रविवार, 18 दिसंबर 2022

कानपुर: जेएनयू प्रकरण पर भड़के हिंदूवादी संगठन, सवर्ण आयोग के गठन की उठी मांग

 




दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी कैंपस में ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध बढ़ता जा रहा,,,इस घटना के विरोध में रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद द्वारा मोतीझील में लगी स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन किया गया,,,

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश संयोजक शिवम त्रिपाठी का कहना था की जे एन यू में हुई घटना निंदनीय है,,,,शिक्षा के पवित्र स्थल को दूषित करने का काम किया जा रहा है,,,ब्राह्मणों को बार बार विदेशी बताना और अपमानित करना बौद्धिक विषय बन गए है,,,जिससे समाज में वैमनस्यता बढ़ रही है और इससे सामाजिक ताना बाना बिगड़ रहा है,,,

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इसपर रोक नही लगी तो, विप्रवर चुप नहीं बैठेंगे, ,,


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें