शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

गंगा समग्र न्यास द्वारा गंगा रत्न सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, वरिष्ठ प्रचारकों ने किया सम्मानित*








*कानपुर।* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन 'गंगा समग्र न्यास' द्वारा आयोजित *गंगा रत्न सम्मान समारोह* में सहभागिता का पावन अवसर प्राप्त हुआ।


कार्यक्रम में *आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक एवं गंगा समग्र न्यास के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रद्धेय रामाशीष जी भाईसाहब* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके सान्निध्य में बतौर *विशिष्ट अतिथि (Guest of Honor)* सम्मिलित होने का सुअवसर मिला।


समारोह के दौरान वरिष्ठ प्रचारकों के कर-कमलों से प्रतिष्ठित *"गंगा रत्न सम्मान"* प्राप्त होना जीवन का अत्यंत गौरवशाली और अविस्मरणीय क्षण रहा। यह सम्मान निर्मल गंगा, अविरल गंगा के संकल्प के लिए कार्य करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित है।


मंच पर *आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक आदरणीय भवानी भीख जी, राजेश कुमार जी* सहित कई मूर्धन्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने गंगा संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।


वक्ताओं ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, विरासत और जीवनदायिनी आस्था का प्रतीक है। इसे स्वच्छ और अविरल बनाए रखना हम सभी का दायित्व है।


*हर हर गंगे!*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें