शनिवार, 5 सितंबर 2026

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर साउथ का स्वर्ण जयंती अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न, ललित श्यामदासानी बने अध्यक्ष*





*कानपुर, 5 सितंबर 2026।* रोटरी क्लब ऑफ कानपुर साउथ के 50वें स्वर्ण जयंती अधिष्ठापन समारोह का भव्य आयोजन आज होटल प्रिस्टीन, जीटी रोड कानपुर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। पाँच दशकों की सेवा यात्रा को समर्पित यह समारोह रोटरी के सेवा मूल्यों और सामाजिक प्रतिबद्धता का संगम रहा।

श्रवण गुप्ता 9838885767



समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर Rtn. CA जसबीर सिंह भाटिया ने वर्ष 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष Rtn. ललित श्यामदासानी, सचिव Rtn. गौरव बजाज एवं नई बोर्ड टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष Rtn. मनोज शुक्ला एवं निवर्तमान सचिव Rtn. महेश मखीजा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं और नई टीम को दायित्व सौंपा।


अपने संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना नहीं, बल्कि समाज पर ऐसा सकारात्मक प्रभाव छोड़ना है जो लंबे समय तक दिखे। उन्होंने "Create Lasting Impact" और Team JEET के विजन पर जोर देते हुए सदस्यता विस्तार, रोटरी फाउंडेशन और प्रभावशाली सेवा परियोजनाओं पर बल दिया।


समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर PDG Rtn. CA डी.सी. शुक्ला, Rtn. मलिक विजय कपूर एवं Rtn. CA विनय कृष्णा (DGN) मौजूद रहे। प्रोग्राम चेयरमैन Rtn. अमित खत्री ने आगामी वर्ष की सेवा परियोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।


नवनिर्वाचित अध्यक्ष Rtn. ललित श्यामदासानी ने कहा कि आगामी कार्यकाल में क्लब को नई ऊर्जा और दिशा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा तथा जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक सेवा कार्यों की पहुंच बढ़ाना प्राथमिकता होगी।


इस दौरान क्लब ट्रेनर Rtn. अशोक मेहरा ने नई बोर्ड टीम का परिचय कराया। कार्यक्रम का संचालन Rtn. जे.एस. अरोड़ा एवं Rtn. भानु टंडन ने किया तथा अंत में सचिव Rtn. गौरव बजाज ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


समारोह में Rtn. अनिल दोदवानी, Rtn. रोहित आहूजा, Rtn. सुनील मानवानी, Rtn. नवीन खन्ना, Rtn. योगेश गुप्ता, Rtn. सोनू दुआ, Rtn. रवि दयाल, Rtn. राजेश अवस्थी सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन, पूर्व अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं अन्य क्लबों के पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह का समापन फेलोशिप एवं रात्रिभोज के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें