गुरुवार, 22 सितंबर 2022

चालान के विरोध में व्यपारियो ने किया रोड जाम

 




 *कलक्टर गंज में छोटे व्यापारी का प्लास्टिक के नाम पर 5000 रु का चालान करने पर सड़क पर व्यापारियों ने जाम लगाया ,कलक्टर थाने में समझौता होकर रुपए वापस हुए* 

  आज कलक्टर गंज थाने के सामने की बाजार में छोटे व्यापारी का प्लास्टिक के नाम पर 5000 रु का चालान करने पर *भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा वरिष्ठ महामंत्री व कलक्टर गंज उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष मिश्र के नेतृत्व* में  *कलक्टर गंज उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री पवन गुप्ता,संयोजक अनुराग जायसवाल,राजा गुप्ता,संजय गुप्ता संजू, हरिशचंद्र जायसवाल,लकी गुप्ता,राजू गुप्ता,किशन गुप्ता ,रमेश अग्रहरि,गौरव गुप्ता,अनुराग शुक्ला*, *घनश्याम गुप्ता* आदि ने सड़क पर जाम लगा दिया।

  इसकी जानकारी मिलने पर *भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सरदार गुरुजिंदर सिंह व वरिष्ठ मंत्री रोशन गुप्ता और कानपुर प्लास्टिक एसो के अध्यक्ष इखलाक मिर्जा* आदि भी भारी संख्या में पहुंच गए।

 काफी देर तक हंगामा होता रहा फिर मामला थाने में पहुंचा।

  विवाद को समाप्त करवाने के लिए कलक्टर थाने में समझौता हुआ और व्यापारी के रुपए वापस हुए। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें