सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के तत्वाधान में राकेश कांति स्मृति बाल विकास केंद्र नयापुल टीपी नगर कानपुर नगर में शिक्षा प्राप्त कर रहे पत्थर काटने वाले एवं झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के बीच गोलोक वासी रवींद्र नाथ की पुण्यतिथि उनके बेटे ए के राय व उनकी बहू सुपर्णा राय निवासी कल्याणपुर कानपुर नगर के द्वारा मनाई गई व उनके द्वारा सभी बच्चों को भोजन कराया गया एवं फल वितरित किए गए सभी बच्चों ने उनके लिए दिल से प्रार्थना की
इसी दौरान ए के राय जी ने बताया कि हमारे पिताजी बच्चों को बहुत अधिक प्यार करते थे इसलिए उनकी तिथि हम इन बच्चों के साथ आज मना कर बड़े ही हर्ष का अनुभव कर रहे हैं ताकि हमारे पिताजी को हमेशा स्वर्ग प्राप्त हो साथ ही लोगों से अपील की कि जो बच्चे गरीबी की वजह से या हमारे समाज में किसी अन्य कारणों की वजह से शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं और अपने जीवन को बर्बाद कर लेते हैं तो ऐसे बच्चों के जीवन को बचाने के लिए हमारे समाज के लोगों को सामने आना चाहिए। और ऐसे बच्चों की मदद करना चाहिए ताकि यह बच्चे भी पढ़ सके और आगे बढ़ सके जिससे हमारे समाज व देश का नाम भी रोशन हो सके साथ ही
इसके साथ ही संस्था अध्यक्ष कमल कांत तिवारी जी ने गोलोक वासी रविंद्र नाथ राय के लिए प्रार्थना की और साथ ही बताया कि इस शिक्षा केंद्र का उद्देश्य पत्थर काटने वाले एवं झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा एवं शिक्षण सामग्री नियमित रूप से प्रदान कर उन्हें औपचारिक शिक्षा से जोड़ना एवं उनका बेहतर भविष्य बनाना है और साथ-साथ उन्हें बेहतर नागरिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है
सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के सदस्य गौरव सचान के द्वारा बताया गया कि नया पुल के पास रहने वाले लगभग 60 से अधिक बच्चों और कानपुर सेंट्रल में लगभग 40 से अधिक बच्चों को नियमित रूप से शिक्षा दी जा रही है और सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि और अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए जिससे बच्चों को एक नई राह और अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके साथ ही लोगों से अपील की कि ऐसे बच्चों की मदद करने में हमारा सहयोग करें ताकि ऐसे ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शिक्षित किया जा सके पुण्यतिथि के दौरान म मुख्य रूप से एके राय उनकी पत्नी सुपर्णा राय ,श्री कमलकांत तिवारी अध्यक्ष सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी संस्थापक रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति एडवोकेट हाई कोर्ट इलाहाबाद व गौरव सचान अमिता तिवारी मंजू लता दुबे रीता सचान श्वेता तिवारी समाजसेवी श्री रामलखन सिंह व अन्य संस्था के सदस्य 60 से अधिक बच्चे व उनके परिजन उपस्थित रहे



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें