शिक्षा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शिक्षा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 24 अगस्त 2025

दुर्घटना राहत आपदा प्रबंधन ज्ञान से बचाये जान

 


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कर्नल लोकेश कांडपाल कमांडिंग ऑफिसर / कैम्प कमांडर 159 यूपी बटालियन एनसीसी के मार्गदर्शन में व सूबेदार मेजर गुमान सिंह की देख रेख में 59 यू पी बटालियन एन सी सी के  सन्युक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 197 में 500 एनसीसी कैडेट को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं  प्रशिक्षण शिविर 14 ओल्ड राजपूत कॉम्प्लेक्स सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्र मे चल रहे कैंप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी डॉ. परवेज अख्तर, मिनाक्षी दीक्षित और रिजवान अली खान ने साबरअपराध विधिक सेवा साक्षरता जागरुकता प्रशिक्षण एवं लाखन कुमार शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबन्धन कानपुर नगर एवं मास्टर ट्रेनर रेड क्रॉस सोसाइटी ने सड़क दुर्घटना, प्राथमिक चिकित्सा, आकाशीय बिजली, भारी बारिश, आग सुरक्षा विषय पर प्रशिक्षण दिया गया श्री शुक्ला ने बताया यदि कोई एक्सीडेंट में या आपदा में घायल होता है तो हमको उसकी मदद करनी चाहिए  किसी घटना दुर्घटना के तीन कारण लापरवाही ,अज्ञानता ,जल्दबाजी है घायलों के मरने का सबसे बड़ा कारण समय पर उन्हें फस्ट एड नहीं मिल पाती है यदि हम घायल  को गोल्डन आवर में मदद दे सबसे पहले रक्तस्राव को रोके  रक्तश्राव रोकने हेतु तिकोनी पट्टी का प्रयोग बताया गया  इलेक्ट्रिक अटेक , बर्न ,एसिड बर्न में प्राथमिक उपचार  का डेमो दिया गया प्राथमिक उपचार में तिकोनी पट्टी का महत्व व उसके प्रयोग का डेमो दिया भूकंप से बचाव की जानकारी दी गई भूकंप के समय क्या करे क्या ना करे पर चर्चा की गई अग्निशमन का प्रशिक्षण भी दिया आग, आग के प्रकार आग का वर्गिकरण आग बुझाने के सिद्धांत पर चर्चा किया

      इस अवसर पर सूबेदार मेजर गुमान सिंह, बी एच एम देवेन्द्र सिंह महिला ट्रेनर अंकिता सिंह एनसीसी कैडेट आदि उपस्थित रहे

मंगलवार, 7 जनवरी 2025

प्रतापगढ़ से महाकुंभ के लिए रवाना हुए धर्मगुरु और बटुक

प्रतापगढ़– कृष्णभान सिंह

प्रयागराज मे इस वर्ष लग रहे महाकुंभ मे देश विदेश से लेकर दूर दराज तक के लोग पहुँच रहे है तो वही प्रयागराज से ही लगे जिले प्रतापगढ़ के रानीगंज तहसील क्षेत्र के गीता नगर बाजार के बसिरहा ग्राम मे धर्मगुरु श्री स्वामी राजकुमार शंकर शरण जी महाराज, अध्यक्ष प्रबंधक आत्मोत्थान सेवा शिविर, श्री शिवाश्रम कृपा वैदिक ऋषि कुलम् द्वारा संचालित आवासीय संस्कृत पाठशाला श्री शिवाश्रम कृपा वैदिक ऋषिकुलम वेद विधायलय के बटुक, महाकुंभ के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ गंगा के पावन तट पर कल्पवास के लिए रवाना हुए हैं।

 इस अवसर पर पंडित राजकुमार तिवारी ने बताया कि, “23 वर्षों से हम मां गंगा, यमुना, और सरस्वती के पवित्र संगम पर आत्मोत्थान सेवा शिविर का आयोजन कर रहे हैं। इस महाकुंभ, 2025 के पवित्र पर्व पर हम कई कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। 

बता दें कि शिविर का प्रारंभ 6 जनवरी 2025 से होगा, जिसमें भूमि पूजन, वेदी पूजन विधि, और कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 13 जनवरी से श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा प्रारंभ होगी, जो 19 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद 20 से 26 जनवरी तक कथा व्यास पूज्य श्री शिवेश शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से कथा का आयोजन किया जाएगा।

संस्था द्वारा हम रोज़ाना भंडारे का आयोजन करेंगे, साथ ही कवि सम्मेलन, भजन संध्या, गंगा स्वच्छता अभियान, और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। आप सभी परिवार और स्वजनों सहित सादर आमंत्रित हैं। पधारकर महाकुंभ पर विशेष आशीर्वाद प्राप्त करें।”

शुक्रवार, 15 नवंबर 2024

निडर, निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता करने के लिए पत्रकारों को कहा गया

 





-श्रीमदभगवत गीता को आत्मसात कर पत्रकारिता करें, इसमें है निर्माण का संदेश 

कानपुर l भगवत गीता सिखाती है कि किस तरह निष्पक्ष, निडर, निस्वार्थ रहकर हम कर्म करें, जो हमें संतोष देगा और एक अच्छे समाज का निर्माण करेगा l पत्रकार भी गीता को आत्मसात कर पत्रकारिता धर्म का निर्वहन करें l

ये विचार कानपुर प्रेस क्लब की ओर से नवीन मार्केट कार्यालय में "पत्रकारिता में गीता का महत्व" विषय पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने व्यक्त किए l श्रीमद भगवत गीता वैदिक न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उमेश पालीवाल ने कहा समाज और राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की बड़ी भूमिका है l उन्हें गीता के संदेशों पर अमल करना चाहिए l उसमें स्पष्ट है कि कर्म ही धर्म है,  उसी रास्ते पर बिना किसी डर, पक्षपात और स्वार्थ निष्काम भाव से चलते रहो l पत्रकारिता धर्म का निर्वहन इसी भाव से करो तो राष्ट्र मजबूत होगा l राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़कर गीता को प्रचारित कर रहे अमरनाथ ने कहा कि निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता से बड़ा कोई धर्म नहीं है और इस पवित्र कर्म के पथ पर कदम नहीं डगमगाएं l गीता वैदिक न्यास के जिलाध्यक्ष एवं समजसेवी भूपेश अवस्थी ने कहा गीता के संदेश हृदय में रख पत्रकारिता के रास्ते पर चलेंगे तो बिल्कुल न तो डरेंगे और न ही विचलित होंगे l वरिष्ठ पत्रकार जुवैद फारूखी ने कहा गीता और कुरान, दोनों ही कर्म और इंसानियत की राह पर चलना सिखाते हैं l कर्म ही प्रधान है l गीता न्यास से जुड़े कमल द्विवेदी ने कर्मयोग पर प्रकाश डाला l वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा ने शायरी के जरिये कर्मयोग की बात कही l प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस वाजपेयी ने सकारात्मक पत्रकारिता पर जोर देते हुए गीता आत्मसात करने की अपील की l इस मौके पर प्रेस क्लब के मंत्री शिवराज साहू, मोहित दुबे, कोषाध्यक्ष सुनील साहू, कौशतुभ मिश्र, रोहित मिश्र, दीपक सिंह, मयंक मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार जीपी वर्मा, अनिल मिश्र, उन्नाव-शुक्लागंज प्रेस क्लब के अध्यक्ष मयंक और कई पत्रकार मौजूद रहे l संचालन प्रेस क्लब के महामंत्री शैलेश अवस्थी ने किया l इस मौके पर डॉ. उमेश पालीवाल सहित सभी अथितियों को शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया l

शुक्रवार, 9 अगस्त 2024

पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए चिंताजनक है कानपुर पुलिस कमिश्नरेट का अघोषित आदेश

कानपुर नगर: कानपुर पुलिस कमिश्नरेट का एक अघोषित आदेश, डिजिटल प्लेटफॉर्म- जैसे व्हाट्सएप आदि पर प्रसारित किया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि "मैन स्ट्रीम मीडिया" के लोगों को ही प्रेस कांफ्रेंस में बुलाया जाए .....आदि ...यह आदेश अगर सच है तो "पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए चिंताजनक है।" हम इसकी निंदा करते हैं क्योंकि यह अघोषित आदेश न केवल यूट्यूबर्स के लिए बल्कि छोटे व मझोले वर्ग के अखबारों / डिजिटल प्लेटफॉर्म में कार्यरत सभी पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।


👉इस आदेश से :- 


1. मीडिया की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लग सकता है।

2. यह आदेश उन यूट्यूबर्स और डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों को उनके काम को प्रभावित कर सकता है उन्हें वंचित कर  सकता है। जो ईमानदारी से अपना दायित्व निभा रहे हैं।

3. जिले के अधिकतर थाना प्रभारियों पर मानसिक दबाव अतिरिक्त डाल सकता है।

4. इस आदेश से पत्रकारिता में विविधता और समावेशीपन कम हो सकता है।

इसमें कतई दो राय नहीं कि यह अघोषित आदेश प्रेस/मीडिया के विभिन्न प्रारूपों के बीच भेदभाव पैदा कर सकता है और पत्रकारिता के डिजिटल परिवर्तन को नहीं पहचान रहा है। 

जबकि आवश्यकता इस बात की है कि इसके बजाय, एक समावेशी दृष्टिकोण अपनाना चाहिए जो सभी प्रकार के प्रेस/मीडिया प्रतिनिधियों को समान अवसर प्रदान करता हो।

वही सवाल यह उठता है कि क्या मैन स्ट्रीम मीडिया के लोग क्या अनैतिक, आपराधिक कृत्यों को अंजाम नहीं देते हैं ?

जो लोग इसके पक्षधर हैं, उन्हें बड़े - बड़े मीडिया घरानों के अखबारों व टी. वी. चैनलों में कार्यरत मीडिया कर्मियों के बारे में दर्ज किए गए मामलों का इतिहास पता करना चाहिए ...! मैन स्ट्रीम मीडिया संस्थानों के मीडिया कर्मियों पर अनेक संज्ञेय आरोप लग चुके हैं और जेल तक जा चुके हैं। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद फिर "काला/सफेद" कर रहे हैं।

मेरी निजी राय है कि, "चाहे छोटा संस्थान हो या बड़ा, टीवी चैनल हो या यूट्यूबर संस्थान, उसमें कार्य करने वाला व्यक्ति अगर अनैतिक, आपराधिक कृत्यों को कारित कर रहा है या उसका संरक्षण कर रहा है तो उसको चिन्हित किया जाना चाहिए और विधिक प्रक्रिया के तहत कार्यवाही बिना किसी भेदभाव की जानी चाहिए।"

लेकिन जो "व्यक्ति"  ईमानदारी व निष्ठा के साथ पत्रकारिता का कार्य कर रहा हो, फिर चाहे 'वो' किसी भी वर्ग (प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक/डिजिटल) का पत्रकार हो, उसके अधिकारों का हनन नहीं किया जाना चाहिए।


लेखक कानपुर नगर के वरिष्ठ पत्रकार है।

      श्याम सिंह 'पंवार' 

  (लघु श्रेणी का पत्रकार)

शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड कानपुर के 28 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 99 व उससे अधिक परसेंटाइल


 श्रवण गुप्ता
9838885767



कानपुर। परीक्षण तैयारी सेवाओं में राष्ट्रीय अग्रणी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने कानपुर से अपने स्टूडेंट्स 28 की असाधारण उपलब्धि की घोषणा करते हुए गर्व महसूस किया, जिन्होंने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन 2024 के दूसरे सत्र में 99 परसेंटाइल व उससे अधिक स्कोर किया है। शिखर गुप्ता ने 99.94 परसेंटाइल, सत्यांश गुप्ता ने 99.93, अर्श चौहान ने 99.89, प्रखर गुप्ता ने 99.83, नवीन कुमार ने 99.83 और उत्कर्ष प्रताप सिंह ने 99.77 परसेंटाइल हासिल किए हैं। साथ ही अन्य 22 छात्रों ने 99 परसेंटाइल व उससे अधिक स्कोर किया है।आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के रीजनल डायरेक्टर, डॉ. एच. आर. राव ने छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए जोर दिया, “उनका उल्लेखनीय प्रदर्शन छात्रों को व्यापक कोचिंग और नवीन शिक्षण समाधान प्रदान करने, उन्हें सशक्त बनाने के लिए एईएसएल की प्रतिबद्धता और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए उनके दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। हम कामना करते हैं कि वे अपने भविष्य के प्रयासों में निरंतर सफलता प्राप्त करें।”

एचबीटीयू टीबीआई, ने इनोवेटिव सर्टिफिकेट प्रोग्राम किया लॉन्च

 


श्रवण गुप्ता 

9838885767



कानपुर। अत्याधुनिक सहयोग के रूप में, एचबीटीयू टीबीआई, प्रोफेसनल सेवाएं, और सक्सेस कॉरिडोर ने दो परिवर्तनकारी प्रमाणपत्र र्कोसेस व्यक्तित्व विकास और स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रमों की शुरुआत की है इनमें सभी छात्र और पेशेवरों के लिए खुले हैं, ये पहल प्रायोजनिक और पेशेवर जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करने का उद्देश्य रखते हैं। उद्घाटन समारोह, कुलपति प्रोफेसर समशेर जी की गरिमामयी उपस्थिति में, एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। ऐसे नवोन्मेषी कार्यक्रमों के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रोफेसर समशेर जी ने सभी छात्रों तक इसकी पहुंच के लिए इस पहल की सराहना की।डॉ. राव विक्रम सिंह ने कार्यक्रमों की अवधारणा और कार्यान्वयन में अंतर्दृष्टि प्रदान की, प्रतिभागियों पर उनकी प्रासंगिकता और प्रभाव पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में व्यक्तियों के समग्र विकास पर प्रकाश डालते हुए डॉ. जहान सिंह द्वारा खुशी और उत्कृष्टता की खोज पर एक विशेष व्याख्यान भी प्रस्तुत किया गया। गोपाल सुतवाला ने जीवन के सभी क्षेत्रों में व्यक्तित्व की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया, किसी के चरित्र के पोषण के महत्व को रेखांकित किया। इस बीच, श्री विकास गोयनका जी ने दर्शकों को प्रेरित करने के लिए प्राचीन संस्कृत छंदों से प्रेरणा लेते हुए, सूचित विकल्प चुनने के महत्व पर स्पष्ट रूप से प्रकाश डाला।डॉ. जे. भास्कर ने दोहराया कि सच्ची उत्कृष्टता भीतर से उत्पन्न होती है और प्रतिभागियों को अपनी आंतरिक क्षमता को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का समापन डॉ. स्मिता द्रोण द्वारा दिए गए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी भागीदारों और हितधारकों को उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। सक्सेस कॉरिडोर से पूजा सिंह ने कार्यक्रम के डिजाइन की समावेशिता और सरलता पर जोर दिया, जिससे विविध पृष्ठभूमि के छात्रों तक पहुंच सुनिश्चित हो सके। . पूरे आयोजन में उनके अनुकरणीय समन्वय और नेतृत्व के लिए छात्र प्रतिनिधि अभिषेक श्रीवास्तव को भी धन्यवाद दिया गया। प्रमाणपत्र कार्यक्रमों के लिए प्रवेश 1 मई से शुरू होंगे, जिससे पूरे छात्र समुदाय को एचबीटीयू टीबीआई की सम्मानित पेशकशों से लाभ उठाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रमों के पूरा होने पर दिए गए प्रमाणपत्र अत्यधिक सम्मानित होते हैं ।

शनिवार, 20 अप्रैल 2024

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के 52 लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया है. 10वीं क्लास में 89.55% छात्र पास हुए हैं, इनमें 93.40% लड़कियां और 86.05% लड़के शामिल हैं. हाईस्कूल में सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50% अंकों के साथ टॉप किया है. वहीं अगर 12वीं बोर्ड रिजल्ट की बात करें तो इंटर बोर्ड का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.60% रहा है, जिसमें 88.42% लड़कियां और 77.78% लड़के शामिल हैं. 12वीं सीतापुर के रहने वाले शुभम वर्मा ने 97.80% के साथ टॉप किया है.


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज मुख्यालय से निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) एवं यूपी बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र देव एवं सचिव दिब्यकांत शुक्ला प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये नतीजे (UP Board Result) घोषित किए. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड परीक्षा में पास हुए छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों और गुरुजनों को बधाई दी है.

शनिवार, 23 मार्च 2024

दिव्यांग बच्चो ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगाया स्टाल

 







श्रवण गुप्ता 

9838885767


आज दिनांक 23 मार्च 2024 को दिन शनिवार दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी के दिव्यांग बच्चो द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में होली के उपलक्ष में हस्त निर्मित वस्तुओं  विभिन्न प्रकार के अचार , चिप्स , पापड़ , बडिया ,नमकीन आदि  का स्टॉल लगाया गया। ।एसीएम सत्यप्रकाश जी ने कार्यकर्म की शुरुवात कर बच्चो को इसी तरह आगे बढ़ने और कभी हिम्मत न हारने की सलाह दी  और कलेक्ट्रेट ने जम कर खरीदारी की ओर


सभी ने दिव्यांग बच्चो के बने उत्पादों की जमकर तारीफ की ओर उन्हे रोजगार से जोड़ने के लिए संस्था का  हर तरह से उनके साथ होने का आश्वासन दिया ।


परिसर में सभी उपस्थित लोगो ने जम कर खरीदारी की संस्था  की सचिव मनप्रीत कौर ने कलेक्ट्रेट के  सभी लोगो का आभार व्यक्त किया ।


कार्य कर्म में मुख्य रूप से सूरज जी, सचिन कुमार, दिव्यांग बच्चो मे अंकित खरे , रिया, आशीष अंजलि,

आयुष,रिशु आदि मोजूद रहे ।

रविवार, 3 दिसंबर 2023

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी द्वारा सम्मानित किया गया

 

श्रवण गुप्ता 

9838885767






दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी को आज दिनांक 3 दिसंबर 2023 विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर नई दिल्ली, विज्ञान भवन में सम्मानित किया गया। यह पुरुस्कार संस्था की सचिव मनप्रीत कौर कालरा जी ने आज नई दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा सम्मान प्राप्त किया । संस्था विगत कई वर्षो से दिव्यांगजन की सेवा भाव में जुड़ी है ,संस्था को कई राज्य स्तरीय पुरुस्कारो से सम्मानित किया का चुका है । दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी को यह पुरुस्कार महिलाओं के लिए ,उत्तरप्रदेश के लिए एवम कानपुर नगर के लिए गौरवपूर्ण है

रविवार, 26 नवंबर 2023

सेंट मेरीज कान्वेंट हाई स्कूल का वार्षिक क्रीडा उत्सव

 श्रवण गुप्ता 

9838885767








सेंट मेरीज कान्वेंट हाई स्कूल कैंट, कानपुर के सीनियर वर्ग की छात्राओं के वार्षिक खेल उत्सव तथा पी.टी. कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 25 नवम्बर को विद्यालय के भव्य क्रीडागंन में सम्पन्न हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर प्रभा सी. जे. द्वारा समारोह के मुख्य अतिथि श्री विशाक जी. डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कानपुर नगर, विशिष्ट अतिथि श्री आनंद प्रकाश तिवारी, संयुक्त पुलिस आयुक्त तथा कार्यक्रम अध्यक्ष माननीय डा. लुईस मैस्करेन्हास रोमन कैथोलिक बिशप इलाहाबाद का हार्दिक अभिनंदन किया गया ।


'हेड गर्ल अलंकृता पांडे व चारों सदनों के कैप्टन के कुशल नेतृत्व में छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट की शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज हुआ । मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट श्री विशाक जी. ने मार्च पास्ट को सलामी दी । गेम्स कैप्टन द्वारा मशाल को प्रज्जवलित कर छात्राओं को निष्पक्ष खेल भावना व नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि द्वारा खेल के शुभारम्भ की घोषणा की गई ।


मेरी वार्ड स्कूल के बच्चों ने आपातकालीन नंबरों के माध्यम से अपनी पी. टी. द्वारा 'जागरूक रहें, जागरूक करें' का संदेश दिया ।


कक्षा 6 की छात्राओं ने आजादी उपरान्त भारत की प्रगति में अहम् भूमिका निभाने वाले दो ठोस कदम 'हरित क्रान्ति' व 'श्वेत क्रान्ति' को पी.टी के माध्यम से दर्शाने का प्रयास किया ।


कक्षा 7 की छात्राओं ने पंचतत्वों के महत्व को दर्शाते हुए यह संदेश दिया कि इन तत्वों के अभाव में जीवन का कोई अस्तित्व नहीं है। अतः इनका संरक्षण आवश्यक है।


कक्षा 8 की छात्राओं ने इसरो की कहानी 'साइकिल से चाँद तक के माध्यम से रॉकेट को साइकिल पर ले जाने से लेकर चंद्रयान 3 के चाँद पर सफल प्रक्षेपण के सफर को दर्शाया ।


कक्षा 9 व 11 की छात्राओं ने युवापीढ़ी के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराई रूपी बेड़ियों में जकड़ी हुई धरा को आजाद करने का संदेश दिया तथा अपने पंखों द्वारा राष्ट्र को एक नई उड़ान व नई सोच प्रदान करने की कोशिश की ।


छात्राओं ने 200 मीटर, 100 मीटर दौड प्रतियोगिता व रिले रेस में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा अद्भुत प्रदर्शन किया ।


सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट विशाख जी. ने  छात्राओं के अद्भुत प्रदर्शन के लिए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की ।


इस अवसर पर राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर विद्यालय को गौरवान्वित करने वाली सभी छात्राओं को पदकों द्वारा अलंकृत किया गया ।


कार्यक्रम के अंत में विजेताओं का ट्रॉफी प्रदान की गई। ओवर आल चैंपियनशिप की ट्रॉफी नेहरू हाउस को, रनर्स अप की ट्रॉफी टैगोर हाउस को, तथा बेस्ट मार्च पास्ट की ट्रॉफी गांधी हाउस प्रदान की गई । बेस्ट पी.टी की ट्रॉफी कक्षा 9 एवम् 11 को डिसिप्लिन की मेरी वार्ड हाउस को प्रदान की गई ।


अंत में प्रधानाचार्या सिस्टर प्रभा सी. जे ने सभी का आभार व्यक्त किया त राष्ट्रगान द्वारा वार्षिक खेल उत्सव तथा पी.टी कार्यक्रम का समापन हुआ ।

शनिवार, 9 सितंबर 2023

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 11वीं बटालियन वाराणसी के सहयोग से कानपुर के BNSD शिक्षा निकेतन में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 



 जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कानपुर नगर श्री विशाख जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, 11वीं बटालियन वाराणसी के सहयोग से जनपद कानपुर नगर BNSD शिक्षा निकेतन कानपुर नगर में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया  । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्री राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व, कानपुर नगर द्वारा की जा रही है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री फतेह बहादुर, जिला विद्यालय निरीक्षक व डॉक्टर अलका गौड़, सह जिला विद्यालय निरीक्षक   भी मौजूद रहे । NDRF के टीम कमांडर श्री अजय सिंह ने अपने 16 जवानों की टीम के साथ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम करवाया । कार्यक्रम के दौरान NDRF की टीम ने बताया कि ”आपदाओ का सामना जानकारी तथा तैयारी से  किया जा सकता है,  इसलिए परिस्थितियां कैसी भी हो लेकिन  हार ना माने” इसके उपरान्त आपदा के निहितार्थ एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की कार्यशैली का व्याख्यान दिया तथा तत्पश्चात उनकी टीम द्वारा भूकंप में लगने वाली चोटों को स्थिर करना एवं ध्वस्त ढांचे में फंसे व्यक्तियों को विभिन्न तरीकों से बाहर निकालने व स्थानीय संसाधनों की मदद से बचाने का तरीका सिखाया जिसमें कंबल रस्सी एवं बोरी से स्ट्रैचर बनाना शामिल है भूकंप के दौरान घायलों की अस्पताल पूर्व की जाने वाली चिकित्सा के बारे में बताया जिसमें मुख्य रूप से सिर में चोट लगने, आख में चोट लगने, हाथ और पैर में फैक्चर हो जाने एवं चोटों को स्थिर करने का तरीका बताया गया । इसके अलावा दिल के दौरे का प्राथमिक उपचार भी बताया गया साथ में CPR देने का तरीका भी बताया गया ।


प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान श्री जुगबीर सिंह  लाम्बा, आपदा विशेषज्ञ कानपुर नगर, एवं लाखन शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन    द्वारा आपदाओं से होने वाली जनहानि के रोकथाम, न्यूनीकरण तथा आम जन-मानस में आपदाओं से बचाव के उपायों को साँझा करने हेतु डिजिटल माध्यम से भूकंप, आकाशीय बिजली, सर्पदंश एवं बाढ़ से बचाव के उपायों को संकलित कर  Barcode एप्लीकेशन के माध्यम से प्रेषित किया है । बारकोड को सभी लेखपालों को दिया गया है और कृपया आप अपने मोबाइल में किसी भी स्कैनर से इस Barcode को स्कैन कर मोबाइल पर उपरोक्त उल्लिखित आपदाओं से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । 


इस आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम में  250 स्कूलों के 250 टीचरों ने प्रतिभा किया व BNSD शिक्षा निकेतन के लगभग 200 बच्चों ने भी प्रतिभागी किया ‌।

कार्यक्रम में स्कूल के अध्यापकों वह बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम की बहुत सराहना की ।

बुधवार, 26 जुलाई 2023

प्रेरणा महिला समिति द्वारा संचालित सनिगवां क्षेत्र के 16 स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों को किया गया जागरूक

 




आज दिनॉक 26 जुलाई 2023 को प्रेरणा महिला समिति द्वारा सनिगवा क्षेत्र के 16 स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ एक बैठक का आयोजन किया बैठक का शुभारम्भ सर्वप्रथम प्रेरणा महिला समिति के सी ई ओ श्री विनोद दुबे जी तथा संस्था की पूर्व अध्यक्ष गिरिजेश पाल , अध्यक्ष मिथलेश सिंह,कॉडिनेटर सीमा पाण्डेय , शहनाज,  सक्षम कार्यक्रम से कानपुर की रिसर्च एवं ट्रेनिग ऑफिसर मंजूलता दुबे ने सभी महिलाओ का स्वागत करके किया इसके उपरान्त सभी महिलाओ को स्वयं सहायता समूह का अर्थ बताया तथा यह भी जानकारी दी गयी कि वह किस तरह छोटी छोटी बचत से अपने कार्यो को आगे बढा सकती है तथा घर में सहयोग कर सकती है। इसी क्रम में सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी संस्था एवं सक्षम कार्यक्रम की मंजूलता दुबे ने आयोजित कार्यक्रम में सभी उपस्थित महिलाओं को गर्भपात पश्चात गर्भनिरोधन पर पूर्ण जानकारी के लिए हेल्प लाइन न०(18002039080) की जानकारी दी तथा गर्भ निरोधक साधनो की जानकारी भी दी ताकि गर्भपात के पश्चात छ माह तक गर्म धारण करने से बच सके ताकि महिला मृत्यू दर में कमी लायी जा सके कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेरणा महिला समिति की पूर्व अध्यक्ष गिरिजेश पाल, अध्यक्ष मिथलेश सिंह, सी ई ओ विनोद दुबे , सीमा पाण्डेय , स्वाति, शहनाज, नीलमा, अंजली,सक्षम कार्यक्रम से मंजूलता दुबे तथा 21महिलाए उपस्थित रही

गुरुवार, 18 मई 2023

फायर सर्विस और आपदा प्रबंधन ने हॉस्पिटल में जागरूकता अभियान चलाया

 








बिरहाना रोड स्थित केपीएम अस्पताल में जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण एवं फायरसर्विस कानपूर  नगर के संयुक्त तत्वाधान में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विषयक मॉक ड्रिल की गई ड्रिल में आपदा प्रबंधन के मुख्य प्रशिक्षक लखन शुक्ला व फायर स्टेशन लाटूश रोड की टीम की उपस्थिति में ड्रिल सम्पादित हुई घटना नियंत्रण अधिकारी डॉ एसके सिंह  सीएमएस  रहे सामन्य रूप से अस्पताल में ओपीडी चल रही थी अचानक वर्ड ब्वाय चंदन ने देखा इमरजेंसी के पास पैनल से धुआँ हमजा ने आग आग शोर किया नीरज, नवनीत, शाहिद खान, तेज प्रकाश फायर सिलेंडर एबीसी  चलाया इलेक्ट्रिशयन बउवा ने लाइन कट किया अस्पताल आपदा प्रबंधन टीम त्वरित कारवाही करते हुए भर्ती मरीजों को पास की बिल्डिंग कल्पना प्लाजा में शिफ्ट किया चिकित्स्कों व पैरामिडिकल  स्टाफ की एक टीम वहां मरीजों की मदद में लगी अस्पताल मैनेजर खुश्बू चतुर्वेदी ने बताया अस्पताल में भर्ती सभी मरीज सुरक्षित है लखन शुक्ला व फायर ब्रिगेड के  अशोक मिश्रा फुलचंद्र सोनकर  ने बताया आज मॉक ड्रिल के माध्यम से अस्पताल के चिकित्स्कों व स्टाफ कर्मचारियों को अस्पताल आपदा प्रबंधन योजना के तहत अग्नि आपदा के दौरान अस्पताल के मरीजों सनसाधनो  आदि की सुरक्षा कैसे करनी है अस्पताल में लगे सुरक्षा उपकरणों की समय समय पर जाँच करना तथा मॉक ड्रिल के द्वारा उपकरणों की क्रियाशीलता पता चलती है  सीएमएस एस के सिंह ने बताया अस्पताल में आपदा प्रबंधन अग्निसुरक्षा साइड सेफ्टी क्राउड मैनेजमेंट केमिकल सेफ्टी रोड सेफ्टी कोविड सेफ्टी उपरकणो  के रखरखाव आदि की विशेष जानकारी दी गई। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधक खुशबू, वरिष्ट हड्डी रोग विशेषज्ञ  डॉक्टर ए के शुक्ला डॉक्टर शैलेंद्र सिंह डॉक्टर डी एस चौहान हॉस्पिटल पैरामेडिकल स्टाफ चिकित्सा व अस्पताल के सभी कर्मचारी मरीजों के तिमिरदार आदि रहे

रविवार, 14 मई 2023

एनसीसी कैडेट ने सीखा फर्स्ट ऐड देकर कैसे बचाया जाए जीवन

 




3यूपी एयर स्क्वाडन  एन सी सी के सीएटीसी 182 प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को आपदा प्रबंधन और प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण लखन शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन कानपुर मास्टर ट्रेनर रेडक्रॉस और डॉ परवेज अख्तर आजीवन सदस्य रेडक्रॉस  ने दिया  लखन शुक्ला  ने बताया यदि कोई एक्सीडेंट में या आपदा में घायल होता है तो हमको उसकी मदद करनी चाहिए किसी घटना दुर्घटना के तीन कारण लापरवाही अज्ञानता जल्दबाजी है घायलों के मरने का सबसे बड़ा कारण समय पर उन्हें फस्ट एड नहीं मिल पाती है यदि हम घायल को गोल्डन आवर में मदद दे सबसे पहले रक्तस्राव को रोके रक्तश्राव रोकने हेतु तिकोनी पट्टी का प्रयोग बताया गया सी पी आर द्वारा कृतिम श्वांस के माध्यम से जीवन बचाने के तरीके सिखाया जिसमे कैडेट वर्षा पर सी पी आर के माध्यम से हृदय गति के मरीजों को कृतिम श्वास इलेक्ट्रिक अटेक बर्न एसिड बर्न में प्राथमिक उपचार का डेमो दिया गया प्राथमिक के दौरान कोरोना से बचाव की जानकारी भी दी गई लखन शुक्ला ने टू हैंडसीट थ्री हैंडसीट तथा फोर हैंडसीट द्वारा रेस्कू कर घायल को ट्रांसपोर्ट करने का तथा लाइव फायर पर डेमो दिया गया श्री शुक्ल ने आग से बचाव आग के प्रकार अग्नि शामक यंत्र की जानकर दी विधिक साक्षरता और साईवर अपराध विषय डॉ परवेज अख्तर ने जानकारी भी दी। 

      3यूपी एयर स्क्वाडन एन सी सी के कैंप कमांडर विंग कमांडर सुशील कुमार यादव एन ओ, एनसीसी कैडेट आदि उपस्थित रही।

मंगलवार, 7 मार्च 2023

होलिका दहन में दिया , बेटी पढाओ – बेटी बचाओ का संदेश

 




-



- नवाबगंज के पगडिया चौराहा एचडीएफसी बैंक के पास आयोजित हुआ कार्यक्रम

- भक्ति संगीत के साथ अलौकिक नृत्य प्रस्तुत किए गए

एंकर- शहर में होलिका दहन के लिए पुतलों को तैयार किया गया। शहर के अलग-अलग इलाकों में कहीं झांकियां तैयार की गई तो कहीं भक्ति कार्यक्रम और संगीत कार्यक्रम का इंतजाम भी किया गया। इसी कड़ी में शहर के नवाबगंज स्थित पगडिया चौराहा एचडीएफसी बैंक के पास भी होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो कि, कई वर्षों से किया जा रहा है। हर वर्ष यहां भक्ति और संगीत के साथ नृत्य का आयोजन किया जाता है। इस साल भी यहां कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दिया ,जहां भक्ति संगीत के साथ साथ अलौकिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक अमर कुमार ने बताया कि, होलिका दहन के माध्यम से बेटी बचाओ , बेटी पढाओ का संदेश दिया गया है। इसके साथ ही इस पर्व को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। अमर कुमार के मुताबिक होली के पर्व पर लोग अपनी बुराईयों को होलिका में दहन कर एक नई जिंदगी की शुरूआत करें।




शनिवार, 4 मार्च 2023

संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर मनाया गया चौधरी संतराम पेंटर का 61 वां जन्मदिवस*

 रिपोर्ट शाहिद खान ब्यूरो चीफ झांसी

Mob 9935907014


*







*डॉ. संदीप सरावगी एवं सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में केक काटकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं दीर्घायु होने की कामना की* 


मानवसेवा सबसे बड़ी सेवा है। मानव सेवा के प्रति तत्पर रहकर  निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद के लिए समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी   लगातार मानव सेवा के लिए अग्रसर है, झोकन बाग स्थित एस. एम टावर संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व चेयरमैन  एवं अन्य पदों पर आसीन रह चुके चौधरी संतराम पेंटर का 61 वां जन्मदिन सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में बड़े धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में  समाजसेवी डॉ संदीप सरावगी द्वारा चौधरी संतराम पेंटर का तिलक कर एवं पुष्पमाला एवं  केक काटकर चौधरी संतराम पेंटर को 61 वें जन्मदिवस की ढेरों बधाइयां एवं दीर्घाऊ होने की कामना की। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति जिलाध्यक्ष महानगर अजय राय, धर्मेंद्र खटीक, शशांक श्रीवास्तव, बसंत गुप्ता, राकेश अहिरवार, राजू सेन, सुशांत गेंडा, धर्म करोसिया, संदीप नामदेव, महेंद्र रायकवार, विशाल सिहोते सहित समस्त सदस्य मौजूद रहे।

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023

12 व विश्व हिंदी सम्मेलन झांसी में मनाया गया

 रिपोर्ट : मोहम्मद जावेद 

Mob: 9336272895

 



फिजी में आयोजित 12 वें विश्व हिंदी सम्मेलन में झांसी से पूर्व शिक्षा मंत्री डा रवींद्र शुक्ल जी ने आज के युग में भारतीय संस्कृति का महत्व और उसके साथ हिंदी की बढ़ती लोकप्रियता के सदर्भ में अपना वक्तव्य दिया। डा रवींद्र शुक्ल ने सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति का लोहा अब पूरा विश्व मान रहा है। साथ में हिंदी भाषा की लोकप्रियता भी इतनी तेज़ी से बढ़ रही है कि लगभग हर देश में हिंदी भाषी लोगो की संख्या निरंतर बढ़ रही है। पर इसी के साथ साथ हमारे ऊपर यह जिम्मेदारी आती है की सटीक शब्दावली एवम सही व्याकरण के साथ हिंदी का प्रचार प्रसार हो। हिंदी को भारत में राष्ट्रभाषा बनाने के संकल्प पर भी हमारी संस्था हिंदी साहित्य भारती प्रतिबद्ध है ऐसा उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा। उन्हे विशेष रूप से वहा पर आए हुए सदस्यों से बुंदेलखंड और उसकी संस्कृति की भी चर्चा की।

गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023

रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा लगाया गया कुष्ठ रोग निवारण का कैम्प

 

 





इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी कानपुर और केपीएम अस्पताल कानपुर के संयुक्त तत्वधान में बिरहाना रोड स्थिति केपीएम अस्पताल में स्पर्श कुष्ठ रोग निवारण हेतू जन जागृति अभियान डॉक्टर एसके सिंह मुख्य चिकित्सा अधिक्षक के मार्गदर्शन में चला गया कार्यक्रम में लखन शुक्ला मास्टर ट्रेनर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी नवीन मिश्रा सुनैना अग्रवाल कुनिक आदि ने अपने विचार व्यक्त किए

लखन शुक्ला ने बताया कुष्ठ रोग के शुरूआती लक्षण व संकेत पहचानने मुश्किल होते हैं और वह धीरे-धीरे विकसित हैं। अक्सर इन लक्षणों को विकसित होने में लगभग एक साल का समय लग जाता है। कुष्ठ रोग के कुछ सामान्य संकेत व लक्षण जिनमें निम्न शामिल हो सकते हैं।सुन्न होना तापमान में बदलाव महसूस न होना स्पर्श महसूस ना होना सुई या पिन आदि चुभने जैसा महसूस होना वजन कम होना त्वचा पर फोड़े या चकत्ते बनना त्वचा सपाट व पीले रंग के घाव या धब्बे बनना आंखों संबंधी परेशानियां जैसे आंखों में सूखापन या पलक झपकना कम होना।बाल झड़ना

कुष्ठ रोग बढ़ जाने पर होने वाले बड़े-बड़े अल्सर बनना समय के साथ उँगलियाँ छोटी होती यदि कुष्ठ रोग से संबंधित किसी भी प्रकार का लक्षण व संकेत महसूस होने लगे तो उनको जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाना चाहिए, समय पर इलाज लेना चाहिए इस अवसर पर केपीएम हॉस्पिटल में आने वाले मरिज हॉस्पिटल के स्टाफ सभी लोग उपस्थित रहे

मंगलवार, 24 जनवरी 2023

 विधनु ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सालय में  आशा बहू तथा आशा संगिनी को किया गया जागरूक


 👉 आज दिनांक





24 जनवरी 2023को विधनु ब्लाक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा एव आशा संगनी की बैठक का आयोजन किया गया बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  अस्पताल के ( एम ओ आई सी) डॉ एस पी यादव जी तथा (बी पी एम) ज्योति जी Bcam प्रिया, जिला परिवार मियोजन काउंसलर संध्या वाजपेई , यूनिसेफ से  सूर्य पाल यादव साझा प्रयास से मंजू लता दुवे र्जा ल सभी उपस्थित आशा बहू तथा आशा  संगिनी  का स्वागत करते हुए किया ।आयोजित कार्यक्रम में सुभाष  चिल्ड्रेन सोसाइटी के तत्वाधान में चल रहे  कार्यक्रम साझा प्रयास नेटवर्क  की परियोजना अधिकारी  मंजू लता दुबे  द्वारा सुरक्षित गर्भ समापन की जानकारी दी गई। उपस्थित आशा बहुओं को डिस्टिक फैमली प्लानिग की काउसलर संध्या बाजपेई जी ने गर्भ र्निरोधक साधनों   अंतरा, छाया, निरोध, माला एन ,आदि साधनों की विस्तृत  जानकारी दी गई। उपस्थित आशा बहुओं एंव आशा  संगनियों एमटीपी एक्ट संशोधन 2021 की विस्तृत जानकारी दी ।कार्यक्रम के अंत में साझा प्रयास की परियोजना अधिकारी मंजू लता दुबे जी द्वारा बताया गया कि साझा प्रयास नेटवर्क विगत 4 वर्षों से सुरक्षित गर्भ समापन पर जानकारी दे रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर को कम करना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विधनु के (एम ओ आई र्सा) डाॅ एस पी यादव (बी पी एम )  ज्योति जी ( वी सी पी एम) प्रिया  (बीओ सी) सुधा फैमली प्लानिंग की काउसलर संध्या वाजपेई, सूर्यपाल जी पुलिसेफ सेआशा संगिनी  भारती श्रीवस्तव, अंजू यादव, मीना यादव, प्रमिला गुप्ता, मीना कुरील तथा सांझा प्रयास नेटवर्क से मंजू लता दुबे सहित  26 से अधिक आशा बहुओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

गुरुवार, 17 नवंबर 2022

चौकी इंचार्ज व LIU इंस्पेक्टर ने आग में जलने से परिवार को बचाया

 








67/ 117 कैनाल रोड हरबंस मोहाल में आग लगने की सूचना पर पुलिस कमिश्नरेट थाना हरबंस मोहाल चौकी इंचार्ज प्रमोद कश्यप व एल आई यू संजीव दीक्षित आदि सबसे पहले पहुंचे क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू की,

फायर ब्रिगेड की गाड़ी के आने से पहले ही आग बुझाने की कोशिश शुरू की जिससे आग ने विकराल रूप नहीं ले पाई, सोशल मीडिया में आग बुझाने की कोशिश का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड व संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के निर्देशन में काम करने वाली पुलिस फोर्स  की हो रही सराहना, मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह काबू पाया किसी प्रकार की जनहानि व व बड़ी दुर्घटना नहीं हुई