बुधवार, 24 जून 2026

पूरी जानकारी करके रखे घर में नौकर

 



कानपुर  

थाना स्वरूप नगर क्षेत्र में रहने वाले  व्यापारी विकास शुक्ला द्वारा लगभग ₹60 लाख मूल्य के जेवर चोरी होने की सूचना दी गई थी। सूचना प्राप्त होते ही थाना स्वरूप नगर पुलिस एवं SOG टीम ने संयुक्त रूप से तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों का लगातार पीछा किया। तकनीकी विश्लेषण के दौरान उनकी लोकेशन माउंट आबू में मिलने पर टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों अभियुक्त सुनियोजित तरीके से बड़े घरों में नौकरी कर विश्वास जीतते थे तथा मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। मामले में चोरी का 100 प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है। साथ ही चोरी के जेवर का एक ब्रेसलेट, जिसकी कीमत लगभग ₹6 लाख थी, ₹2 लाख में खरीदने वाले एक सुनार को भी चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास एवं अन्य संभावित घटनाओं के संबंध में भी विस्तृत जांच जारी है

शुक्रवार, 29 मई 2026

कानपुर प्रेस क्लब ने धूमधाम से मनाया पत्रकारिता दिवस

 



कानपुर प्रेस क्लब द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के 200 वें वर्ष होने के उपलक्ष्य में एक विशेष गोष्ठी एवं पत्रकार सम्माह समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, विशिष्ट अतिथि सांसद रमेश अवस्थी और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सम्मिलित हुए , कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।इस अवसर पर अतिथियों द्वारा दिल्ली एवं लखनऊ में कार्यरत कानपुर मूल के पत्रकारों को सम्मानित किया गया ।डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने देश प्रदेश के सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि पत्रकार समाज को आईना दिखाने का काम करता है ,, पत्रकारिता के पुरोधा  गणेश शंकर विद्यार्थी स्वतंत्रता संग्राम के बड़े नायक थे उनकी स्मृति को मैं नमन करता हूं 


शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

राजा हिंदुस्तानी’ में संस्कारों से मिली संगीत परंपरा के दर्शन


 

कानपुर। नवीन एल्बम ‘राजा हिंदुस्तानी’ में संस्कारों से मिली संगीत परंपरा के दर्शन देखने और सुनने को मिलेंगे। पॉप आइकन किंग ने अपना अब तक का सबसे बड़ा एल्बम राजा हिंदुस्तानी प्रस्तुत किया है, जिसमे आधुनिक पॉप शैली के माध्यम से भारतीय समृद्ध संगीत परंपरा के भव्य उत्सव दर्शन होते हैं। इस एल्बम में किंग ने सुरमयी कथन शैली अपनाते हुए भारतीय संगीत जगत की प्रभावशाली आवाज़ श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान, शान, कुमार सानू और रेखा भारद्वाज के साथ सहयोग किया है। वॉर्नर म्यूज़िक इंडिया द्वारा जारी यह एल्बम भारतीय संस्कृति में इन दिग्गजों द्वारा रची गई कालातीत जादूगरी का सम्मान करता है और उस भावनात्मक ध्वनि संसार को नई पीढ़ी के लिए पुनः साकार करता है।

पहले दो सिंगल्स “कमाल है” और “जो इश्क हुआ” एल्बम की मधुर दिशा तय करते हैं। “मज़ा प्यार करने में” एक रोमांटिक केंद्र बिंदु के रूप में उभरता है, जिसमें किंग और कुमार सानू नॉस्टैल्जिया और आधुनिक ताज़गी का सुंदर संगम प्रस्तुत करते हैं। इस गीत के वीडियो में कुमार सानू किंग के साथ स्क्रीन पर दिखाई देते हैं।

इसके बाद सुनिधी चौहान के साथ उत्साहपूर्ण, रेगे शैली से सुसज्जित “ये दिल मुझको तू दे दे” आता है, जबकि “ये सफर” में शान के साथ मित्रता और साथ निभाने की गर्माहट झलकती है। श्रेया घोषाल के साथ “हाल ए दिल” अलौकिक शांति का अनुभव कराता है, वहीं रेखा भारद्वाज “वो पहला अक्षर” में काव्यात्मक गहराई जोड़ती हैं। अंतिम सोलो गीत “आहिस्ता आहिस्ता” भावपूर्ण गीतों और उत्सवी संगीत संयोजन के साथ एल्बम का आनंदमय समापन करता है।

इस नवीन एल्बम के बारे में किंग कहते हैं कि “राजा हिंदुस्तानी उस संगीत को सम्मान देने का मेरा तरीका है जिसने मुझे गढ़ा है, और अपनी आवाज़ व संगीत को नई दिशा देने का प्रयास भी है। जिन दिग्गजों को सुनते हुए मैं बड़ा हुआ, उनके साथ काम करना अपने आप में अविश्वसनीय है। उनकी आवाज़ों ने मुझे सुर, भाव और कहानी कहने की कला समझना सिखाया। यह एल्बम पारंपरिक और आधुनिक, नॉस्टैल्जिया और वर्तमान पीढ़ियों को जोड़ने के बारे में है। इसका उद्देश्य यह दिखाना है कि भारतीय पॉप संगीत परंपरा से जुड़ा होते हुए भी वैश्विक, आधुनिक और निडर हो सकता है। मेरे लिए राजा हिंदुस्तानी कृतज्ञता और आत्म-अभिव्यक्ति दोनों है।”

शुक्रवार, 30 जनवरी 2026

बाके बिहारी कल्याण समिति द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

 






 कानपुर के जनरल गंज कपड़ा बाजार में 

श्री बांके बिहारी जी जन कल्याण समिति द्वारा विगत 15 वर्षो से विशाल भंडारे का  आयोजन किया जाता है   भंडारे हजारों  की संख्या में लोग प्रसाद  पाते है   हर वर्ष प्रसाद बदल बदल कर बनाया जाता इस वर्ष प्रसाद  मे छोला मटर पनीर पुलाव मिक्स वेज नान मिस्सी पुड़ी बूंदी का वितरण किया गया प्रसाद वितरण में  समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे

पवन तिवारी जी शिवेंद गुप्ता गोविंद बजाज बृजेश शर्मा गणेश भरतिया सरवन गुप्ता साहिल गुप्ता पंकज गुप्ता प्रकान्शु तिवारी अनिल गुप्ता अनुज गुप्ता आदि लोग मौजुद रहे

गुरुवार, 29 जनवरी 2026

 रोजगार की दिशा में मदद: डॉ० संदीप ने जरूरतमंद को सौंपी लोडिंग गाड़ी







आत्मनिर्भरता की ओर कदम, संघर्ष सेवा समिति ने दिया आजीविका का साधन


झाँसी। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संघर्ष सेवा समिति द्वारा जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने जनपद के लहर गिर्द क्षेत्र निवासी रिजवान खान को व्यापार एवं आजीविका चलाने के उद्देश्य से एक लोडिंग गाड़ी प्रदान की।


संघर्ष सेवा समिति के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति को स्थायी रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि लोडिंग गाड़ी मिलने से रिजवान खान अब अपना छोटा व्यापार शुरू कर सकेंगे और अपने परिवार की आजीविका सम्मानपूर्वक चला सकेंगे।


इस अवसर पर लाभार्थी रिजवान खान ने संघर्ष सेवा समिति और डॉ. संदीप सरावगी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके जीवन में बड़ा सहारा बनेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से रोजगार की समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन अब इस गाड़ी से उन्हें नई शुरुआत का अवसर मिला है।


कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संघर्ष सेवा समिति लगातार सामाजिक सरोकारों के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। समिति ने भविष्य में भी इसी प्रकार जरूरतमंदों को साधन उपलब्ध कराकर उन्हें स्वावलंबी बनाने का संकल्प लिया।

सोमवार, 26 जनवरी 2026

पुलिस लाइन में बड़ी धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस











77वें गणतंत्र_दिवस2026 के पावन अवसर पर पुलिस लाइन कमिश्नरेट कानपुर नगर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा परेड का निरीक्षण कर मान-प्रणाम ग्रहण किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।


समारोह के अंतर्गत पुलिस कर्मियों द्वारा साइबर अपराध एवं अन्य सामाजिक विषयों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही, स्कूली बच्चों की खेलकूद गतिविधियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को ऊर्जा, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया।

बुधवार, 21 जनवरी 2026

अमर शहीद हेमू कल्याणी अमर रहे अमर रहे अमर रहे के उद्घघोष के साथ याद किया

 



 आज श्री झूलेलाल शिव मंदिर (13) ब्लाक गोबिंदनगर कानपुर में आज का दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया गया क्योंकि आज के दिन 21 जनवरी, 1943 को ब्रिटिश सरकार नेहेमूकल्याणी जी को फांसी भर चढ़ा दिया था। अमर शहीद हेमूकलाणी जी की प्रतिमा पर मनोज तलरेजा,बंटी सिधवानी,

मनोज लालवानी, बलराम कटारिया आदि ने माल्यार्पण कर पूरे  समाज ने पुष्प अर्पित  श्रद्धांजलि दी। उनका जन्म 23 मार्च, 1923 में सुकुर सिंध प्रांत अखण्ड भारत में हुआ था। उनमें बचपन से ही देश भक्ति कूट कूट के भरी हुई थी।

अंग्रेजों से लड़ाई लड़ने के लिए जब हथियारों से भरी ट्रेन उनके क्षेत्र से गुजरने वाली थी तो उन्होंने पटरियां उखाड़ दी थी। इसीलिए ब्रिटिश शासक ने उन्हें 21जनवरी 1943 को फांसी पर लटका दिया। वो सपूत देश के लिए हंसते हंसते फांसी पर चढ़ के शहीद हो गए।

 हमारा पूरा देश उनकी शहादत को उनके बलिदान को कभी भुला नहीं पाएगा।

अमर शहीद हेमूकल्याणी अमर रहे अमर रहे अमर रहे अमर रहे के नारों से पूरा झूलेलाल मंदिर प्रांगण गूंज उठा।



श्रद्धांजलि देने में मुख्य रूप श्यामलाल मूलचंदानी (अध्यक्ष )  ,सुरेश कटारिया, महेश मनचंदा, डॉ॰ सुरेश मदान, डॉ सुरेश आहूजा, डॉ अशोक पाहूजा,बंटी सिधवानी, संजू डाबरानी,नरेश फूलवानी, चंद्रभान मोहनानी,मुरारी लाल चुग, बिहारी लाल बजाज, बलराम कटारिया, गणेश बजाज,मनोज लालवानी, अनिल डाबरानी, सुरेश धमीजा, दिनेश कटारिया, विनोद मूर्जनी, मोहन मुकेश,अमित कटारिया, पूरन बजाज, मनोज डब्बू, हरिराम गंगवानी, सुनील अलवानी, लक्ष्मण दास, संजय चुग, राजकुमार मोटवानी, मनोज धमीजा,राजा मनवानी ,रमेश मुरझानी, ललित श्यामदासानी अमित खत्री, बलवंत मखीजा, श्याम बिजलानी,

महेश मखीजा, विश्वनाथ आहूजा,

कैलाश नहलानी, अनिल डोडवानी ,गौरव शिवानी,पण्डित माधव , प्रियंका आहूजा, दीपा रुपानी पूनम चुग, मंजू खत्री रोमा डबरानी,हेमा शर्मा, ज्योति गेरा, शीतल गेरा,

श्यामलाल मूलचंदानी

(अध्यक्ष)

सोमवार, 19 जनवरी 2026

प्रैक्टिकल एआई पर रोटरी गैलेक्सी का संवाद, विशेषज्ञों ने बताए छोटे कारोबार के लिए बड़े समाधान

 







-टीएसएच में “प्रैक्टिकल एआई” विषय पर आयोजित हुआ इंटरएक्टिव टॉक शो

-अभय रंजन, अविनाश अरोड़ा, सनी मेहरोत्रा और कोमल जालान ने रखे विचार

-छोटे कारोबार के लिए एआई के आसान और उपयोगी समाधान बताए गए

-शिक्षा, उद्योग और दैनिक जीवन में एआई की बढ़ती भूमिका पर चर्चा हुई


कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गैलेक्सी की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित “प्रैक्टिकल एआई: टूल्स, टिप्स एंड ट्रूथ्स फॉर एसएमबी” विषयक इंटरएक्टिव टॉक शो का आयोजन रविवार को द स्पोर्ट्ज़ हब (टीएसएच) में किया गया। कार्यक्रम में उद्यमियों, प्रोफेशनल्स, शिक्षाविदों, छात्रों और रोटरी सदस्यों की बड़ी भागीदारी रही। खास बात यह रही कि सत्र में एआई को सैद्धांतिक नहीं, बल्कि व्यवहारिक दृष्टि से समझाने पर जोर दिया गया।


टॉक शो में देश-विदेश से जुड़े एआई विशेषज्ञों ने शिरकत की। जयपुर के एआई ट्रेनर अभय रंजन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बुनियादी अवधारणाओं को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाते हुए बताया कि किस तरह छोटे और मध्यम व्यवसाय (एसएमबी) भी सीमित संसाधनों में एआई टूल्स का प्रभावी उपयोग कर सकते हैं। दिल्ली के ऑर्बिट ग्रुप के चीफ एआई ऑफिसर अविनाश अरोड़ा ने उद्योग जगत के अनुभव साझा करते हुए कहा कि एआई अब केवल बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सही रणनीति के साथ यह छोटे कारोबारों की उत्पादकता और निर्णय क्षमता को भी मजबूत बना रहा है।


टॉक शो में यूएस से गूगल एक्जीक्यूटिव सनी मेहरोत्रा ने डिजिटल प्लेटफॉर्म और एआई के मेल से होने वाले नवाचारों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आने वाले समय में एआई आधारित समाधान व्यवसाय और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलियाई निवेश प्रोफेशनल कोमल जालान ने वैश्विक निवेश परिदृश्य में एआई की भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा कि तकनीक को समझकर अपनाने वाले संस्थानों और उद्यमियों के लिए भविष्य में अपार संभावनाएं हैं।


कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, प्रशासन और दैनिक जीवन में एआई के उपयोग, इसके लाभ, चुनौतियां और नैतिक पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गैलेक्सी के उपाध्यक्ष पियूष अग्रवाल ने कहा कि एआई आज की जरूरत बन चुका है और ऐसे संवादात्मक कार्यक्रम समाज को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल हैं। इस अवसर पर प्रेसीडेंट प्रदीप अग्रवाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर हिमांशू कपूर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बुधवार, 14 जनवरी 2026

अल्प आय वर्ग के मांगलिक कार्यक्रमों के लिये बना ‘मंगल भवन’ अद्भुत

 



कानपुर। जेसीआई नेशनल प्रेसीडेंट भारत एन. आचार्य ने कहा कि अल्प आय वर्ग के मांगलिक कार्यक्रमों के लिये बनाया गया ‘मंगल भवन’ वास्तव में अद्भुत हैं। इस प्रोजेक्ट के लिये जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल की जितनी सराहना की जाये, कम होगा। उन्होंने इस पुनित कार्य के लिये जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल के निर्वतमान अध्यक्ष प्रणित अग्रवाल की खासतौर से प्रशंसा की। जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत एन. आचार्य जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल के 44वें स्थापना समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करने के लिये कानपुर आये थे। मीडिया से बातचीत करते हुये उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों के शहरों में इस परियोजना को लांच करने के प्रयास किये जायेंग

शनिवार, 3 जनवरी 2026

व्यापार मंडल ने गरीब और बेसहारा लोगों को किया कंबल वितरण

 






श्रवण गुप्ता 

9838885767

कानपुर। घंटाघर सुतर खाना व्यापार मंडल के तत्वाधान में आज घंटाघर जेके पैलेस के पास भंडारे का आयोजन किया गया तत्पश्चात लगभग दो हजार गरीबों और बेसहारा लोगों को कंबल बांटे गए ताकि गरीब इस भीषण सर्दी में अपना बचाव कर सके। 

हर वर्ष की भांति इस वर्ष नौ वां भंडारा व कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसका शुभारंभ सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने किया। इस मौके पर विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि बेसहारा और गरीबों को कंबल बांटना बहुत ही पुण्य का काम है जिसकी उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि इस भीषण ठंड में गरीबों को जो कंबल बांटे गए हैं उससे वो अपना सर्दी से बचाव कर सकते हैं। दोपहर से चले इस भंडारे में लगभग 10000 लोगों ने भोजन कहां किया यही नहीं लगभग 5000 से अधिक गरीबों और बेसहारा लोगों को कंबल बांटे गए। इस कार्यक्रम की क्षेत्र के लोगों ने ही नहीं बल्कि आसपास के मौजूद लोगों ने भी इसकी सराहना की। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी, घंटाघर सुतर खाना व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज बाजपेई, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस बाजपेई, विवेक खरे,राजा शुक्ला अनिल मिश्रा के अलावा तमाम लोग मौजूद थे।

शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025

श्री बाके बिहारी जन कल्याण समित द्वारा किया गया चाय वितरण


श्री बांके बिहारी जन कल्याण समिति द्वारा कानपुर के जनरल गंज मे चाय और टोस्ट का वितरण किया गया सर्दी के मौसम में चाय का वितरण होते देख चाय पीने वालो की भीड़ लग गई लोगों ने चाय पीकर संस्था के इस नेक कार्य की बहुत प्रशंसा की 

संस्था के अध्यक्ष पवन तिवारी ने बताया कि हमारी संस्था हर साल सर्दियों में चाय वितरण कंबल वितरण और गर्मियों में शरबत वितरण का कार्यकम करती है।



सोमवार, 1 दिसंबर 2025

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और महापौर ने किया ‘केआईजेसी मंगल भवन’ का उद्घाटन



-






-गरीब एवं निर्बल वर्ग को मात्र ₹11,000 में मांगलिक कार्यक्रम स्थल उपलब्ध कराने वाला ‘केआईजेसी मंगल भवन’ अनोखी CSR पहल बना

-विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि मंगल भवन पूरे देश के लिये प्रेरणा और गरीब परिवारों के सपनों का सहारा है

-महापौर प्रमिला पांडे ने स्पष्ट किया कि मंगल भवन का संचालन व मालिकाना हक नगर निगम के पास रहेगा और गरीबों की सेवा जारी रहेगी

-नगर निगम की भूमि और जेसीआई के 2.50 करोड़ के सीएसआर सहयोग से मंगल भवन का निर्माण रिकार्ड नौ महीनों में पूरा हुआ

-3,184 वर्गमीटर में विकसित मंगल भवन में 1,110 लोगों की क्षमता, बैंक्वेट हॉल, लॉन और पर्याप्त पार्किंग की आधुनिक सुविधा है


कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस विचार—“सीएसआर केवल एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण में साझेदारी का एक अनोखा अवसर है”—को साकार करते हुए कानपुर नगर ने सामाजिक उत्थान की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में नगर निगम और जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल ने मिलकर अल्प आय एवं निर्बल वर्ग के हित में ‘केआईजेसी मंगल भवन’ के निर्माण का संकल्प पूरा किया है।


रविवार को ‘केआईजेसी मंगल भवन’ का उद्धाटन मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे ने किया। संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जेसीआई द्वारा तैयार मंगल भवन गरीबों के उस सपने को सच करेगा जो हर मां बाप अपने बच्चों की शादी के लिये देखता है। शहर सबके योगदान से बनता है सब अपने अपने स्थान पर काम करते हैं तब शहर चमकता है। जेसीआई ने मंगलभवन के रूप में वह उदाहरण बना दिया जो पूरे देश के लिये है। 11 हजार रुपये पूरे देश में इस प्रकार की बिल्डिंग नहीं मिल सकती है। जेसीआई का काम अन्य संस्थाआें के लिये प्रेरणा बनेगा। वह भी इस प्रकार के सामाजिक सरोकार के काम कर सकती हैं क्योंकि हमारे पास अच्छे अफसर, लीडरशिप और सरकार है। उन्होंने कहा आई प्राउड आफ जेसीआई।


महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय ने कहा कि जो सपना मैंनें गरीबों के लिये देखा था उसे जेसीआई ने पूरा कर दिखाया है, मैं अपने कार्यकाल में इसको इतना मजबूत कर जाउंगी कि मैं रहूं या न रहूं लेकिन मंगलभवन गरीबों की सेवा करता रहेगा। उन्होंने कहा किसी के मन में यह हो कि मंगल भवन को व्यापारी चलाएंगे तो उन्हे मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि इसका संचालन और मालिकाना हक नगर निगम के पास है। उन्होंने कहा कि जैसे गरीबों के लिये मंगलभवन बना है वैसे ही मेरा एक और सपना है कि महिलाआे के लिए एक मार्केट बने जिसका मालिकाना हक सिर्फ महिलआें के पास ही रहे। महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे ने कहा कि “मंगल भवन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानपूर्वक अपने मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करने में मदद करेगा। यह परियोजना प्रधानमंत्री के सीएसआर विज़न और सीएम योगी की संवेदनशील नेतृत्व शैली का उत्कृष्ट उदाहरण है। हमारा प्रयास होगा कि मंगल भवन का रखरखाव और सेवा व्यवस्था सर्वोत्तम गुणवत्ता के साथ निरंतर जारी रहे। इसके रखरखाव का जिम्मा नगर निगम का रहेगा।’’


बताते चलें कि बेनाझाबर रोड स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के पास अप्रयुक्त पड़ी जमीन पर नगर निगम एवं महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे की पहल पर सामुदायिक भवन व बारातशाला की अवधारणा बनाई गई। महापौर ने संकल्प लिया कि सीएसआर से गरीबों का उत्थान किया जाएगा इसके लिये केआईजेसी आगे आया। इसे आकार देने की शुरुआत 11 सितंबर 2024 को नगर निगम और जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल के बीच हुए एमओयू से हुई। इसके बाद 18 जनवरी 2025 को उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने वर्चुअल रूप से भूमि पूजन कर निर्माण प्रक्रिया को औपचारिक रूप दिया।


नगर निगम ने निर्माण कार्य हेतु भूमि उपलब्ध कराई, जबकि जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल के सदस्यों और शहर के प्रमुख उद्योगपतियों ने सीएसआर फंड के तहत दो करोड़ रुपये नगर निगम को दिए और 50 लाख रुपये अलग से लगाए। निगम की टेंडरिंग प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य कानपुर शटर कंपनी को आवंटित हुआ। जिसने रिकार्ड नौ महीने के समय में कार्य पूरा किया। अब मंगल भवन पूरी तरह तैयार है और इसे समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए उनके मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु मात्र ₹11,000 में उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार श्री अवनीश अवस्थी ने भी निर्माण के दौरान मंगल भवन का निरीक्षण किया था और सीएसआर को बढ़ावा देने के लिये किये गये इस काम के लिये नगर निगम, महापौर और जेसीआई की सराहना की थी।


मंगल भवन पर पूरा मालिकाना हक, रखरखाव एवं संरक्षण का अधिकार नगर निगम के पास रहेगा। यह भवन एक मिशाल के तौर पर तैयार हुआ है। इसके लिए एक समिति बनाई जाएगी, जिसमें महापौर, नगर आयुक्त, जेसीआई के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष शामिल होंगे। साथ ही जेसीआई के दो सदस्य निगरानी समिति में रहेंगे, जो कि यह देखेंगें कि भवन का उपयोग सिर्फ गरीबों के लिये हो रहा है कि नहीं कोई दुरुपयोग तो नहीं हो रहा है।


जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष आकाश गोयनका ने कहा कि इस पूरे प्रोजेक्ट में माननीय महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे की दूरदर्शिता, दृढ़ निश्चय और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण रही। उनके सतत प्रयासों, व्यक्तिगत निगरानी और सकारात्मक नेतृत्व ने ही इस परियोजना को रिकॉर्ड समय में मूर्तरूप दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई। सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी संवेदनशीलता ने ‘मंगल भवन’ को केवल एक संरचना नहीं बल्कि गरीब परिवारों की गरिमा से जुड़ी एक पहल के रूप में विकसित किया है।


इस अवसर पर विधायक गोविंद नगर सुरेंद्र मैथानी, विधायक नीलिमा कटियार, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी, जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल के प्रेसिडेंट प्रणीत अग्रवाल, जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष आकाश गोयनका, विकास जायसवाल, भावुक गोयल, प्रज्ञा अग्रवाल, श्रुति जैन, नेहा गर्ग, निहारिका गुप्ता, महेन्द्र मोहन गुप्त, अतुल कनोडिया एवं बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


केआईजेसी मंगलभवन की बनावट एक नजर में: केआईजेसी मंगल भवन कुल 3,184.02 वर्गमीटर (34,272 वर्गफीट) क्षेत्रफल में विकसित है, जिसमें 961.54 वर्गमीटर (10,350 वर्गफीट) का निर्मित क्षेत्र शामिल है। ग्राउंड फ्लोर 644.19 वर्गमीटर और प्रथम तल 317.36 वर्गमीटर में निर्मित है। परिसर में 849.71 वर्गमीटर (9,146 वर्गफीट) का विशाल लॉन उपलब्ध है, जिसकी क्षमता 750 व्यक्तियों की है। इसके अलावा 423.29 वर्गमीटर (4,556.19 वर्गफीट) का सुसज्जित बैंक्वेट हॉल 300 व्यक्तियों की क्षमता के साथ मौजूद है। प्रथम तल पर 66.75 वर्गमीटर (718.50 वर्गफीट) का एक छोटा मल्टीपरपज़ हॉल भी है, जिसकी क्षमता 60 व्यक्तियों की है। सभी स्थानों की संयुक्त क्षमता 1,110 लोगों की है। मंगल भवन में दो ऑफिस रूम, एक किचन, दो गेस्ट रूम तथा परिसर के भीतर 42 कारों और 300 बाइकों की पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

शुक्रवार, 28 नवंबर 2025

नन्हे युवा खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, धरती बचाने का दिया संदेश







कानपुर 28 नवंबर 2025 सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर में गुरुवार और शुक्रवार को दो दिवसीय 'जूनियर स्पोर्ट्स डे' का आयोजन हुआ। इस वर्ष खेलकूद समारोह की थीम 'प्ले फॉर द प्लैनेट नवकृति 2025' रखी गई, जिसके जरिए बच्चों ने खेल और पर्यावरण जागरूकता का अनूठा मेल प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम की शुरुआत 'मदर अर्थ' के प्रभावशाली प्रवेश से हुई, जिन्होंने पृथ्वी को बचाने की मार्मिक अपील की। इसके बाद, छात्रों ने जिमनास्टिक, ताइक्वांडो और स्केटिंग जैसे रोमांचक प्रदर्शनों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों के नृत्य ने भी खूब वाहवाही लूटी।


कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री आई. एम. रोहतगी उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रिंसिपल शोभा दास ने स्वागत भाषण में खेल, मूल्यों और पर्यावरण जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के समग्र विकास के उद्देश्य को साझा किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।


विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। *खासकर, कक्षा एक के छात्र वियान गुप्ता ने लगातार दूसरे साल बच्चों की दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दर्शक दीर्घा में बैठे उनके माता और पिता ने खुशी से तालियां बजाकर उसका हौसला बढ़ाया। वियान की इस उपलब्धि की स्कूल के शिक्षकों और प्रधानाचार्य ने भी खूब सराहना की।*


यह खेल दिवस नन्हे-मुन्ने खिलाड़ियों की ऊर्जा, प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन साबित हुआ, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सोमवार, 10 नवंबर 2025

 मुक्ताकाशी मंच पर भक्ति की गूंज, शहनाज अख्तर ने बांधा समां, डॉ. संदीप ने किया भव्य सम्मान





झाँसी। दुर्ग के समीप स्थित मुक्ताकाशी मंच पर रविवार को जय माँ संतोषी दिव्य दरबार, पंचवटी द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु “जय माँ संतोषी, जय भवानी-जय शिवाजी” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान करते रहे। इस आयोजन में उपासक पिंकी कुशवाहा एवं उनकी समिति ने सेवा, प्रार्थना और समर्पण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। माता-पिता सहित संपूर्ण समिति का योगदान कार्यक्रम की सफलता में उल्लेखनीय रहा।


मंच पर भजनों और काव्य यात्रा के विविध रंगों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया। विशेष अतिथि डॉ. संदीप सरावगी ने मंच पर पहुँचकर शहनाज अख्तर का भव्य सम्मान किया और अपने उद्बोधन में कहा भक्ति केवल आराधना नहीं, यह आत्मा की ऊर्जा है। माँ संतोषी जैसे दिव्य दरबारों में होने वाले आयोजन समाज को एकता, प्रेम और शांति का संदेश देते हैं। बुंदेलखंड की मिट्टी में भक्ति का भाव गहराई तक रचा-बसा है, जिसे ऐसे कार्यक्रम और सशक्त बनाते हैं। रविवार को हुए समापन सत्र में देर रात तक भजन संध्या का सिलसिला चलता रहा। भक्तगणों ने भजनों के साथ भक्ति, शांति और संतोष का अनुभव किया। इस भव्य कार्यक्रम की क्षेत्रवासियों ने हृदय से सराहना की। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति से मनोज रेजा, सिद्धांत गुप्ता, संदीप नामदेव, अनुज सिंह, बसंत गुप्ता, सुशांत गेड़ा, भूपेन्द्र रायकवार आदि उपस्थित रहे।

गुरुवार, 6 नवंबर 2025

 झोकन बाग गुरुद्वारा में गुरु नानक जी का 556वां प्रकाश पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया



झाँसी। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार, झोकन बाग में प्रथम सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारे में दिनभर कीर्तन, शबद वाणी और लंगर का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने गुरुद्वारे पहुँचकर गुरु नानक देव जी के चरणों में मत्था टेका और सभी को भाईचारे एवं सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए कहा गुरु नानक देव जी ने हमें मानवता, समानता और सेवा का अमूल्य संदेश दिया। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्ची भक्ति दूसरों की सहायता और प्रेमभाव में है। इस पावन अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम गुरु नानक जी के उपदेश- 'नाम जपो, किरत करो, वंड छको'  को अपने जीवन में उतारें और समाज में प्रेम, शांति व एकता का प्रकाश फैलायें। 

गुरुद्वारे में “सतनाम श्री वाहेगुरु” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर परमजीत सिंह, सतनाम सिंह, अमनदीप सिंह भटिया, गगनदीप सिंह, रत्नाकर सिंह, रोनक बग्गा, कारन सिंह, इंदर मोहन सिंह, कालू भैया (बासन जी) और नेट्टू नागपाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर संघर्ष सेवा समिति से अनुज प्रताप सिंह इंजीनियर राजेश कुमार और धर्मेंद्र गुर्जर सूरज वर्मा सिद्धांत  गुप्ता राकेश आदि उपस्थित रहे

सोमवार, 3 नवंबर 2025

अभद्र टिप्पणी पर आक्रोशित हुआ सिंधी समाज

 






 

ज्ञात होगा छत्तीसगढ़ क्रांति

व जौहर पार्टी के प्रमुख अमित बघेल नेआज से कुछ दिन पूर्व श्री झूलेलाल भगवान व सिन्धी समाज

पर अभद्र टिप्पणी कर श्री झूलेलाल भगवान जी को अपमानित किया।  जिसके चलते सभी भक्तगण व सिंधी समाज

में जबरदस्त आक्रोश है।

जिस कारण आज पुज्य सिन्धी पंचायत श्री झूलेलाल शिव मंदिर ब्लाक श्री झूलेलाल पार्क गोविंदनगर कानपुर के श्यामलाल मूलचंदानी(अध्यक्ष) व सभी सदस्यगणों ने आज श्रीमान जिलाधिकारी महोदय कानपुर व श्रीमान आयुक्त महोदय पुलिस कमिश्नरेट कानपुर उत्तर प्रदेश पुलिस को ज्ञापन दिया

जिसमें अमित बघेल को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए तथा थाना गोबिंदनगर एफआइआर दर्ज करने हेतु प्रार्थनापत्र भी दिया जिससे पूरे समाज वे भक्तगणों में सद्भाव बना रहे।


महोदय हमारा सिंधी समाज

अखंड भारत का एक हिस्सा है। शांत व सेवा भाव के साथ कार्य करने वाला समाज है

शुरू से आज तक देश की सेवा में हमेशा आगे रहा है यदि भारत में कोई विपदा ( आपदा) आई है तो सबसे पहले आगे आकर सेवा करने वाला सिन्धी समाज है हर राष्ट्र कार्य व राष्ट्रभक्ति में सबसे आगे सिन्धी समाज रहा है सिन्धी समाज ने तन मन धन से राष्ट्र की सेवा की है और मरते दम तक करता रहेगा।

धन्यवाद। 

ज्ञापन देने में मुख्य रूप श्यामलाल मूलचंदानी (अध्यक्ष )

जग्गी ड़बरानी,सुरेश कटारिया, महेश मनचंदा,बंटी सिधवानी, संजू डाबरानी,नरेश फूलवानी, चंद्रभान मोहनानी,मुरारी लाल चुग, बिहारी लाल बजाज, बलराम कटारिया, गणेश बजाज,मनोज लालवानी, सुरेश धमीजा, दिनेश कटारिया, विनोद मूर्जनी, मोहन मुकेश,अमित कटारिया, पूरन बजाज, मनोज डब्बू, हरिराम गंगवानी, सुनील अलवानी, लक्ष्मण दास, संजय चुग, राजकुमार मोटवानी, मनोज धमीजा,राजा मनवानी ,रमेश मुरझानी, ललित श्यामदासानी अमित खत्री, बलवंत मखीजा, श्याम बिजलानी,

महेश मखीजा, विश्वनाथ आहूजा,

कैलाश नहलानी, अनिल डोडवानी ,गौरव शिवानी,पण्डित माधव , प्रियंका आहूजा, दीपा रुपानी पूनम चुग, मंजू खत्री रोमा डबरानी,हेमा शर्मा, ज्योति गेरा, शीतल गेरा,आदि।

रविवार, 2 नवंबर 2025

 बारिश से बर्बाद हुई दलहन-तिलहन फसलें, विधायक बबीना ने किसानों के लिए खाद-बीज कोटा बढ़ाने की मांग की



झाँसी। लगातार हुई भारी बारिश से झाँसी जनपद और बबीना विधानसभा क्षेत्र में बोई गई दलहन और तिलहन की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ी है—एक तरफ फसलें खराब हो गईं, तो दूसरी ओर खेतों में डाला गया खाद और बीज भी बह गया। अब मौसम अनुकूल होने के बाद किसान दोबारा फसल बोने की तैयारी में हैं, लेकिन खाद और बीज की कमी सबसे बड़ी समस्या बन गई है।


इस संबंध में बबीना विधायक राजीव सिंह ‘पारीछा’ ने जिलाधिकारी झाँसी को पत्र लिखकर किसानों के हित में खाद (यूरिया) और बीज का अतिरिक्त कोटा जारी करने की मांग की है। विधायक ने कहा कि पूर्व में आवंटित कोटा पहले ही वितरित हो चुका है, ऐसे में किसानों के सामने नई फसल बोने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि किसान हित को ध्यान में रखते हुए तुरंत पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराए जाएं, ताकि किसान पुनः बुवाई कर अपनी आर्थिक स्थिति संभाल सकें। पत्र की प्रति जिला कृषि अधिकारी झाँसी को भी भेजी गई है, विधायक के इस पहल की किसानों ने सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही राहत देने के कदम उठाएगा।

शनिवार, 1 नवंबर 2025

सुनील शेट्टी, अहान शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की नई पारी

 



 यह पहली बार है जब मशहूर फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी व अहान शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल एक साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में निवेश कर रहे हैं, जिससे एक्सेलमोटो को क्रॉस-जनरेशन विश्वसनीयता और एक सशक्त पहचान मिली है। फिल्म स्टार सुनील शेट्टी, अहान शेट्टी व क्रिकेट खिलाड़ी केएल राहुल और अक्षय वर्दे ने बी2बी लॉजिस्टिक्स प्रवेश और सर्व-समावेशी ‘स्कूट’ लॉन्च किया। एक्सेलमोटो सेलिब्रिटी समर्थित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड ने एक नए अध्याय में प्रवेश किया है। कंपनी ने नई ‘स्कूट’ इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च की है जो स्कूटर-शैली की डिज़ाइन के साथ आती है, जिसमें सहज पेडल-असिस्ट और आरामदायक बेंच सीट है।

निवेशक एवं मेंटर सुनील शेट्टी ने कहा कि “स्वच्छ और सुलभ मोबिलिटी हर आयु वर्ग के लोगों के लिए आवश्यक है। ‘स्कूट’ एक ऐसा डिज़ाइन है जो सभी उम्र के राइडर्स का सम्मान करता है। एक्सेलमोटो विश्वास और प्रभाव दोनों बना रहा है। हमें उम्मीद है कि 12 से 18 महीनों में ब्रांड लाभप्रदता तक पहुँच जाएगा। इसी तरह सह निवेशक व क्रिकेटर केएल राहुल ने कहा कि मूलभूत सिद्धांत ही बाजार के नेताओं को परिभाषित करते हैं। यह केवल व्यक्तिगत मोबिलिटी तक सीमित नहीं, बल्कि भारत के अंतिम मील कॉमर्स के लिए आधारभूत संरचना तैयार कर रहा है। उधर, अभिनेता और सह-निवेशक अहान शेट्टी ने कहा कि ‘‘मेरी पीढ़ी ऐसे ब्रांड्स को पसंद करती है जो हमारे साथ विकसित होते हैं, सिर्फ हमसे संवाद नहीं करते। म्ग्म्स्उवजव ने स्टाइल से शुरुआत की थी, अब यह तकनीक, डिज़ाइन और प्रभाव पर केंद्रित है। यह दृष्टिकोण भविष्य के लिए टिकाऊ प्रभाव पैदा करेगा।’’ एक्सेलमोटो कें सीईओ एवं संस्थापक अक्षय वर्दे ने कहा कि डेल्हीवेरी ने वास्तविक परिस्थितियों में उत्पाद की विश्वसनीयता साबित की है। हम लॉजिस्टिक्स और क्विक कॉमर्स सेक्टर पर केंद्रित हैं और यह एक स्केलेबल बिजनेस मॉडल है। 

यह उत्पाद विशेष रूप से महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो स्वतंत्रता, सुविधा और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देता है। ‘स्कूट’ बिना लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के उपयोग के लिए है। यह स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली की दिशा में एक सस्ती और सुलभ माइक्रो-मोबिलिटी पहल है। जून अभियान के बाद उपभोक्ता मांग और ब्रांड की बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई।

बुधवार, 29 अक्टूबर 2025

 भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में सरदार पटेल की 150वीं जयंती समारोह







झांसी। को भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में सरदार पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान यूनिटी मार्च  बबीना विधानसभा की आवश्यक बैठक ओम शांति नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई। इसमें जयंती अभियान के विभिन्न प्रमुखों को जिम्मेदारियां दी गई। इसके साथ ही अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल करने की रूपरेखा बनाई गई। विधानसभा प्रभारी श्री मुकेश मिश्रा जी के निर्देशन में आयोजित हुई बैठक में बताया गया की 09 नवंबर 2025 को बबीना विधानसभा की पदयात्रा आयोजित की जाएगी।

मा. विधायक राजीव सिंह पारीछा जी ने कहा कि इस अभियान को हम सभी लोगों को मिलकर सफल बनाना है। सरदार पटेल जी के आदर्शों पर हम सभी को चलना है। विधानसभा प्रभारी श्री मुकेश मिश्रा जी ने बताया कि सभी से विचार उपरांत विधानसभा क्षेत्र चिरगांव,बड़ागांव, सदर कैंट व बबीना ग्रामीण में जयंती अभियान यात्रा के पड़ाव होंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जगदीश कुशवाहा को जिला यात्रा संयोजक, जगत सिंह राजपूत को विधानसभा यात्रा संयोजक, अमर सिंह कुशवाहा को भोजन जलपान व्यवस्था प्रमुख, करुणेश वाजपेई को प्रचार व्यवस्था प्रमुख, पलविंदर नंदा को यात्रा सुरक्षा प्रमुख, अनुरोध दुबे को स्वच्छता प्रमुख, अरविंद राजपूत को चिकित्सा प्रमुख, रवि राजपूत, राजेश पाल एवं शिखा साहू को जनसभा प्रमुख, उमाशंकर राजपूत को यातायात प्रमुख, प्रवीण समाधिया को  विश्वविद्यालय एवं कॉलेज के प्रमुख, योगेंद्र राजपूत को आईटी प्रमुख, रुपेश नायक को स्काउट गाइड, एनसीसी प्रमुख, भूपेंद्र रायकवार को मीडिया प्रमुख, पवन राजपूत को सोशल मीडिया प्रमुख, बिरजू कुशवाहा को चिरगांव पड़ाव प्रमुख, धर्मेंद्र अहिरवार को बड़ागांव पड़ाव प्रमुख, धीरज अग्रवाल को सदर कैंट पड़ाव प्रमुख, अजय राजपूत को बबीना ग्रामीण पड़ाव प्रमुख बनाया गया है। सभी से एक मत होकर अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया गया। बैठक में उपरोक्त के अलावा अभियान के जिला संयोजक नंदकिशोर भीलवारे, अभियान के जिला सहसंयोजक विकास कुशवाहा, जिला सोशल मीडिया संयोजक चेतन ओझा, माते पालर, सुरेंद्र राजपूत आदि उपस्थित रहे।