गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022



दहेज की मांग को लेकर बहू को किया प्रताड़ित पीड़िता ने ससुरालियों के विरुद्ध एसएसपी से की शिकायत


जावेद झांसी







थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मेहंदी बाग की रहने वाली राखी साहू और अक्षरा ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए ससुरालियों के विरुद्ध शिकायत की शिकायत करते हुए राखी ने बताया कि उसकी शादी 19 नवंबर सन 2018 में हुई थी हैसियत के हिसाब से उसके माता-पिता ने सब कुछ दिया इन 4 सालों में उसने एक पुत्र एवं एक पुत्री को जन्म दिया सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था परंतु पिछले 2 सालों से सास-ससुर एवं नंद नंदोई के कहने पर उसका पति पैसों की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे तथा उसके साथ घर में कई बार मारपीट की कोतवाली में शिकायत करने पर थानेदार ने ससुरालियों को डांट लगाते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर हंसी खुशी रहने की हिदायत दी परंतु कुछ दिन चुप रहने के बाद उसके ससुराल वाले पैसों की डिमांड करने लगे तथा धमकी दी कि अगर मायके से पैसा नहीं लाई तो तुझे छत से फेंक देंगे इसी दरमियान वह छत पर किसी काम से गई थी उतरते वक्त योजनाबद्ध तरीके उसके पति सास-ससुर नंद नंदोई ने मिलकर उसे सीढ़ियो से धक्का दे दिया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई तथा अंदरूनी चोटें आई जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया परंतु आज तक उसे थाना कोतवाली के चक्कर लगाने के सिवाय कुछ हासिल नहीं हुआ आज राखी साहू एसएसपी के यहां अपनी फरियाद लेकर आई है ताकि उसके साथ उसके दो नन्हे-मुन्ने बच्चों को इंसाफ मिल सके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता से  शिकायत पत्र लेकर आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही होगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें