कानपुर। समाजवादी पार्टी ग्रामीण कर्यालय नवीन मार्केट में सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रथम पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम लाल गुप्ता के 76वीं जयन्ती के मौके पर ग्रामीण निवर्तमान जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि श्याम लाल गुप्ता ने दैनिक मजदूरों, अल्पसंख्यक अन्य वेतनभोगियों एवं छोटे किसानों के समर्थक रहे। वह राष्ट्रीय नीति को बदलने और लघु सिंचाई द्वारा कृषि उत्पादन बढ़ाने के प्रबल समर्थक थे। उनकी मान्यता थी कि देश के गांवों में बसने वाले करोड़ो लोगों के जीवन में खुशियां लघु कुटीर उद्योगों को लगाकर ही लाई जा सकती है अर्थात गांव में रोजगार के अवसर बढ़ाने होंगे तभी देश की उन्नति हो सकती है। गुप्ताजी जी का जीवन स्तर सादगी भरा रहा उन्होंने गांव और गरीब के लिए हमेशा संघर्ष किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजवादियों ने अपने विचार रखे और उनके पुत्र नितिन गुप्ता द्वारा कुछ सम्भ्रांत लोगों राघवेन्द्र यादव निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष,जगदीश यादव पूर्व पार्षद,राजीव शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार,आशीष चौबे को साल भेंटकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर के के शुक्ला, सोमेन्द्र शर्मा, आशीष चौबे,समीशाह,धर्मेंद्र यादव,सुरेश गुप्ता, नरेंद्र सिंह यादव ,नितिन गुप्ता, हरी कुशवाह,गुलई गुप्ता,सन्तोष यादव, शिव गोविन्द यादव,डा रमेश कुशवाह,राहुल चौरसिया, दीपक बाथम,शीलू गुप्ता, अशोक गुप्ता, राजीव अवस्थी आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में समाजवादी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें