*कानपुर।* शहर ने आज अपने एक वीर सपूत को खो दिया। धनकुट्टी निवासी 76 वर्षीय वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी एवं आपातकाल (इमरजेंसी) के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानी *वीरेंद्र कुमार गुप्ता* का निधन हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेंद्र कुमार गुप्ता जी दिनांक 22 सितम्बर 2026 को महाराष्ट्र के नासिक स्थित पवित्र ज्योतिर्लिंग श्री भीमा शंकर के दर्शन के लिए गए हुए थे। दर्शन के दौरान अचानक हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से उनका देहांत हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे कानपुर में शोक की लहर दौड़ गई।
आपको बता दें कि वीरेंद्र कुमार गुप्ता जी ने 1975 में देश में लगे आपातकाल के विरोध में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था और लोकतंत्र की बहाली के लिए जेल तक गए थे। वे जीवन भर सादगी, देशभक्ति और समाजसेवा की मिसाल बने रहे।
आज दिनांक 24 सितम्बर 2026 को उनका पार्थिव शरीर कानपुर लाया गया, जहाँ भगवत दास घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से पुलिस बल ने उन्हें *गार्ड ऑफ ऑनर* देकर सलामी दी और उनके बलिदान व संघर्ष को नमन किया।
अंतिम संस्कार में परिवार के लोगों के साथ-साथ शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें