बुधवार, 21 दिसंबर 2022

कंबल पाकर ठंडक में खिले चेहरे

 डीएम ने दिए कंबल ,





कानपुर से खबर, आपको बताते चलें विगत 2 दिनों से अचानक भीषड़ ठंड कोहरा शीतलहर के कारण आम जनमानस ठंडक का कहर बर्दाश्त कर रहा था, ठंड से राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी विशाख जी ने मंगलवार की रात शहर की सड़कों पर सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों के साथ निकलकर फुटपाथ एवं रोड पर ठंड से कराह रहे लोगों को कंबल देकर राहत प्रदान किया इस दौरान डीएम ने विभिन्न रैन बसेरों का  निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी ने ठंड में ठिठुर रहे गरीब मजदूर और जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरण किया इस दौरान मुख्य रूप से रोहित मल्होत्रा अंकित पांडे नरेश भगतानी संजय तिवारी सुशील बउआ,राघवेंद्र गुप्ता सोनी दीक्षित,संजय सविता नरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें