श्रवण गुप्ता 9838885767
*कानपुर।* "मानव सेवा ही माधव सेवा है" के पावन भाव को साकार करते हुए श्री श्याम जी सखा मण्डल (पंजी.), कानपुर द्वारा आज दिनांक 20 सितम्बर 2026, रविवार को दोपहर 12:00 बजे कनौडिया धर्मशाला, नयागंज चौराहा, कानपुर में मासिक भण्डारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्याम प्रभु के समक्ष भोग अर्पित कर एवं जयकारों के साथ किया गया। इस अवसर पर मण्डल के सदस्यों, संरक्षकों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए श्रमदान एवं सेवा कार्य किया।
भण्डारे में क्षेत्र के हजारों जरूरतमंद, निर्धन एवं असहाय लोगों ने श्याम प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया। मण्डल के सदस्यों ने स्वयं सेवा में उपस्थित रहकर प्रसाद वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इस अवसर पर सेवा, सहयोग और मानवता का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
मण्डल सदस्यों ने बताया कि श्याम प्रभु की प्रेरणा से मण्डल विगत 21 वर्षों से समाज सेवा एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय है। मण्डल द्वारा समय-समय पर भण्डारे, रक्तदान शिविर तथा गंभीर एवं असाध्य रोगों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों की सहायता सहित विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्य किए जाते रहे हैं।
मण्डल का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित न रहकर सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है।
भण्डारे में मुख्य रूप से मण्डल के संरक्षक श्री सुनील जैन, श्री नरेश गर्ग, श्री संजीव अग्रवाल तथा मण्डल सदस्य श्री रुचि किशोर गुप्ता, श्री गोपाल बगड़िया, श्री अनुभव अग्रवाल, श्री अंकित अग्रवाल, श्री निखिल गर्ग, श्री मनीष कुमार शर्मा सहित अनेक सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
*।। जय श्री श्याम ।।*




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें