जिला महिला अस्पताल ए एच एम डफरिन में विश्व गर्भ निरोधक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी के तत्वधान पर चल रहा कार्यक्रम साझा प्रयास द्वारा स्टाल लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एचएम डफरिन अस्पताल की हेल्प डेस्क की मेनेजर श्रीमती सोनम सचान तथा ओ पी डी इन्चार्ज राज कपूर जी ने सभी उपस्थिति महिला प्रतिभागियों के स्वास्थ्य की कामना करते हुए किया इसी क्रम में सभी प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी तथा उनका टीकाकरण किया गया। प्रतिभागियों का केविड टेस्ट कराया गया । उपस्थित प्रतिभागियों को गर्भनिरोधक साधनों के चयन की जानकारी दी गई तथा महिलाओं को यह जानकारी दी गयी कि आज विश्व गर्भ निरोधक दिवस है।26 सितम्बर 2007 को विश्व गर्भ निरोधक दिवस मनाया जाता है। उनको बताया गया कि भारत में ही नहीं दुनिया भर के कई देशों में गर्म निरोध के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूकता के लिए तथा नवविवाहित को जागरूक करने के लिए जगह जगह खास कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता है। गर्भनिरोधक साधन अनचाहे गर्भ को रोकने का आसान तरीका है। विश्व गर्भ निरोधक दिवस अभियान के रूप में विश्व भर में मनाया जाता है। इसी क्रम में गर्म निरोधक साधनो का वितरण भी किया गया। जैसे छाया, निरोध वितरण किए गए। ताकि बच्चों में अंतर बनाया जा सके। इसी क्रम में प्रतिभागियों को एमटीपी एक्ट संशोधित 2021 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में साझा प्रयास की परियोजना अधिकारी मंजू लता दुबे उपस्थित प्रतिभागियों को जानकारी दी कि।साझा प्रयास विगत 4 वर्षों से सुरक्षित गर्भ समापन प्रचार प्रसार पर कार्य कार्य रहा है। ताकि मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ए एच एम डफरिन अस्पताल की काउंसलर) रजनी प्रभा , डाँ किरन सचान ,ओ पी डी इंचार्ज राज कपूर सिंह , सोनम सचान (हेल्प डेक्स मेनेजर) सची (डाइटिशिन ) शुभम (को विड इंचार्ज ) स्टॉफ नर्स संजू तथ साझा प्रयास के मंजू लता दुबे सहित176से अधिक प्रतिभागी महिलाएं उपस्थित रही ।
- अधिकारियों द्वारा चकरपुर मंडी का निरीक्षण
- आवाज़ दो हम एक है
- आखिर हम भी इंसान है
- उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर मामले में CBI ने की IAS अदिति सिंह, IPS पुष्पांजलि सिंह व IPS नेहा पांडे के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश
- यूपी के बिजली विभाग में मीटर रीडिंग के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार
- ऑनलाइन क्लास खत्म होते ही पांचवी के बच्चे ने टाई को फंदा बनाकर लगा ली फांसी
- अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी पर किया हमला, बीवी का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा पति
- जौनपुर में कस्टोडियल डेथ के बाद उग्र प्रदर्शन, भीड़ के पथराव में सब इंस्पेक्टर सहित कई घायल
- बिल्हौर की शान सपा नेत्री रचना सिंह
- (शीर्षकहीन)



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें