*कानपुर।* दिनांक 02.10.2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पुलिस उपायुक्त दक्षिण कार्यालय, पराग डेयरी, निराला नगर, गोविंद नगर में सादर नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त दक्षिण
दीपेन्द्र नाथ चौधरी एवं अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल डॉ. अरीबा नोमान द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर सादर नमन किया गया तथा सलामी दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं सादगी के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही महात्मा गांधी जी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों और शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को निष्पक्षता, अनुशासन, संवेदनशीलता एवं जनसेवा की भावना के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आमजन के प्रति सम्मानपूर्ण एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें