मनोरंजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मनोरंजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कानपुर बन रहा है फिल्म शूटिंग का नया हब, 'गांधी एंड माई मदर' की शूटिंग से बॉलीवुड के रंग में रंगा शहर*

 *

श्रवण कुमार गुप्ता 

9838885767





*कानपुर।* कानपुर शहर अब फिल्म शूटिंग का अड्डा बनता जा रहा है। शहर में लगातार फिल्मों की शूटिंग हो रही है और इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है। पहले 'बंटी और बबली' जैसी चर्चित फिल्म और अब सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बन रही बड़ी फिल्म 'गांधी एंड माई मदर' की शूटिंग कानपुर में चल रही है।


आनंद बाग से लेकर पी रोड और धनकुट्टी तक पिछले तीन दिनों से रात में लगातार शूटिंग चल रही है। शहर की पुरानी गलियां, मकान और ऐतिहासिक लोकेशन अब सीधे बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।


फिल्म के कोऑर्डिनेटर आमानुर्रहमान ने बताया कि निर्माता अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हिरावत की इस ऐतिहासिक फिल्म का तीन दिवसीय शेड्यूल पी एफ सी फिल्म्स के बैनर तले चल रहा है।


*फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट -*

'गांधी एंड माई मदर' फिल्म आजादी से पहले बंगाल में हुए दंगों, नोआखली दंगा और कलकत्ता नरसंहार (1946-47) की पृष्ठभूमि पर आधारित है। जब देश के बाकी नेता आजादी के जश्न की तैयारी में थे, तब महात्मा गांधी बंगाल में शांति यात्रा और आमरण अनशन कर सांप्रदायिक हिंसा को शांत करा रहे थे। यहां तक कि 15 अगस्त 1947 को भी गांधी जी दिल्ली के जश्न में शामिल नहीं हुए थे। इसी शांति अभियान और अनशन की कहानी को फिल्म में दिखाया गया है।


फिल्म में गांधी जी की भूमिका में मनोज वाजपेयी हैं, साथ ही सौरभ शुक्ला, वहीदा रहमान और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिका में हैं।


फिल्म में कानपुर के स्थानीय रंगकर्मियों को भी बड़ा मौका मिला है। स्थानीय कलाकार आंशु कुमार ने धमाके में घायल होने वाले युवक का दमदार अभिनय किया है, तो वहीं बॉलीवुड एक्टर राजेंद्र कुमार राज ने बंगाली कलाकार के साथ आंदोलन के दृश्य में गांधी जी के मिशन को समझाते हुए आजादी से पहले के नागरिक की भूमिका में शानदार एक्सप्रेशन दिया है।


फिल्म में कानपुर के कलाकार राजेंद्र कुमार राज, मृदुल दुबे, आकाश दुबे, आंशु कुमार, हिमांशु निषाद, राजा सिंह, प्रशांत, ऋषभ सिंह, चांद, मनोज त्रिवेदी, संजय त्रिवेदी सहित कई युवा कलाकार काम कर रहे हैं।


शहर के युवाओं के लिए यह एक बड़ा मौका है और कानपुर की गलियां अब सीधे थिएटर में दिखेंगी।

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

राजा हिंदुस्तानी’ में संस्कारों से मिली संगीत परंपरा के दर्शन


 

कानपुर। नवीन एल्बम ‘राजा हिंदुस्तानी’ में संस्कारों से मिली संगीत परंपरा के दर्शन देखने और सुनने को मिलेंगे। पॉप आइकन किंग ने अपना अब तक का सबसे बड़ा एल्बम राजा हिंदुस्तानी प्रस्तुत किया है, जिसमे आधुनिक पॉप शैली के माध्यम से भारतीय समृद्ध संगीत परंपरा के भव्य उत्सव दर्शन होते हैं। इस एल्बम में किंग ने सुरमयी कथन शैली अपनाते हुए भारतीय संगीत जगत की प्रभावशाली आवाज़ श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान, शान, कुमार सानू और रेखा भारद्वाज के साथ सहयोग किया है। वॉर्नर म्यूज़िक इंडिया द्वारा जारी यह एल्बम भारतीय संस्कृति में इन दिग्गजों द्वारा रची गई कालातीत जादूगरी का सम्मान करता है और उस भावनात्मक ध्वनि संसार को नई पीढ़ी के लिए पुनः साकार करता है।

पहले दो सिंगल्स “कमाल है” और “जो इश्क हुआ” एल्बम की मधुर दिशा तय करते हैं। “मज़ा प्यार करने में” एक रोमांटिक केंद्र बिंदु के रूप में उभरता है, जिसमें किंग और कुमार सानू नॉस्टैल्जिया और आधुनिक ताज़गी का सुंदर संगम प्रस्तुत करते हैं। इस गीत के वीडियो में कुमार सानू किंग के साथ स्क्रीन पर दिखाई देते हैं।

इसके बाद सुनिधी चौहान के साथ उत्साहपूर्ण, रेगे शैली से सुसज्जित “ये दिल मुझको तू दे दे” आता है, जबकि “ये सफर” में शान के साथ मित्रता और साथ निभाने की गर्माहट झलकती है। श्रेया घोषाल के साथ “हाल ए दिल” अलौकिक शांति का अनुभव कराता है, वहीं रेखा भारद्वाज “वो पहला अक्षर” में काव्यात्मक गहराई जोड़ती हैं। अंतिम सोलो गीत “आहिस्ता आहिस्ता” भावपूर्ण गीतों और उत्सवी संगीत संयोजन के साथ एल्बम का आनंदमय समापन करता है।

इस नवीन एल्बम के बारे में किंग कहते हैं कि “राजा हिंदुस्तानी उस संगीत को सम्मान देने का मेरा तरीका है जिसने मुझे गढ़ा है, और अपनी आवाज़ व संगीत को नई दिशा देने का प्रयास भी है। जिन दिग्गजों को सुनते हुए मैं बड़ा हुआ, उनके साथ काम करना अपने आप में अविश्वसनीय है। उनकी आवाज़ों ने मुझे सुर, भाव और कहानी कहने की कला समझना सिखाया। यह एल्बम पारंपरिक और आधुनिक, नॉस्टैल्जिया और वर्तमान पीढ़ियों को जोड़ने के बारे में है। इसका उद्देश्य यह दिखाना है कि भारतीय पॉप संगीत परंपरा से जुड़ा होते हुए भी वैश्विक, आधुनिक और निडर हो सकता है। मेरे लिए राजा हिंदुस्तानी कृतज्ञता और आत्म-अभिव्यक्ति दोनों है।”

सोमवार, 14 जुलाई 2025

अपने धुंआधार अभिनय से कानपुर शहर का नाम किया रोशन

 





जहा एक ओर कानपुर शहर मे फिल्मों में नये नये  चेहरे उभर कर आ रहे है। वही आयुध पैराशूट फैक्ट्री मे नौकरी करते हुए फिल्मो के  शौक रखते हुए सामजिक कार्यकर्ता,रंगकर्मी के साथ बॉलीवुड  अभिनेता राजेन्द्र कुमार राज  समाज को जागरूक कर रहे वही उनको फिल्म् से जुड़े 4,बड़ी फिल्मी हस्तियो के द्वारा सम्मानित किये जा जुके है। हाल ही मे पी एफ सी फिल्म्स और निर्माता निर्देशक प्रमोद गुप्ता और को प्रोडूसर नीरज कुमार जी  फिल्म्स  के बैनर तले विंस्टन  मॉडल्लिंग &अवार्ड शो का आयोजन किया गया।जिसमे मुख़्य  अतिथि बेबी फेम ,बिग बॉस , कुम कुम भाग्य,आदि की *बॉलीवुड एक्ट्रेस  मधुरिमा तुली ने शिरकत किया।  कार्यक्रम मे एक्ट्रेस मधुरिमा तुली    मुख्यअतिथि द्वारा समाजिक कार्यकर्ता, रंगकर्मी और फिल्म अभिनेता राजेन्द्र कुमार राज को  स्पेशल गेस्ट ऑफ ऑनर के अवार्ड से सम्मानित किया वहीं उनको इससे पहले निवेदन निर्माता  निर्देशक महेश भट्ट जी के द्वारा पुरुष्करत  , बॉलीवुड  अभिनेता शाहबाज़ खान,और वेलकम फेम मुश्ताक खान द्वारा अवार्ड से सम्मानित किया जा  चुका है ।  मधुरिमा जी ने कहा कि  कानपुर क अन्दाज एकदम अलग है।  यहा आ कर बहुत अच्छा लगा,सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कानपुर  मे खाने-पीने की चीजे अलग् अन्दाज़ के साथ मशहूर है। खाने पीने के चर्चे मुंबई  मे सुनाई देते है। और कहा कि पी एफ सी फिल्म्स प्रमोद गुप्ता जी  कानपुर के अलावा  यू पी से नये नये कलाकारों को एक मंच से मौका दे रहे है।  अभिनेता राजेन्द्र कुमार राज ने akshaya kumar के साथ  jolly  L L B 2 मे काम कर चुके है,  हाल ही मे रिलीज  वेब सीरीज  वो रात मे दमदार पिता क रोल किया है । उन्होने  होटल मिलन,कानपुर  के शोले,साई वर्सेज आई, मरुधर एक्सप्रेस, सूटेबल बॉय,  द हॉस्टेज,परधानी, 0 गुलिस्तान हमारा पैतृियट , मुझे बचाओ गंगे माँ,फोर पैत्रियाट्ट  , फोर  पत्रियत बुक, एल्बम ,सैयां, बॉटम अप  भान गढ़, आदि मे काम कर चुके है ।  उन्होंने  कहा कि  कानपुर मे ऐसी हस्तियाँ है जो कानपुर मे नये नये कलाकारों को मौका दे कर कानपुर शहर का नाम रोशन कर रही है।

शुक्रवार, 4 जुलाई 2025

स्वभू’ ने लखनऊ से की लोकल कहानियां कहे जाने की शुरुआत - नीम करौली बाबा पर इस श्रृंखला की पहली फ़िल्म है-डॉ. विशाल




 ‘


लखनऊ। जब कंटेंट की दुनिया ट्रेंड्स और ग्लैमर के पीछे भाग रही है, वहीं लेखक, फ़िल्ममेकर और मीडिया एंटरप्रेन्योर डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने लखनऊ से एक नई शुरुआत की है। एक ऐसा मीडिया नेटवर्क ‘स्वभू’ जो स्थानीय कहानियों को फिर से उनकी मिट्टी से जोड़ेगा। सबसे पहले नीम करौली बाबा पर आधारित तीन फ़िल्मों की श्रृंखला (ट्रिलॉजी) को पेश किया जा रहा है जो हिंदी, अंग्रेजी, ब्रज, भोजपुरी तथा अवधी भाषा में बनाई जा रही है।


डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बाबा नीम करौली, जिनकी आध्यात्मिक शक्ति ने स्टीव जॉब्स, जूलिया रॉबर्ट्स और मार्क जुकरबर्ग जैसे लोगों को भारत की ओर खींचा, उनको उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की धरती तक लेकर आएं और भारतीय दर्शन को समझने के लिए प्रेरित किया, उन नीम करौली बाबा की कहानी उसी ज़मीन से कहीं जाएगी, उसी सादगी और श्रद्धा के साथ। 


यह फ़िल्म ट्रिलॉजी डॉ. विशाल की किताब ‘डिवाइन डिटूअरः डैट चेंज माय लाइफ’ से प्रेरित है। जिसका प्रकाशन ‘ट्रुथ एंड सोशल पब्लिकेशन’ ने किया है। प्रेस कांफ्रेंस में ‘डिवाइन डिटूअरः डैट चेंज माय लाइफ’ पुस्तक का विमोचन और फिल्म के पोस्टर का लोकार्पण भी किया गया। 


स्वभू सिर्फ एक कंपनी नहीं, एक ऐसा मंच है जिससे उत्तर प्रदेश के टैलेंट्स अपनी रचनात्मक यात्राएँ अपने घर बैठे कर पाएंगे। विशाल चतुर्वेदी का कहना है कि दिल को छूने वाली कहानियाँ वहीं से आती हैं जहाँ उन्हें जिया गया हो, छोटे शहरों, गाँवो की बोलियों और आम लोगों के बीच से। 


इस सफ़र में लोकल भाषा हरियाणवी, राजस्थानी और भोजपुरी पर आधारित ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ‘स्टेज’ भी ‘स्वभू’ के साथ है ताकि ये कहानियाँ सिर्फ़ पर्दे तक सीमित न रहें, बल्कि हर मोबाइल, हर गाँव के हर घर तक पहुँचें। स्टेज के सह संस्थापक एंव मुख्य क्रिएटिव अधिकारी परवीन सिंगल ने बताया कि स्वभू की पहली फ़िल्म जो नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है और ब्रज भोजपुरी तथा अवधी में बनाई जा रही है उसके लिए डिजिटल और ओटीटी पार्टनर बनकर ‘स्टेज’ को बेहद खुशी हो रही है। यह साझेदारी हमारे उस संकल्प को दर्शाती है, जिसमें हम स्थानीय जड़ों से जुड़ी सच्ची कहानियों को वैश्विक दर्शकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं।


यहां बता दें कि डॉ. विशाल चतुर्वेदी, जो उत्तर प्रदेश में पले बढ़े हैं और उन्होंने गोरखपुर से अपनी मेडिकल की पढ़ाई की है ने, गुलाब गैंग, हुड़दंग, डेढ़ बीघा ज़मीन जैसी फ़िल्मों पर काम किया है, उनकी हालिया लिखित टीवी सीरीज ‘फौजी-2’ फिलहाल दूरदर्शन पर आ रही है, डॉ विशाल ने अनुभव सिन्हा और विवेक अग्निहोत्री जैसे निर्देशकों के साथ लंबे समय तक काम किया है।

शुक्रवार, 27 जून 2025

सुनील शेट्टी ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिये ई-बाइक्स को किया प्रमोट

 



 भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्रांति अब आकांक्षाओं से भर गई है---और बहुत तेज़, साफ़ और कूल हो गई है। डिजाइनर एंड आटोमेटिव इंटरपेनयोर द्वारा स्थापित  एक्सेलमोटो को एक रणनीतिक ऑल-स्टार संस्थापक टीम का समर्थन प्राप्त है जिसमें अभिनेता-उद्यमी-मेंटर सुनील शेट्टी, क्रिकेट सेंसेशन केएल राहुल, और युवा आइकन अहान शेट्टी शामिल हैं---जो विश्वसनीयता, कूलनेस और पारस्परिक पीढ़ियों के प्रभाव का दुर्लभ मिश्रण लेकर आए हैं।

एक्सेलमोटो के बारे में सुनील शेट्टी ने कहा, ‘‘मैंने अक्षै को वर्षों से मेटल और डिज़ाइन के साथ जादू करते देखा है। जब उन्होंने भारत के लिए स्वच्छ, स्टाइलिश मोबिलिटी का अपना सपना साझा किया, तो मुझे पता था कि हमें इसका हिस्सा बनना है। पहली बार, मैं अपने बेटों, अहान और केएल राहुल के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा हूं, और यह सही लगता है कि यह कुछ ऐसा है जो एक स्वच्छ भविष्य पर केंद्रित है। हम मानते हैं कि हमारे पर्यावरण की देखभाल करना सहज, स्टाइलिश और वास्तव में सभी के लिए सुलभ होना चाहिए।’’

उधर, केएल राहुल ने कहा, “मैं प्रदर्शन में विश्वास करता हूं---मैदान पर और सड़क पर। और, मैं उन उत्पादों में विश्वास करता हूं जो उद्देश्य को प्रदर्शन के साथ मिलाते हैं। एक्सेलमोटो सभी बॉक्स टिक करता है। एक्सेलमोटो के साथ, हम भारत को एक विश्वसनीय, स्टाइलिश और किफायती सवारी दे रहे हैं जो हमारी तरह की हलचल के लिए बनी है। यह पहल उससे मेल खाती है जिसकी कई भारतीय तलाश कर रहे हैं---स्मार्ट, स्वच्छ और भविष्य के लिए तैयार तरीके।’’

अहान शेट्टी ने युवा उपभोक्ताओं को संबोधित करते हुए, ने कहा, ‘‘यह मेरी पीढ़ी के लिए है---साहसी, स्मार्ट और ग्रह के प्रति सचेत। हम एक ऐसे ब्रांड का हिस्सा होने पर गर्व करते हैं जो केवल ट्रेंड्स को फॉलो नहीं करता बल्कि उन्हें सेट करता है---यह कैसे दिखता है और यह किसके लिए खड़ा है, दोनों में।’’ एक्सेलमोटो ने जून 28 से 999 ई-बाइक्स के सीमित बैच के लिए अपनी प्री-ऑर्डर विंडो की शुरुआत की घोषणा की है, जिसमें से प्रत्येक 499 रुपये की टोकन राशि पर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। ये पारंपरिक इलेक्ट्रिक स्कूटर नहीं हैं---ये ई-बाइक्स हैं, जो पेडल असिस्ट सिस्टम से लैस इलेक्ट्रिक साइकिल की श्रेणी में आती हैं जो राइडर्स को सक्रिय रहने की अनुमति देती हैं और साथ ही उनके कार्बन फुटप्रिंट को काफी कम करती हैं, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में प्रति किलोमीटर सबसे कम लागत प्रदान करती हैं।

पुलिस द्वारा महंत से अभद्रता पर बवाल, धरने पर बैठे लोग

श्रवण कुमार गुप्ता।
कानपुर

श्री जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान नयागंज में पुलिस द्वारा महंत से अभद्रता पर बवाल हो गया। इसको लेकर लोगों ने नयागंज चौराहा पर धरने पर बैठकर जाम लगा दिया।

कानपुर में लालबंगला के शिवकटरा से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकालेगी। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस द्वारा महंत से अभद्रता पर बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि जगन्नाथ रथयात्रा में साउंड हटाए जाने को लेकर विवाद हुआ था।


पुलिस ने दो स्पीकर लगाने को कहा था। आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने पनकी धाम मंदिर के महंत जितेंद्रदास से अभद्रता की विरोध में रथ यात्रा कमेटी के सदस्य चौराहे पर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान विधायक अमिताभ बाजपेई भी पहुंचे।


पनकी धाम मंदिर के महंत विधायक व पुलिस प्रशासन में बातचीत हुई है। पनकी धाम मंदिर के महंत कृष्ण दास महाराज ने बातचीत के बाद घोषणा की कि जब तक आरोपी दरोगा को सस्पेंड नहीं किया जाता, रथ यात्रा नहीं निकलेगी।
आरोपी दरोगा ने कृष्ण दास महाराज व जितेंद्र दास महाराज से अभद्रता की थी। इसी पर भीड़ में आक्रोश हो गया। वहीं पदाधिकारियों ने कहा कि कई वर्षों से रथयात्रा निकल रही है। हर बार बैठक होती है।

शासन ने कहीं मना नहीं किया है कि साउंड गाड़ी नहीं निकलेगी। बैठक पर पूरी रूपरेखा तय हुई थी। इसके बावजूद पुलिस ने आकर मारपीट की और आभद्रता की 

गुरुवार, 19 जून 2025

कानपुर में KRRT व KRLC की भव्य शुरुआत का ऐलान






-21 जून को कानपुर क्लब में होगी चार्टर नाइट, RTI और LCI के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि

-KRRT और KRLC की पहली कार्यकारिणी घोषित, नेतृत्व और दायित्व को लेकर दिखा उत्साह



कानपुर। शहर में युवाओं और महिलाओं के नेतृत्व में सामाजिक बदलाव की नई शुरुआत होने जा रही है। Kanpur Royal Round Table (KRRT) और Kanpur Royal Ladies Circle (KRLC) के गठन की औपचारिक घोषणा गुरुवार को एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। इस मौके पर क्लबों की कार्ययोजना के साथ-साथ 21 जून को प्रस्तावित चार्टर नाइट कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई, जो कानपुर क्लब स्थित बारोक हॉल में आयोजित किया जाएगा।


चार्टर नाइट समारोह के मुख्य अतिथि होंगे Tr. चेतन देव सिंह (नेशनल प्रेसिडेंट, राउंड टेबल इंडिया) और Cr. मनीषा तुलस्यन (नेशनल प्रेसिडेंट, लेडीज़ सर्कल इंडिया)। उनके साथ RTI और LCI के नेशनल व एरिया बोर्ड सदस्य, स्क्वायर लेग्स और चार्टर सदस्यों के परिजन भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।


KRRT और KRLC, राउंड टेबल इंडिया और लेडीज़ सर्कल इंडिया जैसे प्रतिष्ठित संगठनों से संबद्ध हैं। इनका उद्देश्य समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में जागरूक और जिम्मेदार भागीदारी सुनिश्चित करना है। KRRT जहां 40 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को ‘Service Through Fellowship’ की भावना से प्रेरित करेगा, वहीं KRLC महिलाओं के नेतृत्व में समाज में परिवर्तन की दिशा में कार्य करेगा।


KRRT की चार्टर टीम में अयुष्मान सिंह, चेतन जसनानी, हृतिक जैन, प्रणव अग्रवाल, प्रणव ढींगरा, राघव भाटिया, राजदीप मक्कड़, ऋषभ दुबे, समदीश पुरी, श्रीमान नरायण, सिद्धार्थ मिश्रा, श्रीवत्स गर्ग, उज्ज्वल गर्ग, उमंग गुप्ता और वरुण सिंघल शामिल हैं। ये सभी युवा नेतृत्व और सामाजिक दायित्व के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार हैं।


KRLC की चार्टर टीम में भावना जसनानी, दिव्यांशी अग्रवाल, मणि गुप्ता, पूर्वी एम. मिश्रा, सलोनी एस. गर्ग, शुभांगी पुरी, माधवी गर्ग, निहारिका सिंह, पंखुरी मिश्रा और प्रशंसा अग्रवाल शामिल हैं। ये सभी महिलाएं महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करेंगी।


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों क्लबों की कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। KRRT की प्रारंभिक कार्यकारिणी में Tr. उमंग गुप्ता को चेयरमैन, Tr. श्रीवत्स गर्ग को वाइस चेयरमैन, Tr. अयुष्मान सिंह को सेक्रेटरी और Tr. हृतिक जैन को ट्रेज़रर बनाया गया है। वहीं KRLC की पहली कार्यकारिणी में Cr. मणि गुप्ता को चेयरपर्सन, Cr. प्रशंसा अग्रवाल को वाइस चेयरपर्सन, Cr. पूर्वी एम. मिश्रा को सेक्रेटरी और Cr. माधवी गर्ग को ट्रेज़रर नियुक्त किया गया है।


इस पूरे अभियान में Kanpur Heritage Round Table 125 (KHRT 125) और Kanpur Heritage Ladies Circle 88 (KHLC 88) की भूमिका अहम रही है। प्रेस वार्ता में विशेष आभार Tr. अंकित नेमानी, Tr. विधित जसनानी, Tr. साहिब सेठी और Cr. वृंदा जसनानी सहित KHRT और KHLC के सभी सदस्यों और स्क्वायर लेग्स को व्यक्त किया गया। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय स्तर पर Tr. रोहन माधोक (एरिया चेयरमैन) और Tr. पुनीत सराफ (एरिया सेक्रेटरी व ट्रेज़रर) के योगदान की भी सराहना की गई। 21 जून को होने वाला चार्टर नाइट समारोह इस सामाजिक यात्रा की ऐतिहासिक शुरुआत का प्रतीक बनेगा।

मंगलवार, 20 मई 2025

धूमधाम से बना नौका विहार उत्सव*





 श्रवण गुप्ता 

9838885767

कानपुर के इस्कॉन टेंपल में हंस के आकार के नाव में विराजे राधा माधव जहां कालिया कुंड में नौका विहार का आयोजन हुआ हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन एवं कृष्णम डांस ग्रुप की मनमोहन प्रस्तुत किया हुई हरि की गूंज मृदंग व करतल की ध्वनि से वातावरण कृष्ण प्रेम से लीन हो गया

साथ ही कृष्णम डांस ग्रुप ने कथक नृत्य द्वारा इस्कॉन टेंपल में सभी भक्तगणों को अपनी तरफ आकर्षित किया डायरेक्टर विपिन निगम द्वारा एक से एक सुंदर नृत्य की प्रस्तुतियां हुई इसमें शालिनी महिवाल वंदना वर्मा स्वाति पांडे नंदिनी सिंह मनु सोमानी आरती श्रीवास्तव आद्या दीक्षित गरिमा गुप्ता संवि सिंह आदि कलाकारों ने नृत्य के द्वारा अपना-अपना कृष्णा प्रेम प्रकट किया 

साथ इस्कॉन उत्तर भारत के जोनल सचिव देवकीनंदन प्रभु मंदिर के अध्यक्ष प्रेम हरि प्रभु व विधायक नीलिमा कटियार उपस्थित थे यह उत्सव कानपुर में पहली बार हुआ जो की बहुत ही सुंदर और मन आकर्षित करना वाला था

गुरुवार, 15 मई 2025

अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर का कार्य पूरा, जल्द होगा जनता को समर्पित

 






-महापौर ने गुरुवार को कन्वेंशन सेंटर का किया निरीक्षण जून में होगा नगर निगम को हैंडओवर

-नगर निगम द्वारा किया जाएगा कन्वेंशन सेंटर का संचालन

-कमल पुष्प की थीम और नगर निगम की भूमि पर बनाया जा रहा कन्वेंशन सेंटर 

-कन्वेंशन सेंटर में प्रदर्शनी हॉल, सम्मेलन कक्ष, फूड कोर्ट, व्यावसायिक क्षेत्र जैसी होंगी सुविधाएं 

-संचालन और रखरखाव के लिए IIM इंदौर से मैनुअल तैयार कराया जा रहा है


कानपुर। शहर को जल्द ही एक भव्य और अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर की सौगात मिलने जा रही है। गुरुवार को महापौर प्रमिला पाण्डेय ने चुन्नीगंज स्थित निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का औचक निरीक्षण किया और जून के पहले सप्ताह तक इसे नगर निगम को हैंडओवर करने के निर्देश दिए।महापौर के निरीक्षण के दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी और परियोजना से जुड़े इंजीनियर भी उपस्थित रहे।


महापौर ने निरीक्षण के बाद बताया कि यह केंद्र उनके कार्यकाल की एक महत्वाकांक्षी एवं स्वप्न परियोजना है, जो जल्द ही शहरवासियों को समर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ जैसे अभियानों के अनुरूप है तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश को विकास की नई दिशा देने वाला एक मॉडल बनेगा।


महापौर प्रमिला पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि नगर निगम द्वारा इस कन्वेंशन सेंटर का संचालन किया जाएगा और संचालन व रखरखाव की दीर्घकालिक योजना हेतु भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) इंदौर से विस्तृत मैनुअल तैयार कराया जा रहा है। उन्होंने निर्माण में हुई देरी पर संज्ञान लेते हुए केएसईसीओ को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।


महापौर ने निरीक्षण के उपरांत कहा कि यह कन्वेंशन सेंटर न केवल कानपुर की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा, बल्कि यह शहर के सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक आयोजनों के लिए एक केंद्रबिंदु बनेगा। उन्होंने इसे अपने कार्यकाल की एक “महत्त्वाकांक्षी और स्वप्न परियोजना” बताया।


महापौर ने बताया कि लगभग चार वर्ष पूर्व गुजरात की यात्रा के दौरान उन्होंने वहां के आधुनिक कन्वेंशन सेंटर को देखा और तभी यह विचार मन में आया कि कानपुर जैसे औद्योगिक और सांस्कृतिक नगर में भी एक ऐसे केंद्र की आवश्यकता है। कन्वेंशन सेंटर की डिज़ाइन विशेष रूप से कमल पुष्प की थीम पर आधारित है, जो भारतीय संस्कृति में सुंदरता, पवित्रता और सृजनशीलता का प्रतीक है।


महापौर प्रमिला पाण्डेय ने बताया कि वह इस परियोजना के लोकार्पण हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी और राज्य मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी से शीघ्र समय प्राप्त करने हेतु निवेदन करेंगी।


परियोजना के प्रमुख तथ्य और विशेषताएं

परियोजना लागत: ₹96.10 करोड़

प्रदर्शनी हॉल: 16,000 और 12,000 वर्ग फुट क्षेत्रफल

सम्मेलन कक्ष: 300 सीटों की क्षमता

बैठक कक्ष: तीन (प्रत्येक में 100 लोगों की क्षमता)

आवासीय सुविधा: छह अतिथि कमरे और दो सुइट

फूड कोर्ट: 8,000 वर्ग फुट

पार्किंग: 68 वाहनों के लिए कवर्ड पार्किंग

गुरुवार, 24 अप्रैल 2025

प्रोत्साहन के लिये ‘यंग बिग्रेड’ को सम्मानित करेगा पेंट्स एसोसियेशन - शहर के लगभग सौ उद्यमी और गणमान्य नागरिक कल होंगे सम्मानित - पेंट्स एसोसियेशन के वार्षिकोत्सव में गूजेंगे कन्हैया मित्तल के भजन

 



कानपुर। कानपुर पेंट्स डीलर्स एसोसियेशन के कल शुक्रवार को लाजपत भवन में आयोजित होने वाले 33वंे वार्षिकोत्सव में तकरीबन सौ विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया जायेगा। सम्मानित होने वाले लोगों में युवा उद्यमी, प्रमुख पेंट व्यापारी, पुलिस अधिकारी और अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हैं। यह जानकारी एसोसियेशन के अध्यक्ष सरदार भूपिंदर सिंह ‘भूप्पी’, महामंत्री संजय मित्तल, कोषाध्यक्ष् सतबीर सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूनील मित्तल ने पत्रकार वार्ता में दी।  

कानपुर पेंट्स डीलर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष सरदार भूपिंदर सिंह ‘भूप्पी’ और महामंत्री संजय मित्तल ने बताया कि 33वें वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण मुख्य भजन गायक कन्हैया मित्तल होंगे। ‘जिनको राम लाये हैं, उनको लायेंगे...’ भजन फेम कन्हैया मित्तल लाजपत भवन लॉन में भजनों की रसधार बहायेंगे। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि और कैबिनेट मंत्री राकेश सचान विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद रमेश अवस्थी करेंगे।

मीरा पेंट्स के डायरेक्टर सुनील मित्तल व संजय मित्तल ने बताया कि कानपुर पेंट्स डीलर्स एसोसियेशन नई युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिये लगभग 50 युवा उद्यमियों को सम्मानित करेगा। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों को भी सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा करोना काल में दिवंगत हुये पेंट व्यापारियों के परिजनों को भी एसोसियेशन सम्मानित करेगी। यह पहला मौका होगा जब सुप्रसिद्व भजन गायक कन्हैया मित्तल शहर में भक्तिमय भजनों को सुनायेंगे।

बुधवार, 8 जनवरी 2025

 विधान सभा अध्यक्ष ने कृष्णम ग्रुप को किया सम्मानित


श्रवण गुप्ता

9838885767


उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड विधान मंडल कि माननीय महिला सदस्यों के सम्मेलन के सांस्कृतिक प्रोग्राम में कृष्णम ग्रुप की मनमोहन प्रस्तुतियां हुई व कृष्ण भक्ति पर मनमोहक नृत्य का आनंद सभी अतिथि गणों ने लिया कृष्णम ग्रुप के डायरेक्टर विपिन निगम ने बताया कि। हमारे ग्रुप का कार्यकम बहुत ही भव्य एवं सुचारित रूप से हुआ कार्यकम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष माननीय सतीश महान जी ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया   कृष्णम ग्रुप की शालिनी महिवाल नंदिनी सिंह वंदना वर्मा आरती श्रीवास्तव आशा राय निगम मनु सोमानी नित्य आदि कलाकारों ने भाग लिया था





गुरुवार, 26 दिसंबर 2024

गुम होती गजल गायकी को प्रोत्साहित करेगा ‘आग़ाज़ -2024’

 



- ‘आग़ाज़’ में खासतौर पर मशहूर शायरों के कलाम प्रस्तुत होंगे 

कानपुर। गुम होती जा रही गज़ल गायकी को प्रोत्साहित करने के लिये एक खास सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘आग़ाज़’ का आयोजन रविवार 28 दिसंबर को यूनाइटेड पब्लिक स्कूल, सिविल लाइंस के ऑडिटोरियम में शाम छह से रात आठ बजे तक किया गया है। ‘शालिनी स्कूल एंड कल्चरल सोसाइटी‘ के बैनर पर होने वाले ‘आग़ाज़़’ कार्यक्रम में खासतौर पर मशहूर शायरों के कलाम गाये जायेंगे। यह जानकारी  

आयोजक संस्था शालिनी स्कूल एंड कल्चरल सोसाइटी की संस्थापिका एंव मशहूर ठुमरी व गज़ल गायिका डॉ. शालिनी वेद त्रिपाठी ने आज पत्रकार वार्ता में दी। उन्होेंने पत्रकारों को बताया कि महानगर में यह अपने तरह का अलग गज़ल प्रोग्राम होगा। ‘आग़ाज़़’ के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को गीत-संगीत  की मुख्य धारा से जोड़ना है। 

उन्होंने बताया कि तकरीबन डेढ़ घंटे के प्रोगाम ‘आग़ाज़़’ में ख्यातिप्राप्त शायरों के कलाम वह स्वंय श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत करेंगी। उनके अलावा आग़ाज़-2024 में एक नये उभरते गायक मोहित को मंच प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गज़ले बहुत कम सुनी जा रही हैं, बहुत कम गाई जा रही हैं। गज़लों को अपने पुराने कल्चर में लौटाने का यह एक प्रयास है। मशहूर गायिका डॉ. शालिनी वेद त्रिपाठी ने बताया कि ज्यादातर गज़ले रागों में होंगी और उनकी व्याख्या बताते हुये गाया जायेगा। गायकी के दौरान श्रोताओं को इस जानकारी से अवगत कि गज़ल किस राग पर आधारित है। इस तरह से यह एक एजूकेशनल प्रोगाम भी होगा। तबले पर निशांत, सारंगी पर जिशान खान, हरमोनियम पर राजकुमार सिंह, पैड पर रोशन ओर कीबोड सिंथेजाइज़र पर ऋषिराज संगत करेंगे। 

डॉ.शालिनी त्रिपाठी ने बताया कि शालिनी स्कूल एंड कल्चरल सोसाइटी पिछले कई वर्षों से सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रसार के लिये कार्य कर रही है। युवा वर्ग को मंच देने और उनमें सांस्कृतिक चेतना का समावेश करने के लिये 2008 से संस्था अनेक गतिविधियां करती आ रही है। पिछले सालों में युवाओं को मंच और प्रोत्साहन देने के लिेय सिर्फ कानपुर ही नहीं मुंबई और दिल्ली में भी नृत्य व गीत-संगीत के कार्यक्रम किये गये हैं। पत्रकार वार्ता में संस्था की सदस्य डॉ. रीता वर्मा व रूपीना मिश्रा भी मौजूद थीं।

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024

#IFFI में फिल्म 'Chola' की धूम, भारतीय सिनेमा के क्रांतिकारी निर्देशक अतुल गर्ग की फिल्म का हुआ प्रीमियर

अतुल गर्ग: भारतीय सिनेमा के क्रांतिकारी निर्देशक, IFFI और फिल्म बाजार के चमकते सितारे

रिपोर्ट : कृष्णा वर्मा, कानपुर।

IFFI (इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया) और उसके साथ आयोजित फिल्म बाजार में इस साल एक ही नाम गूंजा – निर्देशक अतुल गर्ग। भारतीय सिनेमा के इस दमदार हस्ताक्षर ने अपनी फिल्म 'चोला' और आगामी प्रोजेक्ट 'कश्मीर एनिग्मा ऑफ पैराडाइज़ पार्ट वन' के जरिए सिनेमा जगत को यह दिखा दिया कि वे आज के समय के सबसे प्रभावशाली और क्रांतिकारी फिल्म निर्माता हैं।

फिल्म बाजार, जो IFFI के साथ सिनेमा के नए आयामों को उजागर करने का मंच है, इस बार अतुल गर्ग की 'चोला' के प्रीमियर का गवाह बना। यह फिल्म न केवल दर्शकों को बांधकर रखने में कामयाब रही, बल्कि इसे देखने के बाद मौजूद सभी दर्शकों और विशेषज्ञों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। 'चोला' ने न केवल कहानी कहने के अपने नए अंदाज से सबको चौंका दिया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि अतुल गर्ग सिनेमा की हर सीमा को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

IFFI के मंच पर गर्ग ने एक और इतिहास रचा जब उन्होंने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कश्मीर एनिग्मा ऑफ पैराडाइज़ पार्ट वन' का ट्रेलर पहली बार गोवा के ग्रैंड याच पर लॉन्च किया। यह अपने आप में एक अनूठा और भव्य आयोजन था। कश्मीर की खूबसूरत घाटियों और एक संवेदनशील कहानी पर आधारित यह फिल्म पहले ही लोगों के बीच उत्सुकता पैदा कर चुकी है।

अतुल गर्ग की फिल्मों की खासियत यह है कि वे सिर्फ कहानियां नहीं सुनाते, बल्कि दर्शकों को अपनी कहानियों के जरिए गहराई से झकझोरते हैं। 'चोला' और 'कश्मीर एनिग्मा ऑफ पैराडाइज़' इस बात के उदाहरण हैं कि गर्ग भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

IFFI के दौरान, फिल्म विशेषज्ञों और दर्शकों ने गर्ग के काम को भारतीय सिनेमा के लिए एक नई दिशा बताते हुए कहा कि, "अतुल गर्ग का नाम अब भारतीय सिनेमा की पहचान है। वे केवल फिल्में नहीं बनाते, वे एक अनुभव का निर्माण करते हैं।"

गर्ग ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, "मेरे लिए सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक माध्यम है जिसके जरिए हम समाज, भावनाओं और इंसानी रिश्तों को गहराई से समझ सकते हैं। मैं चाहता हूं कि मेरी हर फिल्म दर्शकों के दिलों तक पहुंचे और कुछ नया सोचने को मजबूर करे।"

IFFI और फिल्म बाजार में अतुल गर्ग की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि वे आज के दौर के सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। उनकी फिल्में केवल बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि सिनेमा की परिभाषा को बदलने का माद्दा रखती हैं।

शुक्रवार, 29 नवंबर 2024

राजश्री ठाकुर और योगेंद्र विक्रम सिंह नए शो ‘बस इतना सा ख्वाब’ का प्रमोशन करने शहर आए

 

-





डीटीएनएन

कानपुर। नये शो ‘बस इतना सा ख्वाब’ में कानपुर की झलक देखने को मिलेगी। अवनी की प्रेरक कहानी को सबके सामने लाने के लिए ‘बस इतना सा ख्वाब’ में कानपुर के जोश और उमंग को बखूबी दर्शाया गया है। शो में बिठूर घाट की शांति, मोती झील का सौंदर्य, फूल बाग का रंगीन माहौल और वहां की मशहूर पानी टंकी जैसे शहर के ऐतिहासिक स्थलों को बखूबी दिखाया गया है।  इसके अलावा, शो में कानपुर के फेमस फूड हॉटस्पॉट्स भी शामिल हैं जैसे ठग्गू के लड्डू, बदनाम कुल्फी और पहलवान मठे वाला। इन जगहों ने कहानी में बीती यादों और स्वाद का तड़का लगाया है। यहां तक कि मैगी पॉइंट जैसे बिजी ठिकाने भी अवनी के सफर का हिस्सा बन गए, जो शो में शहर की गर्मजोशी का एहसास कराते हैं।  

 भारत के ज्यादातर घरों में गृहिणियों का योगदान अक्सर अनदेखा रह जाता है। उनका परिवार के लिए लगातार काम करना, पैसे बचाना और हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। लेकिन उनकी इन कोशिशों को शायद ही कभी सराहना मिलती है। ज़ी टीवी का नया शो ‘बस इतना सा ख्वाब’ ऐसी ही एक गृहिणी की कहानी है। कानपुर की अवनी त्रिवेदी अपने परिवार के ख्वाब पूरे करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती हैं। वो एक-एक रुपए बचाकर अपने परिवार को एक बड़े और खूबसूरत घर में बसाने का सपना देखती हैं। लेकिन उनकी यह मेहनत, यह समर्पण, अक्सर अनदेखे रह जाते है। अवनी को एहसास होता है कि उनके इस खामोश त्याग और बचत से यह सपना पूरा नहीं होगा। वो अपने अंदर छिपी हुई काबिलियत को दोबारा अपनाने का फैसला करती हैं। यह वही हुनर है जो कभी उनकी पहचान हुआ करता था, लेकिन घर की जिम्मेदारियों के बोझ तले दब गया था। अब, नई उमंग के साथ, अवनी अपने परिवार के अरमान पूरे करने के लिए इस हुनर को फिर से अपनाती हैं और बाहर की दुनिया में कदम रखती हैं। वो साबित करती हैं कि अपनी किस्मत को गढ़ने का हक सभी को है। 

‘बस इतना सा ख्वाब’ एक ऐसी कहानी है, जो दिल छू लेती है! यह शो अवनी की जिं़दगी का एक खूबसूरत और प्रेरक सफर दिखाता है। इसका संदेश साफ है - जो महिलाएं अपने घर को इतने प्यार और सलीके से संभाल सकती हैं, वे बाहर की दुनिया में भी शानदार तरीके से कामयाबी हासिल कर सकती हैं। ‘जो घर संभाल सकती है, वो घर चला भी सकती है और घर बना भी सकती है!‘ ज़ी स्टूडियोज़ के निर्माण में बना यह शो तीन दिसंबर से रोज शाम सात बजे ज़ी टीवी पर प्रसारित होगा। राजश्री ठाकुर और योगेंद्र विक्रम सिंह, जो शो में अवनी और शिखर का किरदार निभा रहे हैं, शो का प्रमोशन करने कानपुर पहुंचे। उन्होंने उन महिलाओं के अनदेखे संघर्ष और बलिदानों को सलाम किया, जो घर और कामकाजी जीवन की जिम्मेदारियां एक साथ निभाती हैं। 15 साल बाद ज़ी टीवी पर वापसी कर रहीं राजश्री ठाकुर को प्रोमो के ऑनएयर होने के बाद से ही जबर्दस्त तारीफें मिल रही हैं। कानपुर में उन्होंने कुछ असल ज़िंदगी की ‘अवनियों’ को पहचान कर उनका सम्मान किया। मीडिया से जुड़ीं इन महिलाओं की अनदेखी ताकत और उनकी कुर्बानियों को उन्होंने खुले दिल से सराहा और सम्मान किया।  

राजश्री ठाकुर ने कहा, ‘‘हमारे शो ‘बस इतना सा ख्वाब’ के लॉन्च के लिए कानपुर में आकर मैं बेहद खुश हूं। हमने इस शहर में कुछ एपिसोड्स शूट किए हैं, और पहले दिन से ही यहां के लोगों से मुझे ढेर सारा प्यार और सपोर्ट मिला है। एक महिला होने के नाते, मैं उन गृहिणियों के संघर्ष, सपनों और उनकी खामोश ताकत से गहराई से जुड़ाव महसूस करती हूं, जो हर दिन अपने परिवार के लिए जीती हैं। मुझे उम्मीद है कि अवनी के किरदार में देश की हर महिला अपने सपनों, बलिदानों और इच्छाओं का आईना देख पाएगी। यहां मुझे कुछ बेहतरीन महिलाओं को सम्मानित करने का सौभाग्य मिला, जिन्होंने अपने संघर्ष और मेहनत से हमें प्रेरित किया। साथ ही, उनकी दिल छू लेने वाली कहानियां भी सुनने को मिलीं।’’

  योगेंद्र विक्रम सिंह ने कहा, ‘‘कानपुर में अपने नए शो ‘बस इतना सा ख्वाब’ के लॉन्च के लिए आकर मैं बेहद उत्साहित हूं! यह शहर जोश और रंगों से भरा हुआ है, और मैं यहां के लोगों का प्यार और स्नेह अनुभव करने के लिए बेताब हूं। पिछले कुछ हफ्तों से इस शो को लेकर बहुत उत्सुकता थी, और अब इसे साकार होते देखना एक सपने जैसा लग रहा है।’’

बुधवार, 13 नवंबर 2024

आयुषी खुराना और भरत अहलावत ने राजधानी में अपने नए शो ‘जाने अनजाने हम मिले‘ का किया प्रमोशन, उठाया स्थानीय ज़ायके और स्ट्रीट शॉपिंग का लुत्फ

 





लखनऊ। शहर के मेहमान बने एक्टर आयुषी खुराना और भरत अहलावत ने राजधानी में अपने नए शो ‘जाने अनजाने हम मिले‘ का आज प्रमोशन किया और स्थानीय ज़ायके और स्ट्रीट शॉपिंग का लुत्फ भी लिया। हाल में ज़ी टीवी का लॉन्च हुआ फिक्शन शो - जाने अनजाने हम मिले - अपनी दिलचस्प कहानी के चलते सुर्खियों में है। यह शो रीत और राघव का सफर दिखाता है, जो शादी की एक प्राचीन परंपरा ‘आटा साटा‘ का हिस्सा बनते हैं। इस रिवाज़ को ज्यादा नहीं जाना जाता है लेकिन ये परंपरा राजस्थान और गुजरात के कुछ क्षेत्रों में आज भी प्रचलित है। इस रस्म में एक परिवार की बेटी का विवाह दूसरे परिवार में होता है, जबकि उस दूल्हे की बहन का विवाह दुल्हन के भाई से होता है। इस प्रकार, दोनों परिवार एक गहरे और आपसी रिश्ते में बंध जाते हैं, जहां दोनों परिवारों की खुशियां  एक-दूसरे पर निर्भर होती हैं।

ज़ी टीवी का नया शो ‘जाने अनजाने हम मिले‘ ऐसे रिश्तों की उलझनों को बारीकी से सामने लाता है जो आटा साटा विवाह से जुड़े होते हैं। सोमवार से शुक्रवार रात साढे़ नौ बजे प्रसारित इस शो में दो दिलचस्प किरदारों, रीत और राघव, को पेश किया गया है। रीत, जिसे आयुषी खुराना निभा रही हैं, ग्वालियर की एक कड़े उसूलों वाली आत्मनिर्भर पत्रकार हैं, जो समाज की स्थापित परंपराओं को चुनौती देती हैं। वो प्यार के लिए नहीं बल्कि अपने भाई के भविष्य की खातिर आटा साटा के इस रिश्ते में बंधने को तैयार होती है।


रीत के अपोजिट हैं राघव, जिनका किरदार भरत अहलावत निभा रहे हैं। राघव एक सफल कंस्ट्रक्शन बिज़नेस चलाते हैं जो अपनी बहन उन्नति से बेहद प्यार करते हैं। वो अपनी बहन का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए ‘आटा साटा‘ की परंपरा को अपनाने का फैसला करते हैं और रीत से शादी का प्रस्ताव रखते हैं। इस तरह, रीत एक तरह से उनकी बहन की सुरक्षा की गारंटी बन जाती हैं, ताकि उन्नति की शादीशुदा ज़िंदगी में कोई परेशानी आने पर रीत को उसकी जवाबदारी लेनी पड़े। ‘जाने अनजान हम मिले’ शो के मुख्य कलाकार - आयुषी खुराना और भरत अहलावत नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे। उन्होंने शहर की कुछ मशहूर जगहों का दौरा किया, फैंस से मिले, लोकल खाने का स्वाद चखा और अपनी उपस्थिति से सभी को प्रभावित किया।

आयुषी ने कहा, ‘‘लखनऊ आकर ‘जाने अनजाने हम मिले’ का प्रमोशन करने का एक अलग ही अनुभव था। साथ ही, यहां की चाट का स्वाद लेना और मां के लिए चिकनकारी कुर्ते लेना भी बहुत मजेदार अनुभव रहा। यहां के लोगों की गर्मजोशी और इस शहर की संस्कृति ने मेरा दिल छू लिया। जहां तक इस शो और मेरे किरदार का सवाल है, तो मैं बताना चाहूंगी कि रीत का रोल मेरे लिए खास है क्योंकि वो मेरे जैसी ही है - जो अपने परिवार का नेतृत्व करना और उनसे दिल से प्यार करना जानती है। मुझे यकीन है कि रीत के सफर के हर उतार-चढ़ाव में दर्शक उसे बहुत प्यार देंगे!‘‘

 इसी तरह भरत ने कहा, ‘‘आयुषी के साथ लखनऊ आकर अपने नए शो का प्रमोशन करना एक बेहतरीन अनुभव था। हमें यहां की मीडिया से मिलने और शानदार खानों का स्वाद लेने का मौका मिला। अपने फैंस से मिलकर उनसे इस शो के बारे में बात करना वाकई यादगार रहा। राघव का किरदार निभाना मेरे लिए एक दिलकश  एहसास है। इस किरदार ने मुझे रिश्तों की गहराइयों में झांकने का मौका दिया है, और अब मुझे उस वक्त का बेसब्री से इंतज़ार है जब सारे दर्शक मेरे साथ इस सफर में शामिल होंगे। शो की कहानी में कई गहरे रिश्ते और जज़्बात हैं, और मैं इसे सभी के साथ साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हूं!‘‘

मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024

कृषि विभाग द्वारा इटकुटी में किसानों को आईपीएम किट का वितरण किया गया

उन्नाव: आज ग्राम इटकुटी में आत्मा योजना अंतर्गत फॉर्म स्कूल बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विभाग के कर्मचारियों बी टी एम , ए टी एम द्वारा फसल धान से संबंधित आईपीएम किट का वितरण किया गया।


जिसमें किसानों को आईपीएम किट एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन किट के उपयोग करने की तकनीकी विधि से विधिवत अवगत कराया गया साथ ही सब किसान भाइयों को खेत पर आईपीएम किट का उपयोग करके दिखाया गया 

जिससे किसानों में सीखने की प्रवृत्ति जागृत हुई  एवं रवि फसल से संबंधित गेहूं चना मटर मसूर सरसों इत्यादि फसलों का बीज अनुदान, सोलर पंप, कृषि यंत्र इत्यादि पर अनुदान की जानकारी से विधवाह अवगत कराया गया जिसमें ग्राम इटकुटी के दो दर्जन से अधिक किसान ने प्रतिभा किया 

जिसमें आत्मा योजना अंतर्गत अचीवर फार्मर श्री राम अवध सिंह जी के प्रक्षेत्र पर कार्यक्रम का आयोजन करते हुए सभी किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी से अवगत कराते हुए गेहूं का बीज एवं अन्य प्रजातियों के बीज राजकीय कृषि बीज भंडार नवाबगंज पर अनुदान पर उपलब्ध हैं की जानकारी  भी दी गई,



 कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे श्री कुदरत सिंह, तेजपाल सिंह, राहुल श्रीवास्तव, राम अवतार ,वीरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, दिलीप, कमलेश ,जमुनादेई आदि बुजुर्ग नवजवान किसानों ने प्रतिभागी रहे।


शुक्रवार, 9 अगस्त 2024

पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए चिंताजनक है कानपुर पुलिस कमिश्नरेट का अघोषित आदेश

कानपुर नगर: कानपुर पुलिस कमिश्नरेट का एक अघोषित आदेश, डिजिटल प्लेटफॉर्म- जैसे व्हाट्सएप आदि पर प्रसारित किया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि "मैन स्ट्रीम मीडिया" के लोगों को ही प्रेस कांफ्रेंस में बुलाया जाए .....आदि ...यह आदेश अगर सच है तो "पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए चिंताजनक है।" हम इसकी निंदा करते हैं क्योंकि यह अघोषित आदेश न केवल यूट्यूबर्स के लिए बल्कि छोटे व मझोले वर्ग के अखबारों / डिजिटल प्लेटफॉर्म में कार्यरत सभी पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।


👉इस आदेश से :- 


1. मीडिया की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लग सकता है।

2. यह आदेश उन यूट्यूबर्स और डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों को उनके काम को प्रभावित कर सकता है उन्हें वंचित कर  सकता है। जो ईमानदारी से अपना दायित्व निभा रहे हैं।

3. जिले के अधिकतर थाना प्रभारियों पर मानसिक दबाव अतिरिक्त डाल सकता है।

4. इस आदेश से पत्रकारिता में विविधता और समावेशीपन कम हो सकता है।

इसमें कतई दो राय नहीं कि यह अघोषित आदेश प्रेस/मीडिया के विभिन्न प्रारूपों के बीच भेदभाव पैदा कर सकता है और पत्रकारिता के डिजिटल परिवर्तन को नहीं पहचान रहा है। 

जबकि आवश्यकता इस बात की है कि इसके बजाय, एक समावेशी दृष्टिकोण अपनाना चाहिए जो सभी प्रकार के प्रेस/मीडिया प्रतिनिधियों को समान अवसर प्रदान करता हो।

वही सवाल यह उठता है कि क्या मैन स्ट्रीम मीडिया के लोग क्या अनैतिक, आपराधिक कृत्यों को अंजाम नहीं देते हैं ?

जो लोग इसके पक्षधर हैं, उन्हें बड़े - बड़े मीडिया घरानों के अखबारों व टी. वी. चैनलों में कार्यरत मीडिया कर्मियों के बारे में दर्ज किए गए मामलों का इतिहास पता करना चाहिए ...! मैन स्ट्रीम मीडिया संस्थानों के मीडिया कर्मियों पर अनेक संज्ञेय आरोप लग चुके हैं और जेल तक जा चुके हैं। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद फिर "काला/सफेद" कर रहे हैं।

मेरी निजी राय है कि, "चाहे छोटा संस्थान हो या बड़ा, टीवी चैनल हो या यूट्यूबर संस्थान, उसमें कार्य करने वाला व्यक्ति अगर अनैतिक, आपराधिक कृत्यों को कारित कर रहा है या उसका संरक्षण कर रहा है तो उसको चिन्हित किया जाना चाहिए और विधिक प्रक्रिया के तहत कार्यवाही बिना किसी भेदभाव की जानी चाहिए।"

लेकिन जो "व्यक्ति"  ईमानदारी व निष्ठा के साथ पत्रकारिता का कार्य कर रहा हो, फिर चाहे 'वो' किसी भी वर्ग (प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक/डिजिटल) का पत्रकार हो, उसके अधिकारों का हनन नहीं किया जाना चाहिए।


लेखक कानपुर नगर के वरिष्ठ पत्रकार है।

      श्याम सिंह 'पंवार' 

  (लघु श्रेणी का पत्रकार)

शुक्रवार, 28 जून 2024

नृत्य ज्ञान की कार्यशाला का आयोजन*



 

कानपुर किदवई नगर स्थित और एन.जे परफॉर्मिंग आर्ट में एक दिवसीय कथक नृत्य  की कार्यशाला का आयोजन हुआ जिससे प्रदेश के विख्यात कलाकार अटल रत्न यू . पी रत्न जैसे कई सम्मान से सम्मानित कृष्णम डांस ग्रुप के डायरेक्टर एवं जयपुरिया स्कूल के  नृत्य विभाग अध्यक्ष विपिन निगम द्वारा हुई नृत्य  की विभिन्न शैलियों एवं नृत्य का परिचय देते हुए उनका महत्व ताल पक्ष एवं भाव पक्ष का क्या महत्व है  नृत्य  में यह बताया और नृत्य में इनकी क्या उपयोगिता है विस्तार से नृत्य करके छात्र एवं छात्राओं को समझाया शास्त्रीय नृत्य के साथ-साथ लोक नृत्य को भी अच्छे से विस्तार से बच्चों को अवगत कराया और  नृत्य हमारे जीवन में क्यों उपयोगी है और इसके क्या लाभ है यह भी बताया संस्था की संचालिका नेहा जायसवाल जी ने बताया कि

कार्यशाला में 100 से भी अधिक छात्राओं ने भाग लिया जिसने 5 वर्ष से लेकर 50 वर्ष से भी अधिक प्रतिभागी थे

सोमवार, 13 मई 2024

मॉडर्न क्लाउड और एआई सोल्यूशनों का महत्व बढ़ रहा- गोपाल विट्टल -जेनरेटिव एआई सॉल्यूशंस को इस्तेमाल करने के लिए हुआ करार

 




कानपुर। क्लाउड एडॉप्शन में तेजी लाने और जेनरेटिव एआई सॉल्यूशंस को इस्तेमाल करने के लिए लंबी अवधि के लिए करार किया गया है। एयरटेल ने एक इंडस्ट्री लीडिंग आई ओ टी सॉल्यूशन विकसित किया है जो कनेक्टिविटी, गूगल क्लाउड ए आई सर्विसेज और एप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर को जोड़ता है।  

एयरटेल और गूगल क्लाउड ने भारतीय कारोबारियों को क्लाउड सॉल्यूशन प्रदान करने के लिए दीर्घकालिक सहयोग करार किया है। इस करार के तहत एयरटेल के ग्राहकों के लिए फास्ट-ट्रैक क्लाउड अपनाने और आधुनिकीकरण के लिए गूगल क्लाउड के अत्याधुनिक क्लाउड सॉल्यूशंस का एक सूट पेश किया जाएगा। इसके अलावा, एयरटेल अपने ग्राहकों को क्लाउड मैनेज्ड सेवाओं का एक सेट प्रदान कर सकेगा। एयरटेल के ग्राहकों में दो हजार से ज्यादा बड़े उद्यम और दस लाख उभरते व्यवसायी शामिल हैं। इस करार के तहत दोनों कंपनियां बड़े और विकासित होते भारतीय पब्लिक क्लाउड सर्विस बाजार को टारगेट कर रही हैं। आईडीसी के मुताबित 2027 तक इस बाजार का आकार 17.8 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।’

दोनों कंपनियां इंडस्ट्री लीडिंग ए आई/यम एल सॉल्यूशंस डेवलप करने के लिए कनेक्टिविटी और ए आई टेक्‍नोलॉजी की अपनी विशेज्ञता का इस्तेमाल करेंगी। इसके लिए एयरटेल अपने बड़े डेटा सेट पर ट्रेनिंग देगा। ये खास सॉल्यूशन एयरटेल के ग्राहकों को ज्यादा वैल्यू प्रदान करेंगे। इनमें ट्रेंड-स्पॉटिंग, पूर्वानुमान क्षमताओं, मार्केट वैल्यूएशन, साइट सेलेक्शन, रिस्क मैनेजमेंट और एसेट ट्रैकिंग के लिए एडवांस लोकेशन इंटेलीजेंस क्षमता वाले जियोस्पेशियल एनालिटिक्स सॉल्यूशन शामिल होंगे। 

इस अवसर पर भारती एयरटेल के एमडी और सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा  ‘‘जैसे-जैसे भारत में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में तेजी आ रही है वैसे-वैसे अत्याधुनिक क्लाउड और एआई सोल्यूशनों का महत्व बढ़ रहा है। ये इस बदलाव का मुख्य आधार होंगे। हम देश में जेनरेटिव ए आई की तैनाती में भी तेजी लाएंगे और समस्याओं को हल करने की इसकी क्षमता का बेहतर इस्तेमाल करेंगे।’’ इधर, गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन ने कहा ‘‘एयरटेल के साथ हमारा रणनीतिक सहयोग भारत में क्लाउड और एआई अपनाने में तेजी लाने की हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारा लक्ष्य इस साझेदारी के जरिए  ऐसे परिवर्तनकारी सॉल्यूशन तलाशना और विकसित करना है जो एयरटेल के ग्राहकों के अनुभव और बेहतर कर सके।’’

बुधवार, 1 मई 2024

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी शहरों में 5जी नेटवर्क - एयरटेल ने 77 लाख 5जी ग्राहकों की उपलब्धि हासिल

 


लखनऊ। भारत के अग्रणी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स में से एक, भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अब 77 लाख ग्राहक उनकी 5जी सेवा का आनंद उठा रहे हैं। कंपनी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी शहरों और ज़िलों में सफलतापूर्वक अपनी 5जी सेवा की शुरुआत कर दी है, जो नेक्स्ट जेनरेशन की मोबाइल सुविधाएं देने की दिशा में एक उत्साहजनक कदम है।

पिछले छह महीनों में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में एयरटेल के 5जी सुविधा का उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हुई है। कंपनी ने अपने नेटवर्क का पूरे राज्य में विस्तार कर दिया है। आगरा किले के पुरातात्विक स्थल से लेकर वाराणसी, अयोध्या, मथुरा और वृन्दावन के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल से लेकर यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ तक, एयरटेल संपूर्ण उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अपनी सेवाएँ लगातार मुहैया करवा रही है।

कंपनी की इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, सोवन मुखर्जी- सीईओ, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड, भारती एयरटेल ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 5जी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए हम ज़रूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर को तेज़ी से स्थापित करने के लिए हम महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। हम अपने उन सभी ग्राहकों का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने 5जी का अनुभव लेने के लिए अपग्रेड किया है, वे बिना किसी अतिरिक्त लागत के असीमित 5ळ सेवा का आनंद ले सकते हैं। हमारा अथक प्रयास हमारे ग्राहकों को राज्य के सबसे तेज़, सबसे विश्वसनीय और अत्याधुनिक नेटवर्क से लगातार जोड़े रखना है।’’

देश में 5जी सेवा का तेज़ी से विस्तार होना कई कारणों पर निर्भर है, जिनमें शामिल हैं नेटवर्क का तेज़ी से विस्तार, 5जी सुविधाओं की जल्द शुरुआत और 5जी उपकरणों की बढ़ती उपलब्धता। किफायती 5ळ उपकरणों को उपयोगकर्ताओं के लिए सुलभ बनाने के लिए, एयरटेल ने पोको के साथ भी सहयोग किया है ताकि 10 हज़ार रुपये से कम कीमत वाले 5जी स्मार्टफोन पेश किए जा सकें।