श्री व्रन्दावन बिहारी जी फाउंडेशन द्वारा श्री श्याम बाबा की भव्य शोभा यात्रा निकाली शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में भक्त बाबा के सुंदर सुंदर भजनो पर नाचते ओर झूमते हुए निकले बाबा की शोभा यात्रा जिधर से भी निकली वहां पर बाबा के भक्तों ने बाबा की आरती उतार कर ओर पुष्पों की वर्षा करके शोभा यात्रा का स्वागत किया , तिलियाना हरबंश मोहाल हूला गंज भूसा टोली नयागंज किराना बाजार एक्सप्रेस रोड होते हुए हूला गंज के प्रभु पैलेस गेस्ट हाउस में जाकर समाप्त हुई श्रीव्रन्दावन बिहारी जी फाउंडेशन के संस्थापक धीरज आनंद ने बताया कल विशाल कीर्तन का आयोजन किया गया है उसी के उपलक्ष में आज कीर्तन के एक दिन पहले श्री वृंदावन बिहारी लाल की शोभा यात्रा निकाली गईं है जुलूस में पुलिस कमिश्नरेट कानपुर के संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के निर्देशन में तथा अपर पुलिस उपायुक्त प्रज्ञान बसंत लाल के नेतृत्व में द्वारा सादा वस्त्रों में अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए खुफिया विभाग के लोग अलर्ट नजर आए, शोभा यात्रा में मुख्य रूप से श्याम गुप्ता पार्षद गुरु नारायण गुप्ता अमित मल्होत्रा बबलू संतोष गुप्ता आदर्श गुप्ता महेश गुप्ता रोहित तिवारी मनीष गुप्ता मोनी गुप्ता अनुराग साहू आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें