रिपोर्ट: मोहम्मद जावेद
झांसी। सामाजिक सम्मेलन और विकास कार्यों की समीक्षा करने झांसी आए उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की यह मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार नगर निगम और नगर निकाय के चुनाव जीतने के बाद जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी। और 2047 तक भाजपा सरकार बने रहने का दावा किया है रविवार को विकास भवन में विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं की समीक्षा करने के बाद प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम ने पत्रकारों को बताया की लुप्त हो रही 75 नदियों को पुनर जीवित करने का कार्य किया जा रहा। इससे जल संकट दूर होगा। नरेंद्र मोदी दुनिया के ऐसे नेता है जिनके नेतृत्व में हर घर नल हर घर जल योजना चालू की गई। साथ ही कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। बेक्सिनेशन किया वह कार्य आज भी किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब पर कहा की पूरे देश में रामचरित्र मानस का सम्मान किया जाता है। धार्मिक ग्रंथों पर धर्माचार्यों को विचार करना चाइए इस पर किसी राजनेतिक लोगों को टिप्पणी नही करनी चाइए। उन्होंने कहा की भ्रष्टाचार पर प्रहार हो रहा देश में अपराध में कमी आई है। सपा गुंडों अपराधियों माफियाओं का साथ छोड़ दे तो उनकी छवि अच्छी बन जायेगी। एनसीआरटी किताबो से मुगलों का पाठ्यक्रम हटाने के सवाल पर उन्होंने कहा की इसको तो पहले ही हटा देना चाइए था। उन्होंने कहा 2024 के लोक सभा में भाजपा 80 की 80 सीट जीतेगी साथ ही नगर निगम नगर निकाय के में झांसी समेत समस्त सीट जीतने जा रही है। इससे भार डबल इंजन की जगह ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। जातीय सम्मेलन की बात पर पत्रकारों ने सवाल पूछा कि जाति सम्मेलन करना सुप्रीम कोर्ट ने सख्त मना किया है फिर भी आप जाति सम्मेलन में झांसी मौजूद है इसके बारे में आप क्या कहना चाहते हैं तो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह किसी तरह की कोई जाति समीकरण या सम्मेलन में शामिल होने नहीं आए एक सामाजिक कार्य है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें