शुक्रवार, 11 नवंबर 2022

भूकंप आए तो डरे नहीं, करें भूकंप से बचाव के उपाय

 



आपदा प्रबंधन कानपुर नगर और रेड क्रॉस सोसाइटी कानपुर के संयुक्त तत्वाधान में भूकंप से बचाव के संबंध में ड्रॉप कवर और होल्ड एक्सरसाइज की मॉक ड्रिल ज्ञान भारती बालिका इंटर कॉलेज समेत अन्य स्कूलों  में लखन शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन कानपुर और डॉक्टर सोनिया दमेले के नेतृत्व में की गई घटना नियंत्रक कॉलेज प्रिंसिपल नीतू शर्मा रही।

लखन शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन कानपुर और डॉक्टर सोनिया दमेले ने बताया कि जैसे ही आपको भूकंप के झटके महसूस हो, वैसे ही आप किसी मजबूत टेबल के नीचे बैठ जाएं और कस कर पकड़ ले। जब तक झटके जारी रहे, तब तक एक ही जगह बैठे रहे। बड़ी अलमारियों से दूर रहें यदि वो आपके ऊपर गिर गई तो आप चोटिल हो सकते हैं। यदि आप ऊंची इमारत में रहते हैं तो खिड़की से दूर रहें, यदि आप बिस्तर पर हैं तो वही रहें और उसे कसकर पकड़ ले, अपने सिर पर तकिया रख ले। यदि आप बाहर है तो किसी खाली स्थान पर चले जाएं यानी  बिल्डिंग मकान पेड़ बिजली के खंभों से दूर रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें