।
बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम घाटमपुर अस्पताल के बी पी एम अनिल कुमार शर्मा जी ने सभी उपस्थित आशा बहू तथा आशा संगिनी का स्वागत करते हुए किया।आयोजित कार्यक्रम में सुभाष चिल्ड्रन सोसाइटी के तत्वाधान में चल रहा कार्यक्रम साझा प्रयास नेटवर्क की परियोजना अधिकारी मंजू लता दुबे द्वारा सुरक्षित गर्भ समापन की जानकारी दी गई। उपस्थित आशा बहुओं को गर्भनिरोधक साधनों की जानकारी दी गई। एमटीपी एक्ट संशोधन 2021 की भी जानकारी दी गयी।बीपीएम अनिल शर्मा जी द्वारा तथा बीसीपीएम सीमा सिंह जी द्वारा 1 जुलाई से 31 जुलाई से चलने वाले। संचारी तथा दस्तक की जानकारी दी यूनिसेफ की रुकसाना जी द्वारा भी चल रहे कार्यक्रम की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में। साझा प्रयास की परियोजना अधिकारी मंजू लता दुबे जी द्वारा बताया गया। साझा प्रयास नेटवर्क विगत 4 वर्षों से सुरक्षित गर्भ समापन पर जानकारी दे रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर को कम करना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ,बीसीपीएम सीमा सिंह ,बीपीएम अनिल शर्मा , यूनिसेफ से बीएमसी रुकसाना, सफल शुरुआत से दीपक। तथा साझा प्रयास नेटवर्क से मंजू लता दुबे सहित आशा बहुएं मौजूद रही।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें