चकेरी एयरपोर्ट से सर्किट हाउस,सांसद आवास , दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन तक रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था,
पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड व संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के संयोजन में निर्देशन में एडीसीपी वीआईपी राहुल मिठास के व्यवस्थापन पुलिस उपायुक्त तथा सहायक पुलिस आयुक्त प्रज्ञान के नेतृत्व में वीवीआइपी के आवागमन पर रही चाक-चौबंद व्यवस्था,
कानपुर सांसद सत्यदेव पचौरी के आवास पर समर्थक कार्यकर्ताओं से की मुलाकात,
स्वागत में मुख्य रुप से महापौर प्रमिला पांडे भवानीभीकजी श्रीराम जी,संजीव पाठक मनोज सिंह ऋषभ पाठक ,मणिकांत जैन टीकमचंद सेतिया,प्रमोद विश्वकर्मा मंजू त्रिपाठी नीना अवस्थी रचित पाठक निधीश पांडे विजय मिश्रा अविनाश पांडे दीपक शुक्ला अभय मिश्रा कमल मिश्रा अनुराग निगम दीपक कुशवाहा अमन शुक्ला आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता समर्थक मौजूद रहे
*नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में है संपूर्णता , छात्र भविष्य में आत्म निर्भर भारत अभियान में बनेंगे सहभागी : कलराज मिश्रा*
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति सही मायनों में संपूर्णता से बनी है इसमें छात्रों के लिए कक्षा 6 से ही स्किल डेवलपमेंट के विषय शामिल किए गए हैं । ताकि यह बच्चे भविष्य में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सहयोग कर सकें यह बात आज राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने कानपुर में पत्रकारों के समक्ष कही । कलराज मिश्रा एक सम्मान समारोह में शिरकत करने के लिए कानपुर आए थे । कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी के आवास पर पत्रकारों से रूबरू राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने कहा कि नई शिक्षा नीति में छात्रों के लिए स्किल डेवलपमेंट के विषय शामिल किए गए हैं वह बहुत ही लाभकारी होंगे । भविष्य में बच्चे इसके माध्यम से रोजगार हासिल करेंगे और देश के आत्मनिर्भर भारत के अभियान में सहयोग कर सकेंगे ।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें