व्यापार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
व्यापार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 15 मई 2025

व्यापारियों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन





 *कानपुर की कलक्टरगंज मंडी मे भीषण अग्निकांड से पीड़ित व प्रभावित व्यापारियों को मुवावजा दिलाने इस अग्निकांड की जाँच किये जाने, शार्ट सर्किट से आग लगने को रोकने के लिए केस्को द्वारा जागरूक करने,फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को कोपरगंज मे चाचा नेहरू अस्पताल मे खड़ा करने व कलक्टरगंज ग़ल्ला मंडी मे पक्का निर्माण करने की मांग को लेकर पीड़ित व्यापारियों के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारी जिलाधिकारी से मुलाक़ात की व ज्ञापन सौपा* 

 

 आज *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र व जिला अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह के* नेतृत्व मे *जिला वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने, आशीष मिश्र,अनुराग जायसवाल,अब्दुल वहीद,मनोज विश्वकर्मा, विनायक पोद्दार, पवन गुप्ता, पवन गौड़,भोला मिश्र, रमेश अग्रहरी, जयहिंद गुप्ता,अमित आनंद, अशोक अग्रहरि,संतोष अग्रहरी,सुरेंद्र जायसवाल,अमित गुप्ता आदि व्यापारी पीड़ित व्यापारी शशांक गुप्ता आदि* के साथ कानपुर की कलक्टरगंज मंडी मे भीषण अग्निकांड से पीड़ित व प्रभावित व्यापारियों को मुवावजा दिलाने इस अग्निकांड की जाँच किये जाने, शार्ट सर्किट से आग लगने को रोकने के लिए केस्को द्वारा जागरूक करने,फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को कोपरगंज मे चाचा नेहरू अस्पताल मे खड़ा करने व कलक्टरगंज ग़ल्ला मंडी मे पक्का निर्माण करने की मांग को लेकर पीड़ित व्यापारियों के साथ भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी जिलाधिकारी से मुलाक़ात की व ज्ञापन सौपा|

 *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने* *जिलाधिकारी से कहा कि* कल 13 मई को कानपुर की कलक्टरगंज मंडी मे भीषण अग्निकांड से सौ से आधिक व्यापारी प्रभावित हुए और इन व्यापारियों को इस भीषण अग्निकांड से कई करोड़ का नुकसान हुआ है इसलिए अग्निकांड के पीड़ित व प्रभावित व्यापारियों को उनके नुकसान के आधार पर उचित मुवावजा दिलाया जाय | 

 यह भी कहा कि इस भीषण अग्निकांड की जाँच की जाय|इस अग्निकांड के पीड़ित व्यापारियो को कोई सरकारी विभाग द्बारा परेशान न करे व शार्ट सर्किट से आग लगने को रोकने के लिए केस्को द्वारा जागरूक किया जाय |

 कहा कि फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को कोपरगंज मे चाचा नेहरू अस्पताल मे खड़ा करने व कलक्टरगंज ग़ल्ला मंडी मे दुकानों मे पक्का निर्माण करने की स्वीकृति दी जाय|

  वार्ता व ज्ञापन लेने के उपरांत *जिलाधिकारी जीतेन्द्र प्रताप सिंह ने आश्वासन दिया कि* अग्निकांड पीड़ितों की पूरी सूची बनाकर मुवावजा के लिए मुख्यमंत्री जी को भेजी जायेगी व शहर मे बाज़ारो मे बस्तियों मे आग न लगे इसके लिए व्यापारियों से सुझाव मांगे और अन्य मांगो पर विचार करने क आश्वासन दिया|

           

              

  

गुरुवार, 6 मार्च 2025

यूपी सीडा औद्योगिक क्षेत्रों का करा रहा विकास

 





रूमा इंडस्ट्रियल एरिया में यूपी सीडा का प्रोजेक्ट शुरू


लगभग 90 करोड़ की लागत से चमकेगी रूमा औद्योगिक इकाई


सीटीपी प्लांट, गढ्ढा मुक्त मार्ग, रंगबिरंगी लाइटे, सीईटीपी


 प्लांट, 3 एंट्री गेट सहित एक दर्जन मिलेंगी सुविधाएं


दिसंबर 2025 तक हो पूरी हो जाएगी योजना



कानपुर । उत्तर प्रदेश सरकार की तीन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की मनसा को साकार करने के लिए यूपीसीडा जोरो सोरों से अपने कामों में लग गया है। कानपुर जोन के आसपास औद्योगिक इकाइयों वाले क्षेत्रों में यूपीसीडा नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट को लॉन्च कर चुका है। वही रूमा इंडस्ट्रियल क्षेत्र में लगभग 90 करोड़ की लागत से विकास कार्य किया जा रहा है। जिसमें सड़क रोड और पार्कों का निर्माण किया जाना सुनिश्चित किया गया है, साथ ही तीन बहुत सुंदर और बड़े एंट्री गेट बनाए जाएंगे। इसके साथ ही यूपीसीडा लगातार औद्योगिक क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक मूलभूत सुविधाओं पर काम कर रही है। वहीं रूमा के उद्योग इकाइयों के मालिकों का कहना है कि पहले की अपेक्षा यूपीसीडा अब इन क्षेत्रों में बेहद सुविधा और तुरंत शिकायतों का निस्तारण करने का एक बड़ा हब बन चुका है। इन क्षेत्रों के विकास होने से इकाइयां और ज्यादा बढ़ाने की संभावनाएं जताई जा रही है। यूपीसीडा के उपमहाप्रबंधक सलिल यादव ने बताया कि यूपी सरकार के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री की मानसा के लिए लगातार हम लोग काम कर रहे हैं इन क्षेत्रों के विकास से उद्योग को नई दिशा और गति मिलेगी।

रविवार, 15 दिसंबर 2024

हार्ट अटैक से राहत दिलाने के लिए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दवाओं का वितरण किया

 




यशोदा नगर चौराहा मे हार्ट अटैक से राहत देने के लिए तीन दवाओं की राहत किट को वितरित करते हुए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र व अन्य पदाधिकारी गण*

शुक्रवार, 14 जून 2024

लोकप्रिय व्यापारी नेता, जन सेवक समाजसेवी सुनील बजाज बनाए गए कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष

 


आज कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई, प्रदेश कमेटी व अध्यक्ष चयन कमेटी विजय पांडे मणिकांत जैन टीकमचंद सेठिया द्वारा कानपुर नगर के समस्त व्यापारियों से वार्ता के उपरांत साथ की शालीनता और जन सेवा भावना से उद्योग पूर्व अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सुनील बजाज के नाम की घोषणा की, साथ ही कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय राजेश गुप्ता के पुत्र सक्षम गुप्ता को मंत्री पद का दायित्व दिया गया है जिस पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने अपनी सहमति व्यक्त कर दी, वहीं सुनील बजाज को अध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक सुरेंद्र मैथानी,उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री संत मिश्रा, तथा युवा अंबुज दयाल तथा महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी मंत्री विराट गुप्ता कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ,आदि ने बधाई दी

शुक्रवार, 24 मई 2024

आधुनिक कन्वेंशन सेंटर’ का थर्ड पार्टी ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर जाहिर की खुशी

 ‘




- शहर के लिये तोहफा होगा चुन्नीगंज में निर्माणाधीन ‘आधुनिक कन्वेंशन सेंटर’ 

- फेज - वन का कार्य इस साल अगस्त माह में पूरा हो जाने की है संभावना

- ‘आधुनिक कन्वेंशन सेंटर’ भवन ग्रीन बिल्डिंग के रूप में डिजाइन किया गया

- कला, संस्कृति, व्यापार, उद्योग के बढ़ावे देने के लिये होगा ‘सेंट्रल एक्टिविटी हब’ 


कानपुर। चुन्नीगंज में निर्माणाधीन ‘आधुनिक कन्वेंशन सेंटर’ का आज थर्ड पार्टी ने निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता पर खुशी जाहिर की और संतोष प्रकट किया। 

यहां बता दें कि कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड खेलों को बढ़ावा देने के साथ ही अब कला, संस्कृति, व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में ख्याति दिलाने और आम जनमानस, बच्चों, कलाकारों व व्यापारियों तक इसका सीधे लाभ पहुंचाने के लिए चुन्नीगंज क्षेत्र में ‘मॉडर्न कन्वेंशन सेंटर’ का निर्माण करा रहा है। यह कानपुर की एक प्रतिष्ठित परियोजना है, जोकि कला, संस्कृति, व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ‘सेंट्रल एक्टिविटी हब’ होगा।

आज ‘आधुनिक कन्वेंशन सेंटर’ का निरीक्षण करने के लिये थर्ड पार्टी की टीम पहंुची। थर्ड  पार्टी टीम में शामिल एचबीटीयू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार, लोक निर्माण विभाग के जीतेंद्र पाल, उत्तर प्रदेश सेतु निगम के ए.के. सागर और कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के नोडल अधिकारी आर.के. सिंह ने ‘आधुनिक कन्वेंशन सेंटर’ की विजिट करने के बाद निर्माण कार्य का जायजा लिया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर खुशी जाहिर की। 

फेज-वन का कार्य इस साल के अगस्त माह में पूरा हो जाने की संभावना है। फेज-टू में आंतरिक साज-सज्जा के कार्य को संपादित किया जायेगा। यहंा बता दें कि एएसआई की एनओसी न मिलने की वजह से एक साल के लिये ‘आधुनिक कन्वेंशन सेंटर’ के निर्माण कार्य में बाधा पड़ गई थी।   

‘आधुनिक कन्वेंशन सेंटर’ इस परियोजना की कुल लागत 96.10 करोड़ है। इसमें  अत्याधुनिक सभागार के अलावा 16000 वर्ग फुट प्रदर्शनी हॉल, 12000 वर्ग फुट प्रदर्शनी हॉल, 300 बैठने की क्षमता सम्मेलन कक्ष, तीन संख्या- 100 क्षमता बैठक कक्ष, छह अतिथि कमरे, 2 सुइट अतिथि कमरे, 8000 वर्ग फुट फ़ूड कोर्ट, 68 वाहनों की कवर्ड पार्किंग, 8 व्यावसायिक दुकानें, व्यापार केंद्र और रेस्टोरेंट इत्यादि की सुविधा उपलब्ध होगी।

‘आधुनिक कन्वेंशन सेंटर’ भवन को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में डिजाइन किया गया है। छत पर लगे सोलर पैनल के साथ पूरा भवन एनर्जी एफिशिएंट होगा, जिससे बेसिक लाइटिंग की जाएगी। पूरी सुविधा वातानुकूलित होगी, जिसमें ढाई मंजिला संरचना में सुविधाजनक पारगमन के लिए आठ लिफ्ट और चार एस्केलेटर होंगे।

ईपीसी मॉडल पर विकासकर्ता एम0एच0पी0एल0 इण्डिया ने इस प्रोजेक्ट के लिए थीम बेस्ड डिजाइन तैयार किया है। भवन में कमल के फूल की थीम होगी। कीचड़ मिट्टी में जन्म लेने के बाद कमल सुंदर रूप में खिलता है और यह डिजाइन के लिए प्रेरणा का एक श्रोत है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इमारत को ख्याति दिलाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ तैयार किया गया है। इस परियोजना को शीघ्र पूर्ण किये जाने हेतु कार्यदायी संस्था युद्ध स्तर पर काम कर रही है।

बुधवार, 3 अप्रैल 2024

व्यापारियों ने चुनाव की आड़ में हो रहे उत्पीड़न से राहत की मांग करी

 





भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में व्यापारियों ने बड़ी संख्या में पुलिस कमिश्नरेट कानपुर के पुलिस आयुक्त तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था से व्यापारिक समस्याओं पर मुलाकात कर ज्ञापन दिया, इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री  ज्ञानेश मिश्रा  महानगर अध्यक्ष सरदार गुरजिंदर सिंह, प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता, राजकुमार भगक्तानी महामंत्री भारतीय उद्योग व्यापार मंडल आशीष मिश्रा युवा अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, पवन कुमार गौड अध्यक्ष मार्बल व्यापारी सेवा समिति सचिन त्रिवेदी विनायक पोद्दार अब्दुल वहिद पवन गुप्ता आदि ने ,व्यापारियों की समस्याओं को लेकर आज कानपुर कमिश्नर से मुलाकात की,  कमिश्नर साहब को अवगत कराया चेकिंग के नाम पर व्यापारियों को परेशान ना किया जाए पुलिस आयुक्त ने बताया चुनाव आयोग का आदेश है 50,000 से ऊपर हर रकम को जप्त किया जाएगा फिर भी व्यापारियों को कोई समस्या ना हो और उनका उत्पीड़न ना किया जाए हम यह आदेश करेंगे,

उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी मार्बल मार्केट किदवई नगर बाबा कुटी चौराहे से लेकर साइड नंबर वन तक नो एंट्री कानपुर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा लगा रखी गई है मार्बल टाइल की गाड़ियों में आने-जाने में दिक्कत होती है इसकी लिखित में( कानपुर मार्बल व्यापारी सेवा समिति के अध्यक्ष पवन कुमार गौड़)  के द्वारा ज्ञापन दिया गया  ट्रैफिक के सिपाही मार्बल टाइल की गाड़ियों का उत्पीड़न करते हैं ड्राइवर को परेशान करते हैं एवं व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाता है सुविधा शुल्क के नाम पर गाड़ियां चौराहे से निकलवा दी जाती हैं सुविधा शुल्क न देने पर उनका कानून और नियम बताए जाते हैं कमिश्नर साहब ने आदेश किया है ट्रैफिक विभाग को मार्बल टाइल के व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से लिया जाए और इसका हल कराया जाए

शनिवार, 6 जनवरी 2024


 *एक्सप्रेस रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोशन गुप्ता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री मनोनीत हुए*


    आज एक्सप्रेस रोड बाजार मे *भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने* आल टाइम प्रोडक्ट हॉल मे एक्सप्रेस रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व महानगर वरिष्ठ महामंत्री *रोशन गुप्ता को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का  प्रदेश मंत्री मनोनीत किया*  |

   इस मौके पर *प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र* ने बताया कि महानगर इकाई के चुनाव मे निवर्तमान महानगर वरिष्ठ महामंत्री के चुनाव मे रोशन गुप्ता ने वरिष्ठ महामंत्री के पद पर चुनाव की स्थिति मे अपना नाम वापस लिया था और कई वर्षों से व्यापारी हित मे कार्य कर रहे है इसलिए रोशन गुप्ता को प्रदेश मे पदाधिकारी बनाया गया है |

   *नवमनोनीत प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता* ने कहा कि व्यापारियों के हित मे पहले भी कार्य किया है और भविष्य मे भी करते रहते है |

   इस मौके पर मनोनयन होने को घोषणा होने पर  भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संगठन महामंत्री चंद्राकर दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इखलाक मिर्ज़ा व अब्दुल वहीद,युवा वरिष्ठ महामंत्री आशीष मिश्र, युवा महामंत्री सचिन त्रिवेदी, उपाध्यक्ष अनुराग साहू, नरेन्द्र ओमर व अनूप विश्नोई, श्याम मूलचंदानी,अशफाक अहमद खान,नितिन राठौर, अरुण राठौर,महेश गुप्ता आदि ने माला स्वागत किया* |

बुधवार, 8 नवंबर 2023

केमेक्स हाई पावर बैटरी ने डीलरों को दी सौगात

 








केमैक्स हाई पावर बैटरीज शहर ही क्या पूरे प्रदेश में अपनी अधिक क्षमता से छाई हुई है इसी को लेकर कानपुर की शाखा  में केमैक्स हाई परफार्मेंस ग्रोइंग विथ प्राइड डीलर्स मीट का आयोजन एक्सप्रेस रोड स्थित कानपुर बैटरीज शोरूम में किया गया जहां पर शहर के कई दुकानदारों को सम्मानित भी किया गया 



कार्यक्रम में सीईओ भरत बंसल ने बताया कि इस बैटरी में सबसे खास बात यह है कि कि ये अपनी क्षमता से अधिक काम करती है क्योंकि इसमें बैटरी बनाने में जो भी चीजें इस्तेमाल की जाती है वे सभी टिकाऊ है जो कि अन्य बैटरी की उपेक्षा अधिक बिजली नहीं लेती जल्द ही चार्ज हो जाती है अगर दाम की बात की जाए तो दाम भी बहुत ही किफायती है


उन्होंने बताया कि केमैक्स हाई पावर बैटरीज में सभी प्रकार की बैटरी उपलब्ध है जिसमें इन्वर्टर बैटरी ,ई-रिक्शा की बैटरी और भी बैटरियां उपलब्ध है।

 


कानपुर डिस्टीब्यूटर डीएस तिवारी ने बताया कि केमैक्स हाई पावर बैटरीज को वे पिछले 26 वर्षो से बेच रहे है दीवाली के अवसर पर उनके द्धारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उन्होंने कानपुर शहर के सभी दुकानदारों को सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई किया है ।

गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023

खाना व्यापार मंडल के अध्यक्ष को बनाया गया कानपुर उद्योग व्यापार मंडल का संगठन मंत्री

 




कानपुर के राम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष व घंटाघर सूतरखाना व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री मनोज बाजपेई को व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा  व वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा कानपुर  उद्योग व्यापार मंडल का संगठन मंत्री मनोनित  किया संगठन मंत्री मनोनीत किए जाने के बाद मनोज बाजपेई ने सभी पदाधिकारियो को यह आश्वासन दिया कि वह हमेसा व्यापारी हित के लिए  संघर्ष करते रहेंगे और संगठन के हित में आजीवन अपनी सेवाएं देते रहेंगे

शुक्रवार, 11 अगस्त 2023

ई वे बिल के विरोध में कानपुर के विभिन्न बाजारों के पदाधिकारियों ने बैठक की



 






 ई वे बिल को लेकर व्यापारियों ने चर्चा करी और निर्णय लिया गया कि वे  ई.वे बिल को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे उसके लिए हर आधिकारिक लड़ाई लड़ने को तैयार है एवं प्रदेश के सभी जिलों मैं सर्कुलर जारी कर दिया जाएगा* 

प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा जी ने कहा की आर्टिकल 71 के अनुसार जब जीएसटी लागू हुआ था तब सोने चांदी एवं जवाहरात को  इससे बाहर रखा गया था सुरक्षा की दृष्टि से फिर सरकार आज इसको कैसे लागू कर सकती है यह भी कहा सराफा व्यवसाय एक जेवर को बनाने के लिए कई जगह बनने के लिए भेजना पड़ता है तो क्या सबके लिए ई वे बिल बनाना पड़ेगा एवं छोटे कारोबारी जो दूसरों के यहां से माल मंगा कर दिखाते हैं वह अपने कस्टमर को 10 बार माल दिखाते हैं तब कस्टमर पसंद करता है तो क्या वह 10 बार ई  वे बिल को जेनरेट करेगा तब तक कस्टमर चला जाएगा साथ ही जब ई वे बिल जनरेट किया जाएगा तो कोई भी सुरक्षा की दृष्टि से हमारी जानकारी लीक होगी और हम अराजक तत्वों द्वारा हमले के शिकार हो जाएंगे


 प्रदेश महामंत्री पुष्पेंद्र जयसवाल जी ने कहा की सरकार एक कर एक प्रणाली अपना कर सभी कर को समाप्त कर दिया जाए जिससे व्यापारी सरलता से व्यापार कर सके इसके अलावा बिजनेस ट्रांजैक्शन टैक्स लागू होने से इनकम टैक्स जीएसटी रोड टैक्स रजिस्ट्री टैक्स अन्य सभी टैक्स समाप्त हो जाएंगे


इस मौके पर अजीत डबली गुप्ता, किशोर सक्सेना, राजेंद्र वर्मा, सुरेश चंद गुप्ता ,अरविंद गुप्ता ,अमित केसरवानी, बॉबी वर्मा, राकेश वर्मा, लक्ष्मी नारायण गुप्ता ,अब्दुल मुख्तार अंसारी, अजय वर्मा, अभिजीत वर्मा, बब्बन शर्मा, सुशील तिवारी ,अमित चढ़ा ,सूरज कुमार सोनी ,मनोज सोनी, मिराज रानी ,मोहम्मद अफान, अनुराग दुबे ,मोहित वर्मा, कमल वर्मा  एवं अन्य सभी मौजूद रहे

सोमवार, 24 जुलाई 2023

जीएसटी अधिकारियों द्वारा ट्रक ड्राइवर के उत्पीड़न से हुई मौत की वजह से अधिकारियों के निलंबन की व्यापारियों ने की मांग




 



उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त महामंत्री टीकम चन्द सेठिया ने सर्किट हाउस में अपने साथियों के साथ माननीय श्री नन्द गोपाल जी नदी मंत्री जी से भेंट की और कल जीएसटी अधिकारियों के द्वारा गलत ढंग से  ट्रक को ले जा करके उसकै ड्राइवर का उत्पीड़न करना उसके पुत्र की मौत  होने की खबर आने के बाद उसके रोने गीडगिडाने  जाने के बावजूद ट्रक  व ड्राइवर को रिलीज न करना मानवता के लिए शर्मनाक घटना है और अपने पुत्र की मौत से उस ड्राइवर का इतना ज्यादा टॉर्चर करने से  ड्राइवर की भी मौत हो गई उत्तर प्रदेश सरकार से व्यापार मंडल निवेदन करता है कि उसके परिवार वालों को उचित मुआवजा और आगे के लिए परिवार के पालन पोषण के लिए सरकारी नौकरी की व्यवस्था की जाए और ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को तुरंत निलंबित किया जाए और इनके खिलाफ जांच बैठा करके पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करता है मंत्री जी ने पूरी बात सुन कर के ड्राइवर के परिवार के साथ न्याय करवाने का आश्वासन दिया।

गुरुवार, 13 जुलाई 2023

हास्पिटेलिटी एसोसीएशन की हुई बैठक

 





कानपुर 12 जुलाई। हॉस्पिटैलिटी एसोसिएशन ऑफ यूपी की बैठक द लीजेंड होटल फजलगंज में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदूषण विभाग द्वारा होटलों को दी गई नोटिस पर विचार विमर्श हुआ।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ गया प्रसाद शर्मा पांचाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के मुख्य संरक्षक आर .के . सेठी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार सीवर और वाटर टैक्स जब ले रही है तो उसे भूजल का पैसा नहीं लेना चाहिए यदि भूजल का पैसा ले रही है तो वाटर टैक्स नगर निगम को नहीं लेना चाहिए प्रत्येक होटल मालिक ने अपने यहां जो जनरेटर लगाए हैं उनमें कनोपी लगी है इसलिए वायु प्रदूषण नहीं होता है यदि सरकार हमें पानी दे तो हमें बोरिंग कराने की आवश्यकता नहीं है सरकार पानी दे नहीं पा रही और बोरिंग के नाम पर पंजीकरण की बात करती है अब हमको हाईकोर्ट में जाकर अपनी बात रखनी है। वक्ताओं ने अपने तमाम समस्याओं को रखते हुए कहा लोकल आईडी पर कमरा देने में पुलिस परेशान करती है इस पर संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर गया प्रसाद शर्मा ने कहा कि आप आईडी सबकी लीजिए जो वयस्क उनको एक कमरा दीजिए किसी तरह का अनैतिक कार्य ना होना चाहिए यदि फिर भी पुलिस परेशान करती है तो एसोसिएशन उनका साथ देगी। अग्निशमन विभाग किन कारणों से एनओसी नहीं दे रही है अथवा कार्यशीलता का प्रमाण पत्र भी नहीं देती है तो इसके संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी से वार्ता की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 2 वर्ष से पर्यटन विभाग द्वारा सराय एक्ट के अंतर्गत पंजीकरण नहीं हो रहा है अब नई नीति आई है उस नीति के हिसाब से पोर्टल बन रहा है पोर्टल बन जाने के बाद उस के माध्यम से अप्लाई किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने घोषणा की कि कानपुर नगर में जल्द ही संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा जो होटल वालों की समस्याओं को सुलाझाने का प्रयास करेगी। मंच का संचालन महामंत्री सुरेश गुप्त 'राजहंस' ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संजय पटेल मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता सरदार इंदरजीत सिंह कोषाध्यक्ष सहित विकास रोहतगी, मनोज बाजपेई ,प्रेम सचदेवा, बालकिशन साहू, संजय उपाध्याय, पीएस पांडे धवल अग्रवाल ,बृजेश शर्मा ,राकेश कुशवाहा, शैलेंद्र मिश्रा, अजय सोलंकी, बृजेंद्र यादव, सूर्यभान सिंह, अमित गुप्ता कमल कालरा, राम नरेश यादव, ऋषि पाल ,राघवेंद्र गुप्ता विपुल शर्मा आदि मौजूद थे।

शनिवार, 1 अप्रैल 2023

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया और बजाजकैपिटल फाइनेंसियल लिटरेसी और फाइनेंसियल प्लानिंग बढ़।ने के लिए साथ आए

 





 सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया प्रा। लिमिटेड और बजाजकैपिटल लिमिटेड ने भारत के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में नागरिकों को आवश्यकता-आधारित वित्तीय समाधान और योजना प्रदान करने के उद्देश्य से एक रणनीतिक साझेदारी में प्रवेश किया है। साझेदारी सीएससी की बी2सी सेवाओं की व्यापक पहुंच के साथ बजाजकैपिटल के धन प्रबंधन और वित्तीय नियोजन विशेषज्ञता को एक साथ लाती है, जो अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए एक बहुत आवश्यक संसाधन प्रदान करती है।


सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया के साथ इस साझेदारी की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है, बजाजकैपिटल अध्यक्ष राजीव बजाज ने कहा. “बजाजकैपिटल में, हम लोगों को ज्ञान और संसाधनों के साथ सूचित वित्तीय निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सीएससी के साथ साझेदारी करके, हम भारत के सबसे दूरस्थ क्षेत्रों में भी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण वित्तीय समाधान और सलाह प्रदान करने में सक्षम हैं। हमारे संयुक्त प्रयास यह सुनिश्चित करेंगे कि व्यक्तियों के पास सूचित वित्तीय निर्णय लेने के लिए ज्ञान और संसाधन हों, जिससे सभी के लिए अधिक वित्तीय रूप से सुरक्षित भविष्य बनाने में मदद मिल सके।


"सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया प्रा। लिमिटेड साझेदारी को लेकर समान रूप से उत्साहित है, जैसा कि संजय कुमार राकेश, एमडी -सीईओ - सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया प्रा। लिमिटेड के एक बयान से पता चलता है| हमारा मानना है कि वित्तीय साक्षरता और स्थिरता एक संपन्न समाज के आवश्यक घटक हैं, और बजाज कैपिटल के साथ यह साझेदारी इन लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतिनिधित्व करती है। साथ मिलकर, हम टियर 2 और टियर 3 शहरों में वित्तीय साक्षरता और स्थिरता बढ़ाने के लिए काम करेंगे और लोगों को अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक उपकरण और संसाधन प्रदान करेंगे।


इस साझेदारी की सफलता सुनिश्चित करने के लिए दोनों कंपनियां अपने तकनीकी प्लेटफॉर्म को एकीकृत करेंगी और प्रशिक्षण मॉड्यूल और मार्केटिंग सामग्री पर मिलकर काम करेंगी। बजाजकैपिटल सीएससी के वीएलई को प्रशिक्षण प्रदान करेगा, उन्हें उनके समुदायों के लिए वित्तीय नियोजन सेवाओं को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने के लिए आवश्यक ज्ञान और संसाधनों से लैस करेगा।


यह साझेदारी व्यक्तियों को अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने के लिए वित्तीय नियोजन सेवाओं की एक श्रृंखला की पेशकश करेगी, जैसे कि एक घर खरीदना, एक आरामदायक सेवानिवृत्ति हासिल करना, या अपनी बेटी की शादी के लिए धन देना। बजाज कैपिटल की वित्तीय योजना और धन प्रबंधन में विशेषज्ञता व्यक्तियों को सही समय पर सही साधनों में निवेश करने के लिए आवश्यक सलाह और मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

सोमवार, 13 मार्च 2023

खाए मोटा अन्न रहे सदैव स्वस्थ

 






मोटा अनाज "श्री अन्न" खाए -स्वस्थ रहे व निरोगी रहे " के नारे  के साथ प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से कृषि उत्पाद से जुड़े व्यापारियों व व्यापार मंडल द्वारा वर्ष 2023 को मिलेट्स ईयर अर्थात मोटा अनाज वर्ष मनाए जाने के तहत सभी वर्ग के लोगो को मोटा अनाज" श्री अन्न "खाने के लिए प्रेरित व जागरूक करने के उद्देश्य से कानपुर के ऐतिहासिक गंगा मेला में "मोटा अनाज "श्री अन्न" वितरण व जागरूकता अभियान " का  आयोजन किया गया*, 

*आज के आयोजन में कुल 900 पैकेट में 300 ज्वार, 300 बाजरा ,300 मक्का के आटा के आधा किलो के पैकेट बाटे गए* 

  *श्री अन्न वितरण व जागरूकता अभियान पूरे वर्ष 2023 में जारी रहेगा* 

   आज *भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री और कार्यक्रम संयोजक ज्ञानेश मिश्र के* नेतृत्व में " *मोटा अनाज "श्री अन्न" खाए -स्वस्थ रहे व निरोगी रहे* " के नारे  के साथ प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से कृषि उत्पाद से जुड़े व्यापारियों व व्यापार मंडल द्वारा वर्ष 2023 को मिलेट्स ईयर अर्थात मोटा अनाज वर्ष मनाए जाने के तहत सभी वर्ग के लोगो को मोटा अनाज" श्री अन्न "खाने के लिए प्रेरित व जागरूक करने के उद्देश्य से कानपुर के ऐतिहासिक गंगा मेला में "मोटा अनाज "श्री अन्न" वितरण व जागरूकता अभियान " का  आयोजन किया गया।

   आज के आयोजन में कुल 900 पैकेट में 300 ज्वार, 300 बाजरा ,300 मक्का के आटा के आधा किलो के पैकेट बाटे गए।

   बताया गया कि इसी तरह पूरे प्रदेश में व इसके उपरांत दिल्ली में "मोटा अनाज श्री अन्न वितरण व जागरूकता अभियान" व "मोटा अनाज स्वरूचि भोज "का आयोजन होगा।

     इस आयोजन के दौरान *भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री  ज्ञानेश मिश्र ने  कहा कि* देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र ने इस वर्ष 2023 को मिलेट्स ईयर (मोटा अनाज वर्ष) घोषित किया है और संयुक्त राष्ट्र के आवाहन पर भारत सहित 70 से अधिक देश इस वर्ष 2023 को *अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष* मना रहे है।

   आगे कहा कि *प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से केंद्र सरकार द्वारा  आम बजट में मोटा अनाज की खेती व इसके प्रसस्करण और इसकी बिक्री तक के लिए 2250 करोड़ का बजट घोषित किया है जिसे श्री अन्न योजना का नाम दिया गया है* ।

   यह भी कहा कि हमारा संगठन, सहयोगी संगठन और कृषि उत्पाद से जुड़े व्यापार मंडल वर्ष 2023* को  " *मोटा अनाज वर्ष"* मना रहे है ।इस आयोजन के तहत जनप्रतिनिध्यो ,सरकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारी व आम नागरिकों को स्वस्थ रहने के लिए मोटा अनाज खाने के लिए प्रेरित व जागरूक करने के उद्देश्य से *पूरे प्रदेश में मोटा अनाज श्री अन्न मुफ्त बाटने के* अलावा " जागरूकता के *एक लाख पोस्टर"*  लगाने के अभियान भी चल रहा है  । 

   यह भी कहा कि गेहूं व धान (चावल) की पैदावार में पानी बहुत लगता है जबकि मोटा अनाज ज्वार बाजरा मक्का रागी आदि में पानी की खपत बहुत कम होती है और स्वास्थ्य के लिए भी मोटा अनाज बहुत अच्छा होता है इसलिए देश में पानी को बचाने व अच्छे स्वास्थ्य और निरोगी रहने के लिए मोटा अनाज श्री अन्न खाना चाहिए।

 *महानगर अध्यक्ष गुरुजिंदर सिंह* ने कहा कि युवा जंक फूड छोड़कर अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए मोटा अनाज खाए । यह अभियान कानपुर महानगर में लगातार चलता रहेगा।

      अभियान में प्रमुख रूप से *भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष गुरुजिन्दर सिंह ,वरिष्ठ महामंत्री रोशन गुप्ता,महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने,संगठन महामंत्री चंद्राकर दीक्षित,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील मिश्र ,नितिन अग्निहोत्री व जितेंद्र सिंह,युवा महामंत्री विनायक पोद्दार,अश्वनी गुप्ता,अजय शर्मा,किशोर सक्सेना, राकेश गुप्ता,नितिन राठौर,प्रकाश गुप्ता*, *संजय सोनकर  व विधायक महेश त्रिवेदी शामिल थे।

सोमवार, 13 फ़रवरी 2023

माँ अम्बे हौंडा में स्कूटर एक्टिवा H स्मार्ट की भव्य लॉन्चिंग

 रिपोर्ट शाहिद खान ब्यूरो चीफ झांसी

Mob 9935907014





 


झांसी।माँ अम्बे हौंडा आवाश विकास शिवपुरी रोड झाँसी में हौंडा मोटर साईकिल & स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के रेजिनल मैनेजर शशांक राजदान सान एवं हौंडा मोटर साईकिल & स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जोनल मैनेजर ब्रजेश उपाध्याय सान, एरिया इंचार्ज  विनोद बुधोड़ी, शुभम तिवारी, एरिया इंचार्ज डायरेक्टर के एल मिश्रा, गिरीश मिश्रा के द्वारा स्कूटर एक्टिवा H स्मार्ट की भव्य लॉन्चिंग की गई जिसमे गिरीश मिश्रा ने अपने सम्बोधन में बताया की हमेशा अग्रणी स्थिति बरकरार रखते हुए हौंडा एक्टिवा अपनी आकर्षक अपील के साथ देश के सभी आयु के वर्गों के राइडर को लुभाती रही है पिछले दो दशकों के दौरान ब्रांड एक्टिवा ने सिर्फ तकनिकी बदलाब से होकर गुजरी है बल्कि हर नए अपडेट के साथ पहले से अधिक शार्प ट्रेंडी और आकर्षक अपील देती रही है और एक्टिवा के अपने सातवें जनरेशन के साथ जिसका नाम H स्मार्ट जिसमें ,अलोव व्हील एवं स्मार्ट चाबी की 2023 H स्मार्ट के साथ हमें ख़ुशी है की हम एक्टिवा को नए सातवें अवतार में लेकर आये है जो स्मार्ट चाबी के एवं रिमोट के साथ उपभोक्ताओं से बेजोड़ आकर्षक का वादा करती है एक्टिवा H स्मार्ट फ्रंट से लेकर रियर में ग्रैब रेल्स तक लग्जरी का बेतरीन ताल मेल है डायरेक्टर गिरीश मिश्रा के मुताबिक आज यहाँ प्रत्येक गाड़ी की खरीद पर निश्चित उपहार ग्राहकों को वितरित किये जायेंगे साथ ही अन्य प्रकार के आकर्षक योजनाएं ग्राहकों को दी जा रही है। इस दौरान ग्राहकों को कम ब्याज दर कम डाउन पेमेंट पर फाइनेंस सुबिधा दी जा रही है साथ ही प्री बुकिंग भी प्रारंभ कर दी गयी है इस दौरान मुख्य रूप से माँ अम्बे हौंडा के शशिकांत सैनी, विकास सिंह, राज वर्मा, अर्जुन, अखिल रैकवार सहित आदि मौजूद रहें। जिसका संचालन श्रति सोनी द्वारा किया गया।

गुरुवार, 29 दिसंबर 2022

झांसी: विदेशी कंपनियों को लेकर देश के व्यापारियों का बेहद आक्रोश,वा विरोध दर्ज

 रिपोर्ट: मोहम्मद जावेद

Mob: 9336272895








झांसी: कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने आरोप लगाया है कि देश के ई- कॉमर्स बाजार में विदेश की बड़ी कंपनियां अपनी नापाक व्यापारिक गतिविधियों द्वारा ना केवल ई कॉमर्स बल्कि रिटेल व्यापार में भी कब्जा जमाने का लगातार षड्यंत्र रच रही है इससे व्यापारियों में आक्रोश बना हुआ है कैट द्वारा ई-कॉमर्स व्यापार में आई विदेशी कंपनी और जीएसटी सहित व्यापारियों की तमाम समस्याओं का निस्तारण करने को लेकर 1 जनवरी से 30 मार्च तक आंदोलन किया जाएगा

झांसी में मीडिया के रूबरू होते कैट के राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि केट ने अपनी मांगों को लेकर एक चार्जर जारी किया है जिसमें बताया गया है कि सरकार ने लगभग 3 वर्ष पहले ई-कॉमर्स पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार किया था और तभी भोक्ता संरक्षण कानून के अंतर्गत ई कॉमर्स के नियम भी तैयार किए गए थे लेकिन ना तो आज तक पॉलिसी आई ना ही कोई नियम जारी किए गए उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स पॉलिसी को पुनः घोषित किया जाए उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियां एफडीआई पॉलिसी के प्रवधानों का खुला उल्लंघन कर रही हैं लेकिन आज तक उन पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है जबकि ठीक उसके उल्टी यदि किसी व्यापारी से अनजाने में छोटी सी गलती हो जाए तो प्रशासन उसके पीछे पड़ जाता है इससे देशभर के व्यापारियों में बेहद आक्रोश है जब से देश में विदेशी कंपनी आई हैं छोटे व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है इलेक्ट्रॉनिक मोबाइल खिलौने आदि व्यापार में 60 से 70 प्रतिशत ऑनलाइन से समाप्त हो गया है ई-कॉमर्स व्यापार विदेशी कंपनियां नियम विरूद्ध व्यापार का कार्य कर रही है विदेशी कंपनी, ब्रांड वाली कंपनी, और बैंक तीनों मिलकर छोटे व्यापारियों को तबाह कर रही है बैंक ट्रांजैक्शनो पर इन कंपनियों को लाभ दे रही है और छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर रही है इन्होंने ई-कॉमर्स व्यापार में विदेशियों ऑनलाइन कंपनियों पर नियम बनाए जाने की मांग करते हुए बताया कि कैट ने 1 जनवरी से 31 मार्च तक एक सघन राष्ट्रीय अभियान की घोषणा की है

जिसमें देश के सभी राज्यों के 40 हजार से अधिक व्यापारी संगठन भाग लेकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे इसके साथ ही 10 जनवरी को विषाक्त ई-कॉमर्स मुक्त दिवस के रूप में मनाएंगे 20 जनवरी को देश के व्यापारी पूरे देश मैं 1000 से अधिक स्थानों पर एक दिन में भूख हड़ताल करेंगे इसके अलावा फरवरी के महा में बड़े पैमाने के रूप में देश के सभी राज्यों में व्यापारी संगठन अपने-अपने शहरों में रेलिया निकालेंगे

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बा उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा व्यापारी रहे स्वाभिमान, से व्यापार करे सम्मान से इसी तर्ज पर व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण के लिए आंदोलन जारी रहेगा

सोमवार, 12 दिसंबर 2022

जी एस टी छापे के विरोध में व्यपारियो ने किया प्रदर्शन




 *स्टेट जी एस टी विभाग द्वारा चल रहे प्रदेशव्यापी सर्वे छापे पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग  को लेकर कानपुर के स्टेट जी एस टी कार्यालय लखनपुर में पुलिस द्वारा व्यापारियों की भारी भीड़ एकत्र होने की वजह से गेट पर ही रोककर पांच लोगो के अंदर जाने के कहने पर व्यापारी कार्यालय के गेट पर बैठ गए और लगभग डेढ़ घंटे से अधिक नारेबाजी करने के उपरांत आयुक्त स्टेट जी एस टी को संबोधित ज्ञापन अपर आयुक्त ने बाहर आकर लिया और कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न नही होगा* , *ज्ञापन को आयुक्त को भेजने को भी कहा* 

  आज *भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र व महानगर अध्यक्ष सरदार गुरुजिंदर सिंह के नेतृत्व* में पांच सौ अधिक व्यापारियों ने स्टेट जी एस टी विभाग द्वारा चल रहे प्रदेशव्यापी सर्वे छापे पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग  को लेकर स्टेट जी एस टी कार्यालय लखनपुर कानपुर में पुलिस द्वारा व्यापारियों की भारी भीड़ एकत्र होने की वजह से गेट पर ही रोककर पांच लोगो के अंदर जाने के कहने पर व्यापारी कार्यालय के गेट पर बैठ गए और लगभग डेढ़ घंटे से अधिक नारेबाजी करने के उपरांत आयुक्त स्टेट जी एस टी को संबोधित ज्ञापन अपर आयुक्त ब्रजेश मिश्र व अपर आयुक्त महेंद्र विक्रम सिंह ने बाहर आकर लिया और कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न नही होगा।

 यह भी कहा कि ज्ञापन को आयुक्त को भेज दिया जाएगा। 

  कानपुर के विभिन्न बाजारों के पांच सौ से अधिक एकत्र व्यापारियों को देखकर मौजूद पुलिस ने कहा कि पांच व्यापारी अंदर जाए तो सारे व्यापारी वही गेट पर बैठकर *"सर्वे छापे बंद करो - करो" के* नारे लगाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे ।

   प्रदर्शन के दौरान *भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र* ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकतर जिलों व महानगरों में स्टेट जी एस टी विभाग के एस आई बी अधिकारियो द्वारा बाजारों में सर्वे व छापे किए जा रहे है  इस वजह से पूरे प्रदेश में व्यापारियों व उद्यमियों में भय का माहोल है और आक्रोश भी है इस वजह से व्यापार प्रभावित हो रहा है , थोक बाजारों में पैसा नही आ रहा है।  इन सर्वे छापे से निश्चित रूप से व्यापारियों व उद्यमियों के उत्पीड़न होने की पूरी संभावना होती है  ।इन सर्वे छापे से भी व्यापारियों व उद्यमियों का उत्पीड़न होता रहा है और इसीलिए व्यापार मंडल हमेशा सर्वे छापे का विरोध करता रहा है ।इसलिए वर्तमान में चल रहे प्रदेशव्यापी सर्वे छापे पर तत्काल रोक लगाकर प्रदेश के व्यापारियों व उद्यमियों को राहत दी जाय अन्यथा  आंदोलन और तेज किया जाएगा।

       इस मौके पर *महानगर अध्यक्ष सरदार गुरुजिंदर सिंह ने कहा कि* इन सर्वे छापे से  व्यापारी समाज में भय का वातावरण है और कई जगह व बाजारों में व्यापारी डर की वजह से अपनी दुकान नही खोल रहे है और इससे बाजारों में सन्नाटा है और व्यापार प्रभावित है। इन सर्वे छापे पर तत्काल रोक लगाई जाए।

  प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से *संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय बाजपेई, महानगर वरिष्ठ महामंत्री रोशन गुप्ता ,महानगर महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने व महेश सोनी ,कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे, युवा अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी,संघठन महामंत्री चंद्राकर दीक्षित,रामाकांत शर्मा,जितेंद्र सिंह,अशोक शुक्ला,नवीन डरोलिया,निखिलेश दुबे,संजय मिश्र,आलोक श्रीवास्तव,मनोज विश्वकर्मा, इखलाक मिर्जा,सुनील मिश्र,अब्दुल वहीद,अनुराग साहू,विनायक पोद्दार,पवन गौड़,आनंद शुक्ल,अजय शर्मा ,अरविंद गुप्ता,अजय गुप्ता राजू,अनुराग जयसवाल,पवन गुप्ता,संजय भदौरिया ,प्रवीण दीक्षित, मो अतहरुद्दीन,अनुपम गुप्ता,शिवकुमार गुप्ता,गोपाल शुक्ला, अभिषेक गुप्ता,हर्ष तिवारी,अश्वनी गुप्ता,दिनेश शुक्ला,विकास जयसवाल* आदि भारी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

       

मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022

काशिफ नकवी को नवाबगंज कर्बला का मैनेजर किया गया नियुक्त

 



कानपुर शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड में चेयरमैन के बदलाव के बाद नवाबगंज कर्बला के लिए काफी लोग मुतवल्ली बनना चाहते थे जिसके लिए दर्जनों आवेदन भी किया सेंट्रल वक्फ बोर्ड में जमा किए गए थे जिसको देखकर शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन भी अचंभित थे या फिर एक ही जगह के लिए इतने लोगों के आवेदन क्यों आ रही इस वजह से उनको यहां पर नियुक्ति करने में काफी कुछ सोचना पड़ा  मगर वहां पर कोई भी मुख्य रूप से देखभाल करने के लिए उपलब्ध नहीं था काफी समय से अटकलों का बाजार गर्म था और तमाम उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी को लेकर काफी आश्वस्त थे वही आज शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी ने काशिफ नकवी को नवाबगंज बड़ी कर्बला का प्रबंधक नियुक्त किया है एक लेटर जारी करके उनको यह जिम्मेदारी सौंपी गई है और साथ ही कहा गया है कि अग्रिम आदेश तक आप इस जिम्मेदारी को निभाएंगे और वक्त के प्रधानों और आदेशों का सही ढंग से पालन करते हुए नवाबगंज बड़ी कर्बला के लिए अच्छे कामों को अंजाम देकर उसका सुंदरीकरण कराएंगे वही नवाबगंज बड़ी कर्बला का मैनेजर नियुक्त होने के बाद काशिफ नकवी का कहना है कि हम बड़ी कर्बला को इस तरह से विकसित करेंगे कि वहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई दिक्कत परेशानी ना हो और जो वक़्फ़ बड़ी कर्बला की  जमीनों पर अवैध कब्जे हो गए हैं उनको खाली कराने की लड़ाई भी मजबूती से लड़ेंगे और और साथ ही उन्होंने शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी का शुक्रिया भी अदा किया और कहा कि उन्होंने जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है हम उसे बखूबी अंजाम देंगे और उनकी कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे

गुरुवार, 14 जुलाई 2022

चिकनकारी में भारतीय इतिहास, परंपरा और संस्कृति के विकास का अनूठा संगम





चिकन, जिसका शाब्दिक अर्थ कढ़ाई है। एक ऐसी भारतीय कला की तकनीक, जिसमें मनभावन सुंदर टांके और रूपांकनों के साथ सिलवटों में सुंदरता को बुना गया है। चिकनकारी में देखनें को मिलता है भारतीय इतिहास, परंपरा और संस्कृति के विकास का अनूठा संगम। ऑल अबाउट स्प्रूसिंग अप टाइमलेस चिकनकारी पीच इट अप भारतीय एथनिक परिधान को आधुनिक बनाने की दिशा में अग्रसर है, जोकि हमारी विरासत और संस्कृति के साथ अधिक बहुमुखी और पुर्नपरिभाषित फैशन बनाता है। 18 वर्षीया युवा फैशन डिजाइनर समृद्धि अग्रवाल चिकनकारी शिल्प के निरंतर विकास व प्रसार के प्रयासरत हैं। समृद्धि का कहना है कि परिधानों का चुनाव मौसम व माहौल के अनुरुप होना चाहिये और चिकन परिधान हर मौसम और माहौल के लिये फिट होते हैं। समृद्धि ने बताया कि 

चिकनकारी में भारतीय इतिहास, परंपरा और संस्कृति के विकास की झलक देखने को मिलती है। हाल ही में ताजमहल होटल में चिकन परिधानों के नए संग्रह को प्रदर्शित किया गया था। जिसमें कामदानी, मोती और अनुक्रम के काम के साथ विभिन्न प्रकार के आकर्षक और आकर्षक चिकनकारी सूट सेट और अन्य परिधान शामिल थे। मॉडर्न फैशन ट्रेंड में चिकन का क्रेज हमेशा की तरह बरकरार रहेगा। पीच इट अप के माध्यम से लोगों को बाजार में चिकन परिधानों के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

'

गुरुवार, 7 जुलाई 2022

व्यपार मंडल के पदाधिकारियों ने जी एस टी काउंसलिंग को लेकर की बैठक

 







  *व्यापार मण्डल के पदाधिकारी जी एस टी काउंसिल की 47 वी बैठक में 25 किलो तक अनाज सहित खाद्य सामग्री पर प्री पैकेज्ड के साथ लेवल लगे नॉन ब्रांडेड को 5 प्रतिशत टैक्स के दायरे में लाने के फ़ैसले को वापस लेने या इसमे संशोधन किये जाने की मांग को लेकर अपर आयुक्त ग्रेड 1 से मिले ,वार्ता की और केंद्रीय वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर आयुक्त ग्रेड 1 को सौंपा, सचल दल इकाईयो द्वारा सही गाड़ी पकड़ कर लाई जाती है और उनसे पेनाल्टी जमा करने का दबाव बनाया जाता है इस पर रोक लगाई जाय* 

   आज *भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामन्त्री ज्ञानेश मिश्र , महानगर महामन्त्री मनीष गुप्ता सलोने व  युवा अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी  के नेतृत्व में कानपुर राइस मिलर्स एसो के नगर अध्यक्ष अतिन गुप्ता, संग़ठन के संयुक्त महामन्त्री संजय मिश्रा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह,सुरेश युवा कोषाध्यक्ष अतुल ओमर सिंघवानी,शशांक दीक्षित ,युवा महामन्त्री मनोज विश्वकर्मा व विनायक पोद्दार,अनुराग जायसवाल, अरविंद गुप्ता,प्रेम गुप्ता,अब्दुल वहीद, जय कुमार शर्मा,शिव विश्वकर्मा,अभिषेक गुप्ता ,आकाश जायसवाल ,अवतार शर्मा,अमित राय,तुषार यादव,राजीव गुप्ता ,प्रतीक त्रिवेदी* आदि व्यापार मण्डल के पदाधिकारी जी एस टी काउंसिल की 47 वी बैठक में 25 किलो तक अनाज सहित खाद्य सामग्री पर प्री पैकेज्ड के साथ लेवल लगे नॉन ब्रांडेड को 5 प्रतिशत टैक्स के दायरे में लाने के फ़ैसले को वापस लेने या इसमे संशोधन किये जाने की मांग को लेकर *अपर आयुक्त ग्रेड 1 जी एस बोनाल* से मिले और वार्ता की ।

  व्यापारियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर आयुक्त ग्रेड 1जी एस  को सौंपा।

  सचल दल इकाई द्वारा सही गाड़ी पकड़ कर लाई जाती है और उनसे पेनाल्टी जमा करने का दबाव बनाया जाता है इस पर रोक लगाई जाय।

 तीन दिन पहले एक लोहा की सही गाड़ी पकड़ कर लाये जाने का भी मुद्दा उठा इस पर व्यापारियों का हंगामा भी हुआ।

    *भा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामन्त्री ज्ञानेश मिश्र ने अपर आयुक्त ग्रेड 1* को बताया कि जी एस टी काउंसिल की 47 वी बैठक में 25 किलो तक अनाज सहित खाद्य सामग्री पर ब्रांडेड के अलावा प्री पैकेजेड के साथ लेवल लगे नॉन ब्रांडेड खाद्य पदार्थो (अनाज ,दाल, चावल ,दही ,लस्सी बटर मिल्क आदि )को 5 प्रतिशत टैक्स के दायरे में लाने के फ़ैसला किया गया है जिससे निश्चित रूप से महंगाई बढ़ेगी और छोटे छोटे मिलर्स व व्यापारियों को जी एस टी के दायरे में लाने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और एकाउटेंट व कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ानी होगी। इस फैसले में बहुत कुछ संशोधन की आवश्यकता है या कोरोनाकाल में गिरते व्यापार के दृष्टिकोण से छोटे उद्यमियों व व्यापारियों को परेशानी देने वाले इस फैसले को वापस लिया जाना चाहिए ।  इस प्रस्तावित फैसले में अनाज सहित अन्य खाद्य सामग्री पर 25 किलो तक सादी पैकिंग को करमुक्त रखने की कहा गया है जो कि सादी पैकिंग में बेचा जाना संभव नही है क्योंकि बिना fssai नम्बर ,वजन ,मिलर्स या फर्म का नाम और अनाज के व उसकी किस्म के बारे में लिखना आवश्यक होता है और सादी बोरी में पैक्ड अनाज को पहचानना भी मुश्किल होगा और उपरोक्त जानकारी दिए बिना किसी भी खाद्य सामग्री सहित अनाज को बेचना असंभव होगा ।

   आगे कहा कि और सबसे बड़ी बात स्टेट जी एस टी की एस आई बी द्वारा सर्वे छापे के दौरान व सचल दल इकाइयों द्वारा माल को रोककर और सेंट्रल जी एस टी द्वारा भी उत्पीड़न की संभावना बढ़ जाएगी ।

  आगे कहा कि  इस आदेश में संशोधन करते हुए अनाज (दाल,चावल ,आटा, बेसन आदि) सहित अन्य खाद्य सामग्री पर 25 किलो तक सादी पैकिंग को करमुक्त की श्रेणी में रखते हुए  fssai नम्बर ,वजन ,मिलर्स या फर्म का नाम और अनाज के व उसकी किस्म के बारे में लिखने की छूट दी जाय या इस आदेश को पूर्णतया वापस लिया जाय।

    *अपर आयुक्त ग्रेड 1 जी एस बोनाल* ने ज्ञापन को केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन पहुंचाने का आश्वासन दिया और सचल दल इकाइयों की कार्यशैली पर रोक लगाने का आश्वासन भी दिया।