*स्टेट जी एस टी विभाग द्वारा चल रहे प्रदेशव्यापी सर्वे छापे पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग को लेकर कानपुर के स्टेट जी एस टी कार्यालय लखनपुर में पुलिस द्वारा व्यापारियों की भारी भीड़ एकत्र होने की वजह से गेट पर ही रोककर पांच लोगो के अंदर जाने के कहने पर व्यापारी कार्यालय के गेट पर बैठ गए और लगभग डेढ़ घंटे से अधिक नारेबाजी करने के उपरांत आयुक्त स्टेट जी एस टी को संबोधित ज्ञापन अपर आयुक्त ने बाहर आकर लिया और कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न नही होगा* , *ज्ञापन को आयुक्त को भेजने को भी कहा*
आज *भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र व महानगर अध्यक्ष सरदार गुरुजिंदर सिंह के नेतृत्व* में पांच सौ अधिक व्यापारियों ने स्टेट जी एस टी विभाग द्वारा चल रहे प्रदेशव्यापी सर्वे छापे पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग को लेकर स्टेट जी एस टी कार्यालय लखनपुर कानपुर में पुलिस द्वारा व्यापारियों की भारी भीड़ एकत्र होने की वजह से गेट पर ही रोककर पांच लोगो के अंदर जाने के कहने पर व्यापारी कार्यालय के गेट पर बैठ गए और लगभग डेढ़ घंटे से अधिक नारेबाजी करने के उपरांत आयुक्त स्टेट जी एस टी को संबोधित ज्ञापन अपर आयुक्त ब्रजेश मिश्र व अपर आयुक्त महेंद्र विक्रम सिंह ने बाहर आकर लिया और कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न नही होगा।
यह भी कहा कि ज्ञापन को आयुक्त को भेज दिया जाएगा।
कानपुर के विभिन्न बाजारों के पांच सौ से अधिक एकत्र व्यापारियों को देखकर मौजूद पुलिस ने कहा कि पांच व्यापारी अंदर जाए तो सारे व्यापारी वही गेट पर बैठकर *"सर्वे छापे बंद करो - करो" के* नारे लगाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे ।
प्रदर्शन के दौरान *भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र* ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकतर जिलों व महानगरों में स्टेट जी एस टी विभाग के एस आई बी अधिकारियो द्वारा बाजारों में सर्वे व छापे किए जा रहे है इस वजह से पूरे प्रदेश में व्यापारियों व उद्यमियों में भय का माहोल है और आक्रोश भी है इस वजह से व्यापार प्रभावित हो रहा है , थोक बाजारों में पैसा नही आ रहा है। इन सर्वे छापे से निश्चित रूप से व्यापारियों व उद्यमियों के उत्पीड़न होने की पूरी संभावना होती है ।इन सर्वे छापे से भी व्यापारियों व उद्यमियों का उत्पीड़न होता रहा है और इसीलिए व्यापार मंडल हमेशा सर्वे छापे का विरोध करता रहा है ।इसलिए वर्तमान में चल रहे प्रदेशव्यापी सर्वे छापे पर तत्काल रोक लगाकर प्रदेश के व्यापारियों व उद्यमियों को राहत दी जाय अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इस मौके पर *महानगर अध्यक्ष सरदार गुरुजिंदर सिंह ने कहा कि* इन सर्वे छापे से व्यापारी समाज में भय का वातावरण है और कई जगह व बाजारों में व्यापारी डर की वजह से अपनी दुकान नही खोल रहे है और इससे बाजारों में सन्नाटा है और व्यापार प्रभावित है। इन सर्वे छापे पर तत्काल रोक लगाई जाए।
प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से *संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय बाजपेई, महानगर वरिष्ठ महामंत्री रोशन गुप्ता ,महानगर महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने व महेश सोनी ,कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे, युवा अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी,संघठन महामंत्री चंद्राकर दीक्षित,रामाकांत शर्मा,जितेंद्र सिंह,अशोक शुक्ला,नवीन डरोलिया,निखिलेश दुबे,संजय मिश्र,आलोक श्रीवास्तव,मनोज विश्वकर्मा, इखलाक मिर्जा,सुनील मिश्र,अब्दुल वहीद,अनुराग साहू,विनायक पोद्दार,पवन गौड़,आनंद शुक्ल,अजय शर्मा ,अरविंद गुप्ता,अजय गुप्ता राजू,अनुराग जयसवाल,पवन गुप्ता,संजय भदौरिया ,प्रवीण दीक्षित, मो अतहरुद्दीन,अनुपम गुप्ता,शिवकुमार गुप्ता,गोपाल शुक्ला, अभिषेक गुप्ता,हर्ष तिवारी,अश्वनी गुप्ता,दिनेश शुक्ला,विकास जयसवाल* आदि भारी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें