टीएसएच में स्टेट लेवल ताइक्वांडो चैंपियनशिप तीन व चार को
- दो दिवसीय इस आयोजन में भाग लेंगे 40 जिलों के ताइक्वांडो खिलाड़ी
-टीएसएच व यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में चौंपियनशिप
-चौंपियनशिप से होगा ताइक्वांडो की प्रदेश टीम के लिये खिलाड़ियों का चयन
-चौंपियनशिप में सब जूनियर, कैडेट और जूनियर वर्ग के बीच होगी प्रतियोगिता
-यूपी के अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ियों का चौंपियनशिप के दौरान होगा सम्मान
कानपुर। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन और द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) के संयुक्त तत्वावधान में राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चौंपियनशिप 2024 का आयोजन टीएसएच में होने जा रहा है। आगामी तीन और चार अगस्त को होने वाली इस चौंपियनशिप में प्रदेश के 40 जिलों से आने वाले खिलाड़ी शामिल होंगे। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रदेश की टीम के लिये किया जाएगा।
शुक्रवार को द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में आयोजित चौंपियनशिप के संबंध में पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तरप्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के महासचिव व इंडिया ताइक्वांडो के कोषाध्यक्ष रजत आदित्य दीक्षित ने बताया कि राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चौंपियनशिप 2024 का आयोजन 3 व 4अगस्त को टीएसएच में किया जाएगा। चौंपियनशिप में सब जूनियर, कैडेट और जूनियर वर्ग के बीच प्रतियोगिताएं बालक और बालिका वर्ग के मध्य अलग-अलग आयोजित होंगी। दो दिन की चौंपियनशिप से प्रदेश की ताइक्वांडो टीम का चयन होगा। चयनित होने वाली प्रदेश की टीम आगामी 16,17,18 अगस्त को कानपुर में ही आयोजित होने वाली ताइक्वांडो की नेशनल चौंपियनशिप में अपना खेल दिखाएगी। चौंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के 5 अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में टीएसएच के डायरेक्टर ऑपरेशन पीके श्रीवास्तव एवं डायरेक्टर स्पोर्ट्स आरपी सिंह भी मौजूद रहे।

