सोमवार, 28 सितंबर 2026

फीलखाना पुलिस को बड़ी सफलता: 24 किलो से अधिक चाँदी की सिल्लियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*








*कानपुर, 28 सितंबर 2026।* कमिश्नरेट कानपुर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फीलखाना और सर्विलांस सेल पूर्वी जोन की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।


पुलिस उपायुक्त पूर्वी के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के नेतृत्व में मु0अ0सं0- 62/2026 धारा 305 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर खास से सूचना मिली कि आरोपी फलमंडी (किला तिराहा) के पास खड़ा है और कानपुर से बाहर भागने की फिराक में है।


सूचना पर थाना प्रभारी श्रीमती रीना सिंह के नेतृत्व में फीलखाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को सुलभ शौचालय के पास से पकड़ लिया।


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम *सुधांशु अग्रवाल पुत्र महेश अग्रवाल, निवासी 28/18 फीलखाना, उम्र 26 वर्ष* बताया।


*बरामदगी:*

आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सफेद धातु (चाँदी) की कुल *22 अदद छोटी-बड़ी सिल्लियां, कुल वजन 24.348 किलोग्राम* बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।


पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार दिनांक 28.09.2026 को समय करीब 00:20 बजे गिरफ्तार कर 12:20 बजे विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।


*गिरफ्तार करने वाली टीम:*

थानाध्यक्ष रीना सिंह, उ0नि0 प्रशान्त सिंह, उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार, उ0नि0 असित कुमार, दीपक कुमार शर्मा, रमन कुमार व सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 सुरदीप सिंह डागर सहित टीम।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें