बुधवार, 25 जनवरी 2023

प्लाट पर कब्जा करने का आरोप,पुलिस नही कर रही कोई कार्यवाही




 कानपुर । आज आईरा प्रेस क्लब कार्यायल में एक प्रेस वार्ता की गई प्रेस वार्ता में प्रदीप कुमार त्रिपाठी निवासी आवास विकास हंसपुरम नौबस्ता कानपुर नगर ने बताया की मैंने सन 2018 में मान सिंह यादव और नंदराम यादव निवासी लालपुर थाना नौबस्ता से आराजी संख्या 2025 मौजा  मछरिया बूढ़पुर से से 72.83 वर्ग मीटर का प्लॉट बैनामा के माध्यम से खरीदा था और राजस्व अभिलेखों में अपना नाम दर्ज करा लिया था सन 2020 में शिवनाथ यादव और पूनम यादव ने यादव गृह निर्माण की रसीद लेकर मेरे  प्लाट पर जबरदस्ती निर्माण करने लगे मैने पुलिस के माध्यम से निर्माण कार्य रोक दिया था । उप जिलाधिकारी द्वारा प्लाट की पैमाईश की गई जिस पर मेरा प्लाट ही दर्शाया गया है । उस के बावजूद  पुनः शिवनाथ यादव ने अपनी पत्नी पूनम यादव के नाम सन 2021 में दूर की आराजी से बैनामा करा लिया और हमारे प्लाट पर दिनांक 30/11/ 2022 को टट्टर और पन्नी लगाकर कब्जा कर लिया मैंने तत्कालीन एडीसीपी को प्रार्थना पत्र दिया जिस पर मुकदमा अपराध संख्या 803/22  धारा 447,504,506,427 ipc थाना नौबस्ता में पंजीकृत कराया पुलिस द्वारा आश्वासन मिलता रहा कि टट्टर और पन्नी हटवा देंगे किंतु अंदर से दीवार और गेट लगाकर टीन सेट डाल लिया दिनांक 23 जनवरी को प्रार्थी को मालूम हुआ की शिवनाथ यादव व पूनम यादव मकान में निर्माण कर रहे हैं प्रार्थी अपने तीन मित्रों के साथ प्लाट पर देखने पहुंचा तो वहां मौजूद 7,8 औरतें व 15,20 अन्य लोग प्रार्थी व प्रार्थी के मित्रों के साथ मारपीट करने लगे और चाकू से हमला कर दिया प्रार्थी के दो मित्र घायल हो गए प्रार्थी ने किसी तरह 112 नंबर कर पुलिस बुलाई तब जाकर प्रार्थी वहां से निकल पाया प्रार्थी ने पूर्व में सन 2020 में और सन 2023 में राजस्व रिपोर्ट कराई है जो प्रार्थी के पक्ष में है । वहीं पूनम यादव अधिकारियों को गुमराह कर के मेरे वा मेरे दोस्तो के विरोध फर्जी प्रार्थना पत्र देती रहती है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें