गुरुवार, 20 अप्रैल 2023

व्यापारियों के मसीहा को श्रद्धांजलि देने एकजुट हुए सभी व्यापारी नेता,

 



कानपुर महानगर कन्फैक्शनरी एसोसिएशन ने व्यापारियों के मसीहा प. श्यामबिहारी मिश्र जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर "शर्बत वितरण" का कार्यक्रम का आयोजन किया। 

श्रद्धांजलि व शर्वत वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने पुष्प अर्पित कर के श्रद्धाजलि दी। मेयर प्रत्याशी श्रीमती वंदना बाजपेयी, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, प्रदेश सयुंक्त महामंत्री टीकम चंद सेठिया, किशन मिश्रा, गोपाल मिश्रा, सत्यप्रकाश, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक रामेश्वर गुप्ता "लाला भइया" महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र, नगर के संगठन महामंत्री चन्द्राकर दीक्षित और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के चैयरमैन सुरेन्द सनेजा, अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, महामंत्री अतुल द्विवेदी, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा व सिंधी पंचायत काकादेव के मुखिया मनोज आडवानी ने शामिल होकर पुण्यात्मा को अपनी भावभीनी श्रदासुमन अर्पित किये। 

कानपुर महानगर कन्फैक्शनरी एसोसिएशन से लक्ष्मण दास अमरनानी, रामकुमार चंदानी, अशोक कुकरेज़ा, निखिल गुप्ता, जगजीत सिंह, श्रीओम साहू, राजेश रमानी, गोपी बाजपेई, पप्पू इलाहाबादी, नितिन राजपूत आदि ने पुष्पांजलि दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें