रिपोर्ट: मोहम्मद जावेद
Mob:9336272895
झाँसी कानपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत दो की हालत नाजुक जिला अस्पताल झाँसी में चल रहा इलाज घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल जांच में जुटी।
आपको बता दें पूरा मामला झाँसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 करगुवा शनिदेव मंदिर के पास का है। जहां पर एक अर्टिका कार झाँसी की ओर से कानपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही वह चिरगांव थाना अंतर्गत शनिदेव मंदिर के पास पहुंची ही थी की तभी कार का टायर फट गया और वह डिवाइडर को लांघती हुए विपरीत रोड पर ट्रक से जा टकराई जिसमें घटनास्थल पर ही एक महिला और पुरुष की दर्दनाक मौत हो गई थी। वही चार घायलों को पुलिस और एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए झाँसी अस्पताल भेजा था। झाँसी में भी 2 लोगों ने दम तोड़ दिया मामले में कुल अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, और दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
गैस कटर से गाड़ी को काटकर अन्य लोगों की बचाई जान
सड़क हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी जब ट्रक से टकराई तो गाड़ी के अगले हिस्से में बैठी महिला की गर्दन धड़ से अलग हो गई वही ड्राइवर फसा रह गया। गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे। गाड़ी टकराने के बाद वह सब गाड़ी में ही फस गए थे। वही टोल प्लाजा मैनेजर एसएस सिकरवार ने तत्काल टोल कर्मियों को निर्देशित करते हुए गैस कटर को मंगवाया और गैस कटर से कार को काटकर, कड़ी मशक्कत के बाद कार में फसे लोगों को बाहर निकाला। वही घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
घटना पर यह बोले पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण झाँसी गोपीनाथ सोनी ने देते हुए बताया कि झाँसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 पर सड़क हादसा हो गया जिसकी सूचना चिरगांव थाना पुलिस को मिली थी घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा वही इस पूरे मामले में अभी तक कुल 4 लोगों की मृत्यु हो गई है, और 2 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है पुलिस और टोल कर्मियों की मदद से रास्ते को सुचारु रुप से शुरू करा दिया है। वहीं कानून व्यवस्था बनी हुई है।
मृतकों के नाम :
1. किरन मिश्रा पत्नी राकेश मिश्रा
2. कुशुमलता पत्नी ई.डी. अवस्थी
3. नीलम तिवारी
4. सुरेश चन्द्र तिवारी निवासी कानपुर नगर
घायल व्यक्तियों के नाम
1. महेश चन्द्र तिवारी पुत्र अनन्त कुमार तिवारी निवासी उन्नाव
2. राकेश मिश्रा


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें