कानपुर प्रेस क्लब द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के 200 वें वर्ष होने के उपलक्ष्य में एक विशेष गोष्ठी एवं पत्रकार सम्माह समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, विशिष्ट अतिथि सांसद रमेश अवस्थी और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सम्मिलित हुए , कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।इस अवसर पर अतिथियों द्वारा दिल्ली एवं लखनऊ में कार्यरत कानपुर मूल के पत्रकारों को सम्मानित किया गया ।डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने देश प्रदेश के सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि पत्रकार समाज को आईना दिखाने का काम करता है ,, पत्रकारिता के पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी स्वतंत्रता संग्राम के बड़े नायक थे उनकी स्मृति को मैं नमन करता हूं

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें