बुधवार, 6 जुलाई 2022

आचार्य कृष्ण विनायक फड़के शिक्षा केंद्र के बच्चों में शिक्षण सामग्री का हुआ वितरण

 








 दिनांक 6 जुलाई 2022 आज सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के तत्वाधान में आचार्य कृष्ण विनायक फड़के शिक्षा केंद्र  नयापुल टीपी नगर कानपुर नगर में शिक्षा प्राप्त कर रहे पत्थर काटने वाले एवं झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के बीच गोलोक वासी स्वर्गीय राकेश रंजन शर्मा एवं उनकी पत्नी स्वर्गीय कांति शर्मा की याद में उनके बेटे  समाजसेवी प्रतीक शर्मा व  निखिल शर्मा के द्वारा शिक्षण सामग्री एवं चटाई यों का वितरण किया गया शिक्षा सामग्री पाकर बच्चे बहुत ही खुश हुए 

 समाजसेवी निखिल शर्मा ने बताया कि  जो बच्चे गरीबी की वजह से या हमारे समाज में किसी अन्य कारणों की वजह से शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं और अपने जीवन को बर्बाद कर लेते हैं  तो ऐसे बच्चों के जीवन को बचाने के लिए। हमारे समाज के लोगों को सामने आना चाहिए। और ऐसे बच्चों की मदद करना चाहिए ताकि यह बच्चे भी पढ़ सके और आगे बढ़ सके जिससे हमारे समाज व देश का नाम भी  रोशन हो सके  साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे अगर इन बच्चों को पढ़ाई में किसी भी प्रकार की सामग्री की आवश्यकता हो तो आप हमें बताइए हम ऐसे बच्चों की मदद के लिए कभी पीछे नहीं हटेंगे  इसके साथ ही संस्था अध्यक्ष कमल कांत तिवारी जी ने बताया कि  इस शिक्षा केंद्र का उद्देश्य पत्थर काटने वाले एवं झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा एवं शिक्षण सामग्री नियमित रूप से प्रदान कर उन्हें औपचारिक शिक्षा से  जोड़ना एवं उनका बेहतर भविष्य बनाना है  और साथ-साथ उन्हें बेहतर नागरिक बनाने  का प्रयास किया जा  रहा है 

 सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के सदस्य गौरव सचान के द्वारा बताया गया कि  नया पुल के पास रहने वाले लगभग 60 से अधिक बच्चों को  नियमित रूप से शिक्षा दी जा रही है और  सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि और अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए  जिससे बच्चों को एक नई राह और अपने जीवन में आगे बढ़ने। की प्रेरणा मिल सके साथ ही लोगों से अपील की कि ऐसे बच्चों की मदद करने में हमारा सहयोग करें ताकि ऐसे ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शिक्षित किया जा  सके। शिक्षा सामग्री वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी  प्रतीक शर्मा। समाजसेवी निखिल शर्माn कमलकांत तिवारी अध्यक्ष सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी संस्थापक रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति एडवोकेट हाई कोर्ट इलाहाबाद व गौरव सचान अमिता तिवारी   मंजू लता दुबे श्वेता तिवारी व अन्य संस्था के सदस्य 100 से अधिक बच्चे व उनके परिजन उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें