बुधवार, 2 सितंबर 2026

नौबस्ता गल्ला मंडी में 10 दुकानों में चोरी के विरोध में व्यापारियों ने किया धरना, कारोबार रहा बंद*

 

*कानपुर, 31 अगस्त 2026।* नौबस्ता गल्ला मंडी में 10 दुकानों में हुई चोरी और चोरी के प्रयास के विरोध में आज व्यापारियों ने मंडी का कारोबार बंद कर गेट पर धरना-प्रदर्शन किया।

श्रवण गुप्ता 9838885767



जानकारी के अनुसार भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिला वरिष्ठ महामंत्री गोपाल शुक्ला, जिला महामंत्री अर्जित गुप्ता अज्जू व उदय भान सिंह पटेल और जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में आक्रोशित व्यापारी मंडी गेट पर पहुंचे, गेट बंद कर तखत डालकर धरना शुरू कर दिया और पुलिस प्रशासन व मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।


व्यापारियों का आरोप है कि परसों रात थाना हनुमंत विहार क्षेत्र में स्थित मंडी में 12 सुरक्षा गार्ड होने के बावजूद 10 दुकानों की छत तोड़कर चोरी और चोरी का प्रयास किया गया। इससे पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन किसी का भी खुलासा नहीं हुआ।


लगभग 3 घंटे तक चले धरने के बाद मंडी सचिव और पुलिस के साथ वार्ता हुई। वार्ता में तय हुआ कि चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाएगा, मंडी में सुरक्षा गार्डों की संख्या 12 से बढ़ाकर 15 की जाएगी और मंडी सचिव डीसीपी साउथ को पत्र लिखकर रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग करेंगे। आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि 12 गार्ड और थाने के बावजूद लगातार चोरियां हो रही हैं। यदि जल्द खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वाहन टैगिंग व नए नियमों से व्यापार पहले से प्रभावित है। चोरी की घटनाएं बढ़ने से व्यापारी अनिश्चितकालीन बंदी के लिए मजबूर होंगे।


धरने में अनुज त्रिपाठी, शिव परिहार, पंकज तोमर, रजत गुप्ता, आनंद मिश्रा, अनीस शुक्ला, संदीप तिवारी, अजय गुप्ता सोनी, श्यामजी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें