बुधवार, 7 सितंबर 2022

शिक्षा मंडल’ के लिए गुलशन देवैया ने मात्र छह मिनट में शूट किया छह पन्नों का सीन

 ‘



गुलशन देवैया ने छह पेज के एक सीक्वेंस की शूटिंग मात्र छह मिनट में पूरी कर देने का करिश्मा कर दिखाया। ‘शिक्षा मंडल... इंडियाज़ बिगेस्ट एजुकेशन स्कैम’ के सेट पर इस टीम का बड़ा टाइट शेड्यूल था, जहां उनके पास वो लोकेशन सिर्फ चंद घंटों के लिए ही उपलब्ध थी। गुलशन देवैया ने एक लंबी रिहर्सल के बाद न सिर्फ इस शो की शूटिंग की, बल्कि इसे बखूबी भी निभाया!

शो के डायरेक्टर सैयद अहमद अफज़ल ने कहा, ‘‘यह बेहद इमोशनल सीन था, जिसमें कई पहलू हैं। यह 6 पन्नों का सीन था, जहां शो के तीन महत्वपूर्ण किरदारों की निजी ज़िंदगियों की उथल-पुथल सामने आती है। हम लोग उस लोकेशन पर आखिरी दिन शूटिंग कर रहे थे, इसलिए हमारे पास बहुत कम समय था और हम पर बहुत ज्यादा प्रेशर था। गुलशन का किरदार इस सीन को लीड कर रहा था और इस सीन का प्रभाव उनकी परफॉर्मेंस पर काफी कुछ निर्भर था। इसकी रिहर्सल के लिए 45 मिनट का समय लगा और मैं इसे लेकर काफी आशंकित था क्योंकि हमने एक सिंगल फ्रेम तक शूट नहीं की थी। जब हमारी रिहर्सल पूरी हुई, तो हमने सिर्फ 6 मिनट में यह सीन पूरा कर दिया।ष्

सैयद बताते हैं, ष्तीनों एक्टर्स की परफॉर्मेंस कमाल की थी। गुलशन की अदाकारी ऐसी है कि वो सीन का सार बहुत अच्छी तरह समझते हैं और इससे उनकी परफॉर्मेंस भी निखरती है। मैंने गुलशन को कभी सीन के ग्राफ के साथ जूझते नहीं देखा। मुझे लगता है कि वो किसी भी सीन पर एक्टिंग करने से पहले ही इसे अपने दिमाग में अच्छी तरह बैठा लेते हैं। मेरी राय में यह इस सीरीज़ के सबसे बेहतरीन दृश्यों में से एक है। शिवानी सिंह और निहारिका पोरवाल ने भी रिहर्सल और शूटिंग के दौरान गुलशन को सपोर्ट किया। मैंने अपने पूरे करियर में कभी इतनी तेजी से इतना उलझा हुआ सीन शूट नहीं किया। इसका श्रेय मेरे डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी को और क्रू को भी जाता है, जिन्होंने बड़े धैर्य और कुशलता से काम किया।”

इस शो में गुलशन एक सीधे-सादे मेहनती युवक की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने परिवार के अच्छे भविष्य की इच्छा के साथ एक कोचिंग सेंटर चलाते हैं। ‘‘शिक्षा मंडल’’ सच्ची घटनाओं पर आधारित है और यह एक विद्यार्थी की समस्याओं को उजागर करती है, जो शिक्षा प्रणाली की नाजायज गतिविधियों के शिकार हो जाते हैं। इसमें गौहर खान और पवन राज मल्होत्रा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह शो 15 सितंबर को एमएक्स प्लेयर पर लॉन्च होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें