बुधवार, 4 जनवरी 2023

झांसी: पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की कोठी व 237 करोड़ की संपत्ति कुर्क

 रिपोर्ट: मोहम्मद जावेद

Mob: 9336272895






झांसी: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है कुख्यात अपराधी लेखराज सिंह यादव को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाई जाने की साजिश रचने की आरोप में जेल भेजे गए सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई होने के बाद उनकी संपत्ति सीज किए जाने की कार्रवाई युद्ध स्तर पर की जा रही है गैंगस्टर के अधिनियम के तहत जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय द्वारा पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की संपत्ति को सीज किए जाने के आदेश कर दिए गए थे इससे पूर्व दीपनारायण सिंह यादव की मेडिकल कॉलेज के पास स्थित करगुँवा मैं करोड़ों की जमीन को सीज किया गया था

आज सुबह जिला प्रशासन भारी संख्या में पुलिस बल लेकर दीप नारायण सिंह यादव के शिवाजी नगर स्थित आवास पर पहुंचा तथा कहां बनी (कोठी) आवास को सीज कर दिया इसके बाद प्रशासन की टीम भगवंतपुरा स्थित मून सिटी में पहुंची और वहां के कई फ्लैट सीज कर दिए तहसीलदार ने बताया कि पूर्व विधायक की लगभग 237 करोड़ की संपत्ति को सीज किए जाने की करवाही चल रही है इन संपत्तियो में इनके तथा इनके परिवार के नाम पर जितनी भी संपत्ति है उन सभी को सीज किया जा रहा है इन संपत्ति में इनके आवास, फ्लैट, जमीनने, गाड़ियां, तथा अन्य संपत्ति शामिल है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें