श्रवण गुप्ता 9838885767
*कानपुर।* जेठ माह के पावन बुढ़वा मंगल के शुभ अवसर पर आज नयागंज में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। नयागंज में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बजरंगबली को बूंदी और समोसे का भोग लगाकर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
सुबह से ही हनुमान जी के मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर उन्हें बूंदी और समोसे का भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद के रूप में बूंदी और समोसा वितरित किया गया।
भंडारे के आयोजक *अनूप मित्तल* ने बताया कि नयागंज में यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। हर बुढ़वा मंगल और जेठ माह के प्रत्येक मंगलवार को इसी तरह भंडारे का आयोजन किया जाता है ताकि सभी भक्त बजरंगबली का आशीर्वाद और प्रसाद ग्रहण कर सकें। उन्होंने कहा कि सेवा और भक्ति ही जीवन का असली उद्देश्य है।
इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से अनूप मित्तल के साथ विष्णु डालमिया सोनू शर्मा, राजू सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भक्त, व्यापारी और श्रद्धालु मौजूद रहे और सभी ने मिलकर भंडारे को सफल बनाया।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें