सम्पूर्ण वैश्य,पिछड़ा उत्थान सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित सम्पूर्ण वैश्य सभा कानपुर का हरिहर नाथ शास्त्री भवन खलासी लाइन ग्वालटोली में होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि में डॉक्टर आशीष गुप्ता कुलपति एवं डॉक्टर साक्षी गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आर पी गुप्ता जिला अध्यक्ष कानपुर नगर ने किया और मंच संचालन श्री बी डी जायसवाल महामंत्री जी ने किया। कार्यक्रम का पूर्ण एवं भव्य आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता जी ने किया जहां पर विशेष सहयोग करने वाले वैश्य भाइयों को बाबा आनंदेश्वर का फोटो प्रतीक चिन्ह सम्मान भेंट स्वरूप प्रदान किया तथा आर पी गुप्ता जिला अध्यक्ष कानपुर ने मोमेंटो प्रदान किया और वैश्य वर्ग के सभी वैश्य जाति को एक साथ एक मंच पर लाने का संकल्प लिया

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें