सोमवार, 21 सितंबर 2026

*कानपुर - शहर के गणमान्य नागरिकों ने 'यू पी सनातन गौरव सम्मान' से किया सम्मानित*

 




*कानपुर।* प्रदेश भर में गणेश महोत्सव की धूम जोरों पर है। इसी क्रम में श्री सिद्धिविनायक गणेश परिवार समिति, कानपुर नगर के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के सुविख्यात श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर पंडाल, घंटाघर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।


समारोह में अपनी प्रखर कार्यशैली से कानपुर, लखनऊ, बनारस, गोरखपुर, अयोध्या, बाराबंकी, कन्नौज, उन्नाव सहित पूरे प्रदेश में आम जनमानस का दिल जीतने वाले समाजसेवी *संजीव दीक्षित* को *यू.पी. सनातन गौरव सम्मान* से सम्मानित किया गया।


आयोजकों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने स्मृति प्रतीक चिन्ह, पवित्र दुपट्टा, शाल और फूलमाला पहनाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं और महानुभावों ने संजीव दीक्षित जी की सादगी, जन-सहयोगी भावना और सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए बधाई दी।


आपको बता दें कि समारोह का शुभारंभ श्री गणेश वंदना एवं आरती के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में भक्तों ने भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण किया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज बाजपेई, विशाल शुक्ला, बऊवन ठाकुर, संतोष गुप्ता, आदर्श शुक्ला, ननकू गुप्ता, अतुल यादव, संजय तिवारी, रमन गुप्ता, नितिन, अभिषेक गुप्ता सहित कमेटी के बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें