रिपोर्ट: मोहम्मद जावेद
Mob: 9336272895
झांसी: जहां वर्तमान में योगी सरकार बड़ी तेजी से अपराधमुक्त देश बनाने में लगी है वही कुछ दबंग किस्म के लोग अपराध करने मैं गुरेज नहीं करते आम जनता कहां से सुरक्षित रहेगी जब बदमाश बा दबंग लोगों से जनता की सुरक्षा करने वाली पुलिस ही सुरक्षित नहीं
ऐसा ही ताजा मामला उत्तर प्रदेश जिला झांसी के थाना प्रेम नगर में सामने आया जहां मारपीट की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को दबंगों ने सिर्फ पीटा ही नहीं बल्कि दूर तक खदेड़ा भी घटना में घायल सिपाही को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया
आपको बताते चलें कि थाना प्रेम नगर के शास्त्री नगर में रहने वाले विनोद कुमार के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे थे इसकी सूचना पुलिस को मिली तो नैनागढ़ चौकी प्रभारी चंद्रशेखर हमराही सिपाही अरविंद के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षियों को समझाने की कोशिश करते की उससे पहले ही हमलावरों ने विपक्षी के साथ मिलकर पुलिस पर पत्थर वा लाठी-डंडो से हमला बोल दिया जिसकी वजह से सिपाही अरविंद के सिर पर गंभीर चोटे आई यह सब देख कर वहां अफरा-तफरी मच गई पुलिस पर हमले की सूचना मिलते ही प्रेम नगर थाना प्रभारी संजय शुक्ला पुलिस फोर्स सहित मौका ए वारदात पर पहुंचे घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज मैं भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है
वही एसपी सिटी राधेश्याम राय जी ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है इनके नाम समीर. हुसैन पुत्रगढ़ सेठी वा आसिफ पुत्र मकबूल बताए गए हैं


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें