुल हसन, रज़ि अब्बास, इब्ने हसन जैदी, डॉक्टर जुल्फिकार अली रिजवी, हाजी मुंसिफ अली रिजवी आदि सम्मिलत हुये।।
शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022
इन्हें है गरीबों की दिवाली की फिक्र इसलिए हर साल जरूरतमंदों के चेहरे पर पर खुशियां बिखेरने बांटते हैं कपड़े, मिठाइयां और पूजा सामग्री
कानपुर। गरीबों और जरूरतमंदों की दीपावली को खुशियों से भरने शहर के युवा दीपावली से पहले ही उनके साथ दीपावली मना रहे हैं। ऐसे में शहर में इन दिनों कई ऐसी संस्थाएं है जो उन लोगों के साथ दीपावली की खुशियां बांट रही हैं, जिनके पास दो वक्त की रोटी तक का जुगाड़ मुश्किल होता है। ऐसा ही आज श्री नवचेतना समाज सेवा संस्था ने किया, जहाँ शुक्रवार को संस्था की ओर से जरूरतमंदों को दीपावली के मौके पर नए कपड़े, पटाखे, मिठाई, और पूजा सामग्री में खील चूरा गट्टा आदि बांटी गई।
संस्था के सदस्यों ने न सिर्फ पूरा दिन उनके साथ बिताया, बल्कि बच्चों को उनकी जरूरतों की चीजें देने के साथ ही उनकी पसंद का भोजन भी कराया, जिसमे शहर में जीवन यापन कर रहे गरीब, असहाय, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे शामिल है। जिनके पास या तो घर नही है या फिर भीख मांगकर फुटपाथ में रहे रहे है। उन्हें नई साड़ी, मिठाई, एवं बुजुर्गों को धोती, मिठाई , बच्चों को नये कपड़े, मिष्ठान, नमकीन, पटाखे बांटे जा रहे हैं। संस्था की अध्यक्ष नेहा ने बताया कि संस्था के सदस्य 2 वर्षों से अपने सभी पर्व गरीब, असहाय, बुजुर्गों के साथ ही मना रहे है। इस वर्ष भी जरूरतमंदों तक यह सारी सामग्री पहुंचाई गयी है, ताकि वे दीपावली अच्छे से मना सकें। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष और समाज सेविका - नेहा शर्मा, समाज सेवक - प्रशांत सिंह, इंद्रा वर्मा, वार्ड अध्यक्ष - आलोक जायसवाल, कुनाल शर्मा समस्त टीम शामिल रही।
सोमवार, 14 मार्च 2022
विधानसभा चुनाव हारने वाले नेताओं को बीजेपी नहीं देगी MLC का टिकट
लखनऊ| उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव की रणभेरी बज चुकी है. एमएलसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में टिकट पर मंथन चल रहा है, बीजेपी ने एमएलसी चुनाव को लेकर बड़ा फैसला किया है, बीजेपी ने साफ कर दिया है कि पार्टी विधानसभा चुनाव में मात खाने वाले नेताओं को टिकट नहीं दिया जाएगा|
बीजेपी की ओर से इस फैसले की खबर ऐसे समय में आई है जब एमएलसी चुनाव को लेकर टिकट पर पार्टी में मंथन चल रहा है. एमएलसी चुनाव के लिए 36 सीटों पर 9 अप्रैल को चुनाव होने हैं, इसके लिए 15 से 19 मार्च तक नामांकन होगा, नामांकन शुरू होने के एक दिन पहले लखनऊ में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक होनी है.
योगी आदित्यनाथ के लखनऊ से दिल्ली पहुंचने के बाद होने जा रही इस बैठक में एमएलसी चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होनी है, उम्मीद जताई जा रही है कि एमएलसी चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम की सूची बीजेपी की ओर से आज देर रात या कल सुबह तक जारी की जा सकती है|
योगी आदित्यनाथ के आवास पर होने जा रही बीजेपी कोर ग्रुप की इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ ही केशव प्रसाद मौर्या, दिनेश शर्मा, यूपी बीजेपी के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल भी शामिल होंगे|
मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022
व्यपारियो ने चेकिंग के विरोध में दी बाजार बंद करने की धमकी
कानपुर, श्रवण कुमार गुप्ता| एक्सप्रेस रोड बाजार में पहले चौराहे पर एक घण्टे से चल रही चेकिंग व व्यापारियों के कई तगादगिरो को रोककर रुपये की चेकिंग की जानकारी मिलने पर व्यापारियों ने विरोध किया और व्यापारियों व अधिकारियों से बहस के बाद रोके गए व्यापारी को छोड़ा गया ,व्यापारियों ने शादी के समय इस तरह चेकिंग से प्रभावित होते व्यापार के कारण अनिश्चिकालीन बाजार बन्द करने की भी धमकी भी दी|
आज एक्सप्रेस रोड बाजार में पहले चौराहे पर एक घण्टे से चल रही चेकिंग की जानकारी मिलने पर, एक छोटे व्यापारी को रोके जाने पर व बाजार में पैदल निकल रहे व्यापारियों व तगादगिरो को रोककर चेकिंग किये जाने की जानकारी मिलने पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ,महानगर अध्यक्ष गुरुजिन्दर सिंह ,महानगर वरिष्ठ महामंत्री रोशन गुप्ता ,महानगर महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने व युवा वरिष्ठ महामंत्री आशीष मिश्र के नेतृत्व में अनुराग जायसवाल, अनुराग साहू,पवन गुप्ता,हर्ष गुप्ता,सचिन त्रिवेदी, मनोज विश्वकर्मा,राजा गुप्ता, मोहन गुप्ता,अरुण द्विवेदी, मनीष अरोड़ा,संजय गुप्ता ,कालीप्रसाद ठाकुर,,राजन तिवारी ,हौसला प्रसाद तिवारी,अजय गुप्ता आदि सौ से अधिक व्यापारियों ने चेकिंग के दौरान व्यापारियों के कई तगादगिरो को रोककर रुपये की चेकिंग करने पर व्यापारियों ने विरोध किया और चेकिंग कर रहे मजिस्ट्रेट राजीव कुमार व कलक्टर गंज थाने के सब इंस्पेक्टर रमाकांत से व्यापारियों व अधिकारियों से बहस के बाद रोके गए परेड के व्यापारी हरीश सिंधी को छोड़ा गया और वहां से मजिस्ट्रेट व सब इंस्पेक्टर और सिपाही चले गए ।
व्यापारियों ने कहा कि बीच बाजार में चेकिंग न करे इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि शादी सहालग के दौरान और बीच बाजार में रुपये की चेकिंग से व्यापार प्रभावित हो रहा है इस तरह की बीच बाजार में चेकिंग केआ विरोध किया जाएगा ।
और वहां पर मौजूद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने शादी के समय इस तरह बीच बाजार में चेकिंग से प्रभावित होते व्यापार के कारण अनिश्चिकालीन बाजार बन्द करने की भी धमकी भी दी।
मंगलवार, 28 सितंबर 2021
भारत बंद को सफल बनाने के किये किसान उतरे सड़क पर
कृष्णभान सिंह।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से तीनों कृषि कानूनों की वापसी,विद्युत संशोधन विधेयक वापस लेने,एम एस पी गारंटी कानून बनाने, सरकारी उपक्रमों का निजीकरण बन्द करने,ठेका प्रथा पर रोक लगाने, पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम करने,महंगाई पर रोक लगाने,की मांग की।
उक्त अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ए आई के एम एस के राम आधार यादव ने कहा कि मोदी नीत केंद्र सरकार किसान विरोधी है और खेती के कम्पनी करण पर आमादा है जो कदापि स्वीकार नहीं है।
किसान सभा के जिला सचिव निर्भय प्रताप सिंह ने कहा कि जब तक तीनो काले कानून वापस नही होते,विद्युत संशोधन अधिनियम2020,और आवश्यक सेवा संशोधन अधिनियम2020 वापस नही होता तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा।अहंकार में डूबी सरकार जल्द ही सत्ता से बेदखल हो जाएगी।संयुक्त किसान मोर्चा गांव गांव जाकर जन जागरण अभियान चलाकर बड़ा आंदोलन प्रतापगढ़ में खड़ा करेगी।
रविवार, 5 सितंबर 2021
पूर्व एमएलसी अजीत सिंह जी की पुण्यतिथि पर श्रधांजलि सभा और रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
उन्नाव को एक अलग पहचान देने वाले जात पात से दूर यूथ की आवाज हुआ करते थे पूर्व एमएलसी अजीत सिंह जी की 17 वी पुण्यतिथि पर अरोड़ा रिसोर्ट में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
जिसमें जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान स्वास्थ्य शिविर स्वैच्छिक रक्तदान वह दिव्यांगों को ट्राई साइकिल प्रदान की गई
कार्यक्रम में जनपद की प्रथम नागरिक पूर्व एमएलसी अजीत सिंह जी की पत्नी श्रीमती शकुन सिंह के साथ यूथ की आवाज पुत्र शशांक शेखर सिंह सनी से मिलने को आतुर लगभग 4 से 5000 युवाओं एवं बुजुर्गों ने कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें प्रशांत सिंह सक्रिय सदस्य शशांक शेखर सिंह यूथ ब्रिगेड और इनके समस्त साथी गण ने भी भागीदारी की इन्हीं अलग-अलग विधानसभाओं से आए अपने साथियों का प्रतिनिधित्व करते हुए सक्रिय सदस्य शशांक शेखर सिंह यूथ ब्रिगेड कुंवर प्रशांत सिंह, जिलाध्यक्ष संजय सिंह फौजी , करण सिंह, आदि लोगों ने रक्तदान करते हुए स्वर्गीय अजीत सिंह चाचा जी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि दी
कार्यक्रम में स्वर्गीय अजीत सिंह जी का पूरा परिवार पिता पूर्व एमएलसी रंजीत सिंह जी बहन शांति सिंह छोटे पुत्र शुभांक शेखर सिंह, शिवेंद्र सिंह गोलू कार्यक्रम में आए अतिथियों में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राज्य मंत्री मोहसिन रजा जिला अध्यक्ष राज किशोर रावत विधायक बृजेश रावत विधायक अनिल सिंह श्रीकांत कटिहार अंबालाल दिवाकर राष्ट्रीय महासचिव युवा मोर्चा वैभव सिंह जी राजदीप फौजी अखंड प्रताप सिंह सुरेंद्र प्रताप सिंह उदयवीर सिंह अतुल सिंह राम अवध सिंह शुभम सिंह राजेश सिंह सेंगर बीडी सिंह प्रबल प्रताप सिंह अजय बाजपेई अवधेश सिंह लाला लेफ्टिनेंट खालिद जी सहित हजारों शुभचिंतक उपस्थित रहे।
सोमवार, 2 अगस्त 2021
रेलवे ने किया लिफ्ट व फुट ओवर ब्रिज का लोकार्पण
शाहिद खान
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें। इसके लिए लगातार रेलवे प्रयास में लगा रहता है। आज झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2/3 पर नव संस्थापित लिफ्ट एवं फुट ओवर ब्रिज पर रैंप का लोकार्पण हुआ है।
बताते चलें कि झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 6 पर लोकर्पण कार्यक्रम हुआ है। जिसमें जिसमें झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा और सदर विधायक रवि शर्मा मौजूद रहे। लोकापर्ण करते हुए सदर विधायक रवि शर्मा और सासंद अनुराग शर्मा ने कहा कि यह सुविधा यात्रियों के लिए काफी लाभदायक होगी। उन्होंने कहा कि झांसी रेलवे स्टेशन जक्शंन है। इसलिए रेलवे इस स्टेशन को मॉडल का रुप देने का प्रयास में लगा है। झांसी रेलवे स्टेशन स्वयं में अपनी अलग पहचान रखता है।
सोमवार, 17 मई 2021
कानपुर के वार्ड 62 के पार्षद ने खुद अपने वार्ड में किया सेनेटाईजेशन
कृष्णा वर्मा, संवाददाता, कानपुर।
कानपुर। जहां एक ओर लोग मानवता को तार-तार कर के कोरोना जैसी महामारी में एक दूसरे की मदद करने के बजाय एक दूसरे से दूरी बनाए हुए,
वहीं वार्ड 62 के पार्षद सौरभ तिवारी ने अपने वार्ड को कोरोना मुक्त बनाने का बीड़ा उठाया है
जिसके क्रम में आज वार्ड 62 को सैनिटाइज करने के लिए स्वयं गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले जाकर के एक एक घर को सैनिटाइज किया,
और इस दौरान लोगों को करोना के नियमों का पालन करने, घरों में रहने की और लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की भी सलाह दी गई।
रविवार, 28 मार्च 2021
नव चेतना समाज संस्था की ओर से गरीब बच्चों को पिचकारी और गुलाल का वितरण किया गया।
श्रवण कुमार गुप्ता, ब्यूरो प्रमुख, कानपुर
कानपुर में होली के पावन पर्व आज नव चेतना समाज संस्था की तरफ से कानपुर गोला घाट के संजय नगर में अध्यक्ष नेहा द्वारा गरीब बच्चो को पिचकारी व गुलाल का वितरण किया गया,
वंही इस कार्यकम में मुख्य अतिथ कैन्ट विधायक सुहेल अंसारी ने अपने हाथों से बच्चो को पिचकारी व गुलाल दिया कार्यकम में मुख्य रूप से सतीश गौतम सन्दीप निषाद कांति देवी मीना मिश्रा दीपिका सुरेश व अन्य लोग मौजूद रहे मौजूद रहे।
शनिवार, 6 मार्च 2021
झाँसी रेलवे स्टेशन पर तथाकथित पत्रकारों ने मारा फूड इन्स्पेक्टर बनकर छापा, वेंडरों के विरोध पर भागे
शाहिद खान, ब्यूरो प्रमुख, झाँसी
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी स्टेशन पर शुक्रवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ तथाकथित पत्रकारों ने अपने को खाद्य विभाग का अधिकारी बताकर स्टॉल संचालकों पर दबाब बनाकर हड़काते हुए अवैध वसूली करनी चाही|
मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग कल देर शाम झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो पहुंचे, जहाँ उक्त लोगों ने स्वयं को खाद्य विभाग टीम का अधिकारी बताते हुए सामान की जांच करने लगे, इसी दौरान एक युवक ने खाने की वस्तु को खराब बताते हुए फेंक दिया,
साथ ही अवैध रुपयों की मांग करने लगे। जिसको लेकर स्टॉल संचालक को शक हुआ और उन्होंने अपने साथियों व अधिकारियों से सम्पर्क किया, यह देख खाद्य विभाग की टीम बनकर पहुंचे लोग घबरा गये और वहां भागने लगे,
वंही हिम्मत दिखाकर स्टॉल संचालकों ने उनके वीडियो बना लिए और इसकी शिकायत जीआरपी व आरपीएफ से करते हुए उचित कार्यवाही की मांग की है।
बताया जा रहा है उक्त टीम में कुछ तथाकथित पत्रकार भी शामिल थे, मामले को लगभग 24 घंटे बीतने आ रहे हैं लेकिन अभी तक जीआरपीएफ और आरपीएफ ने न तो मामला उक्त लोगों के खिलाफ कोई मामला दर्ज किया और न ही कोई कार्यवाही की है|
- अधिकारियों द्वारा चकरपुर मंडी का निरीक्षण
- आवाज़ दो हम एक है
- आखिर हम भी इंसान है
- उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर मामले में CBI ने की IAS अदिति सिंह, IPS पुष्पांजलि सिंह व IPS नेहा पांडे के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश
- यूपी के बिजली विभाग में मीटर रीडिंग के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार
- ऑनलाइन क्लास खत्म होते ही पांचवी के बच्चे ने टाई को फंदा बनाकर लगा ली फांसी
- अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी पर किया हमला, बीवी का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा पति
- जौनपुर में कस्टोडियल डेथ के बाद उग्र प्रदर्शन, भीड़ के पथराव में सब इंस्पेक्टर सहित कई घायल
- बिल्हौर की शान सपा नेत्री रचना सिंह
- (शीर्षकहीन)












.jpeg)





















