गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022

पेगेम्बर साहब के जन्म दिवस पर शराब की दुकानों को बन्द करने की मांग की गई

 









 जावेद झांसी

Mob 9336272895



पैग़म्बर साहब की पैदाइश के दिन  9, 10, अक्टूबर को पूरे देश में शराब बन्द हो

शराब पीने से भारतीय संस्कृति पर पड़ रहा है बुरा असर।

शराब पीने से लोग अक्सर भूल जाते है मर्यादा।


झाँसी ऑल इंडिया जमीयतुल क़ुरैश सामाजिक संस्था के मो0 कलाम कुरेशी राष्ट्रीय महासचिव द्वारा हर साल की तरह इस साल भी जिला अधिकारी मोदी के माध्यम से  मा0 प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री महोदय के नाम मांग पत्र  भेजकर बताया शराब जिसे हर धर्म हर समाज में बुरा ही समझा जाता है और पवित्र धर्म इस्लाम में इसे पूरी तरह से हराम समझा जाता है और वह भी इसलिए कि नशे में रहते हुए आदमी अपनी मान मर्यादा अपने बड़ो की इज्ज़त को भूल जाता है और नशे में धुत रहते हुए अक्सर ऐसे कारनामे कर गुजरता है जो कतई बर्दाश्त के लायक नहीं होते है। पैग़म्बर मोहम्मद साहब ने शराब को बुराई की माँ बताया है पवित्र कुरआन में भी शराब को हराम बुरा बताया गया है। इसलिए जश्ने ईदमिलादुन्नबी के दिन 9 व 10  अक्टूबर को पूरे देश में शराब बंदी केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा लागू की जाए। नशा उत्पन्न करने वाले उत्पादों तम्बाकू, चरस,अफीम,गाँजा, शराब ,स्मेक बल्कि सरकारी खजानो की भी सेहत पर इनका बुरा असर पड़ रहा है।देश में शराब बंदी होने से स्वच्छ वातावरण पर भी बड़ा असर पड़ेगा व देश खुशहाली व विकास की ओर अग्रसर होगा। सरकारी आंकड़े खुद बया करते है कि कैसे केन्द्र व राज्य सरकारों के महकमे इन नशा उत्पाद से होने वाली बीमारियों और खतरों से निपटने के लिए अपनी ओर से करोड़ों अरबो रुपयो के प्रचार को स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों आदि में नशा मुक्त करने के लिए खर्च कर रही है। इसलिए समय समय पर जागरूक सगठनों व समाज के चिंतकों द्वारा इन उत्पादों को बंद करने के लिए सरकार से मांग की जाती रही है। ऑल इंडिया जमीयतुल क़ुरैश ने भी पूरी तरह से शराब बंदी की मांग की है। इस दौरान शमीम खान एड0, हैदर कुरैशी, मंडल अध्यक्ष ,एडवोकेट  सद्दाम अली  एडवोकेट सवतर खान शाहिद अली फरमान खान परवेज अली बॉबी खान शाकिर ख़ान शरीफ खान रेहान खान आरिफ कुरैशी, एडवोकेट मुकेश कुमार राय आविद बरकाती कुरैशी शाहिद अली रसीद अंसारी नूर मोहम्मद कुरेशी   रिजबान कुरैशी खालीद कुरैशी नासिर कुरैशी आबिद रजा कुरैशी राशिद कुरैशी नादिर कुरैशी साहिद राईन एडवोकेट मोहम्मद परवेज मकरानी अनवर खान मोहम्मद शाहिद असलम खान नवी वर्क्स  एडवोकेट बब्लू आजाद  आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें