रविवार, 31 अगस्त 2025

 वृद्धाश्रम में छाया हेतु शेड निर्माण कर आश्रम के लोगों को समर्पित करने हेतु हुआ लोकार्पण

 






झाँसी। भारत विकास परिषद् प्रमुख शाखा के वरिष्ठ सदस्य पूजा - संजय लिखधारी दंपति द्वारा अनमोल अग्रवाल के सहयोग से राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान उ. प्र. के मुख्य आतिथ्य, एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश नारायण द्विवेदी, सनशाइन क्लब अध्यक्ष विनोद अग्रवाल यूको के विशिष्ट आतिथ्य, अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय जन सम्पर्क अधिकारी अशोक अग्रवाल काका व संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप सरावगी के सानिध्य में सर्व हित में सिद्धेश्वर नगर स्थित वृद्धाश्रम में छाया के लिए एक शेड का निर्माण कराकर लोकार्पण कराया गया। लोकार्पण वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व डीजीसी जगदीश प्रसाद लिखधारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉक्टर संदीप सरावगी द्वारा जल्द से जल्द वृद्धाश्रम में अतिरिक्त शेड निर्माण की घोषणा भी की गई जिसकी कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की। 

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् प्रमुख शाखा झांसी आर पी गुप्ता अध्यक्ष अशोक कुमार बिलगैंयां, श्याम सुंदर अग्रवाल, सचिव आर पी मोदी, कोषाध्यक्ष नरेश टकसारी, अशोक अग्रवाल पीएनबी, विनोद अग्रवाल,  प्रेम चन्द्र अग्रवाल व सनशाइन क्लब के अनूप बिन्दल, संजय कुमार शुक्ला पूर्व संयुक्त निदेशक मत्स्य, कुलदीप सिंह, राजेश कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार नायक, सचिव अजय कुमार राय, आशा अग्रवाल, साधना अग्रवाल आदि सदस्य, डॉ अरविन्द अग्रवाल, प्रेम चन्द्र अग्रवाल, अवध अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, मुन्ना लाल सेन, तीर्थेश शर्मा प्राचार्य बी बी सी विशेष रुप से एवं अन्य वरिष्ठ सामाजिक जन और वृद्धाश्रम के रहवासी, प्रंबधन तंत्र उपस्थित रहे। लोकार्पण का संचालन क्रीडा भारती के अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने व सभी के प्रति आभार मनोरमा लिखधारी ने व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें