मंगलवार, 23 अगस्त 2022

कानपुर साऊथ में पुलिस ने किया शातिर चेन और मोबाइल स्नैचरों को गिरफ्तार कई मोबाईल सहित, एक चेन और 3 बाइक बरामद

 









श्रवण कुमार गुप्त। 

9838885767

कानपुर। पुलिस कमिश्नरेट साऊथ के हनुमन्त विहार थाना स्थित अर्रा रोड से चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 4 शातिर चेन स्नैचर और मोबाइल स्नैचर को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उनके पास से कई मोबाईल सहित, एक चेन और 3 अपाचे बाइक बरामद बरामद की हैं। पूछतांछ में अभियुक्तों के कई चोरी और लूट की वारदातें कबूल की है जिसमे कई कानपुर जनपद और कुछ फतेहपुर की है। 

डीसीपी (क्राइम) सलमान ताज पाटिल ने प्रेससवार्ता में बताया कि बीते सोमवार को ही उपरोक्त अभियुक्तों ने कानपुर के हनुमन्त विहार थाना चैत्र स्थित केशव नगर व कानपुर देहात के थाना अमराहट स्थित खोजाफूल से मोबाइल स्नैचिंग की वारदात की थी जिसके सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज करने के बाद बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थ। आज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए चेकिंग के दौरान अर्रा रोड से 3 शातिर बदमाश को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक उर्फ गोलू, शिव मोहन उर्फ़ शिवम् , सुमित सोनी और लालसिंह सभी फतेहपुर के रहने वाले है और यहाँ किराये पर कमरा लेकर वारदातों को अंजाम देते थे, जिसके बाद आरोपी मोबाइल फोन को फतेहपुर के कई इलाकों में मजदूर वर्ग और गरीब तबके के लोगों को सस्ती दरों में बेच देते थे, ये सभी पेशेवर अपराधी है जिनके खिलाफ कानपुर सहित अन्य जिलों में भी कई सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है और साथ ही पुलिस द्वारा आरोपियों को किराये पर मकान देने वाले से भी पूछतांछ की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें