गुरुवार, 22 सितंबर 2022

हास्य कलाकार के अन्तिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब

 







हास्य कलाकार व उप्र फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार के लिए उनके बड़े भाई के दशरथ पुरी घर से निगम बोध घाट तक अंतिम यात्रा निकाली गई ,कई हस्तियां शामिल हुई* 

   आज *देश के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार व उप्र फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव* के अंतिम संस्कार के लिए उनके बड़े भाई सी पी श्रीवास्तव के दशरथ पुरी से निगम बोध घाट तक अंतिम यात्रा निकाली गई ।

  राजू के बेटे आयुष्मान श्रीवास्तव ने अंतिम संस्कार में मुखाग्नि दी।

   इस अंतिम यात्रा में मुंबई फिल्म जगत से हास्य कलाकार सुनील पाल,एहसान कुरैसी और  हास्य कवि अशोक चक्रधर ,सुरेंद्र शर्मा सहित कई हस्तियां शामिल हुई।

  कानपुर से राजू के बचपन के मित्रो में व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्र,पूर्व विधायक सतीश निगम,श्याम शुक्ल,संजय कपूर,मुकेश श्रीवास्तव,विनायक पोद्दार ,सुरेश रतलानी आदि राजू की पत्नी शिखा,बेटी अंतरा व भाई सी पी श्रीवास्तव ,दीपू श्रीवास्तव ,काजू श्रीवास्तव कई रिश्तेदार थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें