शुक्रवार, 22 जुलाई 2022

छावनी कैन्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की गयी एएनएम की जागरूकता बैठक

 






 छावनी कैन्ट के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक ए एन एम की बैठक का आयोजन किया गया बैठक का शुभारम्भ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के (एम ओ आई सी) जी ने सभी ए एन एम तथा डॉक्टर का स्वागत करके किया। तथा कार्य का आकलन किया । इसी क्रम में चल रहा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा कार्यक्रम पर चर्चा की गयी । आयोजित कार्यकम में सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी के तत्वाधान मे चल रहे कार्यकम साझा प्रयास नेटवर्क की परियोजना अधिकारी मंजूलता दुबे  द्वारा उपस्थित ए एन एम तथा डॉक्टर को एम टी पी एक्ट संशोधित  2021 की जानकारी दी तथा सुरक्षित गर्भ समापन की जानकारी दी । कार्यक्रम के अन्त में सभी उपस्थित लोगों को जानकारी दी कि सांझा प्रयास विगत 4 वर्षों से सुरक्षित गर्भ समापन पर तथा गर्भ निरोधक साधनों के चयन पर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रुप से छावनी अस्पताल के एम ओ आई सी डॉ सचान तथा दयाल दास चिकित्सालय की एम ओ आई सी डॉ माधवी शंकर तथा साझा प्रयास की परियोजना आधिकारी मंजू लता दुबे सहित 18 से अधिक ए एन एम मौजूद रही ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें