सोमवार, 17 अप्रैल 2023

कानपुर ए एच एम डफरिन महिला जिला अस्पताल में किया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस कार्यक्रम काआयोजन

 





श्रवण गुप्ता

9838885767


   जिला महिला अस्पताल ए एच एम डफरिन में प्रधानमत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस  दिवस कार्यक्रम आयोजन किया गया।  आयोजित कार्यक्रम में सुभाष  चिल्ड्रेन  सोसाइटी के तत्वधान पर चल रहा कार्यक्रम साझा प्रयास नेट्वर्क द्वारा स्टाल लगाया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ ए एच एम डफरिन अस्पताल की (सी एम एस) श्रीमती सीमा  श्रीवास्तव , (मेनेजर) दरक्षा जी (हेल्प डेक्स की मैनेजर) सोनम सचान जी (फैमली प्लानिंग की काउंसलर )रजनी प्रभा जी ( डायटिशियन) सचि जी तथा (साझा प्रयास की रिसर्च आफिसर ) मंजूलता दुवे जी  ने सभी महिलाओं के स्वास्थ्य की कामना करते हुए किया इसी क्रम में सभी प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी तथा महिलाओ का टीकाकरण किया गया। प्रतिभागियों का केविड  टेस्ट कराया गया । उपस्थित प्रतिभागियों को गर्भनिरोधक साधनों के चयन की जानकारी दी महिलाओ के साथ साथ पुरुषों ने भी सहभागिता निभाई इसीक्रम में गर्भनिरोधक  साधन  ,छाया, निरोध वितरण किए गए। तथा महिलाओं को यह भी जानकारी दी गयी तथा  ताकि बच्चों में अंतर बनाया जा सके। इसी क्रम में  प्रतिभागियों को एमटीपी एक्ट संशोधित 2021 की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओ को दिशा दीदी के व्हाटसप नम्बर की जानकारी दी तथा सही हेल्प लाइन की जानकारी दी कार्यक्रम के अंत में साझा प्रयास की परियोजना अधिकारी मंजू लता दुबे  उपस्थित प्रतिभागियों को जानकारी दी कि।साझा प्रयास विगत 4 वर्षों से सुरक्षित  गर्भ समापन  प्रचार प्रसार पर कार्य कार्य रहा है। ताकि मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ए एच एम डफरिन अस्पताल के (सीएमएस )श्रीमती सीमा श्रीवास्तव ( काउंसलर) रजनी प्रभा , डाक्टर  मंजू सचान, डॉक्टर किरन सचान (ओ पी डी  )इंचार्ज राज कपूर सिंह, (हेल्प डेक्स इन्चार्ज)  सोनम सचान जी (डाइटिशिन ) सची जी (कोविड इन्चार्ज)  शुभम्  साझा प्रयास से मंजू लता दुबे सहित 238 से अधिक  प्रतिभागी महिलाएं  उपस्थित रही 🌸🌸

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें