मेडिकल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मेडिकल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 22 मार्च 2025

मार्केटिंग करके आयुर्वेद दवा को बढ़ावा दिया गया

 




कानपुर सहित अन्य शहर व प्रदेशो में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए सिद्धनाथ हर्बल कम्पनी द्धारा हरबिफिन प्रोडेक्ट को मार्केटिंग कंपनी VPP MFD प्राईवेट लिमिटेड के सहयोग से मार्केट में उतारा है जो कि हर प्रकार के ईलाज को कम से कम समय में आराम देगा 


सिद्धनाथ हर्बल कम्पनी के ऑनर त्रिपुरेश त्रिपाठी,,ने बताया कि उन्होंने करीब 12 प्रोडेक्ट को लांच किया है जिसमें मुख्य हरबिफिन प्रोडेक्ट है जो कि हर्बल एन्टीबेटिक के रूप में काम करेगा क्योंकि एलोपैथिक दवाईयां कहीं न कहीं मनुष्य के शरीर को नुक्सान भी पहुचाती है ,,,, उन्होंने बताया कि हरबिफिन प्रोडेक्ट एलोपैथिक दवाईयो की अपेक्षा ही काम करती है उन्होंने यह भी बताया कि अभी प्रोडेक्ट्स को 15 शहरों में भेजा गया है और जल्द ही पूरे उत्तर प्रदेश में भी काम करेंगे 


वहीं VPP MFD प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर प्रमोद मिश्रा ने बताया कि इस हरबिफिन प्रोडेक्ट में बहुत दम है जब इस हर्बल प्रोडेक्ट को हमने बाजार में भेजा तो इसका रिस्पांस तुरंत ही दिखने लगा है बल्कि प्रोडेक्ट की मांग भी अब होने लगी है जल्द ही पूरे उत्तर प्रदेश में हरबिफिन प्रोडेक्ट भेजा जाएगा।

सोमवार, 18 नवंबर 2024

हृदय रोग संस्थान में ओoसीoटी oऑप्टिकल कोहरेंस टोमोग्राफी इमेजिंग की मदद से हुई एंजियोप्लास्टी ,,

 


 

हृदय की धमनियों में रुकावट हार्ट अटैक का एक प्रमुख कारण है ।यह रुकावट विभिन्न वजहों से आ जाती है जिसमें कि प्रमुख हैं हाई ब्लड प्रेशर,अनियंत्रित शुगर,गलत ख़ान-पान व अनियमित जीवन शैली ।हृदय की धमनियों के इस ब्लॉकेज का एंजियोग्राफी की जाँच द्वारा पता लगाया जाता है व ७० प्रतिशत से ज्यादा ब्लॉकेज को एंजियोप्लास्टी द्वारा ठीक किया जाता है ।एंजियोप्लास्टी वो चिकित्सीय प्रणाली है जिसमें ब्लॉकेज को पहले बैलूनिंग द्वारा खोला जाता है फिर उसमें स्टेंट लगाकर ठीक किया जाता है ।एंजियोप्लास्टी में समय के साथ -साथ तकनीकी विकास काफी तीव्र गति से हुआ है ।इसी कड़ी में इमेजिंग के माध्यम से सटीक एंजियोप्लास्टी आधुनिक समय में काफी तेजी से प्रचलित हुई है ।ओ ० सी ० टी ० (ऑप्टिकल कोहरेंस टोमोग्राफी) में इन्फ्रारेड लाइट के द्वारा एक कैथेटर के माध्यम से हृदय की धमनी के अंदर जाकर पूरी धमनी की फोटोग्राफी की जा सकती है ।इससे इस बात का सटीक पता चल जाता है कि धमनी के अंदर कितना थक्का जमा हुआ है?थक्के का प्रकार कैसा है? थक्के में कैल्शियम जमा है या नहीं? धमनी का कितना भाग बीमारी से ग्रसित है? ब्लॉक कितना बड़ा है?स्टेंट किस साइज और लम्बाई का लेना है? स्टेंट सही से धमनी से चिपका है अथवा नहीं? या फिर स्टेंट लगाते समय कोई धमनी में कट तो नहीं आया है? इन सब बातों का समय रहते पता हो जाने पर भविष्य में होने वाले कॉम्प्लिकेशन्स पर रोक लगायी जा सकती है ।आज हृदय रोग संस्थान में इसी विधि की सहायता से कई रोगियों की एंजियोप्लास्टी उचित व किफायती दरों पर चिकित्सकों की टीम द्वारा की गयी । वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर डा ० अवधेश शर्मा ने बताया कि ओ ० सी ० टी ० इमेजिंग विधि द्वारा एंजियोप्लास्टी करने से इस ऑपरेशन की जटिलताओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है व भविष्य में होने वाले कॉम्प्लिकेशन्स को रोका जा सकता है ।इस विधि से सटीकता के साथ एंजियोप्लास्टी को किया जा सकता है ।संस्थान के निदेशक डा ० राकेश वर्मा ने बताया कि इस विधि द्वारा एंजियोप्लास्टी अब संस्थान में सुगमता से उपलब्ध है ।चिकित्सीय टीम के सदस्यों डा ० उमेश्वर पांडे,डा ० एस ० के ० सिन्हा,डा ० एम ० एम ० राजी ने बताया कि यह तकनीकी हार्ट अटैक के उपचार में मील का पत्थर साबित होगी ।

सोमवार, 8 जुलाई 2024

रोटरी क्लब कानपुर नॉर्थ द्वारा लगाया गया निशुल्क हेल्थ कैंप

 


8 जुलाई, सोमवार को सुबह 8.30 से 1.30 बजे तक *गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल, सिंहपुर बिठूर, कानपुर* में किड्स हेल्थ कैंप का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। *इस कार्यक्रम के तहत डेंटल चेकअप, आंखों की जांच, हीमोग्लोबिन, ईएनटी चेकअप*, और अन्य स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें लगभग 450  बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन में गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल की इंटरैक्ट की युवा टीम ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। 

इसमें इंट्रेक्टर  ईशी कटियार,  इंट्रेक्टर आकृति मिश्रा, स्कूल प्रिंसिपल मिसेज रूपा दास,रही 

*कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल कीचेयरपर्सन मिसेज आरती कटियार मौजुद रहीं*

*कार्यक्रम में रोटरी क्लब कानपुर नॉर्थ के अध्यक्ष रोटरियन निशांत वडेरा सचिव रोटेरियन छितिज अग्रवाल रोटेरियन विष्णु डालमिया ,  रोटेरियन अनुज तिवारी,  रोटेरियन अजय वीर सिंह,  रोटेरियन मयंक गुप्ता, विनोद मंत्री ,रोहित अग्रवाल उपस्थित रहे* ।

यह हेल्थ चेकअप कैंप रीजेंसी हेल्थ हॉस्पिटल, सर्वोदया नगर, कानपुर की पूरी टीम, जिसमें डॉ. अंशिका सिंह, डॉ. फौजिया खान, डॉ. निराती श्रीवास्तव, डॉ. उदय प्रताप सिंह, और डॉ. राहुल के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

मंगलवार, 2 अप्रैल 2024

डफरिन में मनाया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस

 

श्रवण गुप्ता 

9838885767






 आज़ दिनांक 2/4/2024 को महिला जिला अस्पताल डफरिन में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभांरभ सर्व प्रथम महिला जिला अस्पताल डफरिन की सी एम एस डॉक्टर सीमा श्रीवास्तव, मेनेजर दरक्षा, ओ.पी डी इन्चार्ज राजकपूर,फैमली प्लानिंग की काउंसलर रजनी प्रभा,  सांझा प्रयास से मंजूलता दुबे ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों के स्वाथ्य की कामना करते हुए किया इसी क्रम में उपस्थित गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया तथा   बच्चों का टीकाकरण किया गया इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम में आने जाने वाले प्रतिभागियो को सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी के तत्वाधान में चल रहे कार्यक्रम सांझा प्रयास की मंजूलता दुबे द्वारा सुरक्षित गर्भ समापन की जानकारी दी गई प्रतिभागी महिलाओं को गर्भनिरोधक साधनों का वितरण किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला जिला अस्पताल डफरिन की सी.एम .एम डॉक्टर सीमा श्रीवास्तव, डॉ रूचि , किरन सचान ,डॉ पूनम काउंसलर रजनी प्रभा, ओपीडी इन्चार्ज राजकपूर , मधूलिका , नेहा तथा सांझा प्रयास नेटवर्क से मंजू लता दुबे सहित185 से अधिक प्रतिभागी महिलाएं उपस्थित  रही।

गुरुवार, 28 मार्च 2024

ए एन एम द्वारा दी गई सुरक्षित गर्भ समापन की जानकारी

  श्रवण कुमार गुप्ता

9838885767







दिनांक 28/3/2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पतारा ब्लाक में ए एन एम की बैठक  कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्याम सुन्दर जी BCPM शिव कुमारी  तथा सांझा प्रयास नेटवर्क से मंजूलता दुबे ने सभी ए एन एम का स्वागत करके किया इसके उपरान्त सभी ए एन एम के कार्यो का आंकलन किया गया तथा कार्य आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम में सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी के तत्वाधान में चल रहे कार्यक्रम सांझा प्रयास कार्यक्रम रिसर्च एवं ट्रेनिग आफिसर मंजूलता दुबे ने सभी सदस्यों को MTP एक्ट संसोधित 2021 की जानकारी देते हुए गर्भ निरोधक साधनों की विस्तृत जानकारी दी साथ ही उन्हे यह भी बताया कि साझा प्रयास महिलाओं के प्रजन्न स्वास्थ्य तथा सुरक्षित  गर्भ समापन तथा स्वास्थ्य समस्यों के प्रचार पर कार्य करती है ताकि महिला मृत्यू दर मे कमी लाई जा सके कार्यक्रम में मुख्य रूप से भीतर गांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्याम सुन्दर,  Bcpm शिव कुमारी ANM सीमा सचान, सरिता गौतम,तथा सांझा प्रयास से मंजू लता सहित 25से अधिक ए एन एम मौजूद रही।

शनिवार, 3 फ़रवरी 2024

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों के लिए निशुल्क इलाज का दिया आदेश

 श्रवण गुप्ता 

9838885767



 कानपुर प्रेस क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल आज लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर मिला और पत्रकारों के निःशुल्क इलाज की मांग रक्खी.. I

उपमुख्यमंत्री ने तत्काल कानपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी को फ़ोन पर आदेश दिया कि उर्सला अस्पताल में पत्रकारों को निःशुल्क इलाज की सुविधा तत्काल शुरू करें l उनके इलाज और भर्ती में सर्वोच्च प्राथमिकता दें l साथ ही कानपुर मेडिकल कालेज के प्राचार्य संजय काला को फ़ोन कर निर्देश दिया क़ि सम्बद्ध हैलट और अन्य अस्पतालों में भी पत्रकारों का इलाज और जांचे प्राथमिकता पर की जाएं l दवाओं का भी इंतज़ाम प्राथमिकता पर करें l उपमुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड के लिए वह विचार विमर्श के बाद केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेंगे... I प्रतिनिधि मंडल में प्रेस क्लब के महामंत्री शैलेश अवस्थी, पूर्व महामंत्री कुशाग्र पांडे, मंत्री शिवराज साहू और मनोज वाजपेई मौजूद रहे... I

रविवार, 1 अक्टूबर 2023


 रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया


स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रास सोसाइटी कानपुर द्वारा कानपुर क्लब कैंट में एक रक्तदान शिविर शिविर का आयोजन किया जिसका शुभारंभ  डा ऋचा बाजपेयी प्रभारी अधिकारी ब्लड बैंक यूएचएम अस्पताल डॉ. उमेश पालीवाल अध्यक्ष, डा अंगद सिंह,कोषाध्‍यक्ष , आर के सफ्फड़  सचिव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शिविर में  रक्तदान करने वालो में लखन शुक्ला मास्टर ट्रेनर रेडक्रॉस विशाल भरतीय, राधा, संजय अग्रवाल, समेट 38 लोगो ने रक्तदान किया 

 डॉ उमेश पालीवाल ने  रक्तदान करने वाले सभी रक्तदानियों  का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित रूप से जो लोग रक्तदान करते हैं वह व्यक्ति ऊर्जावान और रोगों से दूर रहते हैं डॉ ऋचा बाजपेयी  चिकित्सा अधिकारी यूएचएम अस्पताल ब्लड बैंक  ने कहा कि रक्तदान करने के बाद 

शरीर में नया रक्त आ जाता है

एक बार रक्तदान देने वाला व्यक्ति 4 लोगों की जान बचाता है इसलिए रक्तदान महादान है

आर के सफ्फड़ सचिव रेडक्रॉस ने बताया एक स्वस्थ व्यक्ति  अट्ठारह साल की उम्र से लगाकर 65 साल की उम्र तक साल में तीन से चार बार रक्तदान कर सकता है लखन शुक्ला मास्टर ट्रेनर ने बताय जिनका हाई ब्लड प्रेशर रहता है दवा से वह नियंत्रण में रहता है साथ ही साथ जिन लोगों  की शुगर दवा की गोली खाकर नियंत्रण में रहती हो वह भी रक्तदान कर सकते हैं इंसुलिन लेने वाला व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकता यह एक ऐसा दान है दान देने वाले को यह नहीं पता होता है रक्त किस को जा रहा है साथ ही साथ यह सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा प्रतीक है क्योंकि रक्त लेने वाला व्यक्ति लेते समय किसी भी जाति और वर्ण का खून नहीं मांगता है रक्तदान करने वाले व्यक्ति को कैंसर जैसी बीमारियां होने के के चांस कम रहते हैं तथा किसी प्रकार की भी शारीरिक कमजोरी नहीं आती है। यह अवसर डॉ. उमेश पालीवाल, डॉ. अंगद सिंह, आरके सफर,एएन दिवेदी, आरपी मिश्रा ,आदी उपस्थित रहे

शुक्रवार, 11 अगस्त 2023

प्रेरणा महिला समिति द्वारा छबीले पुरवा के 16 समूह के अध्यक्ष एवं सचिवों को किया गया जागरूक

 




श्रवण गुप्ता

9838885767

 

दिनांक 11/08/23 को प्रेरणा महिला समिति द्वारा छबीले पुरवा में चल रहे 16 समूह के अध्यक्ष एवं सचिवों  को जागरूक करने हेतू एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला का शुभारम्भ सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया इसके उपरांत सभी पदाधिकारियों का स्वागत संस्था के सी ई ओ विनोद दुबे जी, पूर्व अध्यक्ष गिरजेश पाल, अध्यक्ष मिथलेश सिंह सक्षम कार्यक्रम से मंजू लता ने किया इसके उपरान्त सभी उपस्थित समूह सदस्यों को समूह की ताकत से अवगत कराया गया उनको बताया गया कि किस तरह छोटी छोटी बचत से बडे से बडे काम किये जा सकते है। तथा एकता से बडी से समस्याओं का समाधान हो सकता है । आयोजित कार्यक्रम में सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी से सक्षम कार्यक्रम की रिसर्च एवं ट्रेनिंग आफीसर मंजूलता दुबे ने सभी उपस्थित महिलाओं को गर्भपात पश्चात गर्भनिरोधन पर पूर्ण जानकारी देते हुऐ गर्भ निरोधन के महत्त्व को बताया उनको बताया कि गर्भपात के  10 दिन बाद महिला की प्रजनन क्षमता लौट सकती है। इसलिए गर्भपात के तुरन्त बाद उन्हे कोई न कोई गर्भ निरोधन साधन अपनी इच्छानुसार अपना लेना चाहिए ताकि आप अनचाहे गर्भ के डर से बची रहे साथ ही हेल्प लाइन न०(18002039080) की जानकारी दी उनको यह भी बताया कि आप इस हेल्प लाइन में जो बात करेगी पर पूर्णतः गुप्त रखी जाती है उनको यह भी जानकारी भी दी ताकि गर्भपात के पश्चात छ माह तक गर्म धारण करने से बच सके तथा महिला मृत्यू दर मे कमी लाई जा सके कार्यक्रम में मुख्य रूप से सी ई ओ विनोद दुबे, पूर्व अध्यक्ष गिरजेश पाल अध्यक्ष मिथलेश सिंह, शहनाज आपा,अनुपम यादव, नीलमा, नीरा माया ,तथा 37 महिला सहित सक्षम कार्यक्रम की मंजूलता दुबे उपस्थित रही

शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

डॉ अनुराग केसरवानी ने 95 वर्षीय बुजुर्ग के कूल्हे का सफलतापूर्वक किया ऑपरेशन

 




कानपुर नगर | अनवरगंज फूल वाली गली निवासी मन्नूलाल जो की 95 वर्षीय बुजुर्ग है का कूल्हा टूटने के बाद बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही थी लेकिन उम्र के स्तर को देखते हुए हर अस्पताल में उनका ऑपरेशन करने से मना कर दिया परंतु परिजनों ने हार नहीं मानी और तुलसी हॉस्पिटल सिविल लाइंस पहुंचे जहां पर डॉक्टरों की टीम ने 95 वर्षीय बुजुर्ग मन्नूलाल का समस्त चिकित्सीय निरीक्षण करके 10 तारीख को अस्पताल में भर्ती कर लिया जिसके बाद सफलतापूर्वक ऑपरेशन करके अस्पताल में एक नया रिकॉर्ड बनाया मरीज मन्नूलाल अब पूरी तरह से स्वस्थ है उन्होंने और उनके परिजनों ने तुलसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आभार व्यक्त किया ऑपरेशन करने वाले डॉ अनुराग केसरवानी ने बताया 95 वर्षीय बुजुर्ग मन्नूलाल का ऑपरेशन एक बड़ी चुनौती थी लेकिन टीम ने सफलतापूर्वक इस ऑपरेशन को किया अब मन्नूलाल पूरी तरह से स्वस्थ है इस अवसर पर तुलसी हॉस्पिटल के प्रबंधक शेखर गुप्ता ने बताया तुलसी हॉस्पिटल जनता की सेवा के लिए और मरीजों के बेहतर उपचार के लिए दृढ़ संकल्पित है 95 वर्षीय बुजुर्ग का ऑपरेशन भी उम्र की वजह से दुर्लभ था  लेकिन डॉक्टरों के प्रयास और सफलतापूर्वक टीम में मात्र आधे घंटे में इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है इसके लिए डॉक्टरों की टीम को बधाई दी ।

बुधवार, 24 मई 2023

ए एच एम डफरिन महिला जिला अस्पताल में किया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस कार्यक्रम काआयोजन

  







श्रवण गुप्ता

9838885767








  जिला महिला अस्पताल ए एच एम डफरिन में प्रधानमत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस  दिवस कार्यक्रम आयोजन किया गया।  आयोजित कार्यक्रम में सुभाष  चिल्ड्रेन  सोसाइटी के तत्वधान पर चल रहा कार्यक्रम साझा प्रयास नेट्वर्क द्वारा स्टाल लगाया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ ए एच एम डफरिन अस्पताल की (सी एम एस) डाँ सीमा  श्रीवास्तव जी, ( मेनेजर) दरक्षा (फैमली प्लानिंग की काउंसलर )रजनी प्रभा  ( डायटिशियन) शचि सोनकर (ओ पी डी इन्चार्ज ) राज कपूर  तथा (साझा प्रयास की रिसर्च आफिसर ) मंजूलता दुवे जी  ने सभी महिलाओं के स्वास्थ्य की कामना करते हुए किया इसी क्रम में सभी प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। गर्भवती महिलाओ को स्वल्पाहार वितरण किया गया ।प्रतिभागियों का केविड  टेस्ट कराया गया । उपस्थित प्रतिभागियों को गर्भनिरोधक साधनों के चयन की जानकारी दी महिलाओ के साथ साथ पुरुषों ने भी सहभागिता निभाई इसीक्रम में गर्भनिरोधक  साधन  ,छाया, निरोध वितरण किए गए। तथा महिलाओं को यह भी जानकारी दी गयी तथा  ताकि बच्चों में अंतर बनाया जा सके। इसी क्रम में  प्रतिभागियों को एमटीपी एक्ट संशोधित 2021 की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओ को दिशा दीदी के व्हाटसप नम्बर की जानकारी दी तथा सही हेल्प लाइन की जानकारी दी कार्यक्रम के अंत में साझा प्रयास की परियोजना अधिकारी मंजू लता दुबे  उपस्थित प्रतिभागियों को जानकारी दी कि सांझा प्रयास विगत 4 वर्षों से सुरक्षित  गर्भ समापन  के प्रचार प्रसार पर कार्य कार्य रहा है। ताकि मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ए एच एम डफरिन अस्पताल के (सीएमएस )श्रीमती सीमा श्रीवास्तव  डॉक्टर किरन सचान ( काउंसलर) रजनी प्रभा , (डाइटिशियन ) शचि सोनकर ,( ओ पी डी  इंचार्ज )राज कपूर सिंह,  सोनम सचान ,अरविंद जॅयसवाल,( कोविड इन्चार्ज )शुभम्

सांझा प्रयास से मंजू लता दुबे सहित 295 से अधिक  प्रतिभागी महिलाएं  उपस्थित रही 🌹🌹

रविवार, 26 मार्च 2023

हीमोफिलिया सोसाइटी ने मनाया 31वां स्थापना दिवस






विश्व हीमोफिलिया दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

हीमोफीलिया सोसाइटी कानपुर द्वारा 31वां स्थापना दिवस एवं विश्व हीमोफिलिया दिवस का कार्यक्रम एक निजी बैक्वेट हाल में आयोजित किया गया। जिसमें हीमोफिलिया से ग्रसित लगभग 150 मरीजों ने मय परिवार सहित भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन हैलट अस्पताल के बाल रोग विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉक्टर एके आर्या और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील तनेजा ने किया। 

इस दौरान बताया गया कि, सन् 1992 में डॉ अवध दुबे, डॉ संजय रस्तोगी , डॉ सुनील तनेजा, आदि के प्रयासों से हीमोफिलिया सोसाइटी कानपुर अध्याय का गठन हुआ। वर्तमान में कानपुर अध्याय में 400 से अधिक मरीज पंजीकृत हैं। जिनको समय समय पर उचित परार्मश दिया जाता है। इस दौरान हैलट के बाल रोग विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉक्टर एके आर्या , डॉ सुनील तनेजा, आईएमए अध्यक्ष डॉ पंकज गुलाटी समेत कई चिकित्सकों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान हीमोफिलिया सोसाइटी के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

शिवानी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर द्वारा नन्हें कदम हेल्थ वाक का आयोजन





शिवानी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर विगत 28 वर्षों से प्रदेशवासियों की महिला स्वास्थ्य व कल्याण के प्रति समर्पित है। हॉस्पिटल द्वारा महिलाओं व बच्चों के लिए मोतीझील में हेल्थ वाक का आयोजन किया गया। बताते चलें कि, शिवानी हॉस्पिटल में डॉ नीलम मिश्रा व कुशल महिला चिकित्सकों की टीम द्वारा महिलाओं की सभी बीमारियों का निराकरण एक छत के नीचे कई दशकों से किया जा रहा है।

    वहीं, नन्हे कदम हेल्थ वाक की आयोजिका डॉ राशि मिश्रा ने बताया कि, अपने पहले टेस्ट ट्यूब बेबी के जन्मोत्सव को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नन्हे कदम कार्यक्रम का छठवां आयोजन किया गया है। नन्हे कदम के छठवें संस्करण में गृहणी का स्वास्थ्य – परिवार का स्वास्थ्य थीम रखी गई है। उन्होने बताया कि, परिवार का स्वास्थ्य घर की महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालता है। इस दौरान डॉ शशि माथुर ने नौनिहालों की माताओं को जानकारी दी कि, प्रसव के बाद उनका खानपान व पौषण कैसा होना चाहिए। इस कार्यक्रम में योगाचार्य रितु भारद्वाज द्वारा गर्भावस्था व प्रसव के बाद लाभदायक योगासान का प्रदर्शन भी किया गया।

गुरुवार, 29 दिसंबर 2022

अस्पताल में आवागमन मार्ग बाधामुक्त रखे

 






बिरहाना रोड स्थित मान्यवर कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय और ट्रॉमा सेंटर रामादेवी में जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण कानपूर  नगर के तत्वाधान में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विषयक मॉक ड्रिल की गई ड्रिल में आपदा प्रबंधन के मुख्य प्रशिक्षक लखन शुक्ला व हरीश तिवारी  की टीम की उपस्थिति में ड्रिल सम्पादित हुई घटना नियंत्रण अधिकारी डॉ स्वदेश गुप्ता  सीएमएस  रहे सामन्य रूप से अस्पताल में ओपीडी चल रही थी अचानक वर्ड ब्वाय ने देखा इमरजेंसी के पास पैनल से धुआँ  वर्ड ब्वाय ने आग आग शोर किया अस्पताल की अग्नि सुरक्षा टीम द्वारा फायर सिलेंडर एबीसी चलाया इलेक्ट्रिशयन ने लाइन कट किया अस्पताल आपदा प्रबंधन टीम त्वरित कारवाही करते हुए भर्ती मरीजों को पास की बिल्डिंग में शिफ्ट किया चिकित्स्कों व पैरामिडिकल  स्टाफ की एक टीम वहां मरीजों की मदद में लगी अस्पताल मैनेजर खुश्बू चतुर्वेदी ने बताया अस्पताल में भर्ती सभी मरीज सुरक्षित है लखन शुक्ला व  हरीश तिवारी  ने बताया आज मॉक ड्रिल के माध्यम से अस्पताल के चिकित्स्कों व स्टाफ कर्मचारियों को अस्पताल आपदा प्रबंधन योजना के तहत अग्नि आपदा के दौरान अस्पताल के मरीजों सनसाधनो  आदि की सुरक्षा कैसे करनी है अस्पताल में लगे सुरक्षा उपकरणों की समय समय पर जाँच करना तथा मॉक ड्रिल के द्वारा उपकरणों की क्रियाशीलता पता चलती है  सीएमएस स्वदेश गुप्ता  ने बताया अस्पताल में आपदा प्रबंधन अग्निसुरक्षा साइड सेफ्टी क्राउड मैनेजमेंट केमिकल सेफ्टी रोड सेफ्टी कोविड सेफ्टी उपरकणो  के रखरखाव आदि की विशेष जानकारी दी गई।

गुरुवार, 24 नवंबर 2022

विवेक ओबेरॉय शानदार वन टेक अभिनेता हैं - समित कक्कड़

 




विवेक आनंद ओबेरॉय को किसी डिब्बे में बंद कर उनकी बहुमुखी प्रतिभा को किसी एक शैली से परिभाषित नहीं किया जा सकता है। अपने दो दशक लंबे करियर में उन्होंने विभिन्न शैलियों के माध्यमों और भाषाओं में कई

हिट फिल्में दी हैं। इस बार, एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘धारावी बैंक’ में उन्हें जेसीपी जयंत गावस्कर के रूप में ग्रे शेड्स वाले पुलिस ऑफिसर के किरदार में एक और शक्तिशाली भूमिका में देख रहें हैं। निर्देशक समित कक्कड़ कहते हैं कि आखिर इस भूमिका के लिए विवेक उनकी पहली पसंद बने। समित कहते हैं, ‘‘विवेक जैसे अभिनेताओं के साथ काम करना हमेशा एक बहुत बेहतरीन और उपयोगी अनुभव होता है, जो काम के आवश्यक शर्ते और आंतरिक कार्यप्रणाली से अवगत होते हैं। वह निस्संदेह सबसे मेहनती अभिनेताओं में से एक है, और शुरू से अंत तक अपने कमिटमेंट के स्तर के साथ इस प्रक्रिया को काफी सरल बना दिया। जिस तरह की तैयारी वह टेबल पर लाते हैं वह बेजोड़ है। विवेक ओबेरॉय एक शानदार अभिनेता हैं, वह एक निर्देशक के अभिनेता ही नहीं बल्कि एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं। हमारे पास पूरे शूट के दौरान उनका कोई भी दूसरा

टेक नहीं हुआ और अगर हमने किया, तो यह तकनीकी कारणों की वजह से था जैसे विभिन्न कैमरा विविधताओं और एंगल के कारण। वह हर शॉट के लिए एक और कदम उपर लेते है; भावनात्मक दृश्यों के दौरान ग्लिसरीन का उपयोग करने के बजाय, वह वास्तव में अपने किरदार को जिवंत करते हैं और वास्तविक आँसू बहाते है। उनके साथ काम करना मेरे लिए एक परम आनंद था।’’

जेसीपी जयंत गावस्कर के अपने किरदार के बारे में विवेक आनंद ओबेरॉय ने कहा, ‘‘जयंत गावस्कर में एक तीव्र प्रवलता है जिसे मैं किरदार के माध्यम से प्रदर्शित करना चाहता था। अच्छा करने के लिए, वह बुरा और कुरूप होने से नहीं शर्माता। जयंत एक पुलिस वाला है जिसके पास इंसाफ देने की बात आती है तो उसके हाथ में राम की छड़ी होती है। उनका मानना है कि अंतिम नियम पुस्तिका की परवाह किए बिना साधनों को सही ठहराना है। वह चुनौती से पीछे हटने वालों में से नहीं हैं। समित और मैंने दृश्यों को वास्तविक बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है, खासकर वे जो धारावी की गलियों में फिल्माए गए हैं। यह एक आसान शूट नहीं था, यह चुनौतीपूर्ण था और इसने हममें से सर्वश्रेष्ठ को बाहर निकाला। समित गहरे जुनूनी हैं और सेल्युलाइड पर धारावी के सार के साथ न्याय करने के लिए दृढ़ रहे हैं। वह हर गली से गुजरा है और उसे पर्दे पर जीवंत करने की नब्ज़ को महसूस किया है जैसे पहले कभी नहीं किया था, समित जैसे प्रतिबद्ध निर्माता के साथ काम करना एक परम

आनंद है।’’

सोमवार, 26 सितंबर 2022

ए एच एम डफरिन महिला जिला अस्पताल में मनाया गया विश्व गर्भनिरोधक दिवस





   जिला महिला अस्पताल ए एच एम डफरिन में विश्व गर्भ निरोधक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  आयोजित कार्यक्रम में सुभाष  चिल्ड्रेन  सोसाइटी के तत्वधान पर चल रहा कार्यक्रम साझा प्रयास द्वारा स्टाल लगाया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ एचएम डफरिन अस्पताल की हेल्प डेस्क की मेनेजर श्रीमती सोनम सचान तथा ओ पी डी इन्चार्ज राज कपूर जी ने सभी उपस्थिति महिला प्रतिभागियों के स्वास्थ्य की कामना करते हुए किया इसी क्रम में सभी प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी तथा उनका टीकाकरण किया गया। प्रतिभागियों का केविड  टेस्ट कराया गया । उपस्थित प्रतिभागियों को गर्भनिरोधक साधनों के चयन की जानकारी दी गई तथा महिलाओं को यह जानकारी दी गयी कि आज विश्व गर्भ निरोधक दिवस है।26 सितम्बर 2007 को विश्व गर्भ निरोधक दिवस मनाया जाता है। उनको बताया गया कि भारत में ही नहीं दुनिया भर के कई देशों में गर्म निरोध के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूकता के लिए तथा नवविवाहित को जागरूक करने के लिए जगह जगह खास कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता है। गर्भनिरोधक साधन  अनचाहे गर्भ को रोकने का आसान तरीका है। विश्व गर्भ निरोधक दिवस अभियान के रूप में विश्व भर में मनाया जाता है। इसी क्रम में गर्म निरोधक साधनो का वितरण भी किया गया। जैसे छाया, निरोध वितरण किए गए। ताकि बच्चों में अंतर बनाया जा सके। इसी क्रम में  प्रतिभागियों को एमटीपी एक्ट संशोधित 2021 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में साझा प्रयास की परियोजना अधिकारी मंजू लता दुबे  उपस्थित प्रतिभागियों को जानकारी दी कि।साझा प्रयास विगत 4 वर्षों से सुरक्षित  गर्भ समापन  प्रचार प्रसार पर कार्य कार्य रहा है। ताकि मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ए एच एम डफरिन अस्पताल की काउंसलर) रजनी प्रभा , डाँ किरन सचान ,ओ पी डी  इंचार्ज राज कपूर सिंह , सोनम  सचान (हेल्प डेक्स मेनेजर)  सची (डाइटिशिन ) शुभम (को विड इंचार्ज ) स्टॉफ नर्स  संजू तथ साझा प्रयास के मंजू लता दुबे सहित176से अधिक  प्रतिभागी महिलाएं  उपस्थित रही ।

रविवार, 31 जुलाई 2022

मैक्स सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल साकेत ने हार्ट सम्बंधित बीमारियों को लेकर कानपुर आयोजित किया कार्यकम

 



कानपुर,दिल से जुड़ी बीमारियों के केस आज कल बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं साथ ही साथ इलाज की नई तकनीक भी विकसित हो रही हैं कार्डियक साइंस के क्षेत्र में जो एडवांस उपकरण ट्रीटमेंट में इस्तेमाल किए जा रहे हैं वो मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं मौजूदा समय में हार्ट से संबंधित रोग पूरी दुनिया के साथ भारत में भी मौत का बड़ा कारण बन गए हैं हाल के वक्त में युवा आबादी भी कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक की चपेट में आ रही है इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल साकेत ने कानपुर में एक अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया कार्यक्रम में हार्ट से जुड़ी समस्याओं,इसके लक्षण और इलाज जैसे तमाम पहलुओं पर लोगों को अहम जानकारी दी गई और उन्हें समझाया गया कि कैसे आजकल एडवांस ट्रीटमेंट मेथड्स के जरिए समय पर इलाज पाकर दिल की बीमारियों को दूर किया जा सकता है. 

इस अवेयरनेस सेशन में डॉक्टर विवेका कुमार ने विस्तार से अपनी बात रखी. डॉक्टर विवेका मैक्स अस्पताल साकेत में कार्डियक साइंसेज़ के प्रिंसिपल डायरेक्टर और चीफ ऑफ कैथ लैब्स (पैन मैक्स) हैं डॉक्टर विवेका ने यहां समझाया कि हार्ट डिसीज़ के इलाज में जो नए मेथड्स आए हैं उनके बारे में लोगों को अवेयर करने की जरूरत है डॉक्टर विवेका कुमार ने कहा हार्ट पेशंट्स के इलाज में सामान्यत:बैलून माइट्रल वाल्वोप्लास्टी,बैलून अट्रायल वाल्वोप्लास्टी,अट्रायल सेप्टल या वेंट्रीक्यूलर सेप्टल डिफेक्ट जैसे मेथड्स अपनाए जाते हैं अब कुछ नए एडवांसमेंट हुए है एक्यूट हार्ट अटैक जैसे मामलों में पीटीसीए के लिए एडवांस टेक्नॉलजी उपलब्ध है हार्ट के वाल्व बदलने के लिए TAVI प्रोसीजर का उपयोग किया जा रहा है जिसमें बिना ओपन सर्जरी के वाल्व बदल दिए जाते हैं,साथ ही माइट्रा वाल्व में भी इसी प्रक्रिया के तहत क्लिप लगाई जाती हैं. हार्ट मरीजों के इलाज में ये प्रक्रिया क्रांति जैसी है देश में दिल से जुड़ी बीमारियां कितनी घातक साबित हो रही हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुल बीमारियों में से कम से कम 50 फीसदी केस हार्ट डिसीज़ से जुड़े होते हैं. इतना ही नहीं, प्री-मैच्योर डेथ का भी हार्ट डिसीज़ बड़ा कारण है. एक और चौंकाने वाला आंकड़ा ये है कि जिनकी उम्र 25-40 वर्ष के बीच है,यानी जो युवा आबादी है उसमें दिल की बीमारियों के केस काफी बढ़े हैं ऐसे में ये बेहद आवश्यक है कि दिल से जुड़े रोगों के शुरुआती लक्षणों के बारे में आम इंसान को जानकारी हो ताकि वो सही वक्त पर इलाज के लिए डॉक्टर के पास जा सके हार्ट डिसीज़ के लक्षण

अगर किसी भी व्यक्ति को अच्छा महसूस न होता हो वो दबाव फील कर रहा हो,सीने में कुछ देर तक दर्द होता हो या रुक-रुककर दर्द हो रहा हो तो ऐसे लोगों को जरूर डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए इसके अलावा दोनों हाथों में दर्द या किसी दूसरे किस्म की बेचैनी, कमर में दर्द,गर्दन,जबड़े और पेट में दर्द,सांसें ठीक से न आना, पसीना आना,जी मचलाना या हल्कापन महसूस होता हो तो ये सभी लक्षण हार्ट की दिक्कत से जुड़े हो सकते हैं. ऐसे में इन लक्षणों को अगर अपने शरीर में पाएं तो क्लीनिक पर जाकर डॉक्टर को जरूर दिखाएं.डॉक्टर विवेका कुमार ने हार्ट ट्रीटमेंट में हुए मेडिकल एडवांसमेंट के बारे में आगे बताया,हार्ट में वाल्व लगाने के लिए माइट्राक्लिप मेथड काफी कारगर साबित हो रहा है इसमें कैथिटर की मदद से इलाज किया जाता है और बिना सर्जरी के लीकिंग हार्ट वाल्व भी ठीक हो जाते हैं अगर ऐसे पेशंट्स का समय पर इलाज न हो तो इससे दिल का साइज़ बड़ा होने का खतरा रहता है सांसें कटने लगती हैं और कई बार हार्ट फेल भी हो जाते हैं. भारत में आमतौर पर अगर किसी दिल के मरीज को वाल्व डालने होते हैं तो ओपन हार्ट सर्जरी की जाती है ये ट्रीटमेंट यूं तो बहुत आम है लेकिन बहुत रिस्की भी है ऐसे में मरीजों के लिए ये भी समझना आवश्यक है कि बीमारी का सही इलाज लिया जाए कानपुर के लोगों से भी यही अपील है कि सही वक्त पर दिल से जुड़ी समस्याओं को पहचानें और डॉक्टर से सलाह-मशविरा करे कानपुर से दिल्ली साकेत मैक्स पहुंचना भी अब काफी आसान हो गया है किसी भी इमरजेंसी में मैक्स साकेत से संपर्क किया जा सकता है और वहां मौजूद स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की टीम और एडवांस तकनीक से बेहतर इलाज पाया जा सकता है मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ हार्ट एंड वस्क्यूलर साइंसेज़ भारत के चुनिंदा शानदार अस्पतालों में से है.जहां हार्ट से जुड़ी अलग-अलग बीमारियों, हार्ट डिफेक्ट्स,जन्मजात हार्ट डिसीज़,पल्मोनरी हार्ट फेल्योर और कोरोनरी आर्टरी जैसी दिक्कतों का इलाज किया जाता है ये एक ऐसा इंस्टिट्यूट है जहां कई किस्म के ट्रीटमेंट-इनवेसिव और इन्टरवेंशनल कार्डियोलॉजी, इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी, पेकमेकर और अराइथमिया जैसी हेल्थकेयर सर्विस की जाती हैं शानदार कैथ लैब्स, ऑपरेशन थिएटर्स और अन्य जरूरी हार्ट केयर टेक्नोलॉजी के चलते मैक्स में मरीजों को उम्दा और सुरक्षित इलाज मुहैया कराया जाता है वही सक्षम बक्शी व गौरी छाबड़ा भी मौजूद रहे।

बुधवार, 18 अगस्त 2021

वरिष्ठ समाजसेवी तथा संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप सराओगी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण*

 *




शाहिद खान


तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, जैसा रोंगटे खड़े कर देने वाला नारा देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। झांसी महानगर के वरिष्ठ समाजसेवी तथा संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप सरावगी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों तथा नगरवासियों ने सीपरी बाजार के सुभाष मार्केट में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया। इस दौरान संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप सरावगी ने कहा कि जिस समय आजादी के लिए संघर्ष किया जा रहा था, उस समय नेताजी झांसी के सुभाष गंज के नाम से जाने जाने वाले हार्डी गंज में आए थे। झांसी का यह सौभाग्य है कि उसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान क्रांतिकारियों के कदम भी नसीब हुए। उन्होंने कहा कि नेता जी द्वारा दिया गया तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, का नारा रोंगटे खड़ा कर देता है। जिस तरह से हमारे महान क्रांतिकारियों ने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, वह निश्चित रूप से हमारे लिए जन्म जन्मांतर तक प्रेरणा बना रहेगा। इस अवसर पर साकेत गुप्ता, बसंत नामदेव, मनोज रेजा, डॉक्टर अभिषेक वर्मा आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

शनिवार, 7 अगस्त 2021

भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू: अरविन्द वशिष्ठ*

 *




शाहिद खान


झांसी: शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित वार्ड सेमिनार का शुभारंभ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया!

सेमिनार की शुरुवात में शहर कांग्रेस कमेटी के  महासचिव एवं वॉर्ड प्रभारी अरविंद बबलू ,जितेन्द्र भदौरिया,अखलाक मकरानी,शिवम नायक ने अपने अपने प्रभार क्षेत्र की समीक्षा आख्या प्रस्तुत की।

सेमिनार में वरिष्ठ गांधीवादी राजेन्द्र रेजा ने पार्टी के इतिहास से वार्ड अध्यक्षों को अवगत कराया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश की आज़ादी का इतिहास है। 

शम्भू सेन ने बूथ प्रबंधन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अपने वार्ड में आने वाले बूथों पर इस तरह तैयारी करना चाहिए कि हम अपने वार्ड के हर मतदाता को पहचान सके जिससे फर्जी मतदान ना हो सके,चुनाव जीतने का रास्ता बूथ से ही होकर निकलता है।

सोशल मीडिया के बुंदेलखंड प्रभारी आकाश पाराशर ने सोशल मीडिया की महत्त्वता बताते हुए कहा कि ये सरकार जनता को आज अपनी आवाज उठाने नही दे रही है इसलिए हम सभी को सोशल मीडिया के माध्यम से ही सरकार की गलत नीतियों के लिए आवाज बुलंद करनी होगी, इसी के साथ साथ कम से कम 100 लोगो के फेसबुक अकाउंट , इंस्टाग्राम एवं ट्वीटर अकॉउंट बनवाये गए।

महिला जिलाध्यक्ष सरला भदौरिया ने कहा कि इस बार वार्ड अध्यक्षों को अपने वार्ड में मतदाता सूची पर नजर रखनी होगी क्योकि हर बार देखा जा रहा है कि मतदाता सूची में फर्जी मतदाता जोड़ दिए जाते है और दूसरी तरफ वोट डालने वाले मतदाताओं का पूरा का पूरा परिवार ही गायब कर दिया जाता है मतदाता सूची से ।

शहर काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है, माननीय प्रियंका दीदी एवं अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में वह दिन दूर नही कब काँग्रेस का परचम विधानसभा पर लहराएगा। 9 अगस्त  अगस्त क्रांति के दिन भाजपा गद्दी छोड़ो के अभियान में आप पूरी ताकत के साथ जुटे और भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने के लिए कार्यकर्ता सड़कों पर उतरें!

उक्त कार्यक्रम में महिला शहर अध्यक्ष शमशाद बेगम, छोटे राजा कमर,अनवर अली,अनु श्रीवास्तव, रचना सक्सेना,दुलीचंद कुशवाहा,संजय पांडे,आशिया सिद्दकी, अंजू,आकाश गौतम,योगेंद्र तिवारी,विनोद विलियम,शिवशंकर बाजपेयी,अनवर आलम,गौरव सोनी,वीरेंद्र झा,अमित चक्रवर्ती,मनीष रैकवार, हैदर अली,सचिन श्रीवास,असद अली,अब्दुल जब्बार,गौरव अग्रवाल,अकील शेख,सलमान खान,अर्चना अमरया,अर्पित शर्मा,आदि उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

श्री राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन की वर्ष गांठ घूमघाम से मनाई गई

 



शाहिद खान



झाँसी। विश्व हिन्दू महासंघ महानगर के तत्वावधान में अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर निर्माण भूमि पूजन की पहली वर्षगाँठ सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में सदर विधायक पं. रवि शर्मा की पत्नी श्रीमती सुनीता शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, परन शर्मा के मुख्य आतिथ्य व  आचार्य हरिओम पाठक के सानिध्य में धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का संयोजन विश्व हिंदू महासंघ के महानगर अध्यक्ष पं. दिलीप पांडेय ने किया।

इसमें श्रीराम मंदिर की झाँकी व भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व सीता जी के स्वरूपों की तिलक वंदन किया गया। 

 बैण्डबाजों ने भक्तिमय धुन बजाकर भक्तजनों का मन मोह लिया।

इस मौके पर आचार्य हरिओम पाठक, श्रीमती सुनीता शर्मा, परन शर्मा, मुकेश मिश्रा, किशोर बोर्ड के सदस्य संतराम पेंटर, डॉ. वीवी आर्या, ऋषभ झा, मयंक श्रीवास्तव आदि का सम्मान किया गया।

आचार्य हरिओम पाठक ने विश्व हिंदू महासंघ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संगठन की स्थापना गुरू अवैद्यनाथ ने किया था। यह  संगठन पूरे विश्व में फैला हुआ है। महासंघ के अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जब तक मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता तब तक वर्षगाँठ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा।

विधायक पुत्र परन शर्मा ने कहा कि यह दिन हम इसलिए मना रहे हैं कि यह दिन हिन्दुओं विजय का प्रतीक है। श्रीराम मंदिर के लिए शताब्दियों तक हिंदुओं ने संघर्ष किया। पिछले साल हमें विजय मिली और अब श्रीराम मंदिर मनाया जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा पाँच सौ साल बाद अब मंदिर के लिए सफलता प्रधानमंत्री मोदीजी के कारण मिली। वर्ष 2020 मे 5 अगस्त को मंदिर का भूमि पूजन हुआ था। इस उपलक्ष्य में आज श्रीराम मंदिर की झाँकी देखने का सौभाग्य मिला। 

  आभार व्यक्त करते हुए संतराम पेंटर ने विश्व हिंदू महासंघ के महानगर अध्यक्ष पं. दिलीप पांडेय की कार्यक्रम आयोजन के लिए जमकर सराहना की।

इसके बाद भगवान श्रीराम की 11 थालियों में दीपक प्रज्ज्वलित कर

महाआरती की गई। साथ ही श्रीराम स्तुति की गई।

इसमें भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष शिववीर सिंह भदौरिया, जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह सरदार, शिवम साहू, पूजा शर्मा, बंटी शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन सियाशरण चतुर्वेदी ने किया।

रविवार, 9 मई 2021

आई आई टी ने मेडिकल कालेज को दिए 4 वेंटिलेटर



श्रवण गुप्ता


 कानपुर नगर। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग दिन रात कड़ी मेहनत कर रहा है, जिसका परिणाम भी मिल रहा है । आज मेडिकल कॉलेज  को आधुनिक संसाधन से और मजबूत करने के लिए  4 आधुनिक वेंटिलेटर आई आई टी कानपुर डायरेक्टर ने प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज को  भेंट किए। इस अवसर पर आई आई टी कानपुर डायरेक्टर ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए आई आई टी कानपुर स्वास्थ्य विभाग के साथ है , स्वास्थ्य विभाग को और जो भी  आधुनिक मदद चाहिए इसके लिए आई आई टी कानपुर 24 घण्टे सेवा करने के लिए तैयार है। इस अवसर पर जिलाधिकारी कानपुर नगर, नगर आयुक्त कानपुर नगर व मेडिकल कॉलेज प्राचार्य उपस्थित रहे।