रिपोर्ट : मोहम्मद जावेद झांसी
Mob: 9336272895
झांसी। 72 घंटे पूर्व प्रेम नगर थाना क्षेत्र में नई रेल कोच फैक्ट्री के निकट सड़क किनारे मिली दिव्यांग की रक्तरंजित लाश के मामले से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पुत्री के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया गया है। पुलिस लाइंस के सभागार में इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नगर राधेश्याम राय ने बताया कि 2 जनवरी को नई रेल कोच फैक्ट्री के पास सड़क के किनारे दिव्यांग लक्ष्मण रायकवार का रक्तरंजित शव बरामद किया गया था। इस मामले में उसके पुत्र सुमित ने आकाश वर्मा नामक युवक पर संदेह व्यक्त करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की छानबीन के दौरान आकाश वर्मा की नामजदगी गलत पाई गई। विवेचना के दौरान मृतक की पुत्री के प्रेम संबंधों की बात जब सामने आई तो पुलिस ने गहराई से छानबीन की। जानकारी मिली कि बिजौली में रहने वाले शुभम झा के मृतक लक्ष्मण रायकवार की पुत्री से प्रेम संबंध थे। इसे लेकर लक्ष्मण रायकवार विरोध करता था। कुछ समय पहले पंचायत भी बुलाई गई थी, जिसमें यह तय हो गया था कि शुभम अब लक्ष्मण की पुत्री से कोई संपर्क नहीं रखेगा, लेकिन इसके बाद भी जब भी शुभम लक्ष्मण के सामने पड़ता था तो लक्ष्मण उससे गाली गलौज करता था। घटना वाले दिन भी रास्ते में लक्ष्मण शुभम को मिला और उसने गाली गलौज की। इस पर शुभम ने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। शुभम ने बांस का डंडा लेकर लक्ष्मण के आने का इंतजार करना शुरू कर दिया और जैसे ही लक्ष्मण घटनास्थल के पास पहुंचा, सुमित ने उस डंडे से लक्ष्मण पर कई प्रहार कर दिए, जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने शुभम की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद कर लिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें